icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
212207
Ali MuktedaAli MuktedaFollow10 Jul 2024, 07:24 am

कौशांबी में दुष्कर्म का वीडियो बनाकर प्रेमी ने पीड़िता के पति को भेजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Manjhanpur, Uttar Pradesh:

सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी कौशांबी जिले में महिला पर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक नया मामला सामने आया है कि एक प्रेमी ने पीड़िता का दुष्कर्म किया और शादी के बाद पीड़िता के पति को आपत्तिजनक वीडियो भेजा। इससे लड़की का घर बर्बाद तो हुआ ही जब इसका विरोध पीड़िता के पिता ने किया तो आरोपी दबंगों ने घर जाकर जानलेवा हमला किया। जिसमें परिवार के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म, जानलेवा हमले व IT एक्ट की धारा लगाकर 2 मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राज्य उत्सव 2026: बस्तर में बंदूक थामने वाले जवानों ने छेड़े देशभक्ति के सुर, कोंडागांव पुलिस ने जीत

Kondagaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव 2026 में कोंडागांव पुलिस के जवानों ने अपनी विशेष प्रस्तुति से समां बांध दिया। बस्तर के जंगलों में नक्सलवाद के खिलाफ मोर्चा संभालने वाले जवानों ने जब मंच पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वर्दी में जवानों का यह भावुक और सुरीला अंदाज दर्शकों के दिलों को छू गया। यह प्रस्तुति बदलते बस्तर की स्पष्ट तस्वीर पेश करती है—जहाँ कभी बारूद और दहशत का साया रहता था, वहाँ आज अमन, जश्न और देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं। Rajyotsav 2026: Kondagaon Cops Swap Rifles for Microphones, Win Hearts with Patriotic Tunesy
0
0
Report

पूर्णिया पुलिस ने कसबा के पास दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया

Purnia, Bihar:Anchor -आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर पूर्णिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कसबा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने काठपुल के समीप घेराबंदी कर दो सक्रिय स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 204.62 ग्राम स्मैक, नकदी, मोबाइल और एक पल्सर बाइक बरामद की गई है।दरअसल, रात करीब 8 बजे कसबा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जीरोमाइल की ओर से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ कसबा क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई। सदर-2 के अनुमंडल पुलिस अधिकारी डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन की टीम ने फौरन NH-27 स्थित काठपुल के पास सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध पल्सर बाइक पहुंची, तो पुलिस बल ने उसे घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए। दोनों युवकों के पास से करीब 204.62 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई जिसका बाजार मूल्य लगभग 2 लाख के आसपास है। इसके अलावा पुलिस ने 1500 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की जा रही काली पल्सर बाइक को भी जब्त कर लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के कुल्लाखास वार्ड नंबर 3 निवासी 25 वर्षीय श्रवण कुमार और 29 वर्षीय बिरेन महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिरेन महतो का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। कसबा थाना में दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की पड़ताल कर रही है, ताकि नशे के इस काले कारोबार से जुड़े अन्य सिंडिकेट और सप्लायर्स तक पहुंचा जा सके, और इस कारोबार पर बड़ा अंकुश लगाया जा सके! बाईट- डॉ गौरव कुमार ( एसडीपीओ 2)
0
0
Report
Advertisement

सीवान में गैस रिफिलिंग के दौरान भीषण आग, चार झुलसे, तीन की हालत गंभीर

Siwan, Bihar:सीवान में घरेलू गैस की रिफिलिंग के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव की है।घायलों की पहचान बिंदवल गांव निवासी जगरनाथ सिंह की पत्नी अनीता देवी,उनकी मां सुकवारी देवी, पुत्र आशुतोष कुमार सिंह और पड़ोसी दिलीप सिंह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि एक घर के आंगन में घरेलू गैस सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस की रिफिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक गैस का रिसाव होने लगा। घर के सामने वाले कमरे में जल रहा दीया रिसाव हो रहे गैस के संपर्क में आ गया।तभी आग लग गई और आंगन में मौजूद लोग आग की चपेट में आ गए।अचानक आग लगने से वहां मौजूद दो महिलाएं और एक युवक बुरी तरह झुलस गए। वहीं,आग बुझाने और बचाव करने के दौरान शिवम कुमार भी इसकी चपेट में आकर झुलस गया। सभी घायलों को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया।घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।तीनों लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report

