209206
Kanpur - देर रात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
Mawai Bhachhan, Uttar Pradesh:घाटमपुर कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं परिजन सुबह जब घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना जानकारी हुई। जिसकी सूचना पुलिस को दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मीर तक़ी मीर की बरसी: काटजू की पहल से महफ़िल में उर्दू-हिंदुस्तानी संस्कृति का जश्न
Lucknow, Uttar Pradesh:मीर तक़ी मीर साहब की बरसी के मौक़े पर माननीय जस्टिस Markandey Katju साहब की सदारत में एक ऑनलाइन महफ़िल में शिरकत का शरफ़ हासिल हुवा। जिसमे उर्दू अदब और हिंदुस्तानी कल्चर की मशहूर और मारूफ़ शक्सीयतो ने शिरकत की। यह उर्दू ज़बान और हिंदुस्तानी कलचर को बढ़ावा देने के लिए माननीय काटजू जी के प्रयासों में से एक है। जब तक ज़ुबान के माहिर ओ मारूफ़ लोगों को वह इज़्ज़त और मक़ाम नहीं दिया जाता जो वह डिज़र्व करते है तब तक आज की पीढ़ी अपने हिंदुस्तानी ज़बान और कल्चर से नहीं जुड़ेगी तब तक वह अपनी मीरास की कद्र नहीं कर पायेगी और ना ही उसका संग्रक्षण।0
0
Report
AMU hunger strike in campus as students demand student union elections; clashes erupt
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग AMU छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। एक छात्र भूख हड़ताल पर बैठा है, चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। लंबे समय से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए। छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर पूर्व में भी आंदोलन किया गया है। देर रात छात्रों के साथ प्रॉक्टोरियल टीम धक्का मुक्की में शामिल रही। AMU कैंपस के डाक पॉइंट पर छात्रों का धरना प्रदर्शन। बाइट: यासिर फहद, छात्र (AMU भूख हड़ताल पर बैठा छात्र) बाइट: सलमान गोरी, AMU0
0
Report
केतकी सिंह ने मौलाना गोरा के बयान पर कहा उलेमा पहले पर्दा करें
Ballia, Uttar Pradesh:इस्लाम में उलेमा भी बेशकीमती हैं लिहाजा स्त्रियों के पहले उलेमा करें पर्दा-केतकी सिंह, बीजेपी विधायक रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी स्थान- बलिया दिनाँक-22-09-2026 एंकर -सहारनपुर के देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इशहाक गोरा द्वारा मुस्लिम महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर तंज कसते हुए बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने मौलाना के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग इस्लाम को बदनाम करते रहते हैं। अगर महिलाएं या ऐसी चीज इस्लाम में बेस कीमती होती है और उन्हें पर्दे में रखा जाता है तो उलेमा तो बहुत लोगों के लिए कीमती है तो सबसे ज्यादा ढकने की जरूरत तो उन्हीं को है। सर्वप्रथम वह अपने आप को ढके फिर स्त्रियों की बात करें इस तरीके की बातें करना हमेशा से गलत रहा है किसी भी स्त्री को परदा करना है या नहीं यह उसे स्त्री की इच्छा होनी चाहिए उसे पर कोई दबाव नहीं बनना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार एक्सयूवी ने मंदिर के भंडारे में हादसा, कई घायल; चालक फरार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बबीना थाना क्षेत्र के मथुरा पुरा गांव में सड़क किनारे स्थित मंदिर में भंडारा और कन्या भोज का आयोजन चल रहा था, तभी तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी आई पहले गाड़ी पेड़ से टकराई फिर मंदिर किनारे बैठे लोगों पर गाड़ी चढ़ गई, जिससे करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग कुचले कर घायल हो गए, घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है, वही चार बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया, फिलहाल पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव: कांग्रेस के शाब्बीर कुरैशी जीते, भाजपा हार गई
