icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जलगांव विधानसभा चुनाव: शिवसेना बंडखोर रेशमा काळे आज से संपर्करहित, घडामोडी तेज

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ब्रेकिंग.. जळगाव विधान परिषद निवडणुकीत शिवसेनेच्या बंडखोराच्या माघारी संदर्भात राजकीय घडामोडींना वेग आला आहे. शिवसेनेच्या बंडखोर उमेदवार रेशमा काळे या आज सकाळपासून नॉट रिचेबल असल्याचे पाहायला मिळत आहे. रेशमा काळे या कार्यकर्त्यांसोबत मीटिंगमध्ये असते त्यांचा फोन बंद नाही असे स्पष्टीकरण शिवसेनेच्या महिला आघाडीच्या जिल्हाप्रमुख सरिता माळी यांनी दिला आहे. माघारी आणि बंडखोरी मागे घेण्याबाबत आम्हाला कुठलाही निरोप नाही, नेत्यांचे आदेशाची वाट पाहत आहोत असे, सरिता माळी कोल्हे अशी भूमिका स्पष्ट केली आहे. नाशिकमध्ये माघार झाल्यावर आम्ही देखील माघार घेऊ असे ठरले होते, मात्र अद्याप आमच्या नेत्यांचे तसेच महायुतीच्या नेत्यांचे कुठलेही आदेश नाही. नेत्यांचे आदेश आल्यावर अधिकृत भूमिका स्पष्ट करणार असल्याचे सरिता माळी कोल्हे यांनी म्हटले आहे. शिवसेना शिंदे गटाच्या महिला जिल्हाप्रमुख सरिता माळे यांच्याशी फोनवरून संवाद आणि रेशमा काळे यांच्या घरासमोरून WKT.. बाईट _सरिता कोल्हे माळी.
0
0
Report

इस्लामपुर के नाम श्रीरामपुर परिवर्तन के प्रस्ताव का विरोध तेज

Jhunjhunu, Rajasthan:इस्लामपुर का नाम श्रीरामपुर करने के प्रस्ताव का विरोध तेज ग्रामीणों ने बैठक में नाम परिवर्तन के खिलाफ जताया विरोध 15 जून को इस्लामपुर से झुंझुनूं कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च नाम परिवर्तन के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा पूर्व मंत्री गुढ़ा बोले- नाम बदलने के बजाय विकास कार्यों पर ध्यान दे सरकार झुंझुनूं इस्लामपुर गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने के प्रस्ताव के विरोध में सर्व समाज की ओर से अंबेडकर चौक में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और विभिन्न समाजों के लोगों ने भाग लेकर नाम परिवर्तन का विरोध जताया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि इस्लामपुर गांव का नाम किसी भी सूरत में नहीं बदलने दिया जाएगा और लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 जून को इस्लामपुर से झुंझुनूं कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला जायेगा । उन्होंने बताया कि पैदल march के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि प्रशासन की ओर से संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जायेगा । गुढ़ा ने कहा कि गांवों और शहरों के नाम ऐतिहासिक और सामाजिक पहचान से जुड़े होते हैं। नाम बदलने के बजाय सरकार को विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कॉलेज, अस्पताल और तहसील जैसी सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए ताकि आमजन को लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार श्रीराम के नाम पर कोई विश्वविद्यालय, कॉलेज या अन्य संस्थान खोलती है तो किसी को आपत्ति नहीं होगी, लेकिन गांव का नाम बदलना उचित नहीं है।
0
0
Report

रामगढ़ बांध कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण, प्रशासन की मिलीभगत पर उठे सवाल

