Kaushambi - डीएम ने स्कूल में गणित का सवाल हल कर शिक्षा व्यवस्था की जांच की
कौशांबी जिले में डीएम मशूदन हुल्बी ने अनोखे अंदाज में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी. ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रपुर दहिया के औचक निरीक्षण में डीएम ने खुद ब्लैक बोर्ड पर गणित का सवाल हल किया और बच्चों के से सवाल जवाब कर उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता जानी. इसके साथ ही विद्यालय में साफ- सफाई मिड- डे मील और पुस्तकालय का भी जायजा लिया. डीएम ने हिंदी अंग्रेजी गणित और विज्ञान के सवाल बच्चों से पूछें कई बच्चों ने बेझिझक के जवाब भी दिया। हालांकि बच्चों की संख्या कम देख डीएम ने अध्यापकों को निर्देश दिया कि जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं, उनके घर जा कर वजह पता करें। और स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें. डीएम ने विद्यालय की रसोई में रखे मसाले और सामग्री की गुणवत्ता भी जांची।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|