शराब ठेके के बाहर वाहनों का जमावड़ा
Ghatampur, Uttar Pradesh:घाटमपुर-कस्बे के मुगल रोड मुख्य चौराहे के पास स्थित इंग्लिश शराब ठेके में मॉडल शॉप बनकर तो तैयार हो गया,परंतु पार्किंग की व्यवस्था धड़ाम देखने को मिल रही है,वहीं जिम्मेदारों की बात की जाए तो मानों यूं लगता है कि जैसे जानकर भी अंजान बनकर बैठे हुए हैं,लोगों का कहना है कि शाम होते ही मॉडल शॉप के सामने शराब पीने वाले लोग अपने वाहनों को हाईवे पर ही खड़ा कर मॉडल शॉप पर शराब पीने पहुंच जाते हैं,जिसके चलते शराब ठेके के सामने वाहनों का जमावड़ा लग जाता है ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
