208021
कानपुर-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने ली अपनी जान
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के आवास विकास में रहने वाले 35 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान ले ली। रिपोर्ट के अनुसार, वह पिछले 1 साल से पत्नी के मायके में रहने के कारण मानसिक तनाव में था। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर: नावालिग वीडियो मामले में मुख्य आरोपी विकास के घर पर बुलडोजर
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में नावालिग लड़की के वायरल वीडियो पर बड़ा एक्शन। चौथे मुख्य आरोपी विकास के मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने कहा अतिक्रमित किया जा रहा है। समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में नावालिग लड़की से छेड़खानी वीडियो वायरल मामले चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस कार्यवाही के बाद अब जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला जहाँ तीन आरोपी राहुल पासवान, अवधेश पासवान और रामबाबु साहनी के घर पर बुलडोजर कार्यवाही के बाद अब मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा के पक्के मकान की चारदीवारी पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है। हालाँकि स्थानीय लोगों ने इस कार्यवाही पर नाराजगी देखने को मिला है। बताते चले कि मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा को 72 घंटे का नोटिस दिया गया था, उसके बाद अतिक्रमित नहीं करने पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।0
0
Report
नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता ने ली पहली बैठक; ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता भी शामिल
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर एंकर इंट्रो- राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने आज डूंगरपुर नगर परिषद सभागार में नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक ली वही शहर को स्वच्छ ओर सुंदर बनाने के लिए पार्षदों से सुझाव भी लिए। सभापति सुशीला गुप्ता की मौजूदगी में हुई बैठक में पार्षदों की ओर से दिए गए सुझावों पर काम करते हुए दीपावली से पहले शहर को स्वच्छ ओर सुंदर बनाने का निर्णय लिया गया। वही खिलाडी की सुविधा के लिए वसुंधरा विहार कॉलोनी में विभिन्न खेलो के लिए कोर्ट तैयार करने का भी निर्णय लिया गया है। बॉडी : नगर परिषद सभागार में आयोजित हुई बैठक में सबसे पहले स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता, सभापति सुशीला गुप्ता ओर उपसभापति अनिल पटेल ने नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया। बैठक में केके गुप्ता ने शहर की खराब सड़के, जगह जगह स्ट्रीट लाइट बंद होने ओर पार्को की दुर्दशा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सपना है कि राजस्थान स्वच्छ ओर सुंदर बने। इसके लिए नगर परिषद के कार्मिकों ओर पार्षदों के साथ आमजन को भी सहयोग करना होगा। सभापति सुशीला गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले शहर की शान गेपसागर झील के सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा वही दीपावली से पहले शहर की सड़कों नालियों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। सभापति सुशीला ने बताया कि पेड़ो की छटनी के लिए आधुनिक मशीन खरीद ओर बेसहारा मवेशियों को पकड़ने के लिए अलग से बजट रखने का निर्णय लिया गया है वही स्वास्थ्य की दृष्टि से सभी वार्डों में फॉगिंग ओर नालियों की सफाई शुरू कर दी गई है। सभापति सुशीला ने कहा कि अब प्राइवेट कॉलोनाइजर द्वारा काटी गई कॉलोनी में नियमानुसार सुविधाएं पूरी नहीं करने पर उन भूखंडों के पट्टे नगर परिषद जारी नहीं करेगी। वही गंदगी फैलाने पर जुर्माना तथा गंदगी की सूचना देने वाले को नकद पुरस्कार देने की योजना भी जल्द शुरू की जाएगी।0
0
Report
