226020
कानपुर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं में उमड़ा उत्साह
Kanpur, Uttar Pradesh:बीजेपी के प्रत्याशी रमेश अवस्थी की जीत के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं में उत्साह उमड़ा। परेड चौराहे पर लोगों को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और इस उत्सव में बीजेपी के उत्तर जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैमूर में 78.4 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नकद बरामद
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर पुलिस ने चैनपुर के बधैला सिवान में छापेमारी कर अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा, मोटरसाइकिल भी जब्त। पुलिस को नशे के कारोबार के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी कैमूर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भभुआ एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बधैला में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने बधैला गांव के बाहर पूर्व दिशा में कच्ची सड़क पर एक पेड़ के नीचे से दो तस्करों को खदेड़कर धर दबोचा। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपियों के पास से तिरपाल में छिपाकर रखा गया 78.400 किलोग्राम गांजा (मादक पदार्थ) बरामद किया गया। इसके अलावा, तस्करों के पास से 46,590 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल (UP-64BE-6304) भी जब्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान घनश्याम सिंह (37 वर्ष, निवासी बधैला, चैनपुर, कैमूर) और मंटू चौरसिया (28 वर्ष, निवासी पानापुर धर्मपुर, बिदुपुर, वैशाली) के रूप में हुई है। एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में यह मामला अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस जब्त मोटरसाइकिल के कागजातों की जांच कर रही है और यह पता लगा रही है कि गांजे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी। चैनपुर थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।0
0
Report
पाली मेडिकल कॉलेज में रैगिंग रोकथाम के लिए 15 दिन कैंपस से सीनियर्स बाहर
Pali, Rajasthan:मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की परिपाठी को खत्म करने का प्रयास, पाली में नये बैच की शुरुआत के साथ सीनियर्स को 15 दिन के लिए कैंपस से छुट्टी, नये स्टूडेंट्स को सहज माहौल देने का है ये प्रयास, क्योंकि 2022 में जूनियर्स के साथ हुई थी ज्यादती, ऐसे में तब कॉलेज प्रबंधन ने सीनियर्स को किया भी था निलंबित, हालांकि अब सीनियर्स को कैंपस से बाहर करने के बाद भी पढ़ाई पर नही पड़ेगा असर, क्योंकि ऑनलाइन क्लासेज उपलब्ध करवाने लिया है फैसला, ऐसे में 15 दिन तक सीनियर्स का मेडिकल कॉलेज में नही रहेगा का आवागमन, कॉलेज प्रिंसिपल ओपी सुथार ने बताया कि MBBS के नये छात्रों को सहज माहौल देने का है ये प्रयास।0
0
Report
नंदिग्राम से किरन मान्ना WT पर खबर
Noida, Uttar Pradesh:Kiran manna WT from Nandigram0
0
Report
Advertisement
झड़ौदा में सड़क किनारे कूड़े का अंबार, बदबू और जाम से लोग परेशान
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के झड़ौदा इलाके में सड़क किनारे फैली गंदगी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मिलन विहार चौक पर कूड़े के ढेर से दुर्गंध और जाम की समस्या बनी हुई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि डंपिंग यार्ड नहीं होने के कारण खुले में कूड़ा डाला जा रहा है. तस्वीरें उत्तर दिल्ली के झड़ौदा इलाके के मिलन विहार चौक की हैं, जहां सड़क किनारे कूड़े का अंबार लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि झड़ौदा वार्ड में कूड़ा डालने के लिए कोई व्यवस्थित डंपिंग यार्ड नहीं है. ऐसे में कई जगहों पर खुले में कूड़ा डाला जा रहा है. सड़क किनारे जमा कूड़े की वजह से रास्ता भी प्रभावित होता है और कई बार यहां यातायात की रफ्तार धीमी होने से जाम की स्थिति बन जाती है. एक तरफ दिल्ली में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे किए जाते हैं, वहीं झड़ौदा में सड़क किनारे फैला कूड़ा इन दावों पर सवाल खड़े कर रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. गंदगी के बीच से गुजरना लोगों की मजबूरी बन गया है. स्थानीय निवासियों की मांग है कि मिलन विहार चौक समेत झड़ौदा वार्ड में नियमित सफाई कराई जाए, सड़क किनारे खुले में कूड़ा डालने पर रोक लगाई जाए और कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए.0
0
Report
