212207
कौशांबी में 25 वर्षीय युवक की ईंट से ली गई जान
Manjhanpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में 25 वर्षीय यूवक की ईंट से सिर वार कर जान ले ली गई। सुबह खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर खून से सनी ईंट, शराब की बोतल और ताश के पत्ते मिले, जिससे जुआ खेलने के दौरान विवाद का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक की पत्नी ने बताया कि मृतक रात 12 बजे घर से निकला था। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचकूला में ऑपरेशन मैदान 2.0: 34 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे पर रोक
Panchkula, Haryana:पंचकूला को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत पंचकूला पुलिस ने एक माह तक लगातार कार्रवाई कर नशा तस्करों के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में 28 मई से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करना, नशा पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित करना तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना भी रहा। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि पंचकूला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ विशेष रणनीति के तहत लगातार कार्य कर रही है। अभियान के दौरान अब तक 21 अलग-अलग मामलों में 34 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से करीब 6 करोड़ 30 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए। इस दौरान केवल स्थानीय तस्करों ही नहीं, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क और मुख्य सप्लायरों तक भी पुलिस पहुंचने में सफल रही। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2 किलो 787 ग्राम हेरोइन, 11 किलो 757 ग्राम अफीम, 931 ग्राम चरस, 1 किलो 45 ग्राम गांजा तथा 67 ग्राम कोकीन बरामद की। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रही। पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए 404 नशा तस्करों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि उनकी दोबारा अपराध में संल्र्तता को रोका जा सके। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जिले में संभावित ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर लगातार दबिश, औचक रेड और विशेष चेकिंग अभियान चलाए गए। एक माह के दौरान सभी थाना, चौकी और क्राइम यूनिट की टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए 253 स्थानों पर डॉग स्क्वॉड की सहायता से रेड की तथा 22 ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान की। चिन्हित हॉटस्पॉट पर खुफिया निगरानी के साथ 23 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत नजर रखी जा रही है। इसके अलावा 41 खराब सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा सक्रिय किया गया। रेड के दौरान 719 संदिग्ध वाहनों की भी गहन तलाशी ली गई। साथ ही ऐसे तीन नशा तस्करों की पहचान की गई है, जिनकी नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार फ्रीज या ध्वस्त किया जाएगा। अभियान के दौरान सामाजिक स्तर पर भी नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता और पुनर्वास कार्यक्रम चलाए गए। एक माह में 97 नशा पीड़ितों का उपचार शुरू कराया गया, जबकि 7 व्यक्तियों को नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके अलावा प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के उद्देश्य से ड्रग इंस्पेक्टर के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 117 मेडिकल स्टोर एवं केमिस्ट दुकानों का निरीक्षण किया गया। नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पंचकूला पुलिस आधुनिक तकनीक का भी व्यापक उपयोग कर रही है। जिलेभर की 1213 विभिन्न लोकेशनों पर लगे लगभग 2736 सीसीटीवी कैमरों को एकीकृत निगरानी प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों, नशा नेटवर्क और तस्करों की आवाजाही पर रियल टाइम निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि एक माह तक चले इस अभियान में पुलिस ने जमीनी स्तर पर नशा तस्करों और उनके नेटवर्क के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा छोड़ने, नशा तस्करी की सूचना देने अथवा सहायता प्राप्त करने के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 तथा ड्रग इंफो हेल्पलाइन 7087081100 और 7087081048 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।0
0
Report
डिजायर कार की तेजी से दो युवकों की मौत: मझगवां में दर्दनाक टक्कर
