212207
कौशांबीः छेड़खानी के आरोप में युवक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
Manjhanpur, Uttar Pradesh:कड़ाधाम क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में किशोरी से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने आर पी डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ईरान के Kandovan गांव में 700 साल पुरानी चट्टानी बस्तियाँ की अद्भुत वास्तुकला
Noida, Uttar Pradesh:Nestled at the base of Mount Sahand in Iran, Kandovan is a 700-year-old village renowned for its extraordinary inhabited homes known as karaan. These multi-level cave dwellings are carved straight into natural volcanic tuff cones, resembling beehives.0
0
Report
सालवा कला में स्कॉर्पियो पीछा मामला: गोलीबारी, दो आरोपी डिटेन
Jodhpur, Rajasthan:सालवा कला में बदमाशों ने स्कॉर्पियो से पीछा कर मारी टक्कर, दो आरोपी डिटेन जोधपुर। डांगियावास थाना क्षेत्र के सालवा कला में बुधवार दोपहर चोरी की स्कॉर्पियो की तलाश में आए हनुमानगढ़ के युवकों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। आरोपियों ने दूसरी स्कॉर्पियो से पीछा करते हुए युवकों की गाड़ी को कई बार टक्कर मारी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर कई पलटियां खाते हुए खेत में जा घुसी। घटना में चार लोग घायल हो गए। एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के रावतसर से छह युवक अपनी चोरी हुई स्कॉर्पियो की जीपीएस लोकेशन के आधार पर सालवा कला पहुंचे थे। यहां संदिग्ध स्कॉर्पियो नजर आने पर उन्होंने उसका पीछा किया। इसी दौरान मनीष जाट निवासी सालवा कला और सुनील जाट ने दूसरी स्कॉर्पियो से उनका पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली गाड़ी के बोनट पर लगी। ग्रामीणों के अनुसार दो से तीन हवाई फायर भी किए गए। गाड़ी पलटने के बाद भी आरोपियों पर मारपीट का आरोप है। घायलों में सुरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, भानु खान और स्थानीय भेड़ पालक बाबूलाल जाट शामिल हैं। सभी को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को डिटेन किया है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Grooved Razorfish ka samuh pravāl ke beech lambát tair kar shikāriyon se bachata hai
Noida, Uttar Pradesh:A group of Grooved Razorfish swim vertically, using their thin bodies to blend into coral and avoid predators.0
0
Report
Advertisement
शादी में दूल्हा-दुल्हन ने डांस की जगह लाइटसेबर ड्यूएल किया
Noida, Uttar Pradesh:This couple decided to have a lightsaber duel at their wedding instead of a dance by the bride and groom.0
0
Report
पाटाखेड़ा में शराब छोड़ाने की जड़ी-बूटी से दो मौत, कई घायल
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के पाटाखेड़ा गांव में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर दी गई जड़ी-बूटी दो लोगों की मौत की वजह बन गई! इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जड़ी-बूटी के सेवन के बाद रामकिशोर और संजय की मौत हो गई, जबकि पांच से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पाटाखेड़ा गांव का एक बाबा लंबे समय से लोगों को शराब छुड़ाने के नाम पर यह जड़ी-बूटी देता आ रहा था। इसी जड़ी-बूटी का सेवन करने के बाद कई लोगों को उल्टियां होने लगीं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया और लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों की मौत की पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने की है। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बैतूल रेफर किया जा रहा है। सीएमएचओ खुद चिचोली पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और जड़ी-बूटी देने वाले कथित बाबा की तलाश की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शराब छुड़ाने के नाम पर दी जा रही इस जड़ी-बूटी में ऐसा क्या था, जिसमें सेवन से दो लोगों की जान चली गई और कई जिंदगी मौत से जूझ रही हैं। चिचोली के पाटाखेड़ा गांव की इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। बाइट - डॉ संजीव शर्मा,सीएमएचओ बैतूल0
0
Report
मीरजापुर में अवैध हथियार तस्करी के मामले में दो गिरफ्तार, एक अंधेरे में फरार
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में विंध्याचल पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से एक गन, दो तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है. एक सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी मिली है. योगेन्द्र सिंह, एसपी सिटी, दो तस्कर गिरफ्तार, असलहा बरामद0
0
Report
Advertisement
रहबर फाउंडेशन ने ग्रामीणों में वितरण किया कंबल व दवाइयाँ
