208002
कानपुर नगरः HBTU में स्टूडेंट्स का जोरदार हंगामा
Kanpur, