208027
कानपुर में करंट लगने से ट्रैक्टर चालक की गई जान
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चालक की उच्च-शक्ति वाली बिजली लाइन की चपेट में आने से जान चली गई। मृतक के परिवार ने बिजली ठेकेदार पर जान लेने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना, मतगणना 27 अक्टूबर से
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा एमएलसी चुनाव का प्रचार थमा, आज 12 जिलों में होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टी हो रही है रवाना, आगरा की मंडी समिति से पोलिंग पार्टियाँ हो रही है रवाना,सभी तैयारी पूर्ण, आगरा में खंड स्नातक के लिए 48 खंड शिक्षक के लिए 27 पोलिंग बूथ, खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग स्नातक सीट पर 1,90,725 और शिक्षक सीट पर 50,802 मतदाता करेंगे मतदान स्नातक सीट के लिए 262 और शिक्षक सीट के लिए बनाए गए 150 मतदान केंद्र शिक्षक सीट पर भाजपा के हरि किशोर तिवारी और सपा के आकाश अग्रवाल के बीच मुकाबला स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह, सपा के शशांक यादव और निर्दलीय अम्बरीश पाल सिंह के बीच कड़ा मुकाबला मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं और एजेंटों की तैनाती की तैयारी की आगरा सीट के लिए खंड स्नातक के लिए 13 और खंड शिक्षक के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी एमएलसी चुनाव की मतगणना मतगणना के लिए 570 कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, शिक्षक सीट का परिणाम पहले आने की संभावना0
0
Report
आमिर कुरैशी के वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर दी
New Delhi, Delhi:आमिर कुरैशी के वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर दी.0
0
Report
Ghaziabad केस में यूपी पुलिस के ढुलमुल रवैये का खुलासा; गोदाम और अस्पताल में पटाखा कारोबार
Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad वाले मामले में सब से हैरानी का रवैया यूपी पुलिस कहा है यूपी पुलिस के आला अफसरों के निर्देश के बावजूद थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज करवाई करने से बचते नज़र आए ज़ी न्यूज़ ने जिस गोदाम पर छापा मारा था वहाँ को लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दिया है की वहाँ तो ताला बंद है जब की zee news के कैमरे पे साफ़ दिख रहा है की अंदर पटाखे बेचे जा रहे हैं वहीं अस्पताल के अंदर पटाखे बिकने की बात बताने के बावजूद चौकी इंचार्ज के ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा था उन्होंने कहा की हम देखें क्या करवाई करनी है।0
0
Report
Advertisement
चौमूं पंचायत समिति चुनाव: पहली बार मतदान, रामलाल शर्मा दावा करते हैं भाजपा कमल
Jaipur, Rajasthan:पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में हो रहा मतदान गोविंदगढ़ और चौमूं पंचायत समिति में चल रहा है मतदान चौमूं में पहली बार बनाई गई है पंचायत समिति भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने किया दावा दोनों पंचायत समितियों में कमल खिलाने का किया दावा रामलाल शर्मा ने कहा -विकास कार्य को देखकर जनता देती है वोट गोविंदगढ़ और चौमूं पंचायत समिति में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। खास बात यह है कि चौमूं में पहली बार पंचायत समिति के लिए चुनाव हो रहे हैं।भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा इलाके में सक्रिय नजर आए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर चुनावी रुझानों की जानकारी ली और भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। रामलाल शर्मा ने गोविंदगढ़ और चौमूं, दोनों पंचायत समितियों में भाजपा का कमल खिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता विकास कार्यों को देखकर वोट देती है। भाजपा को विश्वास है कि विकास के मुद्दे पर मतदाता पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे। अब चुनाव परिणाम से ही तस्वीर साफ होगी। रामलाल शर्मा से बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सोनी ने0
0
Report
जोधपुर CHB थाना: 150 ग्राम गांजा के साथ नशे के सौदागर गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर सीएचबी थाना पुलिस की नशे के सौदागर पर कार्रवाई थानाधिकारी गोविंद व्यास के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई सेक्टर-11 में सड़क किनारे खड़े युवक से गांजा बरामद गांजा सप्लाई करने की फिराक में था आरोपी पुलिस ने विशाल नायक को किया गिरफ्तार आरोपी पाबूपुरा का निवासी, 150 ग्राम गांजा जब्त गांजा सप्लाई में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त0
