icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
207403
Sachin UpadhyaySachin UpadhyayFollow2 Jan 2025, 06:17 pm

कासगंजः जुआ पकड़वाने के शक में दबंगों ने बच्चे सहित दंपति से की मारपीट, तीनों गंभीर रूप से घायल

Soron, Uttar Pradesh:

मोहल्ला मड़ई में आज जुआ पकड़वाने के शक में आरोपियों ने एक परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें एक दंपत्ति और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। बीते दिनों मढ़ई मोहल्ला में पुलिस ने एक घर में जुआ खेलते कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए जुआरियों को शक था कि पड़ोस के बबलू ने पुलिस को सूचना दी है। इसी शक में आज आरोपियों ने बबलू के घर में घुसकर बबलू उसकी पत्नी ममता और पुत्र अमन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Motil Basvi में चुनाव के बाद हिंसात्मक उपद्रव: गांव दहशत में

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:नॉट - इस खबर के वीओ, बाइट और पीटीसी साथ में अटैच है । जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा अब्यक्ता - अजय ओझा एंकर - लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व यानी चुनाव में हार-जीत तो होती रहती है, लेकिन जब चुनावी नतीजों के बाद हार की नाराजगी हिंसा में बदल जाए और पूरा गांव दहशत के साये में आ जाए, तो यह कई गंभीर सवाल खड़े करती है। बांसवाड़ा जिले की अरथूना पंचायत समिति के मोटी बस्सी गांव में सरपंच चुनाव के नतीजे आने के बाद देर रात कुछ ऐसा ही घटनाक्रम सामने आया। आरोप है कि चुनाव में हारे प्रत्याशी सुमित के समर्थकों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। पथराव, तोड़फोड़ और घरों को निशाना बनाने की घटना से पूरा गांव सहम गया। हालात ऐसे बन गए कि लोगों को अपने ही घरों में सुरक्षित रहना मुश्किल लगने लगा। मतदान केंद्र से शुरू हुआ हंगामा, फिर गांव की गलियों में मची अफरा-तफरी... ग्रामीणों के मुताबिक, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद देर रात हारे हुए सरपंच प्रत्याशी के समर्थक आक्रोशित हो गए। आरोप है कि समर्थकों ने सबसे पहले उस मतदान केंद्र को निशाना बनाया, जहां मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी। यहां पत्थरबाजी की गई। इसके बाद उपद्रव गांव की गलियों तक पहुंच गया। आरोप है कि रास्ते में जो भी मकान आया, उसे निशाना बनाया गया और घरों के दरवाजों तथा गेट पर बड़े-बड़े पत्थर बरसाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटनाक्रम कुछ मिनटों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि करीब डेढ़ से दो घंटे तक गांव में दहशत का माहौल बना रहा। गलियों में लगातार पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के चलते लोग घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हो गए। घरों के गेट पर बरसे पत्थर, बच्चों की चीखें और महिलाओं में डर... इस पूरी घटना का सबसे भयावह पहलू उन परिवारों की आपबीती है, जो उस वक्त अपने घरों में मौजूद थे। ग्रामीणों के मुताबिक, जब घरों के गेट पर बड़े-बड़े पत्थर आकर लगे तो परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। घरों में मौजूद छोटे बच्चे डर के मारे सहम गए। महिलाओं के लिए भी वह रात बेहद मुश्किल भरी रही। ग्रामीणों का कहना है कि रात का माहौल ऐसा हो गया था, मानो गांव में कोई दंगा भड़क गया हो। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर चुनावी हार-जीत की नाराजगी का खामियाजा उनके परिवारों और घरों को क्यों भुगतना पड़ रहा है। कई परिवारों ने घरों के भीतर रहकर रात गुजारी। पुलिस और प्रशासन की टीम पर भी पथराव, अतिरिक्त जाप्ता बुलाना पड़ा.. उपद्रव के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम को भी निशाना बनाया गया। करीब आधे घंटे तक पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पत्थरबाजी किए जाने की बात सामने आई है। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। गांव में हुई तोड़फोड़ और पत्थरबाजी से करीब 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान ग्रामीणों की ओर से बताया जा रहा है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आंकड़ा प्रशासनिक आकलन और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। रात की हिंसा के बाद सुबह मतदान केंद्र पर जुटे ग्रामीण, उपसरपंच चुनाव का बहिष्कार.. रातभर की इस घटना के बाद गांव में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीण बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पर एकत्रित हुए हैं। ग्रामीणों ने उपसरपंच चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि जब गांव के लोग अपने घरों में ही सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे, तो ऐसी स्थिति में चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।एक तरफ गांव में चुनावी जीत-हार का परिणाम सामने आया, तो दूसरी तरफ उसी चुनाव के बाद ग्रामीणों को हिंसा और दहशत का सामना करना पड़ा। अब सवाल यह है कि आखिर चुनावी रंजिश में आम ग्रामीणों के घरों और परिवारों को निशाना बनाने वालों पर क्या कार्रवाई होगी? मोटी बस्सी की यह घटना केवल दो प्रत्याशियों के बीच चुनावी विवाद का मामला नहीं रह गई है, बल्कि इसने ग्रामीणों की सुरक्षा और चुनाव के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई और पुलिस जांच पर टिकी हैं। सीसीटीवी भी आया सामने.. पथराव और तोड़फोड़ का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, जिसमे उपद्रवि मकानों में पथराव और घरो में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे है। कई लोग डिटेन, कुछ की तलाश जारी.. पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को डिटेन किया है और कइयों की तलाश जारी है। पुलिस अब वीडियो और फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी कर रही है
0
0
Report
Advertisement

