icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हापुड़ चौकी पर शराबी दरोगा; असली दरोगा की टोपी पहन नकली थानेदारी वायरल

Hapur, Uttar Pradesh:सावधान! अगर आप उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हैं और किसी कानूनी मदद के लिए पुलिस चौकी जा रहे हैं, तो जरा संभल कर जाइए! हो सकता है कि वहां आपको खाकी वर्दी वाले असली दरोगा जी नहीं, बल्कि एक नए नवेले 'शराबी दरोगा जी' मिलें. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह नजारा हापुड़ जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दोयमी पुलिस चौकी का है. हुआ यूं कि चौकी के जांबाज पुलिसकर्मी चौकी को भगवान भरोसे, यानी पूरी तरह से खुला छोड़कर कहीं बाहर चले गए. अब पुलिस चौकी खाली हो और कोई इसका फायदा न उठाए, ऐसा कैसे हो सकता है? तभी वहां एक ऐसा युवक पहुंचा, जो नशे में पूरी तरह धुत्त था. चौकी को खाली पाकर यह शराबी सीधा दरोगा जी के केबिन में घुस गया और उसने सीधे दरोगा जी की कुर्सी संभाल ली. सिर पर रौबदार टोपी लगाई और टेबल पर रखे सरकारी दस्तावेजों को ऐसे खंगालने लगा, मानो आज ही सारे पेंडिंग केस बंद करके जाएगा. बाहर खड़े लोग उसे आवाजें देते रहे, दरोगा जी, ओ दरोगा जी! बाहर आ जाओ... एक केस दर्ज करना है, लेकिन दरोगा जी बने इस शराबी युवक पर तो मानो कानून का भूत सवार था, उसने अंदर से कुंडी लगा रखी थी और अपनी ही धुन में फाइलों को देखता रहा. नशे की हालत में यह युवक काफी देर तक थानेदारी का पूरा लुत्फ उठाता रहा. हालांकि, इस पूरी घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा और मुस्तैदी पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है कि आखिर संवेदनशील सरकारी दस्तावेजों और पुलिस चौकी को इस तरह लावारिस कैसे छोड़ दिया गया? फिलहाल, असली दरोगा जी की टोपी पहनकर नकली दरोगा जी का यह थानेदारी वाला अंदाज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं.
0
0
Report

जौनपुर के स्कूल में कक्षा-1 का बच्चा कमरे में बंद, दिखे; प्रशासन पर सवाल

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय में बड़ी लापरवाही, कक्षा-1 का मासूम स्कूल में बंद रह गया; परिजनों ने खिड़की से रोते देखा जौनपुर। जिले के सिरकोनी विकासखंड स्थित परियावां प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। विद्यालय की छुट्टी के बाद कक्षा-1 में पढ़ने वाला छह वर्षीय छात्र विपिन निषाद स्कूल के कमरे में ही बंद रह गया, जबकि शिक्षक और अन्य कर्मचारी विद्यालय में ताला लगाकर चले गए। बताया जा रहा है कि छुट्टी के बाद मासूम काफी देर तक कमरे के अंदर फंसा रहा और लगातार रोते हुए मदद के लिए आवाज लगाता रहा, लेकिन आसपास कोई उसकी पुकार सुनने वाला नहीं था। उधर, काफी देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई थी। उन्होंने आसपास तलाश शुरू की और खोजबीन करते हुए विद्यालय पहुंचे। वहां खिड़की से झांकने पर बच्चा कमरे के अंदर रोता-बिलखता दिखाई दिया। इसके बाद विद्यालय के जिम्मेदार कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया और ताला खुलवाकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चे को कमरे से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी कर्मचारी या शिक्षक की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

बरेली के भोजीपुरा में शिव मंदिर पर हमला, मूर्तियाँ क्षतिग्रस्त कर धार्मिक भावनाएं आहत

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम भूड़ा निवासी सोहन लाल पुत्र डोरी लाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर शिव मंदिर में तोड़फोड़ और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 17 जुलाई की सुबह करीब 5:45 बजे सोहन लाल गांव के शिव मंदिर में साफ-Sफाई कर रहे थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान गांव के हसमत, शहजिल और आमान मंदिर में प्रवेश कर गए और मंदिर में स्थापित मूर्तियों पर क्रिकेट, बेडबॉल से प्रहार किया, जिससे मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई। सोहन लाल का कहना है कि शोर सुनकर गांव के नीरज, आकाश, रोहित और ओमप्रकाश मौके पर पहुंच गए। विरोध किए जाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। शिकायत में अशफाक और सौकत पर भी घटना की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस घटना से गांव के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र में तनाव का माहौल है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि या पक्ष सामने नहीं आया था।
0
0
Report