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में ग्रामीण असहायों की मदद को सामने आया एक फाउंडेशन रहबर फाउंडेशन। जिसके द्वारा कई वर्षों से ग्रामीण स्तर पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य व अन्य लाभ पहुँचाया जा रहा है। रहबर फाउंडेशन द्वारा आज बांसी तहसील क्षेत्र के परसपुर गाँव में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व फ्री चश्मा एवं कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक सलीम खान व अमीरुल्ला चौधरी समेत डॉ अब्दुल कादिर, स्थानीय ग्राम प्रधान मुश्ताक अली एवं क्षेत्रीय समाजसेवियों समेत आस-पास के ग्रामीण शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पहले समाजसेवियों का साल के साथ सम्मान किया गया। जिसके बाद फाउंडेशन के लोगों द्वारा ग्रामीणों की निःशुल्क जाँच व कंबल वितरण किया गया। वहीं फाउंडेशन के संस्थापक अमीरुल्ला चौधरी ने इस पूरे कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी गई और बताया गया कि रहबर फाउंडेशन के द्वारा 13 वर्षों से लगातार फ्री मेडिकल कैंप व ठंड में गर्म कपड़े, कंबल, जैकेट इत्यादि वितरण किया जाता है और 150-200 लोगों में कम्बल वितरण किया गया है। वहीं पूरे कार्यक्रम को लेकर के संस्थापक सलीम खान ने कहा कि वह चाहते हैं कि आगे भी यह फाउंडेशन लोगों की मदद करता रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधान मुश्ताक अली ने फाउंडेशन के द्वारा शिविर लगाए जाने के इस नेक कार्य को लेकर उनका शुक्रिया किया। वहीं डॉक्टर अब्दुल कादिर ने बताया कि इस क्षेत्र की जनता को इलाज के लिए अक्सर बाहर जाना पढ़ता था लेकिन इस फेडरेशन के द्वारा सबसे कैंप लगाया जा रहा है तब से लोगों को काफी सुविधा मिल रही है और बहुत ही सीरियस मामलों में ही लोगों को बाहर इलाज के लिए भेजा जाता है अन्यथा जो भी मरीज आते हैं उनका इलाज यही पर निःशुल्क किया जाता है।0
0
Report
एक्सप्रेसवे पर दौड़ते ट्रक में लगी आग से मचा हड़कंप।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 18 नवंबर को ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, घटना कर्म के अनुसार, दोपहर 12:04 बजे फायर स्टेशन देवबंद को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक में आग लगने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही देवबंद फायर स्टेशन की यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचने पर वाहन संख्या HP 71 A 7675 में आग लगी हुई मिली। सीएफओ की उपस्थिति में अग्निशमन कर्मियों ने एमएफई की सहायता से पंपिंग कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग की तत्परता और सूझबूझ से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई गई है।0
0
Report
जम्पिंग स्पाइडर: सबसे होशियार मकड़ियों में से एक हैं पालतू बनाने के लिए उपयुक्त
Noida, Uttar Pradesh:Jumping spiders can make excellent pets because they are one of the most intelligent spider species. Some enjoy interacting with their owners.0
0
Report
Advertisement
जमुई में डायन-भूत के अंधविश्वास से बुजुर्ग महिला की हत्या; 9 नामजद गिरफ्तारी
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के थम्हन गांव में डायन-बिसाही के अंधविश्वास में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौ वर्षीय बच्चे की बीमारी से मौत के बाद महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए कुछ लोग उसे जबरन घर से उठाकर जंगल की ओर ले गए। इसके बाद महिला की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से महिला का शव बरामद किया गया है। दरअसल, पूरे मामले को लेकर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि थम्हन गांव निवासी रंजू देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के मुताबिक, 17 नवंबर 2026 को दोपहर करीब तीन बजे गांव के स्वर्गीय श्रवण मिस्त्री के नौ वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बच्चों की मौत के बाद कुछ आरोपी महिला के घर पहुंचे और उनकी सास दाया देवी उर्फ कुसुम देवी को डायन-भूत कहकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद कथित तौर पर जबरन उन्हें अपने साथ जंगल की ओर ले गए। लिहाजा, मामले की गंभीरता को देखते हुए चरकापत्थर थाना पुलिस ने तत्काल अनुसंधान और छापेमारी शुरू की। इस दौरान नौ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दाया देवी उर्फ कुसुम देवी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य. घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। इस दौरान आरोपी टिंकू शर्मा की खून लगी शर्ट, घटनास्थल से खून लगी लाठी और शव से ब्लड सैंपल बरामद किया गया है। पुलिस ने इन सभी साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित किया है। नौ आरोपी गिरफ्तार. गिरफ्तार आरोपियों में टिंकू शर्मा, पिनू शर्मा, कामदेव शर्मा, कुंदन मंडल, नीतीश शर्मा, चंदन कुमार, सनातन शर्मा, जयप्रकाश शर्मा और गुड्डू मिस्त्री शामिल हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शुभम कुमार झा, उपेंद्र कुमार राम, विनय कुमार मांझी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। बहरहाल, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के नाम पर एक बुजुर्ग महिला की हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।0
