icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरदोई में घंटे की बारिश ने नगर पालिका की पोल खोली; नाव चलाकर विरोध

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में एक घंटे की बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल,पूरा शहर जलमग्न,सपा व्यापार सभा ने रोड और गली में नाव चलाकर किया प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले बुधवार को करीब एक घंटे हुई तेज बारिश ने हरदोई शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों और सड़कों पर जलभराव हो गया।हरदोई मेडिकल कॉलेज,कलेक्ट्रेट परिसर,एसपी ऑफिस परिसर,नघेटा रोड, मोहल्ला बैटगंज समेत कई गलियों और मार्गों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।वहीं किसान दिवस पर सीडीओ दफ्तर पहुंचे किसानों को जलभराव से गुजरना पड़ा जिसको लेकर किसानों ने आक्रोश जताया。 बारिश के बाद सड़कें और गलियां जलमग्न नजर आईं।कई स्थानों पर लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।वहीं,सरकारी कार्यालय परिसरों में भी जलभराव होने से कर्मचारियों और फरियादियों को परेशानी उठानी पड़ी।शहरवासियों का आरोप है कि बारिश के दौरान हर साल जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन नगर पालिका की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।इसी समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने मंत्री नितिन अग्रवाल के मोहल्ला बैटगंज स्थित मार्ग और गलियों में नाव चलाकर विरोध जताया。 इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई।रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि एक घंटे की बारिश में ही शहर की स्थिति बदहाल हो गई है। प्रमुख मार्गों से लेकर मोहल्लों और सरकारी कार्यालयों तक पानी भर गया।उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हुई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जलभराव की समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report

जींद में कांग्रेस मीटिंग के दौरान हंगामा, उचाना सीट पर बहस ने माहौल गरमाया

Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष-प्रभारी के सामने हंगामा वीडियो जींद युवा कांग्रेस और पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के समर्थक भिड़े, हाथ जोड़ते नजर आए नेता हरियाणा के जींद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश कमेटी प्रभारी संजय दत्त की सामने ही बैठक में बवाल हो गया। जैसे ही उचाना विधानसभा हलको लेकर चर्चा शुरू हुई तो युवा कांग्रेस प्रधान संदीप वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के समर्थकों में हाथापाई हो गई। चर्चा है कि बैठक में एक कार्यकर्ता ने यहां तक कह दिया, उचाना सीट ने ही कांग्रेस के समीकरण बिगाड़े हैं। इसके बाद हंगामा हो गया। बवाल के बीच कार्यकर्ता उठकर नारे लगाने लगे। मंच पर बैठे नेताओं ने उन्हें शांत कराया。 अब मीटिंग से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक नेता कुर्सी पर खड़े होकर हाथ जोड़कर मामला शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। मीटिंग हॉल के बाहर भी गहमागहमी है। उधर, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का कहना है कि ऊंची आवाज में बातें हो सकती हैं, हंगामे जैसी कोई बात नहीं। जींद की जाट धर्मशाला में मंगलवार को कांग्रेस की संगठनात्मक मीटिंग चल रही थी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कर रहे थे। दोनों नेताओं ने सबसे पहले जींद, जुलाना, नरवाना और सफीदों विधानसभा के नेताओं से बातचीत की। जैसे ही उचाना विधानसभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मीटिंग शुरू हुई, युवा कांग्रेस प्रधान संदीप वर्मा ने कहा कि 'राजघराने को अब रेस्ट दो व युवाओं को मौका दो''। इतना सुनते ही पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के समर्थक भड़क गए। बीरेंद्र बोले अच्छी बात करना गलत: मीटिंग में काफी देर तक हंमाला चलता रहा। दोनों पक्ष नारे लगाने लगे। इस पर बीरेंद्र सिंह ने कहा अगर कोई अच्छी बात करेगा तो उस पर कई लोग भड़क सकते हैं। अगर कोई विरोध करना है तो करो लेकिन अच्छी बात करना गलत है। मीटिंग से जुड़ी 2 वीडियो सामने आए हैं। 8 सेकेंड की पहली वीडियो में मीटिंग हॉल में सभी कार्यकर्ता कुर्सियों से खड़े होते नजर आ रहे हैं। एक कार्यकर्ता कुर्सी पर खड़े होकर हाथ जोड़ता नजर आ रहा है। हंगामे में मंच पर भी कोई नेता बैठा नजर नहीं आ रहा है। एक कार्यकर्ता दोनों हाथ उठाकर तेजी से बाहर आता भी दिखाई दे रहा है。 दूसरी वीडियो भी 8 सेकंड का ही है। इसमें कार्यकर्ता मीटिंग हॉल से बाहर निकलते दिख रहे हैं। जबकि कुछ कार्यकर्ता दोबारा अंदर घुसने का प्रयास करते हैं। गेट पर ही 2-3 लोग खड़े हैं। मीटिंग हॉल के अंदर से कुछ आवाज भी आ रही है। अब जानिये…क्यों महत्वपूर्ण है उचाना सीट 2024 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री सिर्फ 32 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को हराया। इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के परिवार का दबदबा रहा है। बीरेंद्र सिंह खुद और उनकी पत्नी प्रेमलता यहां से कई बार चुनाव लड़कर जीते हैं। इस पर बेटे बृजेंद्र को टिकट दिलवाया था। इस सीट पर पहली बार भाजपा जीती है वो भी मामूली अंतर से। चुनाव में पोस्टल बैलेट को लेकर बृजेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका लगा रखी है। उनका तर्क है कि इस सीट पर हार-जीत का अंतर पोस्टल बैलट से कम रहा, जिन्हें गिना नहीं गया या रद्द किया। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का यह कार्यक्रम उनकी सोच का हिस्सा है। अब तक प्रदेश के 14 जिलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और अभियान फिलहाल चौथे चरण में चल रहा है। आने वाले समय में हरियाणा के सभी 180 ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मीटिंग में पूर्व मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक विनेश फोगाट, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, जींद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषि पाल और पूर्व विधायक सुभाष गांगोली भी मौजूद रहे。
0
0
Report