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- लक्ष्मणगढ़ पालिका उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के शाब्बीर कुरैशी जीते भाजपा प्रत्याशी नसीम बानो हारी लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका मण्डल के उपाध्यक्ष पद को लेकर नगरपालिका भवन में आज सुबह प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी शाब्बीर कुरैशी को विजय घोषित किया गया। उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी भावेश कुमार धनवंत ने बताया कि आज सुबह 10 बजे से उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी शाब्बीर कुरैशी को 23 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी नसीम बानो को 22 मत मिले। मतगणना के पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी शाब्बीर कुरैशी को 1 मत से विजय घोषित किया गया। लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शाब्बीर कुरैशी ने कहा कि मेरी जीत कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के सहयोग से गोविन्द सिंह डोटासरा की जीत हुई है। शाब्बीर कुरैशी ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के सहयोग से शहर का भरपूर विकास कार्य करवाया जाएगा।0
0
Report
नागौर के मुंडवा नगर पालिका चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नागौर जिले की मुंडवा नगर पालिका के अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी के 10 पार्षद होने के बाद भी बीजेपी उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिलने के मामले को लेकर प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा—चुनाव के वक्त समीकरणों के अनुसार हमारे स्थानीय नेताओं ने स्थिति के अनुसार निर्णय लिया होगा। चुनाव के समय मौके पर भी निर्णय लिए जाते हैं। बाइट— प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी0
0
Report
Advertisement
जमुई गैंगरेप-घटना पर मुमताज़ पटेल का बयान: महिलाएं नियंत्रित नहीं, जवाबदेही जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : MUMTAZ PATEL (CONGRESS) ON JAMUI MOLESTATION CASE / KALKAJI MANDIR PARK RAPE INCIDENT / MP BJP MLA RAMESHWAR SHARMA'S REMARKS ON MUSLIMS AT GARBA EVENTS दिल्ली: जमुई की घटना पर कांग्रेस नेता मुमताज़ पटेल कहती हैं, "कल बिहार में एक लड़का और एक लड़की ट्यूशन से लौट रहे थे। किसी को ऐसी 'मॉरल पुलिसिंग' करने का हक किसने दिया? जिन लोगों ने ये हरकतें कीं—मॉरल पुलिसिंग, बदसलूकी, बदतमीज़ी और यौन उत्पीड़न—वे एक खास तरह की सोच दिखाते हैं... हमने हाल ही में एक फ़ेस्टिवल के दौरान एक एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर बहुत हंगामा देखा। जब लीडरशिप या ऊंचे ओहदों पर बैठे लोग लगातार पीड़ित को ही दोषी ठहराते हैं (विक्टिम-शेमिंग), महिलाओं को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं और सारा दोष उन्हीं पर मढ़ देते हैं, तो इससे समाज की सोच बनती है—एक ऐसी सोच जो हालात चाहे जैसे भी हों, महिलाओं को कंट्रोल करना चाहती है... हमें न सिर्फ़ नैतिक जवाबदेही, बल्कि आपराधिक जवाबदेही भी तय करनी होगी। हमें डर पैदा करना होगा और समाज को साफ़ संदेश देना होगा: अगर आप महिलाओं पर ऐसी पाबंदियां लगाएंगे और पीड़ित को ही दोषी ठहराते रहेंगे, तो ऐसी घटनाएं निश्चित रूप से होती रहेंगी।"0
0
Report
48 घंटे में बदले बीकानेर नगर निगम की सियासत: मेयर कांग्रेस से, उपमहापौर बीजेपी
Bikaner, Rajasthan:48 घंटे में बदले बीकानेर नगर निगम के सियासी समीकरण कल कांग्रेस ने बीजेपी को शिकस्त देकर बनाया मेयर, आज बीजेपी ने छीन ली उप महापौर की कुर्सी मेयर चुनाव में कांग्रेस के अनिल कल्ला को मिले थे 50 वोट, बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30 आज डिप्टी मेयर चुनाव में बीजेपी के पंकज गहलोत को 40 वोट, कांग्रेस की नसीम बानो को 38 वोट एक वोट नोटा, एक वोट खारिज-80 पार्षदों के मतदान में बीजेपी के खाते में गई जीत कल के 50 वोट आज 38 कैसे हुए? कांग्रेस के भीतर क्रॉस वोटिंग और सियासी समीकरणों पर सवाल बीजेपी ने जताया पार्षदों का आभार, कांग्रेस ने हार को बताया चिंताजनक, मंथन की बात बीकानेर नगर निगम में दो दिन में दो तस्वीरें-पहले मेयर कांग्रेस का, अब डिप्टी मेयर बीजेपी का बीकानेर नगर निगम की राजनीति में महज 48 घंटे के भीतर सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल गई कल तक जिस नगर निगम में कांग्रेस की एकतरफा जीत की चर्चा थी आज उसी निगम में बीजेपी ने बड़ा उलटफेर करते हुए उप महापौर की कुर्सी अपने नाम कर ली कल मेयर चुनाव में कांग्रेस के अनिल कल्ला ने बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 50 के मुकाबले 30 वोटों से शिकस्त दी थी लेकिन