0
Report
छठ के बाद ट्रेनों में प्रवासियों की भीड़ ने रेलवे व्यवस्था चैलेंज कर दी
Madhubani, Bihar:जयनगर से दिल्ली और मुंबई समेत विभिन्न महानगरों के बीच चलने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। रिजर्वेशन नहीं मिलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में उमड़ रही बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने में रेल प्रशासन के भी पसीने छूट रहे हैं। बुधवार को जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और जयनगर से मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था करते हुए यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से जनरल डिब्बों में बैठायाहालांकि दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन में काफी भीड़ थी। लोगों की भीड़ खिड़की से भी बॉगी में घुस रहे थे और गेट पर धक्का मुक्की कर पहले ट्रेन में घुस रहे थे। स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मल्लिक, आरपीएफ और टीटीई सहित रेल कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। रेल प्रशासन की टीम ने यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ाया। इस दौरान लगातार माइकिंग कर यात्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे थे, ताकि भीड़ के बीच सुरक्षित तरीके से यात्रा सुनिश्चित की जा सके। वहीं, यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रेलवे से लंबी दूरी की सभी प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाने की मांग की है, ताकि छठ के बाद काम पर लौटने वाले प्रवासियों को राहत मिल सके।0
0
Report
बहराइच में हवा भरने वाली टंकी फटने से 13 वर्षीय जाहिद अली की मौत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. हवा भरने वाली टंकी फटी, 13 वर्षीय किशोर जाहिद अली गंभीर रूप से घायल हो गया,परिजन जबतक इलाज के लिये अस्पताल ले जाते तब तक उसका दम निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि उसका एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा पैर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया。 हादसे के बाद मची अफरा-तफरी घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गयी। इलाज के दौरान तोड़ा दम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान जाहिद अली की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
Circassian dance: महिलाओं के छोटे कदमों से उभरता है तैरते जैसा भ्रम
Noida, Uttar Pradesh:In the Circassian dance, women appear to create an illusion of floating due to their remarkably short steps.0
0
Report
Japan ki monorail praṇālī meṁ svacālit trak badli ki suvidhā se trainen ruit badal sakti hain
Noida, Uttar Pradesh:In Japan there is a monorail system with automated track changing capabilities, allowing trains to switch between different routes by physically moving sections of the track itself.0
0
Report
20 नवंबर नतीजे के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारी, जिला परिषद-प्रधान जीत का दावा
Kishanganj, Bihar:पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। किशनगढ़ में कांग्रेस के पंचायत समिति और जिला परिषद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी का वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रत्याशियों का उत्साह और एकजुटता साफ नजर आ रही है। प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाने के लिए विधायक एवं देहात जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी भी बाड़ेबंदी में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने एकजुट होकर चुनावी नतीजों को लेकर अपना विश्वास जताया। ज़ी मीडिया से खास बातचीत में डॉ. विकास चौधरी ने दावा किया कि 20 नवंबर को आने वाले नतीज़ों में कांग्रेस जिला परिषद और पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अगला सिलोरा पंचायत समिति प्रधान और अजमेर जिला परिषद प्रमुख कांग्रेस का होगा। बाड़ेबंदी के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल प्रत्याशियों को सीकर में रखा गया है, हालांकि मतगणना से पहले बाड़ेबंदी का ठिकाना बदलने की भी चर्चा है। अब सभी की निगाहें 20 नवंबर को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हैं। कांग्रेस ने प्रधान और जिला प्रमुख के पदों पर कब्जा जमाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सियासी मुकाबला दिलचस्प है और कांग्रेस का दावा कितना दमदार साबित होता है, इसका फैसला मतगणना के बाद ही होगा।0
0
Report
Advertisement