शाहदरा नॉर्थ ईस्ट कार्यालय में हंगामा, पार्षद पर हमले के आरोप

New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम के शाहदरा नॉर्थ ईस्ट ज़ोन कार्यालय में बुधवार को हंगामा हुआ जब कर्दमपुरी वार्ड नंबर 234 से कांग्रेस निगम पार्षद हाजी जरीफ पर कथित तौर पर एक दर्जन से अधिक लोग हमले कर दिए। पार्षद जोन अध्यक्ष पंकज लूथरा के चेंबर में पहुंचने पर हमलावर वहां भी पहुँचे और उनके साथ मारपीट की। चेंबर में तोड़फोड़ के आरोप भी लगाए गए। जनप्रतिनिधि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कोशिश करते रहे और अन्य पार्षद भी मौके पर आ गए। पुलिस टीम जब मामले की जानकारी लेने पहुंची तो स्थिति पर चर्चा हुई। हाजी जरीफ ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में अवैध पॉलिथीन फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और इसे लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय के भाई तथा उनके साथियों ने हमला किया। उनका कहना है कि यह कार्रवाई निगम की ओर से नहीं, बल्कि प्रदूषण विभाग की थी। शाहदरा नार्थ ईस्ट ज़ोन के अध्यक्ष पंकज लूथरा ने घटना को गंभीर बताया और कहा कि निगम कार्यालय में इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने चेंबर में तोड़फोड़ की भी निंदा की। पंकज लूथरा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह की घटना पर कार्रवाई तेज होनी चाहिए और ऐसी घटनाओं की कड़ाई से निंदा भी की जानी चाहिए। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर बड़ा सवाल, ठेकेदार ब्लैकलिस्टिंग की मांग

Jaipur, Rajasthan:Jaipur सवाई माधोपुर जिले मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी पर गंभीर सवाल 18 माह में पूरा होना था काम, 48 माह बाद भी आधा निर्माण अधूरा 83.85 करोड़ के कार्यादेश में अब तक 52.41 करोड़ का ही काम होने का दावा 8.38 करोड़ रुपये की पेनल्टी वसूलने की मांग 2024 में शुरू होना था मेडिकल छात्रों का बैच, अब 2027 में भी संभावना नगण्य ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग निर्माण में देरी और गुणवत्ता को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पाठक ने PWD और RSRDC के उच्चाधिकारियों को भेजी शिकायत शिकायत में अधिकारियों की भूमिका और भुगतान प्रक्रिया की जांच की भी मांग आरोप—रनिंग बिलों से नियमानुसार पेनल्टी की पूरी राशि नहीं काटी गई मेडिकल कॉलेज में देरी से चिकित्सा शिक्षा और क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं पर असर
0
0
Report