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडरा शराब दुकान के सामने तेज रफ्तार का खूनी तांडव देखने को मिला है। यहाँ एक अनियंत्रित और अत्यधिक तेज रफ्तार डिजायर कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। मृतकों की पहचान पड़वानिया निवासी विष्णु मवासी (18) पिता सुबकरना मवासी और पंकज मवासी (18) पिता सरजू प्रसाद मवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मझगवां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
इंदौर के फुटबॉल प्रेमी फीफा पर बोले
Indore, Madhya Pradesh:फीफा को लेकर बोले इंदौर के फुटबॉल प्रेमी0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस में गुटबाज़ी बढ़ी, निधि चतुर्वेदी ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:ब्रेक्रिंग न्यूज छतरपुर। कांग्रेस में गुटबाज़ी आई खुलकर ,कांग्रेस की प्रदेश महासचिव निधि चतुर्वेदी ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना ,उज्जैन के जमीन मामले मे मीडिया के सामने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को गलत बताने पर लिखा सोशल मीडिया मे लंबा लेख ,लेख मे दिग्विजय को नागपाश बताते हुये काग्रेंस को कमजोर करने के लगाये आरोप ,दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह को बनवाना चाहते है प्रदेश अध्यक्ष ,इस वजह से लगातार काग्रेंस को पहुंचा रहे है नुकसान ,निधि चतुर्वेदी काग्रेंस के पूर्व सासद सत्तव्रत चतुर्वेदी की बेटी है ,दिग्विजय सरकार के समय सत्तव्रत चत्व्रदी के बीच मे जमकर रही है अदावत ,अब बेटी यही अदावत जारी रखे है।0
0
Report
कटनी के निजी अस्पताल में शिक्षिका की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप
Katni, Madhya Pradesh:स्टोरी कटनी 30/06/26 निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान शिक्षिका की मौत...परिवार वालो ने गलत इलाज ओर नस कटने का लगाया आरोप कटनी के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एक शिक्षिका की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि (गॉलब्लैडर) की पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती की गई थी शिक्षिका की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की गई है। वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं。 परिजनों के अनुसार, विजयराघवगढ़ निवासी शिक्षिका फिजा परवीन को करीब एक वर्ष से गॉलब्लैडर में पथरी की शिकायत थी। उपचार के लिए उन्हें कटनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद डॉक्टरों ने दोपहर करीब 12 बजे ऑपरेशन करने की बात कही और इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए परिजनों से सहमति ले ली। परिजनों की ओर से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सदस्य सोहेल अली ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन शुरू होने के करीब एक घंटे बाद अस्पताल से फोन कर बताया गया कि मरीज को अत्यधिक ब्लीडिंग हो रही है और गॉलब्लैडर में पथरी स्पष्ट नहीं मिल रही है। इसके बाद डॉक्टरों ने अतिरिक्त सर्जिकल प्रक्रिया करने की आवश्यकता बताई, जिस पर परिजनों ने डॉक्टरों के निर्णय पर सहमति दे दी। सोहेल अली का कहना है कि कुछ समय बाद अस्पताल से दोबारा सूचना मिली कि ऑपरेशन के दौरान फिजा परवीन की मौत हो गई। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई۔ सोहेल अली ने यह भी आरोप लगाया कि यदि इस तरह की घटना एक शिक्षिका के साथ हो सकती है, तो आम मरीजों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने जिले के कुछ निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम पर मरीजों के शोषण और मनमानी करने के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और किसी संभावित चिकित्सीय लापरवाही की पुष्टि हो सकेगी。0
0
Report
गर्भवती विवाहिता की मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप, पति-सास डराने-धमकाने में शामिल?
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर- गर्भवती विवाहिता की मौत का मामला ..., पति गजेन्द्र राठौर, उषा राठौर राठौर और ननद मनीषा राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज.. तीनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने मारपीट और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप.. आरोपियों की तलाश में ड्यूटी पुलिस.. सात दिन तक चली जांच.. मौत से पहले का वीडियो आया सामने, वीडियो में विवाहिता ने लगाया था पति और सास पर तेजाब पिलाने का आरोप, बता दें 22 जून को न्यू मेहर कॉलोनी निवासी निशा राठौर को गंभीर हालत में कराया गया था जयारोग्य अस्पताल में भर्ती, दो दिन बाद निशा ने दम तोड़ा, मृतका के गर्भ में शिशु की भी हुई मौत, वीडियो में निशा लगा रही पति गजेन्द्र राठौर और सास पर लगाया परेशान करने, और तेजाब पिलाने के गंभीर आरोप, ढाई साल पहले भी पति के खिलाफ निशा ने की थी दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की थाने में शिकायत, थाटीपुर थाना क्षेत्र का मामला, बाइट - मनीष यादव एसडीओपी..0