आज डिप्टी मेयर के चुनाव में पूरा गणित पलट गया। सुबह नामांकन से शुरू हुआ सियासी खेल शाम तक नतीजे में बदल गया बीजेपी ने पंकज गहलोत को मैदान में उतारा जबकि कांग्रेस की ओर से छह पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया नाम वापसी के दौरान पांच ने अपने नामांकन वापस ले लिए और नसीम बानो कांग्रेस की आधिकारिक प्रत्याशी बनीं। नामांकन से नतीजे तक बदली तस्वीर- उप महापौर चुनाव में सुबह से ही नगर निगम परिसर में सियासी हलचल तेज थी नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों दलों के पार्षदों और समर्थकों की मौजूदगी रही इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी और गर्मागर्मी का माहौल भी देखने को मिला नाम वापसी का समय आया तो कांग्रेस के छह नामांकन में से पांच वापस हो गए इसके बाद मुकाबला बीजेपी के पंकज गहलोत और कांग्रेस की नसीम बानो के बीच सीधा हो गया कांग्रेस ने महिला और अल्पसंख्यक चेहरे पर दांव खेला, तो बीजेपी ने पंकज गहलोत को मैदान में उतारा。 और फिर आया चौंकाने वाला आंकड़ा- मतदान हुआ और 80 पार्षदों ने अपने मत का इस्तेमाल किया मतगणना के बाद जो आंकड़े सामने आए उन्होंने कल के नतीजे की पूरी तस्वीर बदल दी बीजेपी के पंकज गहलोत को 40 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की नसीम बानो को 38 वोट मिले। एक वोट नोटा रहा और एक वोट खारिज हुआ यानी कल मेयर चुनाव में 50 वोट हासिल करने वाली कांग्रेस आज उप महापौर चुनाव में 38 वोट पर आ गई। वहीं कल 30 वोट पाने वाली बीजेपी आज 40 के आंकड़े तक पहुंच गई। सबसे बड़ा सवाल—कहां बदला गणित? अब बीकानेर की सियासत में सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर 24 घंटे में ऐसा क्या बदला कि कांग्रेस के 12 वोट कम हो गए? और बीजेपी के 10 वोट बढ़ गए? क्या दोनों चुनावों में अलग-अलग सियासी समीकरण बने? क्या पार्षदों की प्राथमिकताएं बदलीं? या फिर क्रॉस वोटिंग हुई?हालांकि मतदान गोपनीय होने के कारण यह सार्वजनिक रूप से तय नहीं किया जा सकता कि किस पार्षद ने किसे वोट दिया लेकिन नतीजों के आंकड़ों ने कांग्रेस के भीतर जरूर नए सवाल खड़े कर दिए हैं。 बीजेपी का जश्न, कांग्रेस का मंथन- बीजेपी की जीत के बाद विधायक जेठानंद व्यास समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया विधायक ने पार्षदों का आभार जताते हुए कहा कि कल जो गलती हुई थी आज उसे सुधारने की कोशिश की गई है बीजेपी नेताओं ने इस जीत के बाद कांग्रेस पर भी निशाना साधा। दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए ये नतीजे मंथन का विषय बन गए हैं नए मेयर अनिल कल्ला ने नतीजे को अपने लिए भी चौंकाने वाला बताया और कहा कि कहां चूक हुई इसका आकलन किया जाएगा। पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला और जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने भी 50 से 38 वोट आने को गंभीरता से लेते हुए क्रॉस वोटिंग और अंदरूनी गड़बड़ी की संभावनाओं पर मंथन की बात कही。 दो दिन, दो तस्वीरें - बीकानेर नगर निगम के इतिहास में ये चुनावी घटनाक्रम अपने आप में अलग सियासी तस्वीर पेश कर रहा है कल कांग्रेस के अनिल कल्ला मेयर बने और आज बीजेपी के पंकज गहलोत उप महापौर। यानी 80 पार्षदों वाले सदन में दो दिन में सत्ता के समीकरणों की दो अलग तस्वीरें सामने आईं।अब कांग्रेस के सामने सिर्फ उप महापौर चुनाव की हार नहीं, बल्कि कल के 50 और आज के 38 वोटों के बीच के अंतर को समझने की चुनौती है वहीं बीजेपी के लिए आज की जीत उसके चुनावी समीकरणों की नई तस्वीर लेकर आई है ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों दलों के भीतर होने वाला मंथन बीकानेर की सियासत की अगली दिशा तय करने वाला होगा。 बाईट - जेठानन्द व्यास (विधायक) बाईट - अनिल कल्ला ( मेयर ) बाईट - बीडी कल्ला (पूर्व मंत्री) बाईट - मदन गोपाल मेघवाल (जिलाध्यक्ष)0
0
Report
महिलाओं से ब्लैकमेलिंग करने वाले साधु को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले
