icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेरठ में पहली बार तिरंगे रंगों के साथ सूर्यकिरण एयर शो के जश्न

मेरठ के आसमान में पहली बार तिरंगे के रंग बिखरने वाले हैं। 19 और 20 सितंबर को भारतीय वायुसेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबैटिक टीम मोहिउद्दीनपुर में एयर शो करेगी। परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में होने वाले इस ऐतिहासिक एयर शो में नौ हॉक एमके-132 विमान एक साथ उड़ान भरेंगे। विमानों द्वारा लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और डीएनए मैनूवर जैसे रोमांचक करतब दिखाए जाएंगे। बेहद कम दूरी पर विमानों की सटीक टाइमिंग और सामंजस्यपूर्ण उड़ान दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होगी। इस एयर शो में नासिक के बेस रिपेयर डिपो में विकसित स्वदेशी स्मोक पॉड्स का इस्तेमाल होगा, जिसके जरिए आसमान में केसरिया, सफेद और हरे रंग की लकीरें यानी तिरंगा बनता दिखेगा। इस बार मेरठ कनेक्शन भी खास - सूर्य किरण टीम में मेरठ के तीन सपूत - स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल, स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह और स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल भी शामिल हैं। ऐसे में यह एयर शो शहर के लिए गौरव का क्षण होगा। प्रशासन ने दर्शकों के लिए खुले पंडाल, प्रवेश मार्ग, खान-पान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि एयर शो के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
0
0
Report

जयपुर के निर्दलीय पार्षद रईस खान बीजेपी में शामिल? भ्रम बनाम सच

Jaipur, Rajasthan:जयपुर - बीजेपी का बढ़ा कुनबा वार्ड नंबर 109 के निर्दलीय पार्षद मोहम्मद रईस खान बीजेपी में शामिल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दिलाई पार्टी की सदस्यता निर्दलीय पार्षद मोहम्मद रईस खान ने ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता जयपुर - रईस खान का यू टर्न भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुझे शुभकामनायें देने के लिए बुलाया, मुझे ऑफर भी दिया भाजपा में शामिल होने के लिए लेकिन मेरे द्वारा भाजपा में शामिल होने की खबर गलत और भ्रामक है। मैं कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही रहूंगा。 बाइट -रईस खान निर्दलीय पार्षद वार्ड-109, नगर निगम जयपुर。
0
0
Report
Advertisement

गौरीशंकर मंदिर में पूजा-अर्चना कर दीर्घायु की कामना

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बहेड़ी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। तहसील प्रांगण स्थित गौरीशंकर मंदिर में अधिवक्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद मिठाई बांटकर जन्मदिन की खुशी मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी एडवोकेट, महासचिव दीप चंद्र पांडे एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार गंगवार एडवोकेट, पूर्व महासचिव मनोज कुमार जौहरी एडवोकेट, भाजपा जिला मंत्री ललित शर्मा एडवोकेट, जसवीर सिंह चौहान एडवोकेट, लाल सिंह चौहान एडवोकेट, विजय कुमार मौर्य एडवोकेट, तेज प्रकाश गंगवार एडवोकेट, हरीश गंगवार एडवोकेट, ठाकुर कमल सिंह एडवोकेट, ढाकन लाल गौतम एडवोकेट, जागन लाल एडवोकेट, वीरेंद्र कुमार सक्सेना एडवोकेट, विशाल दीप शर्मा एडवोकेट, तेजपाल गंगवार एडवोकेट, चंद्रपाल गंगवार एडवोकेट, ज्ञान सिंह गंगवार एडवोकेट, भुवनेश कुमार मौर्य एडवोकेट, रामपाल एडवोकेट, बृजेश गंगवार एडवोकेट सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

गन्ने का भाव 600 रुपये क्विंटल करने की मांग

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तराई क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम बहेड़ी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही किसानों के लंबित गन्ना भुगतान और मिल की बिक्री के संबंध में भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए गन्ना भुगतान होने तक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग रखी। किसान नेताओं ने आगामी धान खरीद को लेकर भी अपनी चिंताएं एसडीएम के सामने रखीं। उन्होंने क्रय केंद्रों पर समय से पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराने तथा समय से तौल शुरू कराने की मांग की, ताकि किसानों को धान बिक्री के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार एसडीएम बहेड़ी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वासन दिया। इस दौरान चौधरी अजीत सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी, योगेश पाल सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुरेंद्र सिंह प्रदेश प्रवक्ता, चौधरी अमर पाल सिंह जिला उपाध्यक्ष तराई क्षेत्र, चेतराम गंगवार, नंदराम गुर्जर, मोहम्मद सलीम उल्लाह, अजय पाल सिंह और गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 100 से अधिक युवाओं तक पहुंच, पाकिस्तानी हैंडलर भी शामिल