0
Report
Advertisement
अमेठी में तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे साइन बोर्ड से टकराया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- तेज़ रफ़्तार का दिखा कहर तेज़ रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड़े पीडब्लूडी के लगे सांकेतिक साइन बोर्ड से टकराई, जोरदार टक्कर से ट्रक हुई क्षतिग्रस्त ड्राइवर ट्रक में फसा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक में ड्राइवर को बाहर निकाल कर इलाज के लिए भेजा जिला अस्पताल घायल ड्राइवर का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज, बताया जा रहा है की सुबह सुबह ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, गौरीगंज कोतवाली कस्बा क्षेत्र में सुल्तानपुर अमेठी रोड हनुमान तिराहे के पास का है मामला,0
0
Report
जालौन में तेज रफ्तार कार पलटी, तीन युवक बाल-बाल बचे; CCTV में कैद घटना
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में बाल-बाल बचे कार सवार युवक, लोगो ने रेस्क्यू कर युवकों को शीशा तोड़कर कार से निकाला बाहर, कार सवार तीनों युवकों को इलाज के भेजा गया hospital, कार पलटने के हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन-औरैया हाइवे पर मदनेपुर के पास की घटना।0
0
Report
रायबरेली में खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक पर बदमाशों का हमला, अस्पताल में भर्ती
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे कार सवार खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक को बदमाशों ने जमकर पीटा है। दोनों को गंभीर हालत मे सीएचसी बछरावा मे भर्ती कराया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला बछरावा थाना इलाके के पश्चिम गांव का है। यहाँ खीरों ब्लॉक मे तैनात खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार शिक्षक राजेश यादव के साथ लखनऊ जा रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने उनकी कार रोक कर दोनों को निर्दयता के साथ पीटा है। दोनों को पुलिस ने सीएचसी मे भर्ती कराया जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। थाना इंचार्ज कोतवाली बछरावां श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना हुई है। बदमाशों दोनों को पीटा है जबकि ड्राइवर को छोड़ दिया है। हालांकि बदमाश इस दौरान गाड़ी की चाभी अपने साथ ले गए हैं। इंस्पेक्टर श्याम कुमार पाल का कहना है कि तहरीर मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम बता दें कि मुकेश कुमार ज़िले मे बीईओ से बीएसए बनने वाले पांच लोगों मे से एक हैं और अड़ियल कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
चास में 11kV तार की चपेट में आकर युवक झुलसा, सड़क जाम
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चास में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चास के मुख्य सड़क से दास मोहल्ला गली के पास 11 हजार वोल्ट के संपर्क में आए नंगे तार की चपेट में आकर 28 साल का विशाल कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बगल के दुकानदार को कई बार कहने के बाद भी तार नहीं हटाया गया। जिससे घर का सामान लाने के लिए निकले युवक बिजली के तार के चपेट में आ गया। गुस्साए लोगों ने चास के मुख्य सड़क को जाम कर दिया जिससे चास थाना पुलिस ने समझाकर जाम हटवाया। पूरी घटना बताते चले कि बोकारो के चास थाना क्षेत्र के चास स्थित दास मोहल्ला गली के पास आज मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बारिश के पानी से भरी सड़क पर 11 हजार वोल्ट लाइन को छूता हुआ नंगा तार लटक रहा था। 28 साल का विशाल कुमार सामान लेने निकला और करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसके नाक-मुह से खून बहने लगा। स्थानीय दुकानदारों ने बिजली कटवाकर उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल भेजवाया इस दौरान परिजन भी मौके पर सूचना पाकर पहुंच गए थे। विशाल को गंभीर हालत में केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एक दुकानदार पर आरोप लगाया कि तार उसी का था और कई दिन से हटाने को कहा जा रहा था। परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। चास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया।0
0
Report
सोजत के लांबोडी गांव में भालू घुसा, अफरा-तफरी मची