पीपलकोटी जलविद्युत में मुआवजे को लेकर मजदूरों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली के पीपलकोटी में विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के श्रमिकों ने मुआवजे की मांग को लेकर काम बंद कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। हिंदुस्तान फेडरेशन यूनियन के आह्वान पर श्रमिकों ने टीएचडीसी कार्यालय तक जुलूस निकाला और उचित मुआवजे की मांग उठाई। बीते 13 अगस्त को हुए टनल हादसे में मृतक और घायल श्रमिकों को घोषित मुआवजा नाकाफी बताते हुए श्रमिकों ने परियोजना के सभी कार्यों का बहिष्कार किया। टीएचडीसी कार्यालय पहुंचने पर पुलिस ने श्रमिकों को अंदर जाने से रोका, जिससे कुछ देर नोकझोंक भी हुई। बाद में यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने टीएचडीसी अधिकारियों से वार्ता की। वार्ता में प्रबंधन ने निर्णय के लिए दो दिन का समय मांगा, लेकिन श्रमिकों ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक काम बंद रहेगा। श्रमिकों ने रैणी आपदा का हवाला देते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए न्यायसंगत एवं सम्मानजनक मुआवजे की मांग की है। श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि दो दिन के भीतर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही घायल श्रमिकों के इलाज, पुनर्वास और परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गई है.
0
0
Report

इटावा में युवक की मौत: कोल्डड्रिंक में जहर का आरोप

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में युवक अनुराग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने नामजद लोगों पर कोल्डड्रिंक में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपूर्वपुर गांव के रहने वाले युवक अनुराग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि खेत जोताई का नामजद पर 60 हजार रुपए बकाया था जिसे लेकर आए दिन अनुराग के द्वारा मांग की जाती रही लेकिन रुपए ना देकर लगातार धमकी नामजद दे रहे थे. देर रात में अनुराग तेहरवीं का निमंत्रण में शामिल होकर खेतों पर सोने जा रहा था, तभी रास्ते में नामजद लोग मिल गए और उसे कोल्डड्रिंक पिला दी. आरोप है कि कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाया गया होगा. हालांकि अंधेरे में मरने से पहले युवक अनुराग ने वीडियो बनाया है. अंधेरा होने के चलते शक्ल नहीं आ रही है जबकि आवाज सुनाई दे रही है जिसमें मृतक द्वारा कहा जा रहा है कि नामजद लोगों ने उसको कोल्डड्रिंक पिलाया. उसके बाद उसकी तबियत खराब होने लगी तभी वीडियो बनाकर अपने भाई के पास भेजा. आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर कर दिया. रास्ते में दम तोड़ दिया है. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी.
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर: बहादुरगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार, पुलिस दबिश जारी

Gazipur, Uttar Pradesh:बहादुरगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत! पहले युवक पर जानलेवा फायर, फिर पुलिस के सामने बदमाशों ने चलाई गोलियां बहादुरगंज बस स्टैंड के पास युवक सुमित शर्मा पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग का आरोप फायरिंग से बचकर युवक ने मकान मालिक के घर में भागकर बचाई अपनी जान आरोप है कि बदमाशों ने घर पर ईंट-पत्थर चलाए और बेड-सोफा तोड़कर फरार हो गए सूचना पर पुलिस और यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची, पूछताछ के दौरान फिर लौटे बाइक सवार आरोपी पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने घटना की पुष्टि की, जमीन विवाद को बताया गया घटना का कारण मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की दबिश जारी गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज कस्बे में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद नजर आए कि एक युवक पर फायरिंग के कुछ ही देर बाद पुलिस के सामने भी हवाई फायर कर फरार हो गए। लगातार हुई फायरिंग से पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। जानकारी के मुताबिक, बहादुरगंज बस स्टैंड के पास बेड और सोफा बनाने का काम करने वाले रमेश शर्मा के बेटे सुमित शर्मा उर्फ सन्नी अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि पहले बाइक से तीन युवक पहुंचे और सुमित पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। सुमित किसी तरह अपनी जान बचाकर मकान मालिक के घर के अंदर भाग गए। आरोप है कि बदमाशों ने वहां भी ईंट-पत्थर चलाए और फायरिंग की। इतना ही नहीं, दुकान में रखे बने हुए बेड और सोफे को भी तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज चौकी प्रभारी पुष्पेश चंद दुबे, कासिमाबाद पुलिस और यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पीड़ित से घटना के संबंध में पूछताछ कर ही रही थी कि करीब एक घंटे बाद वही बाइक सवार तीन युवक दोबारा नजर आए। बताया गया कि कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि पुलिस बल के साथ पुलिस बूथ के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मां चंडी धाम की तरफ से बाइक सवार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस के सामने दो राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। एक ही रात में युवक पर फायरिंग और फिर पुलिस के सामने फायरिंग की घटना से बहादुरगंज कस्बे में दहशत का माहौल बन गया। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुमित शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित ने जमीन विवाद के चलते शिवानंद यादव और अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नामजद आरोपी समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। एसपी ग्रामीण के अनुसार, मामले में एक आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। बहादुरगंज में एक ही रात में हुई लगातार फायरिंग ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस फरार आरोपियों को कितनी जल्दी गिरफ्तार करती है।
0
0
Report

