Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dholpur328001

कैला देवी लक्खी मेले के लिए रोडवेज: घंटे बस सेवा और 50% किराया छूट

BSBhanu Sharma
Mar 17, 2026 09:07:15
Dholpur, Rajasthan
कैला देवी लक्खी मेले के लिए रोडवेज प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रोडवेज कर्मचारी भूपेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 तारीख से कैला देवी का लक्खी मेला शुरू हो चुका है और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभिन्न डिपो से बड़ी संख्या में बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के लिए आगरा यूनिट से लगभग 104 बसें, धौलपुर यूनिट से 44 बसें, बाड़ी यूनिट से 17 बसें और हिंडौन यूनिट से 49 बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा छोटी यूनिटों से भी अलग-अलग बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो। भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि धौलपुर डिपो की नियमित शेड्यूल बसें भी अपने मार्गों के साथ-साथ कैला देवी मेले के लिए संचालित की जा रही हैं। कई मार्गों से बसों को समायोजित करते हुए करीब 10 अतिरिक्त बसें भी विशेष रूप से कैला देवी मंदिर के लिए चलाई गई हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही धौलपुर डिपो परिसर में यात्रियों के लिए ठहरने, पीने के पानी और टेंट लगाकर आराम करने की भी व्यवस्था की गई है, जिससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस किराए में 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी गई है। यह छूट महिला और पुरुष दोनों यात्रियों के लिए समान रूप से लागू है। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या में आवश्यकता पड़ने पर और बढ़ोतरी भी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADArjun Devda
Mar 17, 2026 10:24:02
Harda, Madhya Pradesh:एंकर हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के 94 गांवों को आजादी के बाद पहली बार थ्री-फेज बिजली मिलेगी। इस परियोजना के लिए 37 करोड़ रुपए की लागत को मंजूरी मिली है। टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने सोमवार को हरदा में एक प्रेसवार्ता में दावा किया कि यह स्वीकृति उनके प्रयासों से मिली है। इस परियोजना के तहत घरेलू और कृषि क्षेत्रों के लिए अलग-अलग बिजली आपूर्ति की जाएगी, जिसे फीडर सेग्रीगेशन कहा जाता है। विधायक शाह ने बताया कि यह कार्य दो साल में पूरा हो जाएगा। इसमें लगभग 217 किलोमीटर नई लाइनें बिछाई जाएंगी और 40 से 60 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जिससे इन गांवों में बिजली की समस्या समाप्त होगी। बोले- पूर्व विधायक श्रेय लेने की कोशिश कर रहे विधायक शाह ने बताया कि इन 94 गांवों में रहने वाले आदिवासी समाज के लोग अब तक एक बल्ब भी नहीं जला पा रहे थे। उन्होंने विधानसभा में इन गांवों की समस्या को उठाया था. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हरदा आगमन से पहले जिले में श्रेय की राजनीति गरमा गई है। विधायक शाह ने कहा कि लोकार्पण के पत्थरों पर उन लोगों के नाम नहीं होने चाहिए, जिन्होंने 15 साल विधायक रहते हुए इन गांवों की समस्या के लिए कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने पूर्व विधायक संजय शाह पर इस कार्य का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया और अपने दावों के समर्थन में विधानसभा में लगाए गए प्रश्नों सहित अन्य दस्तावेज मीडिया के सामने रखे.
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 17, 2026 10:23:49
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। भारतीय शिक्षा बोर्ड की प्रेस वार्ता में रिटायर्ड IAS डा एन पी सिंह का मौजूदा एजुकेशन को लेकर बड़ा बयान। CBSE, ICSE समेत अन्य मौजूदा शिक्षा बोर्ड छात्रों को सम्पूर्ण शिक्षा देने में नाकाम। मौजूदा शिक्षा बोर्ड की आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश की कमी। मौजूदा शिक्षा बोर्ड छात्रों को मैकाले की धर्म, भाषा, क्षेत्र में बांटने वाली शिक्षा दे रहे हैं। छात्रों को भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश की आधुनिक शिक्षा देने के लिए भारत सरकार भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन किया है। भारतीय शिक्षा बोर्ड छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश की शिक्षा के लिए गीता, रामायण, संत दर्शन के ग्रंथों को शामिल करेगा। देश के 800 से अधिक स्कूल भारतीय शिक्षा बोर्ड से जुड़ चुके हैं।
0
comment0
Report
ADAjay Dubey
Mar 17, 2026 10:22:47
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग सिंगरौली के बधौरा स्थित प्लांट में बवाल के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन. प्लांट में श्रम कानून की बड़ी चूक की बड़ी शिकायतें आई है सामने... वेतन, ओवरटाइम और श्रम कानून उल्लंघन की शिकायतों पर सख्ती... मजदूरों के हंगामे के बाद कलेक्टर ने तुरंत जारी किया आदेश ... प्लांट में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में... पूरे मामले की जांच के लिए DM ने विशेष टीम का किया गठन ... टीम करेगी श्रमिकों के वेतन, नियोजन और सुरक्षा मानकों की जांच... 3 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के सख्त निर्देश ... लापरवाही या नियमों में गड़बड़ी मिली तो सीधी होगी कार्रवाई ... प्रशासन का साफ संदेश – श्रमिकों के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश नहीं..