Mathura, Uttar Pradesh:महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी की महिलाओं और विहिप कार्यकर्ताओं ने की धुनाई, पुलिस के हवाले मथुरा।महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और मारपीट करने वाले आरोपी साधु हिम्मत गिरी को पीड़ित महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी साधु संबंध बनाने के साथ-साथ महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लेता था। इसके बाद वह इन वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। बदनामी के डर से कई महिलाएं उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से कतराती थीं। जब साधु की हरकतें अत्यधिक बढ़ गईं, तो महिलाओं के साथ मारपीट की शिकायतें भी सामने आने लगीं। फेसबुक के जरिए महिलाओं को फंसाने का जाल एक अन्य पीड़िता के अनुसार, फेसबुक के माध्यम से उसकी आरोपी साधु से पहचान हुई थी। आरोपी साधु अलग-अलग फर्जी नामों से महिलाओं से संपर्क साधता था। वह खास तौर पर निसंतान और विधवा महिलाओं को अपने झांसे में फंसाता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने की कोशिश करने पर आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था और उसने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसके बाल भी खींचे थे। योजना बनाकर वृंदावन बुलाया और की पिटाई साधु हिम्मत गिरी को पकड़ने के लिए पीड़ित महिलाओं ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों से संपर्क किया। विहिप के मथुरा महानगर गोरक्षा प्रमुख लक्ष्मण सिंह के अनुसार, महिलाओं और विहिप कार्यकर्ताओं ने मिलकर साधु को पकड़ने का जाल बिछाया और संपर्क करके उसे वृंदावन बुलाया। जैसे ही साधु चैतन्य बिहार स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचा, पीड़ित महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। महिलाओं ने साधु के बाल पकड़े, चप्पलों और लाठी-डंडों से उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद उसे कमरे से खींचकर गेस्ट हाउस के बाहर लाया गया, जहां लात-घूसों से उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने साधु हिम्मत गिरी को अपनी हिरासत में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे वृंदावन कोतवाली ले गई है।0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव: कांग्रेस जीती, समर्थकों में जश्न
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना नगरपालिका उपाध्यक्ष के लिए परिणाम जारी। कांग्रेस से जेपी यादव 6 मतों से जीतकर बने नगरपालिका उपाध्यक्ष। कांग्रेस के जेपी यादव को मिले 23 मत भाजपा के इंद्राज सैनी को 17 वोट। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं उत्साह। एंकर सीकर जिले के नीमकाथाना में नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम जारी कर दिया गया। कांग्रेस प्रत्याशी जेपी यादव ने भाजपा प्रत्याशी इंद्राज सैनी को 6 मतों से हराकर नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम के अनुसार कांग्रेस के जेपी यादव को 23 मत मिले, जबकि भाजपा के इंद्राज सैनी को 17 मत प्राप्त हुए। इस तरह जेपी यादव ने 6 मतों के अंतर से जीत हासिल की। जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। समर्थकों ने जेपी यादव के पक्ष में नारेबाजी करते हुए खुशी जताई। जीत के बाद विधायक सुरेश मोदी ने जेपी यादव को बधाई देते हुए कहा कि नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। अब आगामी पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस को लगातार सफलता मिल रही है।0
0
Report
फर्जी RGHS अधिकारी बनकर 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, जयपुर में मामला
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर ने फर्जी RGHS अधिकारी बनकर 40 हजार लेने वाले संदिग्ध को पकड़ा. आरोपी ने अस्पताल की ऑडिट के नाम पर 40 हजार रुपए ले लिए थे. संदिग्ध मनीष कुमार शर्मा बंशीपुरी जगतपुरा का रहने वाला है. एसकेआई हॉस्पिटल डीडवाना की ऑडिट करवाने की एवज में मांगे रुपए. मनीष कुमार शर्मा ने पहले 35 हजार रुपए, बाद में राशि बढ़ाकर 45 हजार रुपए मांगे. कार्रवाई के दौरान संदिग्ध मनीष कुमार शर्मा को परिवादी से 40 हजार रुपए लेते पकड़ा. प्रारंभिक जांच में सामने आया संदिग्ध मनीष कुमार शर्मा फर्जी पत्र तैयार करता था. RGHS में डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर पहचान पत्र संतोष कुमार शर्मा के नाम से फर्जी ID बनाकर दिखाया गया. एस.के.आई. हॉस्पिटल, डीडवाना को जारी पत्र तैयार करवाया. फर्जी ID एवं पत्र को हॉस्पिटल के मैनेजर को दिखाकर पूर्व में भी राशि मांग चुका. मनीष ने खुद को RGHS में यूडीसी के पद पर बताकर आज 40 हजार रुपए लिए. सरकारी कर्मचारी नहीं होने के कारण एसीबी ने मामला ज्योति नगर थाना पुलिस को सौंपा. मनीष के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पहचान पत्र तैयार करने की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है.0
