212207
कौशांबी में आकाशीय बिजली से गई बालिका की जान
Pata, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र की गांधीनगर कालोनी में 12 वर्षीय बालिका छत पर अपने भाई के साथ बारिश के पानी में नहा रही थी, तभी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी जान चली गई। साथ ही राजस्व कर्मियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कालापीपल विधायक का जूते-चप्पल त्याग वाला बयान—सड़कें बनने तक राजनीति गरम
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिले के कालापीपल से विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कार्यक्रम के दौरान अपनी विधानसभा की खराब सड़कों का मुद्दा उठाते हुए भावुक अंदाज में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, जब तक मेरी विधानसभा की सड़कें नहीं बनेंगी, तब तक मैं जूते-चप्पल का त्याग करता हूं। चाहे 10 साल लग जाएं, लेकिन सड़क बनने तक मैं जूते-चप्पल नहीं पहनूंगा। विधायक का यह बयान सुनकर मंच पर मौजूद सीएम मोहन यादव कुछ असहज नजर आए। मुख्यमंत्री ने तत्काल मंत्री इंदर सिंह परमार की ओर इशारा किया। इसके बाद मंत्री इंदर सिंह परमार विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के पास पहुंचे और उन्हें शांत कराते हुए दूसरे विषय पर बात करने का आग्रह किया। विधायका का यह बयान अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे क्षेत्र की सड़कें की खराब स्थिति पर जनप्रतिनिधि की नाराजगी और सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा सड़क निर्माण नहीं होने तक जूते-चप्पल त्यागने की घोषणा के बाद मोहन यादव ने मंच से प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, हमारे लाडले, भोले-भाले विधायक ने यह बात कही है। हमारे राज्य में 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़कें बनी हैं। हम इतने कमजोर नहीं हैं। हमारे जूते-चप्पल हमें दौड़ लगाने और आगे बढ़ने में मदद करते हैं। कांटे-बाटों में भी दुनिया की कोई ताकत हमारा रास्ता नहीं रोक सकती उन्होंने विधायक से कहा कि अच्छे काम और सच्चे काम के लिए हमें जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं है। अपनी बात और शब्दों का ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा, जूते-चप्पल छोड़ना उनका काम है। उनकी सरकार पिछले 20 साल से नहीं है। एक बार सरकार बनी भी तो सवा साल में चली गई। हम विकास करने वाले लोग हैं। विधायक जी आपकी 16 नहीं 17 मांगें पूरी होंगी। उन्होंने आगे कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकास के रास्ते पर निरंतर काम हो रहा है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा ROB फ्लायओवर की पहली बारिश में 100 मीटर सड़क टूट, मरम्मत का दावा
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर रोड पर पैरामाउंट सोसायटी के पास फ्लाइओवर का निर्माण किया गया था। लोगों की सुविधा के लिए फ्लाइओवर 22 जून को खोला गया था लेकिन पहली बारिश में ही फ्लाइओवर की गुणवत्ता की पोल खुल गई। लगभग 100 मीटर लंबे एरिया की सड़क टूट गई। फ्लाइओवर की सड़क टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों के द्वारा निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किया गया। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएफसीसीआईएल के द्वारा टूटी सड़क को बनाने का काम शुरू कर दिया गया। दावा किया जा रहा है कि एक से दो दिन में टूटी सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।0
0
Report
बस्तर के कार्लाकोंटा में पहली बार बिजली, 43 परिवारों के जीवन में उजाला
Jagdalpur, Chhattisgarh:देश को आजाद हुए कई दशक बीत चुके हैं, लेकिन बस्तर के घने जंगलों के बीच बसे कार्लाकोंटा गांव के लिए असली उजाला अब पहुंचा है, वर्षों तक अंधेरे में जीवन बिताने वाले इस आदिवासी गांव में पहली बार बिजली की रोशनी जली है, यह सिर्फ बल्ब जलने की कहानी नहीं, बल्कि विकास की उस किरण का आगमन है जिसका इंतजार गांव के 43 परिवार लंबे समय से कर रहे थे, लोहंडीगुड़ा विकासखंड के इस दूरस्थ गांव में करीब 99.19 लाख रुपये की लागत से एससीए योजना के तहत विद्युतीकरण कार्य पूरा किया गया, दुर्गम जंगलों के बीच तीन किलोमीटर 11 केवी लाइन, 4.9 किलोमीटर लो-टेंशन लाइन बिछाई गई और चार ट्रांसफार्मर स्थापित कर गांव को बिजली ग्रिड से जोड़ा गया, पहली बार घरों में बल्ब जलने से बच्चों की पढ़ाई आसान होगी, महिलाएं घरेलू काम बेहतर ढंग से कर सकेंगी और ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा व संचार जैसी सुविधाओं का लाभ भी पहले से अधिक मिलेगा, जिला विद्युत अधिकारी प्रदीप अग्रवानी ने बताया कि वर्षों से लंबित ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए इस परियोजना को सफलताप्र kuch किया गया है।0
