कासगंजः अनियंत्रित तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलटी, हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल
Patiyali, Uttar Pradesh:कासगंज के सहावर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। कार में सवार एक महिला और 2 अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी सहावर में भर्ती कराया। कार में सवार सभी 6 लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। ये अलीगढ़ के जीवनगढ़ के रहने वाले हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