देवरिया में बघौचघाट: ग्राहक सेवा केंद्र से दो लाख रुपये चोरी, CCTV में कैद

Deoria, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना इलाके में ग्राहक सेवा केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया। रविवार की रात शटर तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए और काउंटर में रखे दो लाख रुपये चुरा लिया। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सोमवार की सुबह जब संचालक केंद्र पहुंचे तो ताला टूटा और रुपये गायब मिले। गौरतलब है कि सेमरी गांव निवासी पवन कुमार गुप्ता थाना के सामने पवन इंटरप्राइजेज के नाम से ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रोजाना की तरह रविवार की रात पवन शटर ताला बंद कर गांव चले गए और रात में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया इस मामले में लिखित शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
0
0
Report

जालौन नगरपालिका ठेकेदारी मामले में लाखों की वसूली के आरोप

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नगर पालिका की ठेकेदारी के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप, ठेकेदारी सूची में नाम दर्ज कराने के नाम पर सफाईकर्मियों से रूपए लेने का आरोप, एक व्यक्ति ने बेटे और बहू का नाम सूची में चढ़वाने के लिए दिलीप को दिए 2 लाख 20 हजार रुपए, दूसरी महिला ने ठेकेदारी में नाम दर्ज कराने के लिए दिए 55 हजार रुपए, रुपए लेने के बाद भी वेतन रोकने और कई महीनों का भुगतान न करने का आरोप, दीपावली का वेतन मांगने पर महिला को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, रुपये वापस मांगने पर अभद्रता और फोन न उठाने की शिकायत, पीड़ितों ने ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का भी किया दावा, दोनों पीड़ितों ने डीएम से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, जालौन के उरई स्तिथ नगर पालिका परिषद का मामला।
0
0
Report
Advertisement

पूर्व सरपंच की मौत से विजयनगर में ग्रामीणों ने खेतड़ी-जयपुर मार्ग जाम कर दिया

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं विजय नगर में पूर्व सरपंच की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश. हजारों ग्रामीणों ने खेतड़ी-जयपुर सड़क मार्ग किया जाम. करमाड़ी के पास सड़क पर बैठकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन. मतदान के दौरान हुई मारपीट में घायल पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत. आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण. मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात, प्रशासनिक अधिकारी जुटे समझाइश में. झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड की विजयनगर ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान हुई मारपीट में घायल पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को हजारों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और करमाड़ी के पास खेतड़ी-जयपुर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार, सोमवार को विजयनगर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए मतदान के दौरान मतदान केंद्र के बाहर पर्ची बनाने के लिए लगाए गए बूथ पर मारपीट हो गई थी। इस दौरान पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को नीमकाथाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की पुत्रवधू सरपंच पद की प्रत्याशी हैं। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण करमाड़ी के पास सड़क पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रखने की मांग की। सड़क जाम के कारण खेतड़ी-जयपुर मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। वहीं, विजयनगर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी ग्रामीणों से समझाइश कर रहे हैं तथा हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
0
0
Report

जोधपुर में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के बाहर कार में आग, दमकल ने नियंत्रण लिया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के हेड ऑफिस के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे सामने चाय की थड़ी पर बैठे थे। इसी दौरान कार में आग लगती दिखाई दी। मौके पर पहुंचकर देखने पर प्रथम दृष्टया आशंका जताई गई कि पास में पड़े कचरे के ढेर में आग लगाई गई थी। कचरे के ढेर के पास ही कार खड़ी थी। आशंका है कि कचरे में लगी आग की लपटों से कार में आग पकड़ ली। हादसे में कार के इंजन का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते दमकल के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: बाबतपुर के केजे इंटरनेशनल होटल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: थाना बड़ागांव क्षेत्रान्तर्गत बाबतपुर स्थित केजे इंटरनेशनल होटल में एक युवक और एक युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होटल के कमरे को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन श्री नृपेन्द्र ने बाइट देकर जानकारी दी कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। युवक-युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
0
0
Report

मधुबनी में 418.59 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों

Madhubani, Bihar:मधुबनी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। बासोपट्टी थाना पुलिस ने एसटीएफ और एसएसबी टीम के सहयोग से 418.59 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस को एसटीएफ से गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से ब्राउन शुगर की खेप लेकर जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छतौनी चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान बाइक पर सवार एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके थैले से चार पैकेट ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस टीम ने ब्राउन शुगर बाइक और नगदी रुपया जब्त कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के लोरिका गांव निवासी जितेन्द्र ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस के पूछताछ में उसने बताया कि वह ब्राउन शुगर की खेप बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी मोहम्मद सलीम को पहुंचाने जा रहा था। इस मामले में बासोपट्टी थाना में केस दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है
0
0
Report