0
Report
Advertisement
हाई कोर्ट के फैसले से दतिया उपचुनाव की दिशा तय, कल फैसला संभव
Datia, Madhya Pradesh:दतिया उपचुनाव पर टिकी निगाहें: राजेंद्र भारती की याचिका पर फैसला कल, भाजपा-कांग्रेस की टिकट पर भी असर संभव नई दिल्ली/दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में दूसरे दिन भी सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति मनोज जैन की एकलपीठ में हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अब इस मामले में कल फैसला सुनाया जाएगा, जिसमें यह तय होगा कि राजेंद्र भारती की सजा पर स्थगन (स्टे) मिलेगा या नहीं। सुनवाई के दौरान कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने अदालत में राजेंद्र भारती का पक्ष रखा। उन्होंने सजा पर स्थगन दिए जाने के समर्थन में विस्तृत कानूनी तर्क प्रस्तुत किए। इसके बाद दोनों पक्षों की बहस पूरी होने पर न्यायालय ने निर्णय सुरक्षित रख लिया。 आज की सुनवाई पर पूरे मध्य प्रदेश, विशेषकर दतिया की राजनीतिक हलचल टिकी रही। माना जा रहा है कि हाई कोर्ट का फैसला दतिया विधानसभा उपचुनाव की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। गौरतलब है कि दतिया विधानसभा सीट प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक गढ़ मानी जाती रही है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने डॉ. मिश्रा को 7,742 मतों से पराजित किया था। उस चुनाव में राजेंद्र भारती को 88,977 वोट, जबकि डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 81,235 वोट प्राप्त हुए थे। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अभी तक अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि हाई कोर्ट के फैसले के बाद ही दोनों दल अपने उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम निर्णय ले सकते हैं। इधर, भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। यदि उपचुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होता है, तो भाजपा 13 जुलाई को अपने प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल करेगी। ऐसे में अब राजनीतिक दलों के साथ-साथ दतिया की जनता की निगाहें भी हाई कोर्ट के कल आने वाले फैसले पर टिकी हैं।0
0
Report
बड़ामलहरा के स्कूल में मृत गाय मिलने से हड़कंप, बजरंग दल ने किया विरोध
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-छतरपुर के बड़ामलहरा ब्लाक से शिक्षा और संवेदनशीलता दोनों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिले के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरगुवा के एक कमरे में करीब 2 माह से मृत गाय का शव पड़ा हुआ था। शव से उठ रही दुर्गंध से छात्र और स्टाफ दोनों परेशान थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक विद्यालय प्रबंधन को जानकारी होने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। मामला सामने आने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले मे गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति में पूजनीय हैं, उनका इस तरह अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, स्कूल में बिना आदेश के शाला विकास की राशि ली जा रही है, फिर भी बाथरूम और परिसर में जगह-जगह गंदगी और टूट-फूट मिली। वहीं स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि वे 1 जुलाई से प्रभारी पर हैं। विद्यालय परिसर में मृत गाय होने की पुष्टि करते हैं। नियमित प्राचार्य नितिन कटारे प्रशिक्षण में बाहर गए हैं। मामले के सामने आने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी पवन राय ने संज्ञान लिया। इस गंभीर लापरवाही पर विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा। वहीं शिक्षाधिकारी ने भी कहा कि वह स्वतः इस स्कूल जाकर देखेंगे और इस मामले में जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।0
0
Report
अजमेर में अस्थाई सफाई कर्मी हड़ताल: निगम ने सख्ती अपनाई, जल्द लौटेंगे काम पर
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में अस्थाई सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर निगम प्रशासन ने सख्ती का रुख अपनाने का निर्णय लिया है। निगम आयुक्त नित्या ने इस मुद्दे पर बातचीत की। उन्होंने कहा जल्द हड़ताल समाप्त कर सफाई कर्मी अपने कार्य पर लौट आयेंगे।0
0
Report
Advertisement