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 17, 2026 10:22:20
New Delhi, Delhi:दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर ट्रैफिक सिग्नलों पर ऑडिबल (ध्वनि आधारित) संकेत लगाने की मांग की। दृष्टिबीजीन और बुजुर्ग पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑडिबल सिग्नल लगाने की मांग की गई है इसका मकसद दृष्टिबाधित (कम दिखाई देने वाले) और बुजुर्ग लोगों की सुरक्षा बढ़ाना है. रिसर्च के अनुसार दिल्ली में लगभग 60 लाख लोगों को किसी न किसी प्रकार की आंखों की समस्या है. इनमें से लगभग करीब 12 -18 लाख लोग कम दिखाई देने की समस्या से जूझ रहे हैं. ऐसे लोगों के लिए सड़क पार करना अक्सर मुश्किल और खतरनाक होता है. कई देशों में पहले से ही आवाज़ वाले ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं. इन سिग्नल से बीप या टिक-टिक जैसी आवाज़ आती है, जिससे पता चलता है कि सड़क पार करना सुरक्षित है. जापान, सिंगापुर, यूके, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह सिस्टम सफल है. जापान में कुछ जगहों पर छोटी धुन या पक्षियों जैसी आवाज़ वाले सिग्नल भी लगाए जाते हैं. दिल्ली में भी ट्रैफिक सिग्नल पर ऑडिबल (आवाज़ वाले) सिग्नल लगाए जाएं, ताकि दृष्टिबाधित और बुजुर्ग लोग सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकें.
0
comment0
Report
Mar 17, 2026 10:22:16
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी-घरेलू गैस सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतों पर बाराबंकी जिला प्रशासन की छापेमारी के बीच अवैध बिक्री का मामला सामने आया। जिला पूर्ति अधिकारी डा. राकेश कुमार तिवारी ने टीम के साथ आवास विकास स्थित उमेश के रिपेयरिंग सेंटर पर छापेमारी की। यहां 24 घरेलू गैस सिलिंडर, तीन पांच किलो के सिलिंडर, एक अधोमानक सिलिंडर, एक रिफिल सिलिंडर तथा गैस तौलने का कांटा और स्टैंड बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि रिपेयरिंग की आड़ में सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी। नई बस्ती निवासी उमेश के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक इमरान मंजूर की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं टीम ने आवास विकास कालोनी में बीएसएनएल कार्यालय के पास स्थित एक निजी गोदाम पर छापा मारा। गोदाम पर ताला लगा मिला। सिलिंडरों की जमाखोरी की आशंका गोदाम सील कर दिया गया। यहीं पर छत्रपाल यादव और रितेश यादव की दुकानों की जांच की गई। जहां से 11 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। दुकान संचालक ने गैस एजेंसी से समझौते का दावा किया, लेकिन संबंधित प्रपत्र न होने के कारण सिलिंडरों को कब्जे में लेकर जांच पूरी होने तक सिपुर्दगी में रखा गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस एजेंसियों के साथ-साथ अवैध रूप से सिलिंडर जमा करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक तहसील में एसडीएम, सीओ और पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीमें एजेंसियों पर भी छापेमारी कर जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले में गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। बुकिंग की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है और कई स्थानों पर लाइन भी घटने लगी है। जिले में प्रतिदिन आठ से नौ हजार सिलिंडरों की खपत है, जबकि 20 हजार से अधिक सिलिंडरों का स्टाक उपलब्ध है।
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Mar 17, 2026 10:22:10
