कानपुर में गुजरात से पति का शव लेकर घाटमपुर पहुंची पत्नी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में पत्नी के बीच कहासुनी के बाद पति ने अपनी जान दे दी। जहां पत्नी गुजरात से पति का शव लेकर घाटमपुर सीएचसी पहुंची। परिजनों के बीच पोस्टमार्टम न कराए जाने को कहकर अंतिम संस्कार के लिए शव की मांग करने लगे। लेकिन मायके वाले पोस्टमार्टम कराना चाहते थे। इस बात को लेकर दोनो पक्षों के कहासुनी के बाद विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
