कानपुर के गंगा बैराज में युवक का बाइक पर स्टंट बाजी करते वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गंगा बैराज में एक युवक का बाइक पर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। गंगा बैराज पर अक्सर स्टंटबाजों की वजह से राहगीर हादसों का शिकार होते हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक स्टंटबाज नजर नहीं आते लेकिन फिर से बैराज पर स्टंट करने पहुंच जाते हैं। इस क्षेत्र में पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