Jaipur, Rajasthan:जमवारामगढ़(जयपुर) रामगढ़ बांध कैचमेंट एरिया से जुड़ी खबर, बांध को भरने वाली मुख्य बाण गंगा नदी में अतिक्रमण करने की होड़, प्रशासनिक महकमे के ढुलमुल रवैये से अतिक्रमण की चपेट में रामगढ़ बांध का कैचमेंट एरिया, 7 माह पहले पटवारी ने उच्च अधिकारियों को की थी अतिक्रमण की रिपोर्ट, जिसके बाद धौला नायब तहसीलदार अमित कुमार ने देखा था मौका, लेकिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आज तक चल रही कागजों में, प्रशासनिक मिलीभगत के चलते अब दिन-रात बहाव क्षेत्र में खुले में चल रहा अतिक्रमण का खेल, रामगढ़ बांध कैचमेंट एरिया में धौला, बाड़ाडेहरा, ताला, बिलोद, जयचंदपुरा, अजबपुरा, भोजपुरा, टोडालड़ी, टोडामीणा, राजपुरवास ताला सहित गांवों का है मामला, ग्रामीणों का आरोप कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने आंखें मूंदी
0
0
Report
Advertisement

12 साल में नारी शक्ति से राष्ट्र सशक्तीकरण: भारत की परिवर्तन यात्रा

Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत की नारी शक्ति सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व के नए शिखर तक पहुंची है। 'महिला विकास' से 'महिला नेतृत्व वाले विकास' की यह यात्रा 'विकसित भारत' के संकल्प की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है। जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी पहलों ने करोड़ों माताओं-बहनों के जीवन को सुविधा, सुरक्षा और गरिमा से जोड़ा है। वहीं, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वयं सहायता समूहों के सशक्त नेटवर्क ने महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तीकरण का नया आधार प्रदान किया है। 'लखपति दीदी' अभियान ने महिलाओं के आत्मविश्वास, उद्यमिता और आर्थिक सशक्तीकरण को नई पहचान दी है। आज भारत की नारी केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति की प्रेरक शक्ति बनकर उभरी है। रक्षा से लेकर अनुसंधान, उद्यमिता से लेकर विमानन तक भारत की बेटियां नए प्रतिमान गढ़ रही हैं। नारी शक्ति के उत्कर्ष के ये 12 वर्ष 'नारी सशक्तीकरण से राष्ट्र सशक्तीकरण' की प्रेरक गाथा हैं। #12YearsOfNariShakti
0
0
Report

सीएम योगी मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

Lucknow, Uttar Pradesh:सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रदर्शनी करेंगे उद्घाटन पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर लगाई गई प्रदर्शनी लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा में 12 वर्ष पूर्ण होने पर आज मीडिया संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन सभागार में मीडिया को करेंगे संबोधित कार्यक्रम का आयोजन आज, 12 जून को 11 बजे से होगा मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर होगी चर्चा सुशासन, विकास और सेवा के विषय पर मुख्यमंत्री रखेंगे बात भाजपा और सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद
0
0
Report
Advertisement

बिहार: सात दिनों में जमीन से जुड़े लंबित मामले निपटाने का बड़ा अभियान शुरू

Noida, Uttar Pradesh:इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि बिहार के अंचलों में जमीन से जुड़े लंबित कार्यों को सात दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभाग ने गुरुवार से विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। मंत्री ने राज्य के सभी अंचलाधिकारी , राजस्व पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि इस अवधि में लाखों रैयतों से जुड़े लंबित मामलों का तेजी से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 11 से 17 जून तक लगातार अभियान चलेगा और इस दौरान रविवार की छुट्टी में भी काम जारी रहेगा। वहीं, बसेरा टू अभियान को लेकर मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि कई ऐसे गरीब परिवार हैं जिन्हें रसीद तो मिल चुकी है, लेकिन अब तक जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। ऐसे लोग वर्षों से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उन्हें जमीन मिलेगी। मंत्री ने ऐसे परिवारों के धैर्य की सराहना करते हुए कहा कि सरकार सबसे पहले ऐसे जरूरतमंद लोगों पर ध्यान देगी और उन्हें जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report