जालसाजी: 4.95 लाख के नकली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:जाली नोट बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4.95 लाख के नकली नोटों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले की रामसागड़ा थाना पुलिस ने नकली नोट के लेनदेन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 2 सप्लायर के पास से 4 लाख 95 हजार 500 रुपए के नकली नोट बरामद किए है। ये सभी नोट 500-500 के है। एक आरोपी रात के अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस ने नकली नोट के दोनों सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने उनके पास से एक लैपटॉप, कलर प्रिंटर भी बरामद किया है, जिससे नकली नोट छापने का काम करते थे। आरोपियों ने डूंगरपुर में ही नकली नोट छापकर ख़ापाने की तैयारी में थे। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि रामसागड़ा थाना क्षेत्र के माड़ा स्कूल मैदान में एक कार के अंदर कुछ लोगों की ओर से नकली नोटों के लेनदेन की सूचना मिली थी। इस पर रामसगाड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात के अंधेरे में मैदान में एक लग्जरी कार ओर पास में एक स्कूटी खड़ी थी। कार के अंदर कुछ लोग बैठे थे। गोपनीय तरीके से पास पहुंचे ओर दबिश दी तो कार के ड्राइवर सीट की तरफ बैठा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। लेकिन साइड ओर पीछे बैठे दोनों युवकों को पकड़ लिया। कार की सीटों पर 500 -500 रुपए की नोटों के बंडल पड़े हुए थे। पुलिस ने इन नोटों के बारे में पूछा तो दोनों घबरा गए।।जांच में कार से मिली 500 -500 रुपए की नोट नकली पाई गई। पुलिस ने दोनों से नाम पूछे जिस पर उन्होंने अपने नाम भावेश खटीक (23) निवासी विजयगंज कॉलोनी डूंगरपुर ओर नयन जोशी (19) निवासी नालंदा बैंगलोज डूंगरपुर का होना बताया। पुलिस ने नकली नोट को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया ओर थाने पर ले गए। वही लग्जरी कार ओर स्कूटी को भी जब्त कर लिया। सोशल मीडिया से मिला आइडिया पूछताछ की तो आरोपी नयन ओर भावेश ने बताया कि 8 से 10 दिन पहले ही उन्होंने नकली नोट छापने का काम शुरू किया। एक लैपटॉप मिला है, जिससे ऐप के जरिए 500 रुपए की हूबहू ही नकली नोट का डिजाइन तैयार किया। इसके बाद कलर प्रिंटर से 500 के 4 लाख 95 हजार 500 रुपए नकली छाप दिए। आरोपियों ने ये भी बताया कि ये आइडिया सोशल मीडिया के जरिए मिला। एक सप्लायर के परिवार के लोग चार धाम यात्रा पर गए पुलिस ने नकली नोट सप्लाई कर रहे नयन जोशी को गिरफ्तार किया है। नयन के माता पिता ओर परिवार के लोग चारधाम यात्रा पर गए हुए है। नकली नोटो की सप्लाई में बेटे को पकड़े जाने की खबर भी उन्हें दी गई तो वे यात्रा छोड़कर वापस घर के लिए निकल गए है। लेकिन उनके आने में भी अभी समय लगेगा। कई सवालों को लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस पुलिस ने नकली नोटो की सप्लाई करने वाले भावेश ओर नयन को गिरफ्तार किया है। लेकिन एक आरोपी अभी फरार है। ऐसे में पुलिस कई सवालों को लेकर पूछताछ कर रही है। दोनो सप्लायर ये नकली नोट कहा से लेकर आए या फिर खुद ही इन नकली नोटो को छाप रहे थे। वही नकली नोट का ये कारोबार कितने समय से चल रहा था ओर अब तक कितने रुपए के नकली नोट चला चुके है। इस बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है ।इसके अलावा फरार आरोपी के पकड़े जाने पर ही आरोपी नकली नोटो को कहा खपाता था इसकी पूछताछ होगी। बाइट - मनीष कुमार एसपी डूंगरपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए तेज अलर्ट