संसद के संविधान सदन में गूंजी राजनांदगांव की आवाज: 20 वर्षीय प्रज्ञा बाम्बेश्वर ने छत्तीसगढ़ का मान

Raipur, Chhattisgarh:राजनांदगांव की 20 वर्षीय होनहार बेटी प्रज्ञा बाम्बेश्वर ने संसद के ऐतिहासिक संविधान सदन (पूर्व केंद्रीय कक्ष) में अपने विचार प्रस्तुत कर पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। 'MY Bharat' के राष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्होंने राज्य का प्रतिनिधित्व किया, जो उनकी असाधारण प्रतिभा, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास का प्रमाण है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय पटल पर उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्हें इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। Rajnandgaon’s 20-Year-Old Pragya Bambeshwar Shines at Samvidhan Sadan, Brings Pride to Chhattisgarh
0
0
Report

दीपावली पर मिट्टी के दीपक बनाने वाले कुम्हारों की जद्दोजहद बचाने की कोशिश

Khurdi, Kotputli, Rajasthan:दीपावली पर स्पेशल पैकेज स्टोरी कोटपूतली… दीपावली का त्योहार नजदीक है और बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। लेकिन इस त्योहार की रोशनी के बीच एक ऐसा कारीगर भी है, जिसकी मेहनत और उम्मीदें आज बाजार की बदलती तस्वीर के सामने संघर्ष कर रही हैं। हम बात कर रहे हैं उन कुम्भकारो की, जो दिन-रात मेहनत करके अपने हाथों से मिट्टी के दीपक और बर्तन तैयार करते हैं। लेकिन आधुनिकता और चाइनीज इलेक्ट्रिक लाइटों के बढ़ते चलन ने इनके पारंपरिक कारोबार को प्रभावित किया है। कोटपूतली से विशेष रिपोर्ट... कोटपूतली में दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में खरीदारी हो रही है, घर सजाने की तैयारी हो रही है। वहीं दूसरे ओर, मिट्टी के दीपक बनाने वाले कुम्हार अपनी कला को जीवित रखने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इनके हाथों से तैयार होने वाला एक-एक दीपक सिर्फ मिट्टी का बर्तन नहीं, बल्कि हमारी वर्षों पुरानी परंपरा और संस्कृति की पहचान है। चौथमल कुम्हार के साथ बाइट... जहां कुम्भकार का पूरा परिवार मिट्टी के बर्तनों को बनाने में लगा रहता है दिन रात घर की महिलायें दियो व मटको पर रंग रोगन करके नकासी करती है लेकिन बदलते वक्त के साथ दीपावली मनाने का अंदाज भी बदलता जा रहा है। बाजारों में चाइनीज लाइटों, रंग-बिरंगी झालरों और इलेक्ट्रिक सजावट की बढ़ती मांग ने पारंपरिक मिट्टी के बर्तन व दीपकों की चमक कुछ फीकी करती नजर आ रही है। टिंकू कुमावत मिट्टी के बर्तन बनाने वाला कारीगर सिर्फ दीपक ही नहीं, बल्कि मिट्टी के बर्तनों का चलन भी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। पहले के युग में पानी भरने के लिए मटके उपयोग होते थे, पर आधुनिक युग में फ्रिज व RO ने ले ली है, जिससे मटको की बिक्री प्रभावित हो चुकी है। लेकिन कुम्भकारों का कहना है कि मिट्टी के मटकों से पानी पीने से बीमार नहीं होते थे, पर अब बीमारियां बढ़ रही हैं। उसी दीये को बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मिट्टी के दीये से रोशन होता आंगन, पर आज उसका भी है संघर्ष वन टू वन: मिट्टी के मटके खरीदने आये ग्राहक व मटकी बनाने वाली महिला के साथ... उच्चारण: कुम्भकार दयाराम प्रजापत रिपोर्ट: अमित यादव जी, मीडिया कोटपूतली-बहरोड़
0
0
Report
Advertisement

स Singrauli में अवैध शराब विरोधी अभियान: 70 लीटर शराब और 300 किलो महुआ लाहन बरामद