0
Report
आरपीएफ जवान बनकर अपहरण: बक्सर से आरोपी गिरफ्तार, युवक सकुशल बरामद
Buxar, Bihar:बक्सर रेलवे स्टेशन से एक रेल यात्री का आरपीएफ जवान बनकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। वारदात की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया और अपहरण के आरोपी को डीडीयू रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वैशाली जिले के चांदसराय गांव निवासी मुकेश राय का पुत्र नितिन कुमार हैदराबाद में एक कंपनी में मजदूरी करता है। नितिन कुमार 19 सितंबर को हैदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन से दानापुर के लिए रवाना हुआ था। 20 सितंबर की रात करीब 10 बजे उसने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह बक्सर पहुंचने वाला है। कुछ देर बाद नितिन ने परिजनों को फोन कर बताया कि आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया है और उसे छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसके बाद सुबह परिजनों से 20 हजार रुपये की मांग किए जाने की बात सामने आई। कुछ समय बाद नितिन का फोन बंद हो गया और परिजन परेशान हो गए। इसके बाद परिजनों ने बक्सर रेल पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर डीडीयू रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नितिन कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया। रेल एसपी अनन्त कुमार राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
गणेश पंडालों की पूजन सामग्री चोरी, उत्सव के बीच गाँवों में भारी हलचल
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में गणेश उत्सव के बीच चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस बार चोरों ने घर-दुकान नहीं, बल्कि गणेश पंडालों में भगवान के पूजन में इस्तेमाल होने वाले सामान को ही निशाना बना लिया। खैरागढ़ थाना क्षेत्र के सरागोंदी, आमदनी और भोरामपुर गांव में अज्ञात चोरों द्वारा गणेश प्रतिमाओं के पास रखे कलश और थाली समेत अन्य पूजन सामग्री चोरी किए जाने की शिकायत सामने आई है। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी मामले की शिकायत लेकर खैरागढ़ थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन सौंपकर जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गणेश उत्सव के दौरान गांवों में रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, इसके बावजूद पंडालों से पूजन सामग्री चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है。 सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरों ने भगवान के पंडालों तक को नहीं छोड़ा। छोटी-छोटी पूजन सामग्री की चोरी ने ग्रामीणों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर चोरों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं। वहीं शिकायत मिलने के बाद खैरागढ़ पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। अब पुलिस के सामने चुनौती है कि इन घटनाओं के पीछे कौन है और क्या तीनों गांवों की वारदातों का आपस में कोई संबंध है।0
0
Report
भालूमाड़ा में कचरे के ढेर से भ्रूण मिलने पर हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
Anuppur, Madhya Pradesh:भालूमाडा थाना अंतर्गत जमुना कॉलोनी में कचरे के ढेर में भ्रूण मिला, क्षेत्र में मचा हड़कंप। डॉक्टर मजूमदार क्लिनिक के पासkoऑपरेटिव बाजार के बीच कचरे के ढेर में भ्रूण लावारिस हालत में पाया गया। खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। इलाके में चर्चा होने लगीं और स्थानीय पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया। लोग कचरे में फेंकने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर भालूमाड़ा पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
वडोदरा में अभिनेता रणदीप हूड़ा ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:VADODARA (GUJARAT) ACTOR RANDEEP HOODA VISITS STATUE OF UNITY, PAYS TRIBUTE TO SARDAR VALLABHBHAI PATEL0
0
Report
Advertisement
