Back
CM के निर्देश के बाद कोखराज में पूर्व विधायक समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
AMALI MUKTA
Nov 18, 2025 12:54:56
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कौशांबी जिले के कोखराज पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके मकान पर जबरन कब्जा कर लिया गया। पूर्व विधायक ने लगे इल्ज़ामों को खारिज कर दिया। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे का है। राजदुलारी पत्नी उमाशंकर ने बताया कि उनके पति ने 1970 में नगर पंचायत भरवारी से जमीन खरीदी थी, जिस पर तीन मंजिला मकान बना। 1979 और 1990 में भी जमीन लेकर निर्माण कराया गया, कुछ आर्थिक तंगी में बेच दी गई, लेकिन 1970 की जमीन और मकान आज भी परिवार की पैतृक संपत्ति है। पति की मृत्यु 2004 में हुई। उनकी मौत के बाद मकान पर सफेदपोश भू-माफियाओं की नजर थी। आरोप है कि तत्कालीन नगर पंचायत चेयरमैन कैलाश चंद्र केशरवानी ने अपने साथियों के मिलाकर फर्जी कागजात बनवाए और 2005 में मकान विपक्षियों के नाम दर्ज करा दिया गया। महिला ने विरोध किया तो उन्हें और उनके बच्चों को दबंगई दिखाते हुए घर से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने शासन-प्रशासन, नगर पालिका और विभागों में शिकायत की, RTI का जवाब नहीं मिला। मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए कहा गया कि बीजेपी के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केशरवानी, उनकी पत्नी सुनीता केशरवानी और उनके सहयोगियों ने नगर पालिका अधिकारियों पर दबाव बनाकर मकान पर कब्जा करा दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कोखराज पुलिस ने पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केशरवानी, उनकी पत्नी सुनीता केशरवानी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, और उनके सहयोगी दिलीप, अजय, विजय और संजय के खिलाफ धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामला संवेदनशील और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। पीड़ित महिला को अब मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद न्याय की उम्मीद है। पुलिस की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है.
137
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowNov 18, 2025 14:04:460
Report
0
Report
NSNeha Sharma
FollowNov 18, 2025 14:03:570
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 18, 2025 14:03:320
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 18, 2025 14:03:010
Report
RKRaj Kishore
FollowNov 18, 2025 14:02:490
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 18, 2025 14:02:31Noida, Uttar Pradesh:राधामोहन अग्रवाल के बयान पर प्रहलाद गुंजल का पलटवार
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowNov 18, 2025 14:02:130
Report
PSPramod Sinha
FollowNov 18, 2025 14:01:590
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 18, 2025 14:01:310
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 18, 2025 14:01:190
Report
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 18, 2025 14:01:050
Report
PSPrince Suraj
FollowNov 18, 2025 14:00:090
Report