icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्य की नियुक्ति पर मुस्लिमों की धमकी, माहौल गर्म

Bhopal, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश वक़्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य की एंट्री पर बवाल, भाईजानों की धमकी ईट-ईट बजा देंगे, पत्थरों का कश्मीर मॉडल लागू करेंगे, फांसी पर लटकने को तैयार पर फैसला नहीं मंजूर एमपी के मुस्लिमो ने ईंट से ईंट बजाने और पत्थर कश्मीर जैसे चलाने की धमकी दी है कहा कि वक़्फ़ में किसी कीमत पर हिन्दुओ की एंट्री बर्दाश्त नहीं ये सरकार को भाईजानो की धमकी है... दरअसल ये बवाल भाईजान इसीलिए काट रहे है कि मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने राज्य वक्फ बोर्ड का नए नियमों के तहत पुनर्गठन कर दिया है ... नए बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्यों को शामिल किया गया है... इसके साथ ही बोर्ड की सदस्य संख्या भी तय कर 11 कर दी गई है। पहले वक्फ बोर्ड में न्यूनतम 7 और अधिकतम 14 सदस्य रखने का प्रावधान था。 हिंदू सदस्यों के रूप में इंदौर के मनोज मालपानी और राघौगढ़ के अनिमेश भार्गव को मनोनीत किया गया है ... वक्फ बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है ... जब दो हिंदू सदस्य बोर्ड का हिस्सा बने हैं। नए बोर्ड में डॉ. सनवर पटेल को एक बार फिर अध्यक्ष बनाया गया है।.. वक़्फ़ बोर्ड में हिन्दू सदस्य बनाये जाने पर मूसली भड़क गए भाईजान बोले वक़्फ़ में हिन्दुओं का क्या काम... आज वक़्फ़ बोर्ड में घुसे कल मस्जिदो में हस्तक्षेप होगा ... हमारे दीन को छीनने की तैयारी है ... जब मठ मंदिरो में मुस्लिमो की एंट्री नहीं तो वक़्फ़ में किसी कीमत पर हिन्दुओ की एंट्री नहीं होने देंगे ईट-ईट बजा देंगे... मुस्लिमो ने कहा वक़्फ़ को बचाने हम जेल क्या फांसी चढ़ने को तैयार... हमें आरएसएस, बजरंग दल में लिया जाय ... राम मंदिर ट्रस्ट महाकाल ट्रस्ट में लिया जाय... (चौपाल मुस्लिमो के साथ)
0
0
Report

भिवंडी में रेड अलर्ट के बाद तेज बारिश, तीनबत्ती-शिवाजीनगर में सड़कों पर पानी

Thane, Maharashtra:भिवंडी पाण्याखाली! रेड अलर्टनंतर पावसाचा जोर वाढला... तीनबत्ती, शिवाजीनगर, बंदर मोहल्ल्यात रस्ते जलमय... हवामान खात्याने दिलेल्या रेड अलर्टनंतर भिवंडी शहरात सकाळपासून पुन्हा सुरू झालेल्या मुसळधार पावसाने सखल भागात आणि बाजारपेठांमध्ये पुन्हा एकदा पाणी साचायला सुरुवात झाली आहे. तीनबत्ती बाजारपेठ, शिवाजीनगर भाजी मार्केट, बंदर मोहल्ला, ईदगाह परिसरात रस्त्यावर पाणी साचलं आहे. साईबाबा मंदिर परिसरातील रस्ताही पाण्याखाली गेलाय. पालिका प्रशासन अलर्ट मोडवर आहे. परंतु पाऊस जर असेच चालू राहिला तर परिस्थिती आणखी बिकट होऊ शकते。
0
0
Report

RJD का बांकीपुर उपचुनाव में जीत का दावा, उम्मीदवार उतारने की घोषणा

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राजद इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी और पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को इस सीट से करीब 50 हजार वोट मिले थे और तब से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया गया है। शक्ति सिंह यादव ने विश्वास जताया कि इस बार राजद बांकीपुर उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करेगी। उनके इस बयान के बाद बांकीपुर उपचुनाव का राजनीतिक मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

चूरू रोड पर लोक-बस और स्कूल बस भिड़ंत, कई घायल; महिला बचाव में ब्रेक लगा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं चूरू रोड पर लोक परिवहन बस और स्कूल बस की जोरदार भिड़ंत हादसे में स्कूल बस के विद्यार्थियों सहित एक दर्जन से अधिक यात्री घायल महिला को बचाने के प्रयास में स्कूल बस ने लगाए अचानक ब्रेक पीछे से आकर टकराई लोक परिवहन बस, टूटे दोनों बसों के शीशे टक्कर के बाद बच्चों की चीख-पुकार से मचा हड़कंप सभी घायलों को निजी और सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी, महिला का उपचार जारी झुंझुनूं शहर के चूरू रोड स्थित बंधे के बालाजी मंदिर के समीप সোমবার को एक लोक परिवहन बस और निजी स्कूल बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार विद्यार्थियों सहित लोक परिवहन बस के यात्रियों को चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों की चीख-पुकार से माहौल गूंज उठा। प्राप्त जानकारी के अनुसार टमकोर से झुंझुनूं आ रही लोक परिवहन बस चूरू रोड पर पहुंची थी। इसी दौरान उसके आगे चल रही एक निजी स्कूल बस के सामने अचानक एक महिला आ गई। महिला को बचाने के प्रयास में स्कूल बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे आ रही लोक परिवहन बस समय रहते नहीं रुक सकी और स्कूल बस से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में बैठे यात्रियों और बच्चों को जोरदार झटका लगा। वहीं महिला भी स्कूल बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश घायल बच्चों और यात्रियों को छुट्टी दे दी, जबकि घायल महिला का उपचार जारी है। हादसे के बाद स्कूल बस में सवार बच्चों को अन्य वाहनों के माध्यम से सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजा गया। वहीं लोक परिवहन बस के यात्रियों को भी वैकल्पिक व्यवस्था कर रवाना किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह महिला को बचाने के प्रयास में स्कूल बस के अचानक ब्रेक लगना माना जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