₹68,840 की लूट फर्जी, CCTV से खुला सच; कर्मचारी पर गबन-विश्वासघात मामला दर्ज

Jaunpur, Uttar Pradesh:₹68,840 की लूट की कहानी निकली फर्जी! CCTV ने खोली पोल, कर्मचारी पर गबन का केस दर्ज जौनपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र रसूलाबाद में ₹68,840 की कथित लूट का मामला पूरी तरह पलट गया है। पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज ने कथित लूट की कहानी पर सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद शराब कारोबारी की तहरीर पर उसके ही कर्मचारी विकास यादव के खिलाफ गबन और विश्वासघात का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि कर्मचारी ने तीन बाइक सवार बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर लूट की झूठी सूचना देकर रकम हड़पने की साजिश रची। सीसीटीवी फुटेज और जांच में मामला संदिग्ध मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

पिहोवा में मारपीट का मामला: पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पिहोवा में एक व्यक्ति से मारपीट करने के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया काबू,आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस,कार्रवाई निशानदेही कुरुक्षेत्र:- पिहोवा पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट करने के तीन आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है।पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और आरोपियों से निशानदेही करवाई。 पिहोवा शहरी थाना प्रभारी सुनील वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि पिहोवा में बीते दिनों एक व्यक्ति सचिन सतोड़ा से चार आरोपियों ने मारपीट की थी। जिनमें से एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। और अब तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है。 उन्होंने कहा कि आज आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंचे हैं। और निशानदेही करवाई है। उन्होंने कहा कि मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार करना काबू है। जिसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा。 बाईट:- सुनील वत्स SHO पिहेवा
0
0
Report

8 साल से फरार हत्या के प्रयास मामले का आरोपी पोने सिंह गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग की सुपेला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने पिछले 8 साल से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के शातिर आरोपी पोने सिंह को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी वर्ष 2019 से लगातार अपनी पहचान छुपाकर पुलिस को चकमा दे रहा था जिसे आखिरकार मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण की मदद से दबोच लिया गया। दरअसल मामला 26 अक्टूबर 2019 का है जब शीतला तालाब के पास प्रार्थी विनय यादव उर्फ नेपाली अपने दोस्त के साथ बैठा था इसी दौरान आरोपी पोने सिंह ने अपने साथी के साथ मिलकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से विनय के सीनेनपीठ और कमर पर प्राणघातक हमला किया था सुपेला पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था प्रकरण के एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका था वहीं 38 वर्षीय आरोपी पोने सिंह फरार चल रहा था पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
0
0
Report
Advertisement

मानवता शर्मसार: सार्वजनिक शौचालय में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

Chhindwara, Madhya Pradesh:शर्मशार हुई मानवता सार्वजनिक शौचालय में नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी छिंदवाड़ा के हर्रई में सार्वजनिक शौचालय महिला प्रसाधन में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु का शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सफाई के दौरान सार्वजनिक शौचालय में नवजात शिशु शव दिखाई दिया. जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात शिशु का शव वहाँ किसने और किन परिस्थितियों में फेंका.पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. साथ ही चिकित्सकीय परीक्षण के लिए शिशु के शव को भेजा गया है .जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को अवश्य उपलब्ध कराएं.
0
0
Report

प्रख्यात उद्योगपति नंद किशोर गोयनका का निधन: देशभर में शोक

Noida, Uttar Pradesh:अत्यंत दुख का विषय है कि प्रख्यात उ‌द्योगपति, समाजसेवी एवं राष्ट्रभक्त श्री नंद किशोर गोयनका जी का निधन हो गया है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं।श्री नंद किशोर गोयनका जी एक दूरदर्शी उ‌द्योगपति, कर्मयोगी एवं समाजसेवी थे। उन्होंने अपने परिश्रम, सादगी और दूरदृह्‌ष्टि से न केवल उ‌द्योग जगत में विशिष्ट पहचान बनाई, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन कर्मनिष्ठा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण रहेगा। राष्ट्र प्रथम की भावना, भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था तथा समाज के प्रति समर्पण उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान थी। उन्होंने अपने कार्यों और आचरण से अनेक लोगों को प्रेरित किया तथा अपने पीछे सेवा, संस्कार और सदाचार की अमूल्य विरासत छोड़ी है। उनका निधन समाज, उ‌द्योग जगत तथा उनके असंख्य शुभचिंतकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके आदर्श, जीवन-मूल्य और समाज के प्रति समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्त्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन: अरशद मदानी की अध्यक्षता, घृणा के विरुद्ध एकजुटता

Noida, Uttar Pradesh:ब्रैकिंग लखनऊ लखनऊ में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदानी की अध्यक्षता होगा हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन, 'सांप्रदायिकता और घृणा के विरुद्ध हिंदू-मुस्लिम एकता' आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी वैज्ञानिक सम्मेलन केंद्र में होगा सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह शामिल रहेंगी संकटक मोचन मंदिर के महंत प्रो. डॉ. विश्वंभर नाथ मिश्रा भी मौजूद होंगे विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, विधि विशेषज्ञ और सामाजिक नेता लेंगे भाग कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top