208001
कानपुर जेल में रक्षाबंधन पर बहनों के लिए विशेष इंतजाम, निशुल्क राखी और मिठाई की व्यवस्था
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर जिला कारागार में रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। कानपुर और दूर-दराज से आने वाली बहनों को घर जैसा माहौल देने के लिए जेल प्रशासन ने पानी, मेहंदी और अन्य सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की। इस मौके पर एक समाजसेवी संस्था ने जेल परिसर में राखी और मिठाइयों का स्टाल भी लगाया जहां बहनों को निशुल्क राखी और मिठाई उपलब्ध कराई गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केसरीसिंहपुर अब आधुनिक, स्वच्छ और हरित पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है
साफ़, स्वच्छ, सुंदर, हरियाला केसरीसिंहपुर केसरीसिंहपुर अब नई पहचान और आधुनिक रूप के साथ आगे बढ़ रहा है। अधिशासी अधिकारी के कार्यकाल में बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, सुन्दरता और हरियाली में मिसाल कायम की है। 100% घर-घर कचरा संग्रहण करवाकर, शहर की प्रत्येक घर को नालियां से जोड़कर, मजबूत सड़कें प्रदान कर, हजारों पौधे और FSTP प्लांट का संचालन करवाकर आमआदमी को भी relief प्रदान की है, साफ-सुथरा सुन्दर और हरित बनाया जा रहा है। नगर पालिका के निरंतर प्रयासों से केसरीसिंहपुर आज सच में साफ़, स्वच्छ और सुंदर बन रहा है।0
0
Report
बारिश ने नहीं रोका कटनी की तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति की गूंज सुनाई
Katni, Madhya Pradesh:रिमझिम बारिश में भी उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब: कटनी में भीगते हुए भी उत्साह से निकली भव्य तिरंगा यात्रा..सांसद श्री वीडी शर्मा सहित कई स्कूली बच्चों शामिल 14 अगस्त को कटनी में देशभक्ति की एक अद्भुत और अदम्य तस्वीर देखने को मिली। सुबह से ही लगातार हो रही बारिश भी शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के राष्ट्रप्रेम के आगे घुटने टेकती नजर आई। खराब मौसम और फुहारों के बावजूद बच्चों में उत्साह रत्ती भर भी फीका नहीं पड़ा फॉरेस्टर प्लेग्राउंड से विशाल तिरंगा यात्रा शान से रवाना हुई। भीगते हुए हाथों में तिरंगा थामे जब जनसैलाब सड़कों पर निकला, तो "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के गगनभेदी जयकारों से पूरा कटनी शहर गुंजायमान हो उठा। फॉरेस्टर प्लेग्राउंड से शुरू होकर यह ऐतिहासिक यात्रा शहर के प्रमुख व्यावसायिक और सांस्कृतिक केंद्रों से गुजरी: रूट: फॉरेस्टर प्लेग्राउंड, स्टेट बैंक तिराहा, गाँधी द्वार, जैन मंदिर, खेरमाई मंदिर, घंटाघर, सराफा कपड़ा बाजार, सुभाष चौक, इस यात्रा में बारिश की परवाह किए बिना जिले के वरिष्ठ नेतृत्व और प्रशासनिक अमले ने पैदल मार्च कर नागरिकों का हौसला बढ़ाया। यात्रा में मुख्य रूप से शामिल रहे:0
0
Report
किशनगंज में दवा दुकान के 50 हजार रुपये चोरी का खुलासा, शटर कटवा गिरोह के 3 गिरफ्तार
Kishanganj, Bihar:किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित एक दवा दुकान से छह दिन पूर्व की गई पच्चास हजार रुपये की चोरी का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शटर कटवा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ मनोज कुमार ने पत्रकारों को बताया कि आठ अगस्त को अज्ञात चोरों ने जीवन ज्योति दवा दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया और कैश काउंटर का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपये चुरा लिए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर SIT का गठन किया गया। वही टीम के द्वारा तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मोतिहारी जिले से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से चोरी की गई राशि में से 6,800 रुपये, इस्तेमाल की गई एक चादर और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य पांच सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी की शेष राशि की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह में मोतिहारी, सीतामढ़ी और नेपाल के अपराधी भी शामिल हैं。0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ पुलिस की साइबर जागृति अभियान से नागरिकों को ठगी से सुरक्षा मिलेगी
