Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Nagar209308

नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या खेत गाड़ा शव घटना स्थल पर पहुंचे ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

Mar 17, 2026 07:28:33
Padri Lalpur, Uttar Pradesh
कानपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है… जहां बकरी चराने गई एक नाबालिग का शव खेत में दफन हालत में मिला है शव निर्वस्त्र मिलने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है… घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है, कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है बीते दिन बकरी चराने गई नाबालिग अचानक लापता हो गई थी परिजनों और ग्रामीणों ने पूरी रात उसकी तलाश की लेकिन सुबह खेतों में दफन उसका शव बरामद हुआ शव निर्वस्त्र हालत में मिलने से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई जा रही है ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है मौके पर पहुंचे ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विपिन टांडा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं, मृतका के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है… लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBhanu Sharma
Mar 17, 2026 09:07:15
Dholpur, Rajasthan:कैला देवी लक्खी मेले के लिए रोडवेज प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रोडवेज कर्मचारी भूपेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 तारीख से कैला देवी का लक्खी मेला शुरू हो चुका है और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभिन्न डिपो से बड़ी संख्या में बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के लिए आगरा यूनिट से लगभग 104 बसें, धौलपुर यूनिट से 44 बसें, बाड़ी यूनिट से 17 बसें और हिंडौन यूनिट से 49 बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा छोटी यूनिटों से भी अलग-अलग बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो। भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि धौलपुर डिपो की नियमित शेड्यूल बसें भी अपने मार्गों के साथ-साथ कैला देवी मेले के लिए संचालित की जा रही हैं। कई मार्गों से बसों को समायोजित करते हुए करीब 10 अतिरिक्त बसें भी विशेष रूप से कैला देवी मंदिर के लिए चलाई गई हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही धौलपुर डिपो परिसर में यात्रियों के लिए ठहरने, पीने के पानी और टेंट लगाकर आराम करने की भी व्यवस्था की गई है, जिससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस किराए में 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी गई है। यह छूट महिला और पुरुष दोनों यात्रियों के लिए समान रूप से लागू है। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या में आवश्यकता पड़ने पर और बढ़ोतरी भी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 17, 2026 09:06:47
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के सारोला थाना क्षेत्र के डगारिया गांव में देर रात हुई तिजोरी चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान बरामद कर पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी है। जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात चोरों ने गांव निवासी प्रद्युम्न गुर्जर के घर को निशाना बनाते हुए एक तिजोरी चुरा ली। चोर तिजोरी को उठाकर तो ले गए, लेकिन अत्यधिक भारी होने के कारण वे उसे ज्यादा दूर तक नहीं ले जा सके। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी बुद्धराम चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने आसपास के खेतों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान मकान से कुछ ही दूरी पर खेतों में चोरी की गई मोटरसाइकिल और तिजोरी बरामद कर ली गई। तिजोरी खोलने पर उसमें रखा करीब 30 तोला सोना, 2 किलो चांदी और 50 हजार रुपए नगदी पूरी तरह सुरक्षित मिले। चोरी का पूरा माल बरामद होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। थानाधिकारी ने बताया कि रात के समय पुलिस की गाड़ी क्षेत्र में लगातार गश्त करती है। घटना वाली रात करीब 2 बजे भी पुलिस टीम गांव में राउंड पर थी। आशंका है कि पुलिस की गाड़ी को आता देख चोर घबरा गए और मोटरसाइकिल व तिजोरी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 17, 2026 09:06:35
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में बड़ा हादसा टला, मचकुंड चौराहे पर बस में घुसी पिकअप गाड़ी धौलपुर शहर के मचकुंड चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई जब एक पिकअप गाड़ी अचानक बस में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। टक्कर के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया और यातायात को फिर से सुचारू कराया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया गया।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 17, 2026 09:06:23