Singrauli, Madhya Pradesh:अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिन में 18 प्रकरण दर्ज... अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 70 लीटर अवैध शराब जब्त... शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला 300 किलो महुआ लाहन बरामद... महुआ से बनी शराब के साथ देसी और अंग्रेजी शराब भी जब्त... शिकायत मिलने वाले इलाकों में आबकारी विभाग ने की छापेमारी... जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव के नेतृत्व में चल रहा अभियान... सिंगरौली जिले में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। पिछले तीन दिनों में विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 18 प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान महुआ से बनी शराब के अलावा देसी और अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई। संबंधित लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष यादव, आबकारी उप निरीक्षक नीलिमा मार्को सहित विभाग की टीम शामिल रही। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
0
0
Report

तेज़ रफ्तार वाहन से बाइक सवार की मौत, दादर टोला में चक्का जाम जारी

Sidhi, Madhya Pradesh:जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत हटवा खास के दादर टोला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को एक थार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और थार चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान सड़क पर आवागमन बाधित रहा और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। परिजनों की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन और चक्काजाम चलता रहा। काफी समझाइश और बातचीत के बाद परिजन शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया।
0
0
Report
Advertisement

बांदा में विजिलेंस: JE सलमान रिश्वत लेते गिरफ्तार रंगे हाथ

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में विजिलेंस का बड़ा एक्शन हुआ है जहां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का JE एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान झांसी सेक्टर की ट्रैप टीम ने की बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय बांदा में तैनात JE सलमान की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसके द्वारा ग्रेनाइट क्रेशर प्लांट संचालक से नोटिस पर कार्रवाई न करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर विजिलेंस ने मामले की गोपनीय जांच की और आरोप सही पाए जाने पर 2 नवंबर 2026 को रिश्वत की रकम लेते ही विजिलेंस टीम ने JE सलमान को रंगे हाथ दबोचा लिया है। शिकायत करता कि माने तो क्षेत्रीय अधिकारी माधवी कमल वंशी के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोपी JE के खिलाफ कोतवाली नगर बांदा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज, विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बांदा में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई से प्रदूषण नियंत्रण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

महराजगंज पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों पर कड़ा एक्शन: 181 सीज, 790 चालान

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में नाबालिगों के हाथ में बाइक और स्कूटी मिलने पर अभिभावक सावधान हों क्योंकि महराजगंज पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। यातायात माह के तहत जिले के स्कूलों के आस-पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 2458 वाहनों की जांच की गई जिसमें नाबालिगों के वाहन चलाते मिलने पर 181 वाहन सीज कर दिए गए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 790 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को वाहन न देने की हिदायत दी है। तस्वीरें महराजगंज की हैं जहां स्कूलों के आसपास पुलिस का सख्त पहरा देखने को मिला। यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बाइक और स्कूटी की सघन चेकिंग की। इस दौरान कुल 2458 वाहनों की जांच की गई। नाबालिगों के वाहन चलाते मिलने पर 181 वाहनों को सीज किया गया जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 790 वाहनों का चालान किया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने नाबालिग बच्चों के अभिभावकों को भी बुलाकर समझाया कि निर्धारित उम्र और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना बच्चों को बाइक या स्कूटी न दें। पुलिस का कहना है कि अभिभावकों की छोटी सी लापरवाही बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। बाइट – सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक, महराजगंज
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी के ईरानी चाय अड्डे में कुत्ता बर्तनों को चाटते वीडियो चर्चा में

Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के ईरानी चाय अड्डे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कुत्ता चाय के बर्तनों के पास पहुंचकर उन्हें चाटता दिखाई दे रहा है। आसपास गंदगी भी नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद चाय की दुकान की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बाराबंकी शहर स्थित ईरानी चाय अड्डा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में चाय बनाने और परोसने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों के पास कुत्ता दिख रहा है। लोग इसकी प्रतिक्रिया दे रहे हैं; खाद्य प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई को लेकर चिंता जताई जा रही है। फिलहाल दुकान संचालक की ओर से कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है; इस घटना ने स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा बहस को बढ़ा दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top