Noida, Uttar Pradesh:आतंकी मॉड्यूल के व्हाट्सएप ग्रुपों से जुड़े थे 100 से अधिक संदिग्ध — सूत्र अल कायदा इन इंडियन (एक्यूआईएस) से जुड़े मॉड्यूल की जांच में 100 से अधिक युवाओं के बारे में जानकारी मिली है ये युवा उन व्हाट्सएप समूहों से जुड़े थे, जिनमें गिरफ्तार आरोपियों की सक्रियता थी इसी में पाकिस्तानी हैंडलर्स भी शामिल थे जाँच में पता चला है कि यूपी और आसपास के राज्यों के युवाओं को इन समूहों के जरिये देश विरोधी साहित्य, वीडियो और अन्य सामग्री भेजी जा रही थी एटीएस अब इन सभी की भूमिका की पड़ताल कर रही है सूत्रों के मुताबिक कोयंबटूर से गिरफ्तार मकसूद अली और पहले गिरफ्तार किए गए मोहम्मद नबील से मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच में इन समूहों की जानकारी सामने आई। समूहों में अलग-अलग राज्यों के युवा जुड़े थे। जांच में ऐसे संदेश और सामग्री मिलने की बात सामने आई है, जिनके जरिये युवाओं को भारत विरोधी विचारों से प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। एटीएस अब समूहों से जुड़े युवाओं की पहचान के साथ उनके आपसी संपर्क और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कौन केवल समूह में जुड़ा था और कौन सामग्री को आगे भेजने, नए लोगों को जोड़ने या नेटवर्क की गतिविधियों में सक्रिय था। एटीएस गिरफ्तार आरोपियों के डिजिटल उपकरणों की जांच के साथ इस नेटवर्क के दूसरे संपकों और संभावित विदेशी कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है。
0
0
Report

छत्रपती संभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना: 3408 घर पूरे, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर महापालिकेच्या माध्यमातून शहरात राबवल्या जाणाऱ्या पंतप्रधान आवास योजनेला नागरिकांकडून कमी प्रतिसाद मिळत आहे. या योजनेच्या पहिल्या टप्यात ११ हजार १२० घरे प्रस्तावित होती. मात्र, मुदत संपत आल्याने आता केवळ ३ हजार ४०८ घरेच पूर्ण करण्यात येणार आहेत. या घरांसाठी २०९४ लाभार्थीनी आपली १० टक्के रक्कम मनपाकडे जमा केली आहे. या योजनेसाठी अर्ज करण्याची अंतिम मुदत ३० सप्टेंबरपर्यंत वाढवली असून, त्यानंतर अर्ज करणाऱ्यांना अाडीच लाख रुपयांच्या अनुदानाचा लाभ मिळणार नाही. महापालिकेकडून शहरात पंतप्रधान आवास योजनचे एकूण पाच प्रकल्प राबवले जात आहेत. याद्वारे एकूण ३,४०८ घरे उपलब्ध करून देण्याचे प्रशासनाचे उद्दिष्ट आहे. विशेष म्हणजे, या योजनेचा लाभ केवळ छत्रपती संभाजीनगरमधील नागरिकांपुरता मर्यादित नाही. हा प्रकल्प 'राज्यभरातील नागरिकांसाठी खुला' असल्याने कोणत्याही जिल्ह्यातील पात्र नागरिक या घरांसाठी अर्ज करू शकतात.
0
0
Report
Advertisement

