209206
तोड़ फोड़ व हाईवे जाम के मामले में भीम आर्मी नेता अरविंद बौद्ध को किया गया गिरफ्तार
Ghatampur, Uttar Pradesh:घाटमपुर- क्षेत्र के पतारा चौकी अंतर्गत बुधवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी,वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, पुलिस ने बताया कि उसी दौरान भीम आर्मी के नेता अरविंद बौद्ध साथियों साथ पहुंच कर हाईवे जाम तथा शव ले जाने वाली गाड़ी के साथ तोड़फोड़ कर दी थी।शव गाड़ी चालक द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसे पुलिस द्वारा सुचना मिली थी कि पतारा क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया है।जिस दौरान एक युवक की मौत हो गई है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने हेतु बुलाया गया था। मौके पर पहुंचकर शव को जब चालक सचिन ने अपनी गाड़ी में रखकर कानपुर के लिए जाने लगा तभी मौके पर भीम आर्मी का नेता बताने वाला अरविंद बौद्ध अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। और हंगामा करना शुरू कर दिया और गाड़ी की चाबी खींच ली तथा गाड़ी की तोड़फोड़ कर दी तथा मारपीट भी कर दी।जिसके चलते उसे काफी चोटें आ गई थी। मामले में थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने बताया कि हाईवे जाम तथा गाड़ी की तोड़फोड़ के मामले को लेकर पतारा चौकी इंचार्ज ललित शर्मा की तहरीर पर पांच नाम जद व 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अरविंद कुमार बौद्ध, साथी बृजेश, अनिल, अर्जुन व कप्तान सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष ग्रामीण के अर्पित कुमार आजाद ने बताया कि वह आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के किसी भी पद पर नहीं है।0
0
Report
209206
*उप जिलाधिकारी का मोबाइल हुआ हैक मच गई अफरा तफरी*
Ghatampur, Uttar Pradesh:उप जिलाधिकारी का मोबाइल हैकरों ने किया हैक। हैकरों ने पर्सनल व्हाट्सएप तथा ग्रुपों में ए आरटीओ का भेजा ई चालान का लिंक। उप जिला अधिकारी को मालूम चलते ही कुछ घंटे के लिए मोबाइल किया बंद। एसीपी को उप जिलाधिकारी ने मोबाइल हैक होने की दी सूचना। जांच में जुटी घाटमपुर पुलिस0
0
Report
209206
इको कार में लोहे की सरिया घुसने से युवक घायल
Ghatampur, Uttar Pradesh:बिधनु थाना क्षेत्र के अंतर्गत कठेरूआ के पास इको कार में शीशा तोड़ते हुए लोहे की सरिया घुसने से युवक गंभीर रूप से घायल। घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी। लोहे की सरियों से लदा ट्रक हुआ फरार इको में बैठकर चौथी लेकर वापस आ रहा था परिवार युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उर्सला अस्पताल किया रेफर0
0
Report
Advertisement
209206
मिशन शक्ति के तहत धार्मिक स्थलों पर हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम*
Ghatampur, Uttar Pradesh:घाटमपुर-शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत संस्कृति विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों में देवी गायन,भजन दुर्गा व सप्तशती पाठ आदि कराया जा रहा है,यह कार्यक्रम 23 सितंबर से 1 अक्टूबर शाम 5:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक चल रहा,जिसका एक नजारा घाटमपुर कस्बे में स्थित ऐतिहासिक मां कुष्मांडा देवी मंदिर में भी देखने को मिल रहा है,जहां प्रतिदिन पंजीकृत लोक कलाकारों के द्वारा शाम को कार्यक्रम किया जा रहा है,सरकार का लक्ष्य है कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को लोक संस्कृति से जोड़ना तथा सांस्कृतिक चेतना विकसित करना है,इधर शनिवार शाम को आए दुर्गेश त्रिपाठी की मंडली द्वारा देवी भजन गाए गए/0
0
Report
209206
ट्यूबवेल के अंदर युवक के साथ की गई मारपीट
Ghatampur, Uttar Pradesh:आरोप- शराब न लाने पर युवक के साथ की गई लाठी व डंडों से मारपीट. करीब चार लोगों ने मिलकर ट्यूबवेल के अंदर बंद कर की मारपीट. ट्यूबेल की छत के रास्ते जान बचाकर भागा युवक. मारपीट के चलते युवक को आईं गंभीर चोटें. सजेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुजेला गांव का मामला.0
0
Report
