बांग्लादेश में हिंसा पर विहिप का विरोध: हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ कानपुर में विरोध यात्रा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर: बांग्लादेश में हिंसा और अराजकता के बीच हिंदू समाज पर बड़े पैमाने पर अत्याचार हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद के कानपुर प्रांत के मंत्री राजू पोरवाल ने गुरुवार को सरसैया घाट से निकली विरोध यात्रा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद वहां अराजक तत्व हावी हो गए हैं जिससे कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो गई है। इन हालातों में जिहादी तत्वों ने हिंदुओं के धार्मिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