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -देशभर में साइबर अपराध को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने अभिनव पहल की है। साइबर अपराधों से बचने के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर साइबर जागृति अभियान की शुरुआत की गई है। इस साइबर जागृति अभियान की शुरुआत को लेकर सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने कहा कि साइबर ठग दिन-ब-दिन नए-नए तरीके इजातकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी किया जा रहा है। इसी तरह के अपराधों से रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ में साइबर जागृति अभियान पुलिस विभाग एक योजना के तहत शुरुआत की गई है। इस जागरूकता अभियान के तहत निश्चित तौर पर साइबर फ्रॉड के मामले से कुछ हद तक निजात मिल सकेगी। अमूमन या देखा जाता है कि बुजुर्ग व्यक्तियों को डिजिटल अरेस्ट किया जाता है तो वही बैंकिंग सेक्टर जैसे यूपीआई और अन्य माध्यमों से ठगी किया जा रहा है उन सभी बातों को लेकर इस साइबर जागृति अभियान तहत लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा और उसे एप के माध्यम से लोगों को साइबर तक के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।0
0
Report
भिवानी नगर परिषद में हाथापाई: वाइस चेयरमैन- क्लर्क घायल, पुलिस ने केस दर्ज के निर्देश
Hansi, Haryana:भिवानी भिवानी नगर परिषद में जमकर चले लात-घुसे, वाइस चेयरमैन व क्लर्क के बीच हाथापाई, मौके पर पहुंची पुलिस भिवानी नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को जमकर लात-घुसे चले। इस दौरान नगर परिषद के वाइस चेयरमैन व क्लर्क के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक आ गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि व अन्य पार्षद सिटी थाना में पहुंचे और इस मामले में कार्रवाई करने की डिमांड रखी। इधर, नगर परिषद का क्लर्क उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप तंवर उर्फ बंटी ने कहा कि उनके पास आकाश नामक व्यक्ति आया हुआ था। जो पहले भी 25-30 बार पहले भी आ चुका है। इसके बाद उसने अंकित क्लर्क को कहा कि आकाश का काम कर दें, लेकिन उसने काम नहीं किया। इसके बाद उन्होंने आपस में डिमांड की। इन्होंने जाट धर्मशाला के सामने पैसे मांगे। पहले 35 हजार रुपए की डिमांड की गई थी, लेकिन डील 30 हजार रुपए में की गई। इसके बाद 30 हजार रुपए आरोपी क्लर्क को दे दिए। शुक्रवार को आकाश उसके पास आया। इसके बाद उसने अंकित क्लर्क को भी बुलाया गया। क्लर्क को कहा कि पैसे किस नाम के लिए गए हैं, सरकार तुम्हें तनख्वाह देती है। पैसे वापस दे इसके, किस नाम के लिए हैं। इसके बाद अंकित आते ही उसके साथ भी बदतमीजी करने लगा। जिसके कारण वहां पर झगड़ा हो गया और उस क्लर्क ने हाथापाई की। दोन के बीच हाथापाई हुई है। उसने ट्रांसफर की फाइल के लिए रुपए मांगे थे। इस मामले में उचित से उचित कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा वे आगे तक शिकायत करेंगे, लेकिन क्लर्क ने गरिमा तक का ध्यान नहीं रखा। ये किसी को कुछ नहीं समझते। नगर परिषद में झगड़े के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इधर, नगर परिषद के क्लर्क अंकित को उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद चिकित्सकों ने घायल अंकित की एमएलआर काटी और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दोनों पक्षों से बात करेंगे नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने कहा कि अभी हाथापाई की कोई सूचना नहीं मिली। हालांकि दोनों पक्षों को बुलाकर बात करते हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य है। जनता की सेवाएं करते हैं। जो-जो जिम्मेदारी है, उसको निभाते हैं। अगर कोई इस प्रकार की बात आई है तो जल्दी पटाक्षेप किया जाएगा और जनता की सेवाएं जारी रहेगी। फाइन निकलवाने के लिए 200 रुपए मांगे-पार्षद वार्ड नंबर 29 से पार्षद सुदामा सिंह ने कहा कि एक महीने पहले हवासिंह उसके पास आया था, उसके साथ वह खुद अंकित क्लर्क के पास काम करवाने गया। उस दौरान उसने कहा कि कल आकर कर दूंगा। कई दिन से चक्कर काटे, लेकिन काम नहीं किया। इसके बाद फोन किया तो फोन नहीं उठाया। बुधवार को वह खुद क्लर्क के पास गया और कहा कि फोन क्यों नहीं उठाया, तो वह झगड़ा करने लगा। इसके बाद अभद्र गालियां भी दी। पार्षद ने आरोप लगाया कि हवासिंह से फाइन निकलवाने के लिए इसने 200 रुपए लिए है। इससे ज्यादा भ्रष्टाचार क्या होगा। बाईट,वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप तंवर उर्फ बंटी , नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ,पार्षद सुदामा सिंह0
