Back
कौशांबी में कब्जा हटाने के दौरान पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव, कई घायल
AMALI MUKTA
Feb 22, 2026 02:17:00
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
कब्जा हटाने गई पुलिस और राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. इस घटना में पुलिसकर्मी और राजस्व कर्मी समेत कई लोग घायल हो गए. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.
सैनी थाना क्षेत्र के रामपुर धमावां का मजरा गौराहार में एक विवादित मकान को कब्जा मुक्त कराने पहुंची पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. आरोप है कि कब्जा करने वाले लोगों ने एकजुट होकर टीम पर पथराव कर दिया.
पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान कानूनगो रियाज अहमद, कांस्टेबल भानु कुमार, कामतानाथ और पीड़ित जयसिंह घायल हो गए. सभी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में मेडिकल परीक्षण कराया गया.
पीड़ित जयसिंह रोजगार के सिलसिले में हरियाणा में रहते हैं. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया. 27 जनवरी 2026 को सैनी थाने में रोहित, मोहित, झुलनी देवी, शिवसिंह और कमल सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.
शनिवार शाम करीब पांच बजे नायब तहसीलदार अतुल कुमार वर्मा और थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मकान को कब्जामुक्त कराने पहुंचे थे. प्रशासन का कहना है कि मकान को कब्जा मुक्त कराकर सरकारी ताला लगवा दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है. एहतियातन पुलिस बल तैनात है. प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 22, 2026 03:52:390
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 22, 2026 03:52:150
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 22, 2026 03:52:010
Report
GLGautam Lenin
FollowFeb 22, 2026 03:51:490
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 22, 2026 03:51:230
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 22, 2026 03:51:110
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 22, 2026 03:50:540
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 22, 2026 03:50:390
Report
NSNeeraj Sharma
FollowFeb 22, 2026 03:49:560
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 22, 2026 03:49:450
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 22, 2026 03:46:360
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 22, 2026 03:45:420
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 22, 2026 03:45:300
Report