New Delhi, Delhi:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महिला सुरक्षा को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस अलर्ट उत्तर पूर्वी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के महिला सुरक्षा से जुड़े हालिया आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में महिला सुरक्षा को लेकर जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डीसीपी के मुताबिक, महिलाओं, युवतियों और बुजर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में पुलिस की पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाई जाएगी। खासतौर पर ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, जहां रात के समय लोगों की आवाजाही कम रहती है। मेट्रो स्टेशनों के आसपास, सुनसान सड़कें, पार्क, बाजार और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। पुलिस का उद्देश्य ऐसे स्थानों पर किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को रोकना और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है। डीसीपी राहुल अलवाल ने कहा कि महिला सुरक्षा दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए थाना स्तर पर भी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।0
0
Report
दुमका में बाल संरक्षण जागरूकता प्रशिक्षण से प्रशासनिक कुशलता का नया अध्याय
Dumka, Jharkhand:दुमका के जिला विधिक सेवा pradhikar के द्वारा आज pradhikar के न्याय सदन भवन में बाल संरक्षण प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कर्तव्यधारकों, सेवा प्रदाताओं एवं सामुदायिक संस्थाओं की क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुमका, सुधांशु कुमार शशि कुटुंब न्यायाधीश, योगेश्वर मनी, जिला जज प्रथम, प्रकाश झा, पुलिस अधीक्षक, दुमका, पीतांबर सिंह खेरवार तथा प्रवाह के सचिव, दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनों, योजनाओं एवं संस्थागत व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित हितधारकों की समझ एवं क्षमता को सुदृढ़ करना था, ताकि बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें समय पर आवश्यक सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बाल अधिकार, बाल संरक्षण तंत्र, बाल विवाह, बाल श्रम, बच्चों के साथ होने वाली हिंसा एवं शोषण की रोकथाम, बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधान तथा जरूरतमंद बच्चों को उपलब्ध विधिक सहायता एवं पुनर्वास सेवाओं के संबंध में विस्तार से बताया। डालसा के प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके कानूनी अधिकारों तथा उपलब्ध विधिक सेवा तंत्र के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही, प्रतिभागियों को बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा जरूरतमंद बच्चों को उचित संस्थागत सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बाल संरक्षण प्रणाली को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने तथा बच्चों के सुरक्षित एवं अधिकारपूर्ण वातावरण के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया0
0
Report
दिल्ली HC ने कैब कंपनियों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए जवाब तलब किया
Noida, Uttar Pradesh:मोबाइल ऐप से मिलने वाली कैब सर्विसेज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ओला, उबर, रैपिडो को नोटिस जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार और NCR की राज्य सरकारों को भी नोटिस जारी किया है। दिल्ली HC के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने पक्षकारों को जवाब दाखिल करने को कहा है। जस्टिस उपाध्याय ने कहा कि हम टैक्सी आपरेटर कंपनियों को इस मुद्दे पर जवाबदेह बनाना चाहते हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि दिल्ली NCR में दो लाख से ज्यादा कैब चल रही हैं। लेकिन सुरक्षा को लेकर ज़रूरी इंतज़ाम नहीं हैं। कई बार ऐप में जिस ड्राईवर का नाम और फोटो दिया जाता है असल उसकी जगह कोई और आता है। ऐसी स्थिति में यूजर को बिना किसी चार्ज के राइड कैंसिल करने का प्रावधान होना चाहिए। याचिकाकर्ता आदित्य सहगल ने कैब की 24 घंटे मॉनिटरिंग और इमरजेंसी सर्विसेज के लिए कंट्रोल सेंटर की भी मांग की है।0