0
Report
फरीदकोट अदालत ने फार्मेसी परीक्षा पेपर लीक मामले में 16 अभ्यर्थियों को जमानत दी
Kot Kapura, Punjab:फरीदकोट की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दलजीत कौर की अदालत ने फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 16 अभ्यर्थियों को नियमित जमानत दे दी। अदालत ने कहा कि जांच के उद्देश्य से आरोपियों को लगातार हिरासत में रखना जरूरी है, ऐसा रिकॉर्ड पर नहीं दिखाया गया है। जमानत पाने वालों अभ्यर्थियों की पहचान सूरज कुमार, कुलवंत सिंह, गुरपिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, गगनदीप सिंह, जसकरण सिंह, रिंकू, जसवीर सिंह, अक्षदीप सिंह, अमनदीप शर्मा, सतनाम सिंह, गौरव चौहान, मनप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह और गुरशवाक सिंह के रूप में हुई है। इनके खिलाफ साइबर क्राइम थाना फरीदकोट में 20 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 61(2) और 112 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66-डी के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। मामला 19 जुलाई को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की ओर से आयोजित फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए कथित नकल से जुड़ा है। एफआईआर में कई उम्मीदवारों का उल्लेख किया गया था, जिनके पास विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ब्लूटूथ रिसीवर और छोटे ईयरपीस पाए जाने का आरोप है। आरोपियों की ओर से पेश हुए वकीलों ने अदालत में दलील दी कि कुछ आरोपियों के नाम मूल एफआईआर में नहीं थे और उन्हें बाद में नामजद किया गया। कुछ आरोपियों की व्यक्तिगत तलाशी के दौरान कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। साथ ही, एफआईआर की सामग्री में कुछ आरोपियों के रोल नंबर भी दर्ज नहीं थे। अतिरिक्त लोक अभियोजनयक सतनाम सिंह गिल ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि मामला सरकारी भर्ती परीक्षा में कथित धांधली से जुड़ा है और जांच अभी जारी है। अदालत ने कहा कि आरोप गंभीर हैं, लेकिन केवल आरोपों की गंभीरता को जमानत से इनकार करने का एकमात्र आधार नहीं बनाया जा सकता। अदालत ने सभी 16 आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके और एक-एक जमानती पर रिहा करने के आदेश दिए।0
0
Report
Advertisement
बिहार बजट 3.5 लाख करोड़ बना; बीजेपी-राजद-जेडीयू ने विपक्ष पर आरोप लगाए
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभात मालाकार ने कहा, “आज बिहार का बजट 23 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपये हो गया है। जिनके पूर्वजों के कार्यकाल में न एक पुल बना, न एक स्कूल बना, न एक कॉलेज खुला और न एक अस्पताल खुला, वे आज सम्राट सरकार को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। प्रभात मालाकार ने कहा कि सम्राट सरकार के कार्यकाल में बिहार में फिल्में बनने की संभावनाएं जगी हैं। स्टील और टेक्सटाइल कंपनियां बिहार में आ रही हैं, अडानी निवेश करने जा रहा है और युवाओं को रोजगार, नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में नई दिशा मिल रही है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सदन चल रहा होता है, तब तेजस्वी यादव विदेश घूम रहे होते हैं और अब सम्राट सरकार को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का बयान उन्होंने आरोप लगाया कि 51,600 करोड़ रुपये के एमओयू में बड़ा घोटाला हुआ है। शक्ति सिंह यादव के मुताबिक, ऐसी कंपनी को एनर्जी सेक्टर में बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, जिसका रजिस्ट्रेशन फरवरी 2026 में हुआ और पेड-अप कैपिटल महज 11 लाख रुपये है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस कंपनी की इतनी बड़ी परियोजना खड़ी करने की क्षमता नहीं है, उसे इतना बड़ा कॉन्ट्रैक्ट आखिर क्यों और किस तरीके से दिया गया? बाइट — शक्ति सिंह यादव, प्रवक्ता, राजद जेडीयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की पुरानी आदत है कि जब काम होने लगता