icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
207403
Sachin UpadhyaySachin UpadhyayFollow2 Jan 2025, 06:17 pm

कासगंजः जुआ पकड़वाने के शक में दबंगों ने बच्चे सहित दंपति से की मारपीट, तीनों गंभीर रूप से घायल

Soron, Uttar Pradesh:

मोहल्ला मड़ई में आज जुआ पकड़वाने के शक में आरोपियों ने एक परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें एक दंपत्ति और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। बीते दिनों मढ़ई मोहल्ला में पुलिस ने एक घर में जुआ खेलते कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए जुआरियों को शक था कि पड़ोस के बबलू ने पुलिस को सूचना दी है। इसी शक में आज आरोपियों ने बबलू के घर में घुसकर बबलू उसकी पत्नी ममता और पुत्र अमन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top