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, पीछे से टक्कर, जांच जारी

Nawada, Bihar:नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी से कहकर निकले थे- थोड़ी देर में लौट आऊंगा, धेवधा कॉलेज में डाटा ऑपरेटर के पद पर थे कार्यरत बिहार के नवादा के नगर थाना क्षेत्र स्थित विजय बाजार में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 36 वर्षीय कुमार सूरजभान उर्फ मुखिया जी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सब्जी मंडी के पास एक पिलर से टकरा गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक न्यू एरिया मोहल्ले में रहते थे और धेवधा कॉलेज में डाटा ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। वह परिवार के बड़े बेटे थे और पूरे घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। घर से महज 200 मीटर की दूरी पर हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बताया जाता है कि घर से निकलते समय उन्होंने पत्नी से कहा था कि थोड़ी देर में लौट आएंगे, लेकिन यह उनकी आखिरी विदाई साबित हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में भी बाइक अनियंत्रित होकर तेज गति से जाती दिखाई दे रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर में बाहरी छात्रों से ठगी और जबरन वसूली: पुलिस जाँच शुरू

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में बाहरी छात्रों को बना रहे ठगी का निशाना, मोबाइल गिराने का नाटक कर ऐंठ रहे पैसे पुरुलिया रोड पर सक्रिय हैं शातिर बदमाश, छात्रों से जबरन वसूली का आरोप; संस्थान प्रबंधन ने थाने में दर्ज कराई शिकायत जमशेदपुर। शहर के आजादनगर थाना क्षेत्र में बाहर से आकर पढ़ाई और तकनीकी प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को निशाना बनाकर ठगी और जबरन वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। पुरुलिया रोड स्थित अलकबीर कॉलेज के पास टेक्नो इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण लेने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के छात्रों को कुछ अज्ञात युवकों द्वारा कथित तौर पर परेशान किया जा रहा है। पीड़ित छात्रों के अनुसार, बदमाशों ने ठगी का एक नया तरीका अपना रखा है। वे रास्ते में चलते समय जानबूझकर छात्रों से टकराते हैं और अपना पहले से टूटा हुआ मोबाइल फोन नीचे गिरा देते हैं। इसके बाद मोबाइल टूटने या खराब होने का आरोप छात्रों पर लगाकर उनसे पैसे की मांग करते हैं। दूसरे शहर से आए होने और स्थानीय स्तर पर किसी को नहीं जानने का फायदा उठाकर उन्हें डराया-धमकाया जाता है। बदनामी और विवाद से बचने के लिए कई छात्र मजबूरी में ऑनलाइन या नकद भुगतान कर देते हैं। इसके लिए शिकायत आजाद नगर थाना में की गई है पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है
0
0
Report

उधम सिंह नगर में किसान मोर्चा का प्रदर्शन, धान भुगतान और खाद की मांगे

Bahara Boj, Uttarakhand:ऐंकर– संयुक्त किसान मोर्चा ने आज जलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। आंदोलनकारी किसान धान खरीद का बकाया भुगतान करने, डीएपी खाद उपलब्ध कराने और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि किसानों की आय दुगनी करने का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में किसान त्रस्त हो चुके है। धान तौल होने के एक– डेढ़ महीने बाद भी किसानों को अपनी उपज का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण इस बार किसानों की दिवाली तक फीकी रही。
0
0
Report

47 लाख की साईबर ठगी का खुलासा,दो साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे..

Moradabad, Uttar Pradesh:47 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, भगतपुर पुलिस ने दो शातिर साइबर ठग दबोचे मुरादाबाद में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ भगतपुर पुलिस और साइबर थाना की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संगठित गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और उन खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करते थे। जांच में करीब 47 लाख 82 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप और नकदी समेत भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। वीओ,,दरअसल,एसएसपी मुरादाबाद के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगतपुर पुलिस और साइबर थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टाहमदन रोड स्थित एक बंद पड़े भट्टे के अंदर दबिश दी। यहां से पुलिस ने हसन पुत्र मुर्तजा निवासी दौलपुरी बनमईया और फिरोज आलम पुत्र जमीर अहमद निवासी भगतपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह एक संगठित गिरोह चलाते हैं। गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और साइबर ठगी से प्राप्त रकम इन खातों में मंगाकर अलग-अलग माध्यमों से नकदी निकाल लेते थे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 2 चार्जर, 10 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक, एक फर्जी हस्ताक्षर का चेक, 9 एटीएम कार्ड, 3 सिम कार्ड, एक बुलेट मोटरसाइकिल की आरसी, 3 पैन कार्ड, 5 आधार कार्ड और 1 लाख 5 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, सिटी यूनियन बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक समेत विभिन्न फर्जी खातों के माध्यम से 7 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 के बीच कुल 47 लाख 82 हजार 90 रुपये की साइबर ठगी की गई थी।इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो अन्य आरोपी शाहनवाज और सरफराज अभी वांछित हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top