बारां के बरसाती नाले में फंसी कार: दो संतों को तीन घंटे बाद रेस्क्यू

Baran, Rajasthan:बारां के बरसाती नाले की रपट पर बहाव में फंसी कार उत्तरखंड के दो संतों को तीन घंटे बाद निकाला पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से किया रेस्क्यू बारां के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम को सिलोरी धाम में तथाकथित बाबा रघुवीर बंजारा के यहां से पूजा पाठ करके लौट रहे थे तभी एक कार बरसाती नाले की रपट से उतरकर बहाव में फंस गई। कार में उत्तराखंड निवासी दो जने फंस गए। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर दस बजे बाद उनको बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार उत्तराखंड निवासी संत बालका देवाचार्य और उनका सहयोगी गंगोत्री निवासी राहुज केलवाड़ा के समीप सिलोरी धाम दर्शन करने आए थे। देर शाम करीब सवा 7 बजे यहां से वापस लौट रहे थे। तभी कार सहित नदी की रपट पर कार पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीआई नरेंद्र सिंह राजावत सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से रस्सियों के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वे दूर पानी के तेज बहाव में बहकर कार में ही फंसे हुए थे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस के जवान दोनों जिंदगियों को बचाने की मशक्कत में जुटे रहे। प्रयास के बाद रात दस बाजे बाद उनको रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। गौरतलब है कि गुरुवार शाम को Ke along Keलवाड़ा क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के चलते सभी नदी नालों में पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। ऐसे में पुलिया पार करते समय कार पानी के तेज बहाव का सामना नहीं कर सकी और पुलिया से नीचे गिरकर दूर तक चली गई। रात के अंधेरे में रेस्क्यू में भी पुलिस के जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टॉर्च की रोशनी में दोनों को बचाने का प्रयास किया।
0
0
Report

नवी मुंबई एयरपोर्ट से शाम की उड़ान मुंबई से हटाने पर सेवाएं घाटे में

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगर शहरातून मुंबईसाठी सुरू असलेली सायंकाळची विमानसेवा नवी मुंबई विमानतळावर वळवल्यामुळे प्रवाशांअभावी ती पूर्णपणे तोट्यात चालली आहे. नवी मुंबईत उतरल्यानंतर मुख्य शहरात जाण्यासाठी रस्तेमार्गे ३ ते साडेतीन तास लागत असल्याने प्रवाशांनी या सेवेकडे पाठ फिरवली आहे. परिणामी, १८६ प्रवासी क्षमतेच्या विमानात केवळ २७ ते ४७जणच प्रवास करत असून, प्रतिसाद नसल्याने कंपनीने हे विमान आठवड्यातून केवळ ४ दिवसांवर आणले आहे. त्यामुळे हिवाळी वेळापत्रकात ही सायंकाळची सेवा पूर्ववत छत्रपती शिवाजी महाराज आंतरराष्ट्रीय विमानतळाशीच जोडावी अशी मागणी पर्यटन ऑपरेटर्स आणि जनतेने केली आहे...
0
0
Report
Advertisement

महाकाल के आशीर्वाद से पीएम नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा की प्रार्थना

Noida, Uttar Pradesh:उज्जैन, मध्य प्रदेश: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कहते हैं, "महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए इस पवित्र भूमि पर आकर, हम पूरे देश और सभी नागरिकों की भलाई और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। आज हमने महाकाल की पूजा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकाल की नगरी से कोई भी बिना आशीर्वाद लिए नहीं जाता... मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि भगवान महाकाल हमारे प्रधानमंत्री को - जिनका जन्मदिन हमने कल मनाया - सेवा और समर्पण की भावना का आशीर्वाद दें, ताकि वे लगातार सफलता और प्रशंसा के साथ देश को विकास के पथ पर आगे ले जाते रहें।"
0
0
Report

जमुई के गिद्धौर में कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका कुमारी की अचानक मौत

Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में कार्यरत 43 वर्षीय शिक्षिका प्रियंका कुमारी की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान चारकपत्थर थाना क्षेत्र के चारकपत्थर गांव निवासी सुरेश प्रसाद बरनवाल की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पति, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। बताया जाता है कि गुरुवार को प्रियंका कुमारी विद्यालय में अपनी ड्यूटी कर रहीं थीं। इसी दौरान वह विद्यालय के बाथरूम में गईं, जहां अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें संभाला और आनन-फानन में इलाज के लिए गिद्धौर पीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पड़ोसी संजय ने बताया कि गिद्धौर से जमुई सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही प्रियंका कुमारी की मौत हो गई। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति सुरेश प्रसाद बरनवाल ने बताया कि घटना से पहले दोपहर करीब 12 बजे तक उनकी पत्नी से बातचीत ہوئی थी। इसके बाद विद्यालय से फोन आया कि प्रियंका की अचानक तबीयत खराब हो गई है। वह विद्यालय पहुंचने की तैयारी कर ही रहे थे कि दोबारा फोन कर उन्हें जमुई सदर अस्पताल आने को कहा गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पत्नी की मौत की जानकारी मिली। विद्यालय के समीप रहने वाले पड़ोसी संजय ने बताया कि प्रियंका कुमारी कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया था। पति सुरेश प्रसाद बरनवाल ने बताया कि फिलहाल प्रियंका की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अचानक हुई मौत से परिजन सदमे में हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top