Banswara, Rajasthan:एंकर - बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के हिंडोलिया चारण गांव में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने अचानक पथराव कर दिया। पथराव इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान कई सरकारी गाड़ियों के काँच टूट गए, वहीं एक पुलिस अधिकारी का मोबाइल भी गिर गया। घटना में करीब 6 कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तत्काल कुशलगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की भीड़ ने कार्रवाई का विरोध करते हुए गाड़ियों पर हमला कर दिया। घटना के बाद कुशलगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पथराव करने वालों की तलाश शुरू कर दी है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 17, 2026 09:05:37
Bhiwani, Haryana:बाइट : ग्रामीणों की खेतों का रास्ता पक्का करवाने की मांग को लेकर डीसी से मिली जाटू लोहारी के ग्रामीण पहले वाला ठेकेदार कार्य नहीं करता तो दूसरी एजेंसी को ठेका दिया जाए भिवानी के करीब डेढ साल पहले हांसी रोड से लेकर घिरावठी की ढाणी तक का कच्चा रास्ता पक्का करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण उपायुक्त से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी तक जाने का केवल वही रास्ता है। उस रास्ते को पक्का न करवाने तथा जलभराव की वजह से वहां पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से पहले वाला ठेकेदार कार्य नहीं करता तो दूसरी एजेंसी या ठेकेदार से कार्य करवाए जाने की गुजारिश की। इस पर उपायुक्त ने उसी वक्त जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता को बुलाकर उक्त रास्ते को पक्का करवाए जाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि करीब डेढ साल पहले गांव लोहारी जाटू के हांसी रोड से लेकर घिरावठी की ढाणी तक 25 एकड़ की दूरी तक रास्ता पक्का करने का टेंडर हुआ था। यह रास्ता तीन कर्म चौड़ा है। ठेकेदार के पास बार बार सूचना देने के बावजूद भी वह कार्य शुरू नहीं कर रहा है। विगत में ठेकेदार द्वारा रास्ते को पक्का करने का कार्य न करने की वजह से ही रास्ते पर जलभराव हुआ और खेतों में आना व जाना बंद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान कई बार ठेकेदार से फोन पर सम्पर्क किया गया,लेकिन उन्होंने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग ने खेतों का पानी निकालने के लिए मोटरें लगाई हुई और रास्ते के साथ साथ एक नाला बना दिया। नाले से निकली मिट्टी को रास्ते पर डाल दिया, जगह जगह से कट लगा दिए। अब जो बाकी बचा रास्ता है,उससे पैदल भी निकला जा सकता। उन्होंने उपायुक्त से रास्ते का पक्का करने का टेंडर किसी दूसरी एजेंसी के नाम करने तथा रास्ते पर जो मिट्टी डाली गई है। उस मिट्टी को वापस नाले में डालकर रास्ता खुलवाया जाए। ताकि उनके खेतों में पहुंचने का रास्ता खुल सके।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 17, 2026 09:03:57
Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में घरेलू गैस की किल्लत देखने को मिल रही है जगह जगह गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़े लोग सिर्फ गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं मगर गैस सिलेंडर की गाड़ी आने का नाम ही नहीं ले रही है सुबह 5 बजे से लोग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं और जब गैस सिलेंडर खत्म हो जाते हैं तो लोग मायूस होकर घर की ओर वापस लौट जाते हैं और अगले दिन का इंतजार करते हैं एक महिला ने बताया कि वो कल भी आकर लाइन में लगी थी लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिला और खाना भी नहीं बना पाया। आज भी सुबह 6 बजे से आकर लाइन में लगी हूँ, पहले एक लाइन लगी हुई थी अब दो लाइन लग गई है। जनता गैस के लिए परेशान है, रोज गैस सिलेंडर की गाड़ी आ रही है लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा। सिलेंडर कहाँ जा रहे हैं। इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर पंकज गंगोला ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए दो विंडो लगाई गई है और गैस सप्लाई के लिए एक गाड़ी प्राप्त हो रही है। आज गाड़ी थोड़ी देरी है पर प्लांट से आश्वासन दिया गया है कि थोड़ी देर में गैस की गाड़ी निकाल देंगे। रोजाना एक गाड़ी आ रही है और स्टॉक जल्द खत्म हो रहा है; पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जितने भी सिलेंडर प्राप्त हो सबको मुहैया कराए जाएं।
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Mar 17, 2026 09:03:35
Korba, Chhattisgarh:कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्रअंतर्गत हसदेव नदी के उपर बने रेलवे ब्रिज पर एक अज्ञात युवक की किसी युवती के दुपट्टे के सहारे बनाए फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली है जिसे आज सुबह नदी के किनारे रहने वाले लोगों ने निस्तारी के लिए जाने के समय देखा. लोगों ने देखा की एक युवक की लाश 25 फ़ीट उपर ब्रिज के लोहे की सीढ़ियों के पास लटकी है. लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और रेलवे पुलिस को दी, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और अपने अपने स्तर में जांच में जुट गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. मृतक को देर रात बस्ती की ओर एक युवती के साथ घूमते देखा गया था. प्रारंभिक जाँच में पुलिस को मौके से किसी लड़की का रुमाल और कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है, जिससे इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। अब जब मृत युवक की शिनाख्ती होगी तब मौत की गुत्थी भी सुलझेगी.