है तो वह झूठ बोलता है, शोर मचाता है और जनता के बीच भ्रम और जहर पैदा करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने विभिन्न कंपनियों के साथ 55,500 करोड़ रुपये का एमओयू किया है। जब ये निवेश जमीन पर उतरेगा तो निश्चित रूप से बिहार के युवाओं और युवतियों समेत बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। अंजुम आरा ने कहा कि जिन कंपनियों को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है, उनके साथ एमओयू साइन करने से पहले निर्धारित जांच और प्रक्रिया से गुजरना स्वाभाविक है। एक-दो कंपनियों पर सवाल उठाकर पूरे निवेश को फर्जी बताना नाजायज है और यह विपक्ष की हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों के लालू-राबड़ी शासन में उद्योग और उद्योगपति बिहार से पलायन कर गए थे। आज डबल इंजन की सरकार में बिहार में निवेश आ रहा है, क्योंकि राज्य में कानून का राज है। विपक्ष की सरकार पर जंगलराज और कमीशन का मॉडल देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार निवेश, उद्योग और रोजगार का मॉडल स्थापित कर रही है, यही विपक्ष की हताशा का कारण है। बाइट - अंजुम आरा, जदयू प्रवक्ता कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीश वर्धन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कालांतर से यह इतिहास रहा है कि वह हमेशा पूंजीपतियों के अनुसार ही सरकार में नियम बनाती है। बिहार इसका ताजा उदाहरण है। बिहार पहले से ही भौगोलिक रूप से पिछड़ा हुआ राज्य है, लेकिन लगातार लुभावने घोषणाएं करने की आदत मुख्यमंत्री महोदय को पड़ गई है। इसी कड़ी में अब ऐसे निवेश की चर्चा की जा रही है, जिसमें नवसृजित कंपनियों को सबसे गहन और संवेदनशील विषयों में से एक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने के लिए बिहार में लाया जा रहा है। बाइट - कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीश वर्धन0
0
Report
कैमूर में भव्य तिरंगा यात्रा, आजादी और संप्रभुता का उल्लास
Khajuria Khurd, Bihar:प्रभारी मंत्री संजय टाइगर बोले- आजादी को अक्षुण्ण रखना हमारा संकल्प; कलेक्ट्रेट से एकता चौक तक उमड़ा जनसैलाब। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कैमूर जिले में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह और उमंग देखने को मिला। जिले के प्रभारी मंत्री संजय टाइगर के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कलेक्ट्रेट (समाहरणालय) से शुरू होकर एकता चौक पहुंची और फिर वहां से वापस कलेक्ट्रेट आकर संपन्न हुई। यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामकर बढ़-चढ़कर भाग लिया। मोहनिया विधायक संगीता कुमारी, भभुआ विधायक भरत बिंद, कैमूर डीएम नितिन कुमार सिंह, एसपी शिखर चौधरी, जिले के सभी पदाधिकारी एवं विभिन्न पार्टियों के नेता एवं सैकड़ो की संख्या में स्काउट के बच्चे एवं जनता थे। इस अवसर पर जी मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमारी स्वतंत्रता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय ध्वज की प्रतिष्ठा और सम्मान को बनाए रखना हम सभी देशवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा ध्वज हमेशा विश्व में ऊंचा लहराता रहे और भारत की प्रतिष्ठा कायम रहे, यही प्रत्येक नागरिक की कामना और कर्तव्य होना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कि आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि यह आजादी हमें एक लंबे संघर्ष, जद्दोजहद और लाखों वीर शहीदों के बलिदान के बाद मिली है। हमें इस आजादी को सदैव अक्षुण्ण बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लेना होगा। जिले भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर आम जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चारों तरफ देशभक्ति के नारे गूंज रहे हैं और पूरा माहौल तिरंगामय बना हुआ है। बाइट - संजय टाइगर, प्रभारी मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
अनिल विज की अध्यक्षता में अंबाला छावनी में तिरंगा यात्रा, कांग्रेस पर कातिल कांग्रेस आरोप