बांदा में भारी बारिश से जलभराव, प्रशासन जल निकासी सुधारों के लिये कड़े निर्देश

Banda, Uttar Pradesh:शहर में कुछ ही घंटे की बारिश ने एक बार फिर सड़कों को जलमग्न कर दिया लोगों के घरों में पानी घुसने लगा जिससे प्रशासन की जल निकासी की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई जी हां आपको बता दें कि कुछ ही घंटे की बारिश में जिला प्रशासन के दावे फेल होते नजर आए स्थानीय लोगों को जल भराव के बीच गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा जगह घुटनों के बराबर पानी भरा हुआ आप देख सकते हैं। ऐसी स्थिति में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भीतर है। फिलहाल लगातार चल रही खबरों और जल भराव की शिकायत के बाद जिला अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी नगर पंचायत और शहरी एरियों समेत ग्रामीण क्षेत्र के भी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द जगह को चिन्हित करके जल भराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाई जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करवाई जाए। आपको बता दें कि शहर मुख्यालय में ही सेढू तलैया ,लोहिया पुल सहित विभिन्न मोहल्ले में जल भराव की स्थिति बनी हुई है।
0
0
Report

कौशांबी के 4 लाख के ऑटो पर जांच, डिप्टी CM ने आदेश दिए

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में 4 लाख के ऑटो पर बवाल, डिप्टी CM ने दिए जांच के आदेश कौशांबी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिए जा रहे वाहन की कीमत को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सवाल खड़े कर दिए। महिला लाभार्थी ने वाहन की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई तो डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से जांच कराने के निर्देश दिए। हालांकि, वाहन उपलब्ध कराने वाली कंपनी के कर्मचारी का दावा है कि यह सामान्य ई-रिक्शा नहीं, बल्कि फीचर्स से लैस ऑटो रिक्शा है। दरअसल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अपने गृह जनपद कौशांबी के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा के साथ उन्हें वाहनों का वितरण भी किया गया। इसी दौरान एक महिला लाभार्थी से वाहन की कीमत पूछी गई। महिला ने कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई। कीमत सुनते ही डिप्टी सीएम ने हैरानी जताई और अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि वाहन की कीमत इतनी अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को वाहन की खरीद, कंपनी, कोटेशन और भुगतान प्रक्रिया की जांच के निर्देश दिए。 वहीं लाभार्थी ममता देवी का कहना है कि वाहन क्वालिटी अच्छी है और माइलेज भी अच्छा मिल रहा है। उन्हें वाहन पसंद आया, इसलिए उन्होंने इसे लिया है। उधर बजाज के कर्मचारी मोहम्मद मोफिज का दावा है कि यह सामान्य ई-रिक्शा नहीं, बल्कि ऑटो रिक्शा है, जिसमें कई अतिरिक्त फीचर्स हैं। उनके मुताबिक ममता देवी को P7012 मॉडल दिया गया है। कर्मचारी के अनुसार बैंक से कंपनी को करीब 4 लाख 3 हजार 750 रुपये का भुगतान हुआ, जबकि करीब 21 हजार 250 रुपये मार्जिन मनी के तौर पर लाभार्थी ने जमा किए। अब सवाल यह है कि आखिर वाहन की वास्तविक कीमत कितनी है? सरकारी खरीद में कोटेशन और भुगतान की प्रक्रिया क्या रही? और 4 लाख रुपये की कीमत के पीछे वजह क्या है? इन सभी सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। ममता देवी, लाभार्थी मोहम्मद मोफिज, बजाज कर्मचारी फिलहाल डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद जांच शुरू होने का इंतजार है। जांच रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि वाहन की कीमत वाजिब थी या खरीद प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी हुई।
0
0
Report
Advertisement

