icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
208020
SSSarvesh SharmaFollow29 Aug 2024, 09:03 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान के कर्मचारियों ने लंबित भुगतान के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। लंबित भुगतान, सेवानिवृत्ति परिलाभों में देरी और RGHS में कटौतियों के विरोध में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। 14 अक्टूबर को मुख्य सचिव और वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव को ज्ञापन दिया जाएगा। जिला मुख्यालयों पर भी कलेक्टर्स के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। महासंघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर मतदान प्रशिक्षण के दौरान भोजन-नाश्ते के बहिष्कार, मतदान दिवस पर उपवास सत्याग्रह और उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के आवास पर काली दीपावली मनाने की चेतावनी दी है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में शक्ति सुरक्षा अभियान: नौ दिनों तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता गतिविधियाँ

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में ‘शक्ति सुरक्षा अभियान’ का आगाज, नौ दिन तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलेंगी जागरूकता गतिविधियां हनुमानगढ़ में नवरात्रे के प्रथम दिन महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें पुलिस सहायता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस के ‘शक्ति सुरक्षा अभियान’ का आगाज किया गया। जंक्शन थाने की एएसआई गायत्री चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंक्शन के मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड रोड सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। एएसआई गायत्री चौधरी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में शुरू किया गया यह अभियान लगातार नौ दिनों तक चलेगा। अभियान के तहत नौ दिनों तक अलग-अलग गतिविधियां आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्हें जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवरात्रे के दौरान गरबा-डांडिया सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी को देखते हुए उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। अभियान के तहत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आवाजाही वाले प्रमुख मार्गों पर महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
0
0
Report

महोबा में नवरात्र पहले दिन पुलिस ने फ्लैग मार्च से सुरक्षा का जायजा लिया

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में शारदीय नवरात्र पर्व पर पुलिस अधीक्षक ने दल-बल के साथ सड़को पर उतरकर फ्लैग मार्च कर पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने लोगों से नवरात्र के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने और किसी भी समस्या पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है। एसपी ने साइबर सेल को सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख भ्रामक पोस्ट कर माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल महोबा जिला मुख्यालय में आज पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, सीओ सिटी रविकांत गौंड और सीओ चरखारी दीपक दुबे की मौजूदगी में भारी पुलिसबल के साथ फ्लैग मार्च किया और जगह-जगह स्थापित देवी पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्र का पहला दिन है और लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ पर्व मना रहे हैं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आज पैदल गस्त किया गया है और लोगों से संवाद किया जा रहा है; पंडालों के आयोजकों को सुरक्षा संबंधी हिदायत दी जा रही है। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि भ्रामक खबरें न फैल सकें, भ्रामक पोस्ट कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

रामनगर के कोशी तट पर माँ कोशी महाआरती: धामी ने वर्चुअली शुभकामनाएं दीं

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर, उत्तराखंड: मशहूर माँ गिरिजा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कोसी नदी पर महाआरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों ने इस समारोह को देखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली प्रोग्राम में शामिल हुए और ऑर्गनाइज़र और भक्तों को शुभकामनाएं दीं। रामनगर, उत्तराखंड: वर्चुअली प्रोग्राम में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "इस पवित्र भूमि पर माँ कोशी की पवित्र धारा के किनारे आयोजित इस भव्य महाआरती के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान हमारी आस्था, हमारी आध्यात्मिक परंपराओं और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से है। हमारी नदियाँ सिर्फ़ पानी की धाराएँ नहीं हैं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और सार्वजनिक जीवन की जीवन रेखा हैं। माँ कोशी का हमारे जीवन में एक खास महत्व है, और माँ गर्जिया देवी के प्रति भक्तों की अटूट आस्था हमारी धार्मिक परंपराओं को और समृद्ध करती है। माँ कोशी के पवित्र तट पर आयोजित यह महाआरती हमारी श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक होने के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण और हमारी नदियों की स्वच्छता के प्रति हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी का संदेश भी देती है..."
0
0
Report

Muzaffarpur में दिनदहाड़े यूपी के दो अपहरण: एक बदमाश गिरफ्तार, तलाश जारी

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में दिनदहाड़े यूपी के दो व्यक्तियों का अपहरण हुआ है. घटना सदर थाना क्षेत्र के रामदयालू भिखनपुरा इलाके की है. स्थानीय लोगों ने दो कारों से आए बदमाशों को रोककर एक कार से बैठे दो लोगों को जबरन उठाकर उन्हें दूसरी कार में ले जाया गया. घटना के समय एक आरोपी देवचंद सिंह यादव को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ से पता चला कि अपहृत संतोष कुमार यादव अंजली फाउंडेशन नामक संस्था चलाते थे, जिनके द्वारा धन दुगुना करने के प्रलोभन से कई लोगों से पैसे लिये गए थे और वे गायब हो गए. उत्तर प्रदेश के कई थाना क्षेत्रों में उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं. इस विवाद के कारण अपहरण जैसी घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस अपनी बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है. बाइट - हिमांशु कुमार, डीएसपी
0
0
Report
Advertisement

