मंझनपुर में सांसद विनोद सोनकर हर माह करेंगे जनसुनवाई
Manjhanpur, Uttar Pradesh:भाजपा के निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर ने घोषणा की है कि वे प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को कौशाम्बी के मंझनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। सोनकर उस दिन काशीराम गेस्ट हाउस, ओसा मंझनपुर में रात्रि प्रवास भी करेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा में फ्लैटों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, करोड़ों का माल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में फ्लैटों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, करोड़ों का माल बरामद। नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सेक्टर-50 स्थित क्रिसेंट अपार्टमेंट में फ्लैटों के अंदर घुसकर चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीती रात फ्लैट नंबर बी-402 और बी-502 को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र उर्फ सोनू, सन्नी उर्फ सोनू और जितेंद्र मौर्य उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, करीब 100 ग्राम पीली धातु, 2किलो चांदी,सोने जैसी धातु के आभूषण, एक लाख रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा आरोपी सन्नी के बैंक खाते में जमा पांच लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट// नोएडा डीसीपी प्रीति यादव