कपूरथला के सरकारी हाई स्कूल में शिक्षक तबादला के विरोध में धरना

Kapurthala, Punjab:कपूरथला : शिक्षक के तबादले और हाई वोल्टेज तारों के विरोध में स्कूली बच्चों ने लगाया धरना स्कूल का मुख्य गेट बंद कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, डीएसपी शीतल सिंह के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कपूरथला। कपूरथला के नजदीकी सरकारी हाई स्कूल शेखुपुर में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब स्कूल के छात्रों ने मुख्य गेट बंद कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों की मुख्य मांग स्कूल के एक लोकप्रिय शिक्षक का तबादला तुरंत रद्द करने की थी। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर के बीच बने बाथरूम से होकर गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों को भी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई। छात्रों का कहना था कि स्कूल परिसर में हाई वोल्टेज तारों की मौजूदगी से विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है और प्रशासन को इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान करना चाहिए। धरने की सूचना मिलते ही डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। डीएसपी शीतल सिंह ने विद्यार्थियों को समझाते हुए आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा और मामले को उचित स्तर पर रखा जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए आश्वासन और समझाइश के बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त कर स्कूल का मुख्य गेट खोल दिया, जिसके बाद स्कूल में कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू हो गईं। डीएसपी शीतल सिंह ने इस दौरान स्कूल प्रशासन, विद्यार्थियों और अभिभावकों का पक्ष विस्तार से सुना। बातचीत के बाद मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया।
0
0
Report

दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात: झारखंड भाजपा को गृह मंत्री से मार्गदर्शन

Ranchi, Jharkhand:रांची भाजपा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाक़ात, मिला मार्गदर्शन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड के कई सम-सामयिक विषयों पर गृह मंत्री से सार्थक चर्चा हुई। गृह मंत्री द्वारा भाजपा नेताओं को कई आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, दीपक प्रकाश और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल थे।
0
0
Report
Advertisement

छात्रों के दबाव पर 22 परीक्षाएं रद्द, आंदोलन 2 महीनों के लिए स्थगित

Ranchi, Jharkhand:रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले 25 दिनों से जारी JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के आंदोलन कोस्थगित कर दिया गया है। सरकार की ओर से परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के बाद मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलन को दो महीने के लिए स्थगित करने की आधिकारिक घोषणा की है। हमारे इस आंदोलन का 26वा दिन है रिफॉर्म मंच के बैनर तले राज्य के तमाम छात्र अपने हक की आवाज उठा रहे थे छात्रों का संघर्ष का ही परिणाम है कि मुख्यमंत्री और सरकार को मानना पड़ा रद्द जांच और रिफॉर्म की मांग थी रिफॉर्म पर सहमति शुरुआती में ही बन गई थी सरकार ने छात्रों के संघर्ष को माना और सभी एग्जाम रद्द कर दिया गया सारा श्रेय राज्य के छात्र नौजवानों को 26 दिनों के आंदोलन में 22 एग्जाम्स रद्द किया जाना हमारी बड़ी जीत है सरकार से अपील है कि जो पीजीटी ,माध्यमिक आचार्य, एक्साइज़ सहित अन्य परीक्षाओं मे भी धांधली हुई है इसलिए हमारी मांग है कि इन्हेंभी रद्द किया जाए सरकार को दो महीने का समय और 2 महीने तक आंदोलन स्थगित रहेगे सरकार से मांग है कि सौ फीसदी डिमांड को पूरा करें सरकार माफियाओं का पर्दाफाश करे सरकार अन्यथा हम फिर दोगुनी ताकत के साथ आंदोलन करेंगे बाइट...रवींद्र पासवान,छात्र सरकार ने 2 महीने का वक्त लिया है 2 महीने तक आंदोलन को किया गया स्थगित अगर लगे कि हमारे हित में नहीं है तो हम पुनः आंदोलन करेंगे मंच हमेशा छात्रों के साथ रहेगा रिफॉर्म कमिटी में छात्रों को भी शामिल किया जाए ये मांग हमारी है कई परीक्षाओं में अनियमितता है इसलिए हम सब को रद्द करने की मांग proceso। अगर हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो हम और भी बड़ा आंदोलन करेंगे आंदोलन को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले को धन्यवाद हम राज्यभr के छात्रों की आवाज बनेंगे बाइट...पीयूष,छात्र वैकेंसी वापस लिया गया,कई अभ्यर्थी आज सड़क पर हैं,उनके साथ अन्याय हमने नहीं, सिस्टम ने किया है। सरकार सभी परीक्षा रद्द करने के फैसले को कोर्ट में मजबूती से रखें। ये आंदोलन स्थगित है समाप्त नहीं। सरकारी सिस्टम में हमने फिर से भरोसा जताया है
0
0
Report