Ambala, Haryana:अंबाला छावनी में आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पूरा अंबाला छावनी तरंगमय हो गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बोले कि देश भक्ति की ये हुंकार सुन कर बड़े बड़े देश के दुश्मन डर कर भाग जाएंगे वही उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी प्रहार करते हुए कांग्रेस को कातिल कांग्रेस बताते हुए कहा कि ये सब कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से है जो ये नहीं बताया गया कि देश का विभाजन हुआ था। आजादी के 80वे स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे देश भर में मनाया जा रहा है इस कड़ी में अंबाला छावनी में भी आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई शहर के विभिन्न हिस्सों से निकल गई इस यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पूरा अंबाला छावनी भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस दौरान जगह जगह पर इस यात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा के साथ किया गया ज्यादा जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजादी की 80वीं वर्षगांठ देश मना रहा प्रधानमंत्री के निर्देश पर हर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, आज यात्रा में बहुत से लोगों ने हिस्सा लिया, उन्होंने बताया कि तिरंगा हमारी शान है जिसे लेकर आज अंबाला की जनता सड़कों पर झूमी है और इससे ये भी लगता ही कि हमारे तिरंगे से लोगों को कितना प्यार है। विज बोले कि आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी है जो पूरे देश में मनाया जा रहा है 15 अगस्त को हिंदुस्तान आजाद हुआ था और 15 अगस्त को ही हिंदुस्तान का विभाजन भी हुआ था लगभग 10 लाख लोग शहीद हुए थे यह कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों की वजह से हुआ विज ने कांग्रेस को कातिल कांग्रेस बताते हुए कहा कि लड़ाई के दौरान कहीं पर भी यह नहीं बताया गया कि देश का विभाजन हुआ था कहीं पर यह नहीं बताया गया कि देश का विभाजन कैसे हुआ था।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र के रावगढ़ में मारपीट: 4 आरोपी गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के गांव रावगढ़ निवासी सुखविंदर पर 28 जुलाई को रास्ते में हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सुखविंदर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश युवकों ने पीछे से बाइक से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और झाड़ियों में ले जाकर मारपीट की। हमले में उनकी टांगों में गंभीर चोटें आईं। आदर्श थाना SHO सुरेंद्र सिंधु ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 12 अगस्त को साहिल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दो नाबालिगों और उसके भाई गगन का नाम सामने आया। पुलिस ने साहिल, गगन को गिरफ्तार कर लिया है और दो नाबालिग को अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, हमले के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। पूछताछ में ज्योतिसर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की एक और अन्य घटना की जानकारी भी सामने आई है।0
0
Report
मैहर दर्शन से लौटते श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 31 घायल
Panna, Madhya Pradesh:भीषण सड़क हादसा। मैहर दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी। दुर्घटना में बच्चो महिलाओं सहित 31 घायल। पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ीखेरा-कालिंजर घाटी मार्ग पर मैहर में मां शारदा के दर्शन कर उत्तर प्रदेश की ओर अपने घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया है कि सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक से बचने के प्रयास में यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के समय ट्रॉली में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और बृजपुर थाना पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पिकअप व अन्य वाहनों से तत्काल जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया। अस्पताल में आपात स्थिति को देखते हुए चार डॉक्टरों की विशेष टीम त्वरित इलाज में जुटी हुई है। पीड़ित उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ग्राम पधारा के निवासी हैं। घायलों में मुख्य तौर पर संतोषी, अर्पित सिंह (14), सोनू सिंह (25), लालती सिंह (27), अयांश सिंह (7), अभिमान सिंह (22 - गंभीर), जगदीश शर्मा (40), महावीर (45) और गरिमा (10) शामिल हैं। घटना की खबर मिलते ही गांव पधारा में हड़कंप मच गया। फिलहाल अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है。0
