Back
कानपुर श्याम नगर लूट: 1600 करोड़ के कैश ट्रांज़ैक्शन का राज खुला
PPPraveen Pandey
Feb 27, 2026 13:34:39
Kanpur, Uttar Pradesh
SLUG-ढाई साल में 12 बैंकों से निकाले 1600 करोड़
-कानपुर में 8 लाख की लूट से खुला राज
-10 फर्मों से अकाउंट में आए रुपए
एंकर- कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में श्याम नगर में हुई 8 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे लूट हुई थी उनका नाम वासिद और अरशद है। दोनों टेनरी कारोबारी महफूज के लिए कैश कैरियर्स का काम करते हैं।
पुलिस की जांच में पता चला कि महफूज के कानपुर 12 बैंकों के 68 खाते हैं। इन खातों से ढाई साल में करीब 1600 करोड़ कैश निकाला गया है। लूट वाले दिन महफूज के खाते से 3.20 करोड़ रुपए निकाले गए थे।
पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी रकम का लेन-देन मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी या अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। मामले की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को पत्र भेजे जाने की तैयारी है।
वहीं, लूट करने वाले अब्दुल रहमान, शुभान खान, लारेब सिद्दीकी, मो. जीशान समेत अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, यासीन और मुजाहिद नामक दो आरोपियों से गुरुवार देर रात मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि इन खातों में कानपुर, उन्नाव और फतेहपुर स्थित 10 इंटरप्राइजेजों से रकम आती थी। उन्होंने बताया कि महफूज ने GST से छूट पाने के लिए APMC सर्टिफिकेट ले रखा था, जिसमें बताया गया था कि इनकी फर्म एग्रीकल्चर फिल्ड में काम करती है।
जांच में बैंकों की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है, नियमों के मुताबिक 10 लाख से अधिक कैश निकासी पर बैंक को STR रिपोर्ट जनरेट करनी पड़ती है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बैंकों की ओर से यह रिपोर्ट जनरेट नहीं की गई थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 27, 2026 15:06:590
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 27, 2026 15:06:350
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 27, 2026 15:06:130
Report
ATArun Tripathi
FollowFeb 27, 2026 15:05:430
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 27, 2026 15:05:320
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 27, 2026 15:05:050
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 27, 2026 15:03:360
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 27, 2026 15:02:270
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 27, 2026 15:02:140
Report
VAVishnupriya Arora
FollowFeb 27, 2026 15:02:010
Report
SNSWATI NAIK
FollowFeb 27, 2026 15:01:440
Report
SNSWATI NAIK
FollowFeb 27, 2026 15:01:080
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 27, 2026 15:00:470
Report
0
Report