0
Report
Advertisement
भागलपुर-नवगछिया जलमार्ग पर फेरी से पहली यात्रा 6 बजे शुरू
Naya Chak, Bihar:भागलपुर से नवगछिया के बीच अब सफर जहाज से होगा। कल यानी 1 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से यात्रियों के लिए फेरी सेवा शुरू हो जाएगी। बिक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद बियाडा घाट से जहाजें यात्रियों को लेकर जाह्नवी चौक घाट तक जाएंगी। वहीं बड़े और छोटे वाहनों के लिए बाबूपुर घाट से महादेवपुर घाट तक कार्गो जहाज चलेंगे। बियाडा घाट पर यात्र्री फेरी सेवा के लिए दो जहाज तैनात किए गए हैं। सुबह 6 बजे से यात्री घाट पहुंचेंगे और जहाज यात्रियों से भरते ही रवाना कर दिया जाएगा। यात्रियों के लिए फेरी सेवा निःशुल्क रहेगी, जबकि बाइक को जहाज से ले जाने के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। कार्गो जहाजों से तीन पहिया, चार पहिया और बड़े वाहनों को ले जाने के लिए भी अलग-अलग किराया तय किया गया है। जलमार्ग से सफर के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए जीविका दीदी की रसोई और मेडिकल कैंप की व्यवस्था भी की गई है। जहाज और घाट पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी। समय और दूरी की बात करें तो विक्रमशिला सेतु के रास्ते भागलपुर से नवगछिया का सफर करीब 15 मिनट में पूरा हो जाता था। लेकिन पुल बंद होने के बाद जलमार्ग से यात्रा में एक घंटे से भी अधिक समय लग सकता है। यानी पहले जहां महज 15 मिनट में सफर पूरा हो जाता था, अब यात्रियों को एक घंटे से ज्यादा का समय यात्रा में देना पड़ सकता है। पुल बंद होने के बाद रोजाना भागलपुर और नवगछिया के बीच आने-जाने वाले लोगों के लिए जहाज नया विकल्प होगा। यात्रियों के लिए सफर निःशुल्क रहेगा, बाइक के लिए 50 रुपये शुल्क लगेगा, जबकि वाहनों के लिए कार्गो सेवा उपलब्ध रहेगी। ऐसे में अगले करीब तीन महीने तक जलमार्ग दोनों इलाकों के बीच आवाजाही का अहम जरिया बनेगा।0
0
Report
NSA रद्दी के बाद मुल्ला अफरोज पर चार हत्या मामलों की सुनवाई अगले चरण में
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल दंगे के आरोपी मुल्ला अफरोज पर लगा NSA सुप्रीम कोर्ट के रद्द किए जाने के बाद ..बड़ी खबर। अभियोजन पक्ष के सरकारी वकील राहुल दीक्षित का बड़ा बयान - सुप्रीम कोर्ट का आदेश सर्वोपरि है, उसका पालन करेंगे, NSA में हो सकता है कमी रही हो ...लेकिन मुल्ला अफरोज पर हत्या और अन्य संगीन मामलों के 4 केस बरकरार है। यह सोचना गलत है कि मुल्ला अफरोज सभी केस से बरी हो गया है ...मुल्ला अफरोज के खिलाफ हत्या के 4 मामले अभी भी जिला जज की कोर्ट में विचाराधीन है। कल जिला कोर्ट में मुल्ला अफरोज पर लगे केस में अहम सुनवाई होगी। सरकारी बकील राहुल दीक्षित का दावा ....कल जिला कोर्ट में मुल्ला अफरोज और गुलाम की पत्रावली पर 313 CrPC / 351 की कार्रवाई होगी, मजबूत पैरवी कर सजा दिलाएंगे।0
0
Report
मेरठ: मुस्कान साहिल को दोषी ठहराए जाने पर वकील की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ मुस्कान साहिल को दोषी ठहराए जाने पर वकील की बाईट0
0
Report
Advertisement
PHED_IT_PMU ने दो महीनों में 2 करोड़ का सॉफ्टवेयर मुफ्त बनाकर अवॉर्ड जीता
Jaipur, Rajasthan:आशीष चौहान, जयपुर- पानी में पैसा बचा, 2 करोड़ का साफ्टवेयर मुफ्त में बना, PHED का साफ्टवेयर, प्रोजेक्ट की योजना बनाने में टॉप पर, PHED_IT_PMU साफ्टवेयर जल महकमे में मुफ्त में बनाया, 4 अफसरों ने महज दो महीने में बनाया PMU साफ्टवेयर, प्रोजेक्ट मैनजमेंट यूनिट साफ्टवेयर पूरा लेखा-जोखा बताएगा, डेटा स्टोर करने पर पूरा प्रोजेक्ट बनाएगा PHED_IT_PMU, कंपनी से खरीदते तो साफ्टवेयर की लागत होती 2 करोड़, लेकिन PHED के इंजीनियर्स ने खुद तैयार किया साफ्टवेयर, SE विनय जैन, AEN वरूण मटोलिया, AEN पीयूष जैन, ACP पूनम रिजवानी ने दो महीने में तैयार किया साफ्टवेयर, देशभर के 700 में से साफ्टवेयर में से PHED को अवार्ड, साफ्टवेयर के लिए स्कॉच सिल्वर अवार्ड मिला PHED को0