उत्तराखंड में बाल श्रम मुक्त अभियान: शिक्षा से जोड़ने की सामूहिक कोशिश

Noida, Uttar Pradesh:बाल श्रम के विरुद्ध लड़ाई केवल कानून की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उत्तराखंड में बाल श्रम से मुक्ति हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बाल श्रम में संलिप्त बच्चों को चिन्हित कर उन्हें श्रम के दुष्चक्र से बाहर निकालते हुए शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, ताकि उनके हाथों में मजदूरी के औजार नहीं, बल्कि किताबें हों और वे अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें। यदि आपको अपने कार्यस्थल या आस-पास कहीं भी कोई बच्चा श्रम करता दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस या संबंधित प्रशासनिक विभाग को इसकी जानकारी दें।
0
0
Report

एंकर-दुर्ग में युवाओं को EMI धोखाधड़ी से लाखों की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले में युवाओं और छात्रों को क्रेडिट रिकॉर्ड सुधारने तथा कमीशन कमाने का लालच देकर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. शातिर गिरोह ने 40 से अधिक छात्रों को अपने जाल में फंसाकर उनके नाम पर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराए और करीब 35 से 40 लाख रुपए की ठगी कर फरार हो गए. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषभ शर्मा, अनिरुद्ध सिंह और दीपक जोशी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है; इनमें से दीपक जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है. असल में पीड़ित हिमांशु देवांगन और उनके साथियों ने पद्मनाभपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि EMI पर सामान लेने से उनका सिबिल स्कोर बेहतर होगा, साथ ही कहा गया कि छात्रों को अपनी जेब से पैसा नहीं देना पड़ेगा क्योंकि सभी EMI आरोपी स्वयं जमा करेंगे. इसके अलावा प्रत्येक फाइनेंस पर 2 से 3 हजार रुपए कमीशन देने का लालच दिया गया. आरोपियों ने छात्रों के आधार कार्ड, पहचान पत्र और बैंक पासबुक का प्रयोग कर विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से टीवी, फ्रिज, एसी सहित अन्य महंगे सामान फाइनेंस करवा लिए. शुरुआत में कुछ किश्तें जमा कर और कमीशन देकर उन्होंने छात्रों का विश्वास जीत लिया, लेकिन अप्रैल माह के बाद आरोपियों ने EMI भरना बंद कर दिया और फरार हो गए. इसके बाद फाइनेंस कंपनियों के रिकवरी एजेंट छात्रों के घर पहुँचकर भुगतान का दबाव बनाने लगे. पुलिस के अनुसार हिमांशु देवांगन से 92 हजार रुपए अलग से भी ठगे गए हैं. मामले की जांच जारी है.
0
0
Report
Advertisement

मोहर्रम पर रोक: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का सख्त फरमान; जुलूस, डीजे, आतिशबाजी पर भी रोक

Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग मोहर्रम को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा आदेश जारी मोहर्रम, उर्स और अन्य इस्लामी तकरीबात में गैर-शरई गतिविधियों पर सख्ती वक्फ बोर्ड अध्यक्ष Dr. Salim Raj ने जारी किया फरमान जुलूसों में डीजे, धूमधाम, बैंड-बाजा, नाच-गाना और आतिशबाजी पर रोक लगाने के निर्देश गैर-इस्लामी रस्मों और शरियत के खिलाफ गतिविधियों की अनुमति नहीं उल्लंघन करने वाली कमेटियों और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की चेतावनी नियम तोड़ने पर संबंधित कमेटी से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूले जाने की बात कही गई मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान इस आदेश का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश मोहर्रम को सादगी, इ ibादत, सब्र और शहादत-ए-कर्बला की याद के साथ मनाने की अपील वक्फ बोर्ड ने सभी ताजिया, दरगाह, उर्स और इंतजामिया कमेटियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने कहा
0
0
Report
Advertisement

शादी समारोह में हथियारों के साथ युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस जांच जारी