0
Report
बूंदी पंचायत चुनाव: निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए तैयारियां पूरी
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। नामांकन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए जिला कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों की सहायता हेतु हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। निर्वाचन अधिकारी एचडी सिंह और रिटर्निंग अधिकारी रमेश देव सहित अधिकारी पूरी मुस्तैदी से व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कार्मिकों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
बासवराज बुमैया ने जॉर्ज सोरोस, सैम पिट्रोदा और राहुल गांधी पर चौंकाने वाला दावा
Noida, Uttar Pradesh:Gadag, Karnataka: Basavaraj Bommai (Former Cm And Loksabha Mp) On Geroge Soros / SAM Pitroda / Lop And Congress Leader Rahul Gandhi0
0
Report
रेवाड़ी में निजीकरण विरोधी हड़ताल, बिजली सेवाएं तीसरे दिन भी ठप्प
Rewari, Haryana:रेवाडी में भी निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, तीन दिन तक ठप रहेंगी बिजली सेवाएं --- पहले दिन सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी, बिजली में खराबी आने पर दुरुस्त करने नहीं जाएंगे कर्मचारी, उपभोक्ताओं की बढ़ेंगी मुश्किलें रेवाड़ी। हरियाणा में बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रदेशभर के बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। आज हड़ताल का पहला दिन है। रेवाड़ी में भी बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग उठाई। हड़ताली कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर सरकार ने निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण यदि बिजली की लाइन, ट्रांसफार्मर या अन्य उपकरणों में खराबी आती है तो उसे दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी मौके पर नहीं जाएंगे। ऐसे में बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान प्रभावित हो सकता है और उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों का समाधान निकालने की जिम्मेदारी सरकार की है। यदि सरकार तीन दिन के भीतर निजीकरण का फैसला वापस लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन रूप दिया जा सकता है। इससे बिजली सेवाओं पर और अधिक असर पड़ने की आशंका है。0
0
Report
जयपुर चिकित्सा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक शुरू, मातृ स्वास्थ्य पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर चिकित्सा विभाग की बैठक मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ले रहे चिकित्सा विभाग की बैठक स्वास्थ्य भवन में दोपहर 3 बजे से शुरु हुई उच्चस्तरीय बैठक प्रसूमताओं की सेहत और मातृ स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा प्रमुख चिकित्सा सचिव गायत्री राठौड़ बैठक में रहेंगी मौजूद चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बीएल गोयल और NHM मिशन निदेशक जोगाराम भी होंगे शामिल0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के विधायक ने PDNA फंड के अनियमितताओं पर कांग्रेस सरकार को घेरा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल ने PDNA फंड में फर्जी टेंडर और कागजों पर काम दिखाकर भुगतान के लगाए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र की 2,006 करोड़ रुपये की पुनर्निर्माण योजना, PWD को 487.80 करोड़ स्वीकृत के बावजूद सड़कें बदहाल हैं और पैसा कहां गया, यह स्पष्ट हो। जम्वाल ने कहा कि 18 जून 2025 को वर्ष 2023 की आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश के लिए 2,006.40 करोड़ रुपये की पुनर्निर्माण योजना स्वीकृत की गई थी, जिसमें केंद्रीय हिस्सा 1,504.80 करोड़ रहा। पहली केंद्रीय किस्त के रूप में 451.44 करोड़ जारी हुए। 13 जनवरी 2026 के सरकारी आदेश के अनुसार दूसरी किस्त में विभिन्न विभागों के लिए 753.29 करोड़ स्वीकृत हुए, जिसमें 564.97 करोड़ केंद्रीय और 188.32 करोड़ राज्य हिस्सा दर्शाया गया है। लोक निर्माण विभाग को 487.80 करोड़, जल शक्ति विभाग को 176.48 करोड़, कृषि विभाग को 29.13 करोड़ और बिजली बोर्ड को 18.22 करोड़ स्वीकृत किए गए। विधायक ने सवाल किया कि इतनी बड़ी राशि स्वीकृत होने के बाद भी सड़कें और पुल क्यों बदहाल हैं, गड्ढे, टूटी सड़के और यातायात बाधित क्यों हैं। अगस्त 2026 में 259 सड़कें अवरुद्ध होने की खबरें सामने आई थीं। सितंबर में ठियोग और किन्नौर के पूह क्षेत्र में NH-5 पर भी यातायात बाधित हुआ। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि PDNA के पैसे 2023 की आपदा में क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों पर खर्च होने चाहिए थे और नियमों से बाहर खर्च की व्यक्तिगत जिम्मेदारी संबंधित स्वीकृति अधिकारियों की होगी। उन्होंने सरकार से कहा कि सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों की स्वीकृत राशि, टेंडर, ठेकेदार और भुगतान का विवरण सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा, आपदा पीड़ितों के पुनर्निर्माण का पैसा किसी के राजनीतिक संरक्षण या निजी लाभ का साधन नहीं बन सकता। जहां अनियमितता के प्रमाण मिलें, वहां जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई हो। त्रिलोक जम्वाल ने सभी संदिग्ध कार्यों का विशेष ऑडिट, भौतिक सत्यापन और PDNA फंड पर विधानसभा क्षेत्रवार श्वेतपत्र जारी करने की मांग की।0
0
Report
अजमेर दरगाह में ख्वाजा गरीब नवाज के 815वें उर्स की तैयारी तेज व्यवस्थाएं
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह में सुल्तानउल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के 815वा उर्स मुबारक़ की तैयारियों को लेकर खुद्दामे ख्वाजा की अंजुमन अर्लट हो गई है। दरगाह कमेटी, अंजुमन सैय्य़द जादगान, अंजुमन शेख जादगान ने उर्स के मद्देनजर दरगाह आहता में जायज़ा लिया। बाबा फरीद का चिल्ला शरीफ और आस्ताना मुबारक में जायरीन को ज़ियारत के वक्त कोई दिक्कत ना पेश आए, इसके लिए अंजुमन नुमाइंदों ने इंतजाम देखे। आस्ताना शरीफ में लगे ए.सी दुरुस्त करवाए गए जबकि गुंबद की लाइटिंग को भी सही करवाया जा रहा है। इसके अलावा दरगाह में रंग रोगन और साफ सफाई से लेकर जायरीन को आस्ताना तक आने जाने की आसान सहूलियत फराहम कराई जा रही है। अंजुमन मेंबर हाजी सैय्यद एहतेशाम चिश्ती और सैय्यद गफ्फार चिश्ती ने बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स मुबारक में लाखों जायरीन अजमेर दरगाह आयेंगे। इन सभी अकीदत मंदो को दरगाह ज़ियारत आसानी से हो जाए और कोई दिक्कत पेश ना आए, इसके लिए अंजुमन सैय्य्यद जादगान और शेख जादगान समेत दरगाह कमेटी स्टॉफ ने अभी से ही ख्वाजा साहब के 815वे उर्स की तैयारियां शुरू कर दी है。0
0
Report
लखनऊ: शिवा शर्मा हत्या मामले में पूछताछ के बाद श्रद्धा दुबे और उनकी बहन रश्मि दुबे समेत तीन आरोपी मेडिकल चेकअप के लिए भेजे गए
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): THREE ACCUSED, INCLUDING SHRADDHA DUBEY AND HER SISTER RASHMI DUBEY, TAKEN FOR MEDICAL EXAMINATION AFTER HOURS OF QUESTIONING IN SHIVA SHARMA MURDER CASE0
0
Report
Advertisement
2027 चुनाव: BJP की सीटें शून्य, 2022 में दो सीटें मिलीं
Chandigarh, Chandigarh:ਰਾਜਕੁਮਾਰ ਵੇਰਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਸਾਬਕਾ ਐਮਐਲਏ ਕਾਂਗਰਸ 2022 ਵਿੱਚ ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਵੋਟਾਂ ਮੰਗੀਆਂ ਤਾਂ ਦੋ ਸੀਟਾਂ ਮਿਲੀਆਂ ਸੀ 2024 ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਵੋਟਾਂ ਮੰਗੀਆਂ ਤਾਂ 0 ਸੀਟਾਂ ਆਈਆ, 2027 ਵਿੱਚ ਵੀ ਤੁਹਾਡੀਆਂ ਕੇਵਲ ਜੀਰੋ ਸੀਟ ਹੀ ਆ ਰਹੀ0
0
Report
भोपाल: ACS संजय दुबे के वायरल वीडियो पर उच्चस्तरीय जांच; GeM मूल्य गड़बड़ियों की जांच
Noida, Uttar Pradesh:Bhopal (Madhya Pradesh): Pratima Bagri (Minister of State for Urban Administration) on High-Level Probe into Viral Video of ACS Sanjay Dubey / Action Against Irregularities in Procurement and Construction Works / Probe into Pricing Discrepancies on GeM Portal0
0
Report
चौमूं के चरण में मतदान, रामलाल शर्मा ने भाजपा के जीत के दावे दोहराए
Jaipur, Rajasthan:यह राजस्थानी भाषा बुलेटिन के लिए है चौमूं पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में हो रहा मतदान गोविंदगढ़ और चौमूं पंचायत समिति में चल रहा है मतदान चौमूं में पहली बार बनाई गई है पंचायत समिति भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने दावा दोनों पंचायत समितियों में कमल खिलाने का किया दावा रामलाल शर्मा ने इलाके में घूम-घूम कर जाना रुझान भाजपा कार्यकर्ताओं से भी कर रहे बातचीत रामलाल शर्मा ने कहा -विकास कार्य को देखकर जनता देती है वोट0
0
Report
Advertisement