भरतपुर व्यापारी राजीव गुप्ता की दवा फैक्ट्री पर ड्रोन हमला, यूक्रेन सुमी में नुकसान
Jaipur, Rajasthan:भरतपुर - कारोबारी राजीव गुप्ता की दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर ड्रोन से हमला रूस ने यूक्रेन के सूमी शहर में स्थित फैक्ट्री पर किया हमला हमले में एक इंजीनियर की मौत सहित कई लोग घायल कारोबारी राजीव गुप्ता भरतपुर के निवासी 4 अक्टूबर को सुबह ड्रोन से हुआ हमला हालांकि राजीव बिल्कुल ठीक हैं और वे कीव में हैं हमले में फैक्ट्री की मुख्य इमारत को भारी नुकसान पहुंचा0
0
Report
पुल न होने पर गर्भवती महिला को खाट पर ढोकर अस्पताल पहुंचाने का वीडियो वायरल
Ansar Nagar, Jharkhand:पुल के अभाव में गर्भवती महिला को खाट पर ढोकर मुख्य सड़क तक लाए ग्रामीण गांव तक नहीं पहुंच सकी एम्बुलेंस, करीब एक किलोमीटर पैदल खाट पर ले जाकर पहुंचाया अस्पताल चतरा : विकास और स्वास्थ् सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक दावों के बीच कुंदा प्रखंड से चौकाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कल (सोमवार) की बताई जा रही है, जहां कुंदा पंचायत के सिकीदाग पंचायत के बुटकुइया गांव की है। प्रसव पीड़ा से परेशान 28 वर्षीय रीता देवी को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी, क्योंकि दोमुहान नदी पर पुल नहीं होने के कारण गांव तक एम्बुलेंस पहुंचने में परेशानी होती है। उत्तपन्न स्थिति को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने रीता देवी को खाट पर लादकर करीब एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक पैदल ढोया और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद वाहन की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदा ले जाया गया। गाँव मे कुछ दुरी तक सड़क की स्थिति भी दैनिय है।ग्रामीणों का कहना है कि दोमुहान नदी पर पुल नहीं होने के कारण बरसात समेत अन्य समय में भी आवागमन प्रभावित रहता है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को होती है। ग्रामीणों ने नदी पर पुल निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यदि गांव तक सड़क और पुल की सुविधा होती तो आपात स्थिति में एंबुलेंस सीधे घर तक पहुंच जाता। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोमुहान नदी पर जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
दाहौर गांव में संदिग्ध मौत, तनाव फैल गया; पोस्टमार्टम बाद स्पष्ट होगा कारण
Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहौर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। गांव में ही एक व्यक्ति घरेलू काम के लिए संजीत कुमार को अपने घर बुलाकर ले गया था। परिजनों का आरोप है कि युवक काम निपटाकर जब अपने घर जाने के लिए निकला, तो वह घर के सामने पड़ा हुआ मिला। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे ई-रिक्शा से इलाज के लिए बाढ़ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर दाहौर गांव लेकर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
गिरिडीह के जंगल में नवजात शव: परिवार-पुलिस के सामने गहरे सवाल
Giridih, Jharkhand:एभीबी : मां की ममता को दुनिया में सबसे बड़ा कहा जाता है, लेकिन गिरिडीह जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने इस ममता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चिताखारो स्थित बेला पहाड़ी के घने जंगल में एक नवजात का शव बरामद हुआ है। मृत नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिस मासूम ने अभी दुनिया में ठीक से आंखें भी नहीं खोली थीं, उसका शव जंगल में मिलने से इंसानियत भी शर्मसार हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पाण्डेय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस मासूम को जंगल में कौन छोड़ गया और आखिर उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, क्या यह किसी मजबूरी की कहानी है या फिर इसके पीछे कोई गंभीर राज छिपा है, इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। बेला पहाड़ी का जंगल फिलहाल एक ऐसे मासूम की खामोश गवाही दे रहा है, जो खुद अपनी कहानी बताने के लिए इस दुनिया में रहा ही नहीं।0
0
Report