इन्द्रगढ़ के ग्रामीण सेवा शिविर में CMHO ने गुणवत्तापूर्ण उपचार के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले के इंद्रगढ़ ब्लॉक के माखीदा गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. सामर ने औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर किए गए निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, पंजीयन व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ ने चिकित्सा अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीकरण, टीकाकरण, निक्षय पोषण किट वितरण, परिवार कल्याण सेवाओं और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की भी समीक्षा कर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।0
0
Report
कांगेर घाटी में NH 30 ट्रेलर फंसने के बाद यातायात बहाल
Jagdalpur, Chhattisgarh:कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से गुजरने वाली NH 30 एक दिन बाद सुचारू हो सका, बता दें कि बुधवार की शाम को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के बाघ रपटा मोड़ में ट्रेलर और टिप्पर के आपस में फंस जाने की वजह से NH जाम हो गया था, हालांकि टिप्पर वाहन को बुधवार को ही निकाल लिया गया था लेकिन ट्रेलर यहां 22 घंटे तक फंसा रहा, इसे हटाने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा दरभा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मसक्कत के बाद ट्रेलर को हटाया जिसके बाद NH 30 में यातायात बहाल हो सका।0
0
Report
63 MDT से केसीजी पुलिस ने जांच तेज, पारदर्शी बनाने का बड़ा कदम उठाया
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। अपराधों की जांच को तेज, पारदर्शी और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में केसीजी पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय से मिले 63 स्मार्ट मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) जिले के थाना-चौकी प्रभारियों और विवेचकों को वितरित किए गए। इन उपकरणों की मदद से अब पुलिस अधिकारी घटनास्थल से ही फोटो, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित अपलोड कर सकेंगे, केस डायरी अपडेट करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों को रियल-टाइम जानकारी भेज सकेंगे। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा ने बताया कि MDT सामान्य स्मार्टफोन नहीं, बल्कि पुलिस कार्यों के लिए तैयार सुरक्षित डिजिटल उपकरण हैं। इनके उपयोग से विवेचना अधिक तेज, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण होगी तथा नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी। वितरण कार्यक्रम में सभी विवेचकों को तकनीक आधारित जांच को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।0
0
Report
Advertisement
विदिशा: छत के सोलर पैनल से करंट लगने से युवक गंभीर घायल
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के शास्त्री नगर कॉलोनी में घर की छत पर लगे सोलर पैनल से करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 7 जुलाई की बताई जा रही है। घायल युवक विपिन रघुवंशी का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार बारिश के मौसम में सोलर सिस्टम में तकनीकी खराबी या लीकेज करंट होने पर ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो बारिश के दौरान सोलर पैनल और उससे जुड़े उपकरणों के पास सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि करंट का खतरा बढ़ सकता है।0
0
Report
सीएम मोहन यादव के राजगढ़ दौरे की तैयारी, 17 जुलाई सहकारिता सम्मेलन संभव
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के राजगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 17 जुलाई को सहकारिता सम्मलेन में भाग लेंगे CM के संभावित राजगढ़ दौरे को लेकर धार जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और एसपी सचिन शर्मा ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और एसपी सचिन शर्मा ने मोहनखेड़ा हेलीपैड और राजगढ़ के राजेंद्र सूरी शासकीय महाविद्यालय पहुंचकर सभा स्थल, पार्किंग, वीआईपी प्रवेश सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री 17 जुलाई को राजगढ़ में प्रस्तावित सहकारिता सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं।0
0
Report
बादली में जलभराव से 7 वर्षीय रिहान की मौत, प्रशासन पर कार्रवाई की माँग
