Back
कच्चा तेल से भरे टैंकर आग का गोला बना, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
AMALI MUKTA
Feb 17, 2026 19:01:32
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
कौशांबी में उस समय हड़कंप मच गया जब कच्चा तेल से भरा एक टैंकर अचानक आग का गोला बन गया। नेशनल हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटे टैंकर में आग लगते ही आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 लोहदा गांव के पास की है, जहां कच्चा तेल से भरा टैंकर टायर फटने से अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद 11 हजार वोल्ट की लाइन से निकली चिंगारी ने टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ऑयल से भरा टैंकर धू-धूकर जलने लगा और आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगा। आग की भयावह लपटों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान ड्राइवर विनीत कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था। बताया जा रहा है कि ऑयल दिल्ली से कलकत्ता जा रहा था।
वहीं इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 17, 2026 19:01:480
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 17, 2026 19:01:160
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 17, 2026 19:00:450
Report
0
Report
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 17, 2026 18:31:580
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 17, 2026 18:31:440
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 17, 2026 18:31:310
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 17, 2026 18:31:200
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 17, 2026 18:30:590
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 17, 2026 18:30:450
Report