शर्मा का दावा: ओवैसी का दर्द सही, विपक्ष मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति कर रहा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ(उत्तर प्रदेश): भाजपा नेता ए.के. शर्मा ने कहा, "स्वाभाविक रूप से असादुद्दीन ओवैसी का दर्द एकदम सही है। समाजवादी पार्टी सिर्फ मुसलमानों की वोट बैंक की राजनीति करती है, उनको कोई भी हक नहीं दिया है। PDA के नाम पर खाली अल्पसंख्यक का 'A' लिख दिया है तो उनको लगता है कि अल्पसंख्यक के साथ न्याय कर दिया है। वास्तव में वो 'A' अपराधियों के लिए है, अल्पसंख्यकों के लिए नहीं है। ये बात एकदम सही है कि मुसलमानों के साथ विपक्षी पार्टियों विशेष करके समाजवादी पार्टी ने बहुत ही अन्याय किया है।"0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के मेहरानगढ़ में भू-विविधता दिवस पर जियोहेरिटेज वॉक सफल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पाँचवें अंतर्राष्ट्रीय भू-विविधता दिवस के अवसर पर जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले से जियोहेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. शिव सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस वॉक में विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, गाइड, पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉक के दौरान प्रतिभागियों को चट्टानों, खनिजों, मिट्टी, जल और विभिन्न भू-आकृतियों की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने मेहरानगढ़ की भूवैज्ञानिक विरासत और सांस्कृतिक विरासत के बीच गहरे संबंध को भी समझाया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भू-विविधता दिवस की थीम “हमारे दरवाज़े पर भू-विविधता” रखी गई है। आयोजन के दौरान जियोहेरिटेज के संरक्षण के साथ-साथ जियो-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जोधपुर की समृद्ध भू-विरासत को यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क की पहचान दिलाने के प्रयासों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर मेहरानगढ़ किले के निदेशक कर्नल अजय सिंह राठौड़, डिप्टी डायरेक्टर महेंद्र सिंह तंवर और कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति वीरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने हेरिटेज संरक्षण की शपथ ली और प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।0
0
Report
पूर्वांचल के विधायककों की जमीन पकड़ मजबूत बनाने के लिए भाजपा-संघ छह घंटे बैठक
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ विनोद तावडे और बीएल संतोष ने परखी पूर्वांचल के विधायकों की जमीनी पकड़ संघ, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गोरक्ष और काशी प्रांत की चुनावी तैयारी पर मंथन किया सुल्तानपुर में बीजेपी और संघ की 6 घंटे तक चली बैठक विधायकों की छवि, एंटी इनकंबेंसी, जनता के बीच पकड़ और संभावनाओं पर लिया फीडबैक बूथ स्तर तक की तैयारियों और गतिविधियों पर भी हुई चर्चा बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने की बैठक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार बैठक में हुए शामिल यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी रहे मौजूद एक-एक विधायक की जीत के लिए बूथवार तैयारियों को परखा गया क्षेत्रीय प्रचारक और दोनों प्रान्तों के प्रांत प्रचारक क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रांतीय पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक के दौरान पूरी तरह बरती गई गोपनीयता बुलाए गए पदाधिकारियों के अलावा अन्य के प्रवेश पर रही पाबंदी0
0
Report
मैडुरंतकम विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:MADURANTAKAM (TAMILNADU): BY-ELECTION POLLING BEGINS IN MADURANTAKAM CONSTITUENCY/ VISUALS0
0
Report
Advertisement
गंगा जलस्तर चेतावनी निशान से नीचे, त्योहारों से पहले डिसिल्टिंग तेज
Noida, Uttar Pradesh:VARANASI (UTTAR PRADESH): गंगा जलस्तर चेतावनी निशान से नीचे, त्योहारों से पहले डिसिल्टिंग तेज0
0
Report
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर किसानों की आवाज़ मजबूत रखने की विरासत
Noida, Uttar Pradesh:अन्नदाता बंधुओं के अधिकारों और उनके हितों के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करने वाले महान किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने अपने नेतृत्व व विचारों से देश के किसानों की आवाज को सशक्त किया। उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि。0
0
Report
ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव: हिंसा के बाद भी उम्मीद जगी
Noida, Uttar Pradesh:वोट लूटेंगे सरकार क्या अलग होगी सरकार तो वही है ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव हुआ उसके बाद हिंसा हुआ वर्दी पहन के हिंसा नहीं होने दूंगा0
0
Report
Advertisement