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 17, 2026 09:02:59
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिला कारागृह में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर अरुण गर्ग और एएसपी देवेंद्र रजावत के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम अचानक जेल पहुंची। इस दौरान विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बैरकों, परिसर और अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। करीब दो घंटे तक चली सघन जांच में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं, बंदियों की स्थिति और जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया गया। कलेक्टर अरुण गर्ग ने बताया कि जेल का विस्तृत निरीक्षण किया गया है और अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जेल में अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 17, 2026 09:02:33
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। जनगणना 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस बार जनगणना में खास यह रहेगा कि यह पूरी तरह डिजिटल रहेगा और घर घर जाकर पूरी तरह से यह पता लगाया जाएगा कि कितने सदस्य रहते हैं घर में शौचालय है या नहीं पीने के पानी की क्या व्यवस्था है और अगर पानी पीते हैं तो घर में सरकारी नल का पानी आता है या बोरिंग से पानी आता है इस तरह की अन्य जानकारी शामिल है। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अब पेपर की जगह मोबाइल और सिस्टम के ज़रिए घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। बिलासपुर नगर निगम में जनगणना का कार्य अब एक नए और आधुनिक स्वरूप में शुरू होने जा रहा है। इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी। इसके लिए संबंधित जोन कमिश्नर, सुपरवाइजर और प्रगणकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना का कार्य यहाँ प्रारंभ हो गया है। ट्रेनिंग और प्रशिक्षण वाला शेड्यूल चल रहा है। इसमें अभी मकान सूचीकरण (House Listing) चल रहा है। जोन कमिश्नर के अंडर में सुपरवाइजर हैं और उनके अंडर में प्रगणक हैं, जिन्हें मकान सूचीकरण की पूरी जानकारी दी गई है। निगम के कर्मचारी घर-घर जाकर मकान में मार्किंग और नंबर डाल रहे हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक, अब तक लगभग 70% मकानों का सूचीकरण कार्य पूरा हो चुका है। अगले दो-तीन दिनों में शहर के हर वार्ड का नजरी नक्शा तैयार कर लिया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार सारा डेटा मोबाइल ऐप के ज़रिए सीधे सिस्टम पर अपडेट होगा। इस बार की जनगणना पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से, मोबाइल ऐप के ज़रिए होगी। पहले ये काम मैन्युअल होता था, लेकिन अब हर मकान का विवरण जैसे मालिक का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या, घर में शौचालय है या नहीं, किचन की स्थिति और पानी की सुविधा ये सब डिजिटाइज़ किया जाएगा। इस महा-अभियान को सफल बनाने के लिए लगभग 3,000 कर्मचारियों की फौज मैदान में उतरी हुई है। डिजिटल जनगणना से डेटा की शुद्धता बढ़ेगी और प्रशासन के पास हर वार्ड की सटीक जानकारी उपलब्ध होगी। बिलासपुर के निवासियों को अपने घर आने वाले प्रगणकों को सही जानकारी देनी होगी, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे और सटीक तरीके से आम जनता तक पहुँच सके।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 17, 2026 09:02:14
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - जिले के धुंधरी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे की तस्वीर इतनी भयावह है जो विचलित कर सकती है। वीओ - मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजरी-बनेहरी में दो मोटरसाइकायल सवार आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो बाइक सवार 3 लोगों को गहरी चोटें आई हैं। जबकि 3 में से एक की हालत गंभीर है । हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मोटरसाइकिल सवारों की पहचान की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही घुघरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top