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ जनपद में शुरू हुआ तीन दिवसीय ई गवर्नेंस एआई प्रशिक्षण शिविर एआई बदलेगी सरकारी दफ्तरों की ई गवर्नेंस की तस्वीर बढ़ेगी कार्य करने की एफिशिएंसी और एक्यूरेसी उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी द्वारा तीन दिवसीय जनपद प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत जिला विकास भवन सभागार में आज हुई जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी के द्वारा किया गया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी द्वारा पिथौरागढ़ जनपद में आयोजित की जा रही कार्यशाला में इंस्ट्रक्टर विकास नायक परियोजना प्रबंधक उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल, नें बताया की इस प्रशिक्षण प्रोग्राम में हमारे जनपद के अधिकारी और कर्मचारियों को भी ई गवर्नेंस और एआई के बारे में बताया जा रहा है और कैसे एआई के माध्यम से हम अपनी ई गवर्नेंस और कार्यशैली को और बढ़िया कैसे बना सके और ए ऑफिस प्रणाली की एफिशिएंसी बढ़ा सके इस बारे में सभी लोगों को बताया जा रहा है और सरकारी प्रणाली में आई के माध्यम से सभी विभागों में उनके कार्यशैली को सुधारने की कोशिश की जा रही है और इस प्रक्रिया के माध्यम से ई गवर्नेंस में भी तेजि लाने की कोशिश की जा रही है
0
comment0
Report
NRNarayan Roy
Mar 17, 2026 10:20:38
Siliguri, West Bengal:বাড়ি বাড়ি প্রচরের ঝড় সিপিআઈএম প্রার্থী ঝড়েন রায়। ডোর টু ডোর প্রচার সিপিআইএমের । এবারের মাটিগাড়া নকশালবাড়ি বিধানসভার সিপিআইএম প্রার্থী ঝরেন রায়ের নাম আসতেই প্রচারে ঝড় নকশালবাড়িতে। এদিন রাজ্য কমিটির সদস্য গৌতম ঘোষ সহ দলীয় কর্মীদের নিয়ে প্রচারে প্রার্থী। নকশালবাড়ির সীমান্ত লাগোয়া বড়মনিরাম ও তারাবাড়ি গ্রামে প্রচার করেন তিনি। ঘরে ঘরে গিয়ে হাতজোড় করে ভোট দেওয়ার অনুরোধ করেন প্রার্থী। সিপিআইএম সারাবছর সংগঠনের মানুষদের সঙ্গে রয়েছে।মানুষ গনতান্ত্রিক অধিকার সঠিকভাবে প্রয়োগ করবে সেই আশায় প্রচার করছি।গ্রামের উন্নয়ন, দুর্নীতিমুক্ত সরকার, মহিলা সুরক্ষা ও বেকারদের কর্মসংস্থানের ইস্যুতে মাঠে। তবে প্রতিপক্ষ তৃণমূল ও বিজেপি হলেও মানুষ পরিবর্তন চাইছে তাই এবার সিপিআইএমকে চাইছে মানুষ মত প্রার্থী ঝোরেন রায়ের। FEED SEND BY 2C 1703ZG_SILI_MATI_CPIM_R
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 17, 2026 10:17:41
Moradabad, Uttar Pradesh:वाराणसी मे गंगा मे इफ्तार पार्टी कों लेकर भड़के वीएचपी नेता एवं केंद्रीय प्रबंधन समिति सदस्य डॉ राजकमल गुप्ता का बड़ा बयान, बोले हिन्दुओ की आस्थाओ कों आहत किया जा रहा है ये सुनियोजित घटना है, गंगा मईया की बीच धार मे मासाहरी पार्टी करना बिल्कुल गलत, गंगा मईया हमारी आस्था का प्रतिक है और ये हमारी आस्था पर चोट है... इसको हम स्वीकार नहीं करेंगे, इनको तुरंत गिरफ्तार करके इनकी जाँच होनी चाहिए की इसके पीछे क्या षड़यंत्र है, बोले मुझे लगता है ये हिंदूओ की भावनाओं कों आहत करने कों राजनीतिक लोग षड़यंत्र रच रहे है, उनकी सोच है की हिन्दुओं की भावनाओं कों आहात करो ठेस पहुचाओ ताकि हिंदू समाज भड़के, क्योंकि बंगाल मे चुनाव की घोषणा हो चुकी है इसलिए इसके पीछे राजनीतिक बू आ रही है। हमारा जीवन मृत्यु इन्ही से है... गंगा मईया हमारी मोक्ष दायिनी है। हम जिंदा होते है तो गंगा जल पीकर मोक्ष की कामना करते है और मरते है तो अस्थिया भी गंगा मे विसर्जित होती है। बाइट :- राजकमल गुप्ता, केंद्रीय प्रबंधन समिति सदस्य, वीएचपी।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 17, 2026 10:16:58
Mathura, Uttar Pradesh:बंदरों से बचाव के लिए लगाए गए लंगूर के स्टेचू - महामहिम के आगमन को लेकर गोवर्धन में वन विभाग की खास तैयारी मथुरा। महामहिम के आगमन को लेकर गोवर्धन में प्रशासन के साथ-साथ वन विभाग द्वारा भी विशेष तैयारियां की गई हैं। परिक्रमा मार्ग पर राष्ट्रपति के आगमन के दौरान बंदरों से होने वाली परेशानी से बचाने के लिए विभाग ने खास इंतजाम किए हैं। वन विभाग की ओर से परिक्रमा मार्ग के कई स्थानों पर लंगूर के स्टेचू लगाए गए हैं, ताकि बंदरों को दूर रखा जा सके। इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग के हर प्रमुख पॉइंट पर वन रक्षकों की टीम तैनात की जाएगी, जो पूरे क्षेत्र पर नजर रखेगी। वन विभाग के एसडीओ सुशील सिंह ने बताया कि महामहिम के आगमन को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह सतर्क है। बंदरों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए परिक्रमा मार्ग पर लंगूर के स्टेचू लगाए गए हैं और हर स्थान पर वन रक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे आगमन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करने पड़े।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top