New Delhi, Delhi:बादली में जलभराव बना काल, 7 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत। दिल्ली के समयपुर बादली थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में दर्दनाक हादसा। आज सुबह अपने घर से शौच के लिए निकला 7 वर्षीय रिहान जलभराव में डूबा। परिजनों के तकरीब दो घंटे बाद खाली प्लॉट में भरे पानी से मिला मासूम का शव। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप, बारिश के जलभराव ने लें ली मासूम की जान। इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत समयपुर बादली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगजीवन राम हॉस्पिटल भेजा। इस घटना के बाद से ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग। जलभराव पर लापरवाही ने छीनी एक मासूम की जिंदगी, जांच में जुटी थाना पुलिस。0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत में गाय को लेकर धमकी देने के आरोप, पुलिस जांच जारी
Pilibhit, Uttar Pradesh:गोपाल गाय को मारता पीटता ले जा रहा था विरोध करने पर धमकाया है जबकि वीडियो में दिख रहा है कि सूरज व उसके साथी गोपाल को ही धमका रहे हैं। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव का मामला बताया जा रहा है। दरअसल बंजरिया निवासी सूरज ने गोपाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है कि गोपाल गाय को मारता पीटता ले जा रहा था विरोध करने पर धमकाया है जबकि वीडियो में दिख रहा है कि सूरज व उसके साथी गोपाल को ही धमका रहे हैं।0
0
Report
झांसी RPF जवान की फुर्ती से बची यात्री की जान, चलती ट्रेन के बीच से खींचकर निकाला।
Akayabeni, Madhya Pradesh:झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से इंसानियत और बहादुरी की एक मिसाल सामने आई है। RPF जवान की सूझबूझ ने कुछ ही सेकंड में एक यात्री की जान बचा ली और बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या 22182 गोंडवाना एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना हुई, इसी दौरान एक यात्री अचानक चलती ट्रेन के कोच के गेट का हैंडल पकड़ लिया। तेज गति के कारण यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच चपेट में आकर घसीटते हुए जाने लगा। प्लेटफॉर्म पर तैनात RPF जवान प्रवीण कुमार ने खतरे को भांपते ही बिना एक पल गंवाए दौड़ लगाई और यात्री को खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर ले आए। उनकी फुर्ती और बहादुरी से यात्री की जान बच गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इस साहसिक कार्य के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने RPF जवान प्रवीण कुमार की जमकर सराहना की। साथ ही रेलवे प्रशासन ने भी प्रवीण कुमार के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।0
0
Report
झुंझुनूं: निजी स्कूल बाल वाहिनी- बोलेरो टक्कर में लगभग दर्जन बच्चे घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं निजीक स्कूल की गाड़ी और बोलेरो में टक्कर करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे हुए घायल घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद दी गई छुट्टी सूरदास की ढाणी के पास मुख्य रास्ते पर हादसा झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के कासनी की सूरदास की ढाणी में गुरुवार को निजी विद्यालय की प्राइवेट नंबरों की बाल वाहिनी और एक अन्य वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। जीवन ज्योति रक्षा समिति की एंबुलेंस की मदद से सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। गनीमत रही कि कोई भी बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और अभिभावकों ने देखा कि एक बार तो टक्कर के बाद दोनों वाहन घटनास्थल से गायब थे। पुलिस को मौके पर कोई गाड़ी नहीं मिली। बाद में पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। यह घटना वाहनों के मानकों पर सवाल खड़े कर देती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बाल वाहिनी अक्सर मानकों के बिना चल रही हैं। अस्पताल में घायल बच्चों को देखकर अभिभावकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, हालांकि चिकित्सकों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू कर स्थिति को नियंत्रित किया। शिक्षा अधिकारी सूरजगढ़ अनिल शर्मा ने कहा कि हम समय-समय पर स्कूलों से डाटा मांगते हैं, लेकिन स्कूलों की तरफ से लापरवाही बरती जाती है। पोर्टल पर नया वर्जन अपडेट आया है। अब एक सप्ताह में चार निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें वाहनों सहित आरटी और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच होगी। डीटीओ राजेंद्र जाकर खेतड़ी ने बताया कि बाल वाहिनीयों का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, इंश्योरेंस और आरसी होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सूरजगढ़ क्षेत्र में पिछले 3 महीने में 12-13 गाड़ियों का चालान किया जा चुका है और शुक्रवार से फिर अभियान चलाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