Abhay Singh Chautala: Government will change, attacks Congress over HKRN and life Kundoo case

Karnal, Haryana:करनाल के नीलोखेड़ी में गरजे अभय चौटाला, बोले- सरकार बदलने की मांग अब जनता की आवाज बनी,HKRN के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा,जीवन कुंडू हत्याकांड पर सरकार को घेरा―बोले पहले आंदोलन के लिए मजबूर करते हैं, फिर समझौता करते हैं। करनाल के नीलोखेड़ी हलके में पहुंचे INLD सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला ने 27 सितंबर को नूंह में होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान अभय चौटाला ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। वहीं, जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। कार्यकर्ताओं की भीड़ से अभय चौटाला ने दिया बदलाव का संकेत नीलोखेड़ी में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि जिस तरह से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे हैं, उससे साफ है कि प्रदेश में बदलाव की मांग लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने दावा किया कि आम जनता बीजेपी सरकार से परेशान है और कर्मचारी, व्यापारी, किसान, मजदूर से लेकर पत्रकार तक सरकार की नीतियों से दुखी हैं। इसी दौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार को वह भी बदलना चाहते हैं और जनता भी सरकार बदलना चाहती है। HKRN के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा हरियाणा कौशल रोजगार निगम को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर अभय चौटाला ने कांग्रेस नेताओं पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि जब बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही थी, तब ये कांग्रेसी कहां थे? जब भाखड़ा का पानी रोका गया, तब ये लोग किस बिल में छिपे हुए थे? उन्होंने बिजली के हजारों करोड़ रुपये के बिल और किसानों की फसलों पर लगाई जा रही पाबंदियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस को घेरा। कांग्रेस पर कुर्सी बचाने की राजनीति का आरोप अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस आज जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन नहीं कर रही, बल्कि अपनी अंदरूनी लड़ाई से बचने की कोशिश में लगी है। उन्होंने जींद में कांग्रेस की बैठक के दौरान कथित आपसी विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी कुर्सी बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। उनका आरोप था कि कांग्रेस के अंदर ही आपसी खींचतान इतनी बढ़ गई है कि नेता जनता के मुद्दों से दूर हो चुके हैं। जीवन कुंडू हत्याकांड पर सरकार को घेरा जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर भी अभय चौटाला ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार मामले को बातचीत और समझदारी से सुलझाना चाहती थी, तो लाठीचार्ज की नौबत क्यों आई? लोगों पर बल प्रयोग क्यों किया गया और उन्हें जेल में डालकर मुकदमे क्यों दर्ज किए गए? बोल- पहले आंदोलन के लिए मजबूर करते हैं, फिर समझौता करते हैं अभय चौटाला ने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है। उनका आरोप है कि पहले सरकार लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर करती है, फिर लाठी-डंडों से आंदोलनकारियों को दबाने की कोशिश होती है और आखिर में उन्हीं लोगों के साथ समझौता करना पड़ता है। इसी को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के लोग एक तरफ सौ प्याज खाते हैं और दूसरी तरफ सौ जूते भी खाते हैं। बाइट — चौधरी अभय सिंह चौटाला, INLD सुप्रीमो
0
0
Report

टिकरी कलां के CNG पंप पर बड़ा धमाका, दो मौत समेत कई घायल

New Delhi, Delhi:लोकेशन-- टिकरी कलां, आउटर दिल्ली। मुंडका के टिकरी कलां CNG पंप पर बड़ा हादसा, ट्रक का CNG सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका। धमाका इतना भयानक था की इस हादसे में 6 लोगों के घायल होने की सूचना, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। पुलिस सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 2 लोगों की मौत की भी सूचना जबकि कई घायल। थाना पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद, हादसा टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। फिलहाल मुंडका थाना पुलिस और फायर विभाग की और संबंधित प्रशासन की टीमें मौक़े पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं। मौत और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top