0
Report
महापौर ने रुक्मिणीबाई अस्पताल में अचानक विजिट कर व्यवस्थापन पर सवाल उठाए
Kalyan, Maharashtra:रुक्मिणीबाई रुग्णालयात महापौरांची सरप्राईज व्हिजीट रुग्णांना त्रास दिला जात असेल तर डॉक्टरांनी, कर्मचाऱ्यांनी घरी बसा महापौर संतापल्या यावेळी महापौर हर्षाली थविल चौधरी यांनी सरप्राईज व्हिजिट केली. यावेळी रुग्णालय प्रशासनाची चांगलीच भंबेरी उडाली. रुग्णांना त्रास दिला जात असेल तर डॉक्टरांनी, कर्मचाऱ्यांनी घरी बसा काही फरक पडत नाही अशा प्रकारे महापौरांनी आपला संताप व्यक्त केला. यावेळी रुग्णालयाचा स्टाफ कुठे आहे, या संदर्भात महापौरांनी विचारणा केली. त्यावेळी स्टाफ उपस्थित नाही अशा प्रकारचे उत्तर देण्यात आले. त्यानंतर महापौरांनी चक्क कर्मचारी डॉक्टरांचा हजेरी रजिस्टर तपासून पहिला.या रुग्णालयाचा भोंगळ कारभार वारंवार चव्हाट्यावर आला आहे.त्यामुळे महापौरांनी आज रुग्णालयाला अचानक भेट दिली.0
0
Report
Advertisement
भोजशाला मामले में बार-बार सुनवाई तिथि बढ़ी, मुस्लिम समाज का बड़ा बयान
Dhar, Madhya Pradesh:भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख बार-बार आगे बढ़ने को लेकर मुस्लिम समाज की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष और मुस्लिम समाज धार के सदर अब्दुल समद ने कहा कि मामले में अभी तक सामने वाले पक्ष, एएसआई विभाग, हिंदू पक्ष और अन्य सरकारी पक्षकारों की ओर से जवाब एफिडेविट के साथ दाखिल नहीं किया गया है, जिसकी वजह से सुनवाई आगे बढ़ रही है।" अब्दुल समद ने 15 मई 2026 को इंदौर हाईकोर्ट द्वारा भोजशाला को लेकर दिए गए हिन्दू मंदिर के आदेश पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट को मिसगाइड करते हुए आदेश पास कराया गया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट के सामने अपनी पूरी बात रख दी है और अब उनकी मांग है कि उन्हें उस मुख्य स्थान पर नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाए, जहां उनके मुताबिक मुस्लिम समाज लंबे समय से नमाज अदा करता आया है। अब्दुल समद, अध्यक्ष, मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी एवं सदर मुस्लिम समाज, धार फिलहाल भोजशाला प्रकरण में अगली सुनवाई का इंतजार है। मुस्लिम पक्ष की ओर से जहां अपने पुराने नमाज स्थल पर वापस जाने की मांग दोहराई जा रही है, वहीं मामले में न्यायालय के अगले रुख पर सभी की नजरें टिकी हैं। अब देखना होगा कि आगामी सुनवाई में पक्षकारों की ओर से क्या जवाब और दस्तावेज कोर्ट के सामने रखे जाते हैं।0
0
Report
झारखंड के संवैधानिक अधिकारों के समर्थन में मिन्स बिल 2026 पर पुनर्विचार मांग
Noida, Uttar Pradesh:माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री narendramodi जी को पत्र लिखकर Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Bill, 2026 पर पुनर्विचार हेतु आग्रह किया। प्रस्तावित प्रावधान झारखंड जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों के संवैधानिक अधिकारों, राजस्व, विकास और संघीय ढांचे पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं। झारखंड के संवैधानिक एवं वित्तीय अधिकारों और राज्य की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए मैं विनम्र अनुरोध करता हूं कि केंद्र सरकार इन प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की कृपा करें।0
0
Report
रायपुर के बंसल होटल में युवक ने युवती पर चाकू से हमला किया
Begun, Rajasthan:रायपुर अपडेट राजधानी रायपुर से बड़ी खबर बंसल होटल में युवक ने युवती पर चाकू से किया वार. वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने अपने ही गले पर चाकू से किया हमला. गंभीर हालत में युवक-युवती को अस्पताल में कराया गया भर्ती. होटल के कमरे में दोनों के ठहरने के दौरान हुई वारदात. युवती की चीख सुनकर होटल स्टाफ पहुंचा मौके पर. खिड़की तोड़कर कमरे में दाखिल हुए होटल कर्मचारी. मौके पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद. युवक की पहचान कृष्ण कुमार भारद्वाज, वाराणसी निवासी के रूप में. युवती रिमन मंडावी, मोहला-मानपुर निवासी. गंज थाना क्षेत्र के झूलेलाल चौक स्थित बंसल होटल का मामला0
0
Report
Advertisement