प्रमोद तिवारी बोले: इंडिया अलायंस के विरोध में बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस MP प्रमोद तिवारी ने कहा, "जो कोई भी अपने देश से प्यार करता है, हिंदुस्तान से प्यार करता है, संविधान से प्यार करता है, उसका बहुत सम्मान करता है, और भारत माता से जुड़ी लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखना चाहता है—वे कल हमारे साथ जुड़ेंगे। यह INDIA अलायंस की तरफ से एक कॉल है... हरियाणा, बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में आपने जो तूफान खड़ा किया है, उसे देखते हुए वह (ज्ञानेश कुमार) चीफ इलेक्शन कमिश्नर के ऑफिस में बैठने लायक नहीं हैं... हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक हम चीफ इलेक्शन कमिश्नर को हटा नहीं देते और यह पक्का नहीं कर देते कि चुनाव बैलेट पेपर से हों..."
0
0
Report

डायल 112 के फरिश्ते: कर्ज में डूबे युवक की जान बचाने वाली पुलिस वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र में रविवार शाम डायल 112 पुलिस फरिश्ता बनकर पहुंची। कर्ज से परेशान 26 साल के एक युवक ने खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कहकर पुलिस को फोन किया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने छत की सीमेंट शीट तोड़कर घर में दाखिल होकर युवक को फंदे से उतारा and उसकी जान बचाई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरुआसागर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है वी/ओ.1- दरअसल मामला बरुआसागर थाना क्षेत्र के तिलैथा खुर्द गांव का है। यहां के 26 वर्षीय मुकेश रैकवार ने कर्ज की परेशानी से तंग आकर खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कहते हुए डायल 112 पर फोन किया था। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात दरोगा हरिराम सिंह, सिपाही पुष्पेंद्र कुमार और भूपेंद्र यादव तुरंत मौके पर पहुंचे। घर पहुंचने पर पुलिस को गेट बंद मिला। युवक की जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने देर न करते हुए छत की सीमेंट शीट तोड़ दी और घर में प्रवेश कर मुकेश को फंदे से नीचे उतार लिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि शाम समय मुकेश खेत पर अपनी मां के पास गया था और 15 हजार रुपये मांगे थे। आर्थिक तंगी के कारण मां पैसे नहीं दे सकीं, जिसके बाद वह घर लौट आया था। मुकेश शादीशुदा है, एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है, उसकी दो साल की बेटी और पत्नी फिलहाल मायके में है। इस संकट की घड़ी में फरिश्ता बनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता और तत्परता की पूरे इलाके में सराहना हो रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रायबरेली में मासूम बच्ची पर हमले के मामले पर नया संघर्ष: न्याय की मांग तेज

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में कार से स्कूल जा रही बच्ची पर हमला और उसकी गाड़ी तोड़े जाने के मामले को अब हलका किये जाने की मुहिम शुरु हो गई है। इस मामले को दलित और ब्राह्मण परिवार के बीच ज़मीनी विवाद का मामला बताकर उस वायरल वीडियो को भुला दिया गया जिसमे एक मासूम बच्ची डरी सहमी कार के भीतर बैठी है और गांव का युवक ईट से गाड़ी का शीशा फोड़ रहा है। इस मामले में मासूम बच्ची की मां रिद्धिमा सिंह भी अब इन्साफ मिलने की उम्मीद छोड़ चुका है। जिस दलित परिवार का साथ देने की सज़ा के तौर पर रिद्धिमा सिंह की मासूम बच्ची को डराया धमकाया गया था आज उसी दलित परिवार से मिलने सपा का डेलीगेशन पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान डेलीगेशन दलित परिवार से मिला भी जहाँ उसकी पूरी बात सुनकर अखिलेश यादव तक पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया। उधर मीडिया में डेलीगेशन के विरोध की खबरें भी चलीं, हालांकि इन सब शोर के बीच उस मासूम बच्ची की आवाज़ दब गई जिसने दो दिन पहले ही वीडियो वायरल कर सीएम योगी से इन्साफ माँगा था।
0
0
Report

भरतपुर वैर क्षेत्र में लीज विवाद के चलते फायरिंग, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना घायल

Bharatpur, Rajasthan:पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना भरतपुर के वैर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर, क्रेशर व माइनिंग लीज संचालन को लेकर फायरिंग व मारपीट, रायपुर व भोंडा गांव के ग्रामीणों के बीच हुई जमकर मारपीट, मारपीट में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर, गम्भीर अवस्था में किया गया हाईर सेंटर रैफर, अतर सिंह भड़ाना की धर्मपत्नी कमलेश भड़ाना की लीज से जुड़ा है मामला, 2 साल से चल रहा है लीज को लेकर विवाद, माइनिंग लीज व क्रेशर के विरोध में दो साल से चल रहा है ग्रामीणों का धरना, हमले व फ़ायरिंग की खबर पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंचे मौके पर, भरतपुर से भी अतिरिक्त जाब्ता भेजा गया वैर, 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top