0
Report
हमीरपुर के पतारा कंपोजिट विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर छात्रों ने DM से शिकायत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर बच्चों ने डीएम से की शिकायत, विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम को अपने बीच पाकर बच्चों ने बया किया अपना दर्द, बच्चों ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर उठाये सवाल, बिना छाने आटा की रोटी बनाने और पानी जैसी दाल खाने में देने का आरोप, दूध में छाछ मिलाकर भी देने का आरोप, पढ़ाई के दौरान बच्चों की अनावश्यक पिटाई करने का आरोप, डीएम ने बीएसए को दिये जाँच के आदेश, बीएसए ने आरोपों को लेकर प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा, कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पतारा कंपोजिट विद्यालय का मामला。0
0
Report
चंदौली के मुगलसराय में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:खबर यूपी के जनपद चन्दौली से है जहां मुगलसराय पुलिस ने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने जापानी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से बड़ी संख्या में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं. पुलिस ने एक आरोपी के दो बैंक खातों में मौजूद करीब 9 लाख रुपये भी फ्रीज कराए हैं. मुगलसराय क्षेत्र में संचालित इस कथित साइबर कॉल सेंटर से जापान के बुजुर्ग नागरिकों को निशाना बनाया जाता था. आरोपी खुद को जापान का टेक्निकल सपोर्ट या बैंक कर्मचारी बताकर जापानी भाषा में बातचीत करते थे. इंटरनेट कॉलिंग सॉफ्टवेयर के जरिए जापानी नंबर से कॉल की जाती थी और पीड़ितों को भरोसे में लेकर स्क्रीन शेयर तथा रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कराया जाता था. रिमोट एक्सेस मिलने के बाद आरोपी पीड़ितों के कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन देख सकते थे. इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग और बैंकिंग ऐप के जरिए उनके खातों से रकम ट्रांसफर कर ली जाती थी. पुलिस के मुताबिक गिरोह ने करोड़ों रुपये की ठगी की आशंका है. बरामदगी में 19 मॉनिटर, 20 सीपीयू, 19 की-बोर्ड, 18 माउस, 18 हेडफोन, तीन लैपटॉप, छह मोबाइल और नेटवर्किंग उपकरण शामिल हैं. गिरफ्ताड़ आरोपियों में रौनक सिंह कॉल सेंटर का मैनेजर बताया गया है. इसके अलावा गया और नवादा के रहने वाले चार अन्य युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक मैनेजर गया के ट्रेनिंग सेंटरों से जापानी भाषा सीख चुके युवकों को यहां लाता था. ये आरोपी सुबह सात बजे से दो बजे तक जापानी नागरिकों से उनकी भाषा में बातचीत करते थे. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के सरगना अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है. शुरुआती जांच में एक आरोपी के दो बैंक खातों से करीब 9 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं. पुलिस अंतर्राष्ट्रीय खातों और हवाला के जरिए पैसों के लेनदेन की भी जांच कर रही है. मामले में आगे और लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई गई है. आरोपियों के खिलाफ BNS और IT Act की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद के पल्ला चौकी के हेड कांस्टेबल की बिगड़ती हालत, अस्पताल रेफर
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पल्ला चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल की बिगड़ी हालत, हायर सेंटर रेफर जिला - फर्रुखाबाद ➡️ फर्रुखाबाद में हेड कांस्टेबल की बिगड़ी हालत ➡️ पल्ला चौकी पर तैनात 45 वर्षीय रजनेश कुमार अस्पताल में भर्ती ➡️ कमरे में अर्द्धबेहोशी की हालत में मिले हेड कांस्टेबल ➡️ लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में कराया गया भर्ती ➡️ खून की जांच के लिए सैंपल भेजा, सीटी स्कैन कराया जा रहा ➡️ पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालात का जायजा ➡️ डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर ➡️ फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र की पल्ला चौकी का मामला0