Jaunpur, Uttar Pradesh:शादी समारोह में युवकों का हथियारों संग वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी जौनपुर।जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों के हथियारों के साथ दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बतायागया कि वायरल वीडियो में कई युवक समारोह के दौरान कथित रूप से हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई देने वाले युवक मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि़ वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे हथियारों की वैधता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो कब का है और किस अवसर का है, इसकी भी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो का संज्ञान लेते उसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस वीडियो की पड़ताल में जुटी हुई है तथा संबंधित व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है。
0
0
Report

महराजगंज के नौतनवां में बघेला नदी किनारे तेंदुआ दिखा: वन विभाग अलर्ट

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज जंगल से सटे बघेला नदी के किनारे तेंदुआ दिखने से वन विभाग अलर्ट,लोगों से सावधानी बरतने की अपील एंकर- महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र के चकदह गांव से सटे बघेला नदी के किनारे तेंदुआ दिखने की ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर वन कर्मियों की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और ग्रामीणों को आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ आसपास के इलाके में दिखाई दे रहा है,जिससे लोगों में भय का माहौल है। वहीं वन विभाग का कहना है कि सूचना मिलने के बाद लगातार निगरानी हो रही है लेकिन अब तक रिहायशी क्षेत्र में तेंदुए की सक्रिय मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग की टीम नियमित गश्त कर रही है और लोगों से अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है। यदि किसी का खेत जंगल से सटा है तो वहां जाते समय लाठी-डंडा साथ रखने तथा समूह में जाने की सलाह दी गई है। उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि सेखुई बीट वन चौकी के आसपास एक तेंदुए की गतिविधि जंगल क्षेत्र में देखी जाती रही है,लेकिन उसका रुख आबादी की ओर नहीं है। इसके बावजूद विभाग एहतियात के तौर पर निगरानी और गश्त जारी रखे हुए है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव की सूचना तत्काल विभाग को दें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। विभाग की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण दोनों सुनिश्चित करना है।
0
0
Report

राजनांदगांव की महक नरवासे U-19 टीम की उपकप्तान बनीं

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर. राजनांदगांव की बेटी महक नरवासे ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के दम पर पूरे शहर का नाम रोशन किया है। कोरीनभाटा क्षेत्र की रहने वाली महक का चयन भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। खास बात यह है कि उन्हें टीम की उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। महक श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से शहर में खुशी और गर्व का माहौल है। VO-1 कहते हैं कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के सामने कोई भी मंजिल बड़ी नहीं होती। राजनांदगांव की महक नरवासे ने इसे सच साबित कर दिखाया है। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून रखने वाली महक ने सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच अपने खेल को लगातार निखारा। लड़कियों की टीम और खिलाड़ियों की कमी होने के कारण उन्होंने लंबे समय तक लड़कों के साथ अभ्यास किया, जिससे उनके खेल में और मजबूती आई। महक की प्रतिभा ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें बेंगलुरु में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौका मिला। वहां विशेषज्ञ कोचों की निगरानी में उनके खेल को और तराशा गया। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर अब उनका चयन भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ है। इतना ही नहीं, उन्हें टीम की उपकप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जो उनके नेतृत्व कौशल और शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है। महक के माता-पिता ने बताया महक को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। हमने हमेशा उसकी रुचि को समझा और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कभी उसे खेलने से नहीं रोका। आज उसकी सफलता पर हमें गर्व है। महक के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं और उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी बेटी का पूरा साथ दिया। परिवार के सहयोग और महक की मेहनत का ही परिणाम है कि आज वह देश की अंडर-19 टीम का हिस्सा बनी हैं। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज में अब उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। राजनांदगांव की बेटी महक नरवासे की यह उपलब्धि जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनी है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि प्रतिभा को परिवार का साथ और मेहनत का बल मिल जाए, तो छोटे शहरों से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता है। फिलहाल पूरे शहर की निगाहें महक के प्रदर्शन पर टिकी हैं और सभी उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वन टू वन किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top