जिला अस्पताल में एसिड अटैक से महिला कर्मचारी गंभीर झुलसी, ICU में भर्ती

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ के जनाना अस्पताल में एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी एसिड से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती अजीजा ने बताया कि वह धनवाड़ा बस्ती की रहने वाली है और जनाना अस्पताल में कार्यरत है। वह अस्पताल के स्टोर रूम में अलमारी से एसिड की बोतल नीचे उतार रही थी। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि बोतल का ढक्कन खुला हुआ है। बोतल नीचे उतारते समय पूरा एसिड अजीजा के शरीर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके साथी कर्मचारी उसे तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। फिलहाल आईसीयू में उसका उपचार जारी है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय बरौनी रिफाइनरी हड़ताल: श्याम सुंदर पाठक की मौत के बाद मुआवजे की मांग

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में बरौनी रिफाइनरी के बाहर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब रिफाइनरी में काम के दौरान जान गंवाने वाले मजदूर के परिजनों को मुआवजा नहीं मिलने से नाराज हजारों मजदूर हड़ताल पर उतर आए। आक्रोशित मजदूरों ने रिफाइनरी का मुख्य गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और रिफाइनरी प्रबंधन व संबंधित निजी कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूरों की हड़ताल के कारण रिफाइनरी का काम प्रभावित हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आपको बताते चले कि बेगूसराय की बरौनी रिफाइनरी में काम के दौरान हुई एक मजदूर की मौत के बाद मुआवजा नहीं मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को मृतक के परिजनों के समर्थन में हजारों मजदूर रिफाइनरी पहुंच गए और मुख्य गेट बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।धरना पर बैठे मजदूरों ने रिफाइनरी प्रबंधन और संबंधित निजी कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण रिफाइनरी में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने बताया कि 29 मई को रिफाइनरी में कार्य के दौरान मजदूर श्याम सुंदर पाठक के ऊपर लोहे की रॉड गिर गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मजदूरों का आरोप है कि हादसे के बाद हुए आंदोलन के दौरान रिफाइनरी प्रबंधन और संबंधित कंपनी ने मृतक के परिजनों को 17 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक यह राशि नहीं दी गई। इसी से नाराज होकर परिजन और रिफाइनरी में कार्यरत हजारों मजदूर एक बार फिर आंदोलन पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रिफाइनरी में पहले भी कई मजदूर काम के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में मृतक परिवारों को समय पर उचित मुआवजा नहीं मिला। इससे मजदूरों में भारी नाराजगी है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि जब तक मृतक के परिजनों को घोषित मुआवजा नहीं दिया जाता और उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन और हड़ताल जारी रहेगी। स्थिति को देखते हुए रिफाइनरी परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन की ओर से आंदोलन समाप्त कराने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन मजदूर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
0
0
Report

मौसम के कहर में मसौढ़ी में वज्रपात से दो लोगों की मौत

Masaurhi, Bihar:व्रजपात का कहर। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छुपे थे दोनों। ।।मसौढ़ी।। मसौढ़ी के खरौना गांव के समीप तेज बारिश के साथ वज्रपात का कहर देखने को मिला। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गईं। दोनों बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छुपे थे। एक मृतक भगवानगंज और दूसरा खरौना गांव के रहने वाले थे। घटना मसौढ़ी से पालीगंज जाने वाली सड़क पर हुईं। दोनों राहगीर थे। जो अपने गांव लौट रहे थे। तभी अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात शुरू हो गई। दोनों पास स्थित एक पेड़ के नीचे छुप गए। इस दौरान आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी जिससे उन दोनों की मौत हो गईं। हादसे से दोनों ही परिवार के बीच चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
0
0
Report

जयपुर में मानसून की आंधी से स्टैच्यू सर्किल पर पेड़ गिरा, लोग सुरक्षित

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में मानसून की बारिश के बीच स्टैच्यू सर्किल पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि देर रात पेड़ गिरने से घटना के चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने से सुबह कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने का काम शुरू किया। बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग पहले ही तेज बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान बड़े पेड़ों के नीचे वाहन खड़े नहीं करने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

राम मंदिर दान पेटी चोरी: किन्नर गुरु ने मिलीभगत कबूली, सरकार से व्यवस्था मांग

Noida, Uttar Pradesh:किन्नर जगतगुरु शंकराचार्य और वैष्णव किन्नर अखाड़ा की प्रमुख, स्वामी हेमांगी साक्षी ने अयोध्या के राम मंदिर में दान पेटी से कथित चोरी के मामले पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यह चोरी संभवतः मिलीभगत का नतीजा है, जिसके पीछे दान में मिले पैसे का इस्तेमाल निजी फायदे, जैसे आलीशान घर बनाने में करने की मंशा हो सकती है। उन्होंने इस हरकत की कड़ी निंदा की है और मांग की है कि राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और CEO के पद पर किसी किन्नर धर्मगुरु को नियुक्त किया जाए। इतिहास का हवाला देते हुए—जब राजा-नवाब अपनी तिजोरी की देखरेख के लिए किन्नरों को भरोसेमंद मानकर नियुक्त करते थे—उन्होंने प्रशासन और योगी सरकार से भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए इस कदम पर विचार करने का आग्रह किया है। साथ ही, उन्होंने पैसे चुराने वालों से अपील की है कि वे मंदिरों में दान दें और अपने संसाधनों का इस्तेमाल जन-कल्याण के कार्यों में करें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top