0
Report
सीमा पर प्रतिबंधित काशी सिरप की तस्करी: चपड़ा थाना के सिविक वालंटियर गिरफ्तार
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস সীমান্তে ফেনসিডিল পাচারের অভিযোগ! পুলিশের জালে চাপড়া থানারই সিভিক ভলেন্টিয়ার নিষিদ্ধ কাশির সিরাপ-সহ গ্রেফততার! চাপড়া থানার কর্মরত সিভিক ভলেন্টিয়ারকে ঘিরে চাঞ্চল্য নদিয়ায়। অভিযোগ, গতকাল রাতে ভারত বাংলাদেশ সীমান্তবর্তী চাপড়ার হাটখোলা সীমান্তে যাতায়াতের সুইচগেটের কাছে নিষিদ্ধ কাশির সিরাপ নিয়ে যাওয়ার সময় পুলিশের হাতে ধরা পড়েন চাপড়া থানায় কর্মরত এক সিভিক ভলেন্টিয়ার। পুলিশ সূত্রে খবর, গোপন সূত্রে খবর পেয়ে হাটখোলা সীমান্ত এলাকায় অভিযান চালায় চাপড়া থানার পুলিশ। তল্লাশি চালিয়ে উদ্ধার হয় প্রায় ২৪৮ বোতল নিষিদ্ধ কাশির সিরাপ, বলে দাবি পুলিশের。 এরপরই গ্রেফতার করা হয় চাপড়া থানায় কর্মরত ওই সিভিক ভলেন্টিয়ারকে। ধৃতের নাম সাবাজ মণ্ডল। তাঁর বাড়ি চাপড়ার ভাদগাছি এলাকায় বলে পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে। অভিযোগ, সীমান্তে ওই নিষিদ্ধ কাশির সিরাপ নিয়ে যাওয়ার আগেই পুলিশের অভিযানে ধরা পড়েন তিনি। ঘটনায় স্বাভাবিকভাবেই প্রশ্ন উঠছে সীমান্তে নিষিদ্ধ কাশির সিরাপ পাচারের অভিযোগে এবার পুলিশেরই কর্মী গ্রেফতার! পুরো ঘটনায় আর কারও যোগ রয়েছে কি না, সেই বিষয়টিও খতিয়ে দেখছে পুলিশ। ধৃত সিভিক পোস্ট হতে আজ আদালতে তোলা হবে। তাঁকে পুলিশ হেফাজতে নিয়ে জিজ্ঞাসাবাদের আবেদন জানানো হতে পারে বলে পুলিশ সূত্রে খবর। তদন্তে উঠে আসে কি না আরও কোনো নাম, এখন সেদিকেই নজর। তৃণমূল সরকারের আমলে সিভিকে যুক্ত হয়েছিল, মাঝে দেড় বছরের জন্য বাহিরে কাজে গিয়ে, নতুন সরকারের অধীনে আবার তিনমাস আগে যুক্ত হয় সিভিকে ।0
0
Report
अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़,चार गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:आंवला थाना पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बंद पड़े ईंट भट्ठे से बड़ी संख्या में बने और अधबने हथियारों के साथ असलहा बनाने के उपकरण,एक ब्रेजा कार और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हथियार तैयार करने, पुराने असलहों की मरम्मत और कच्चा माल उपलब्ध कराने का काम करते थे।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मनौना से आगे कसमूरा से पहले स्थित बंद ईंट भट्ठे पर कुछ लोग अवैध हथियार बना रहे हैं। मौके पर लाल रंग की ब्रेजा कार भी खड़ी होने की सूचना थी।जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध शस्त्र बेचने का आरोपी करते थे काम।गिरफ्तार आरोपियों में बदायूं के थाना उसावां क्षेत्र के गोतरा पट्टी भौनी निवासी योगेन्द्र प्रताप सिंह और रजत प्रताप सिंह उर्फ शंकर तथा थाना दातागंज क्षेत्र के धीरावारी निवासी रामगोपाल और कमा गौटिया निवासी अवधेश शामिल हैं।पुलिस ने मौके से 12 देशी तमंचे 315 बोर, एक पौनिया,एक देशी रायफल बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा 315 बोर की सात लोहे की नाल, दो ट्रिगर, पांच स्प्रिंग, एक ट्रिगर गार्ड समेत हथियार बनाने के अन्य उपकरण भी मिले।पुलिस की पूछताछ में रामगोपाल और अवधेश ने बताया कि वे अवैध तमंचे बनाने के साथ पुराने हथियारों की मरम्मत करते थे। तैयार हथियारों को ऊंचे दामों पर बेचने का काम किया जाता था। वहीं, योगेन्द्र प्रताप सिंह और रजत प्रताप सिंह हथियार बनाने के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराते थे।पुलिस ने मौके से बरामद ब्रेजा कार को सीज कर दिया है। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से सभी को जेल भेज दिया गया0
0
Report
Advertisement