Pali, Rajasthan:सोजत के ढूँढा लांबोडी गांव में घुसा जंगली भालू, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, नदी किनारे टेकरी से गांव की ओर आया था भालू, ग्रामीणों के शोर मचाते ही वापस जंगल की ओर भागा, ग्रामीणों ने पीछा कर भालू को आबादी क्षेत्र से बाहर खदेड़ा, किसी जनहानि की सूचना नहीं, लेकिन घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल, मगरा क्षेत्र में भालू और पैंथर की आवाजाही अक्सर देखी जाती है。0
0
Report
दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में आग पर दमकल ने काबू पाया; कोई हताहत नहीं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: बाराखंबा रोड पर परिक्रमा रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना दोपहर करीब 3:40 बजे मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है: दिल्ली फायर सर्विस दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया, "दोपहर 3:40 बजे फायर कंट्रोल रूम को परिक्रमा रेस्टोरेंट की किचन में आग लगने की सूचना मिली। सबसे पास के स्टेशन से फायर टेंडर और बचाव कार्यों के लिए हमारी खास ब्रोंटो स्काई लिफ्ट को तुरंत मौके पर भेजा गया; कुल 7 गाड़ियां भेजी गईं। मौके पर पहुंचने पर फायर सर्विस के कर्मचारियों ने देखा कि आग किचन की चिमनी और उसमें जमा तेल में लगी थी। अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। अभी हम बिल्डिंग खाली करवा रहे हैं और धुआं साफ होने के बाद इसे दोबारा खोल दिया जाएगा।"0
0
Report
Advertisement
खंडवा में 105 हेक्टेयर जंगल अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा ऑपरेशन
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले की गुड़ी रेंज में वन विभाग की टीम पर पत्थरों और गोफन से हमला करने के बाद आमाखुजरी गांव में वन विभाग, पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 105 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटा दिया। करीब तीन दर्जन जेसीबी मशीनों लगभग 600 फॉरेस्ट कर्मियों और 200 पुलिसकर्मीयो की मदद से यह कार्रवाई पूरी की गई। मुक्त कराई गई जंगल की जमीन पर दो दिन में करीब 9 हजार कंटूर ट्रेंच बनाए गए हैं। मौके पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी अगम जैन ने कार्रवाई का जायजा लिया। वहीं, वन टीम पर हमला करने वालों की तलाश जारी है। वी ओ, रविवार को गुड़ी रेंज के आम खुजरी गांव के जंगल में अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला किया था जिसमें 5 वनकर्मी घायल हुए थे। इस हमले के बाद जिला प्रशासन ने पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ बड़ी योजना बनाई। गड्ढा खोदने वाली 30 मशीनों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस और वन कर्मियों का सुरक्षा बल जंगल में पहुंचा और लगातार दो दिन तक कार्रवाई करते हुए 105 हैकटेयर जंगल से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणकारी यहां दोबारा फसल बोने की कोशिश नहीं करें इसलिए पूरे क्षेत्र में बड़े-बड़े कंटूर ट्रेंच खोदे गए। साथ ही यहां पौधारोपण और वॉच टावर लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिनकी तलाश जारी है। जिला कलेक्टर ने बताया कि जंगल काटने वाले इन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
ग्वालियर के पूर्व बीजेपी पार्षद ब्रजेश गुप्ता ने ढोलक से सीवर पर विरोध जताया
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर - बीजेपी के पूर्व पार्षद का अनोखा विरोध .. नगर निगम की जनसुनवाई में ढोलक को बजाते हुए पहुंचे... जनसुनवाई में मौजूद अधिकारी पूर्व पार्षद के प्रदर्शन को देख हुए हैरान.. सीवर समस्या से परेशान हो रही जनता के दर्द को अधिकारियों के सामने ढोलक बजाकर बताया.. बीजेपी के पूर्व पार्षद ब्रजेश गुप्ता का कहना अधिकारी लोगो की समस्या सुनने को तैयार नहीं.. आज ढोलक बजाकर इन्हें जगाने का किया प्रयास ग्वालियर के मुरार इलाके के दो वार्ड 26,27 से पूर्व में पार्षद रहे ब्रजेश गुप्ता -0
0
Report
मंडला में जल गंगा अभियान का समापन बारिश के बीच, जल संरक्षण का संदेश मजबूत
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन प्रकृति के आशीर्वाद के साथ हुआ… और कार्यक्रम के दौरान हुई बारिश ने इस मौके को और खास बना दिया। नैनपुर विकासखंड के ग्राम सर्रा-पिपरिया तालाब में आयोजित जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि वर्षा के बीच अभियान का समापन प्रकृति का शुभ संकेत है… जो जल संरक्षण के महत्व को और मजबूत करता है। कार्यक्रम में तालाब पूजन, पौधारोपण और जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया… साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। संदेश साफ है… जल बचाइए, प्रकृति का सम्मान कीजिए… तभी भविष्य सुरक्षित रहेगा。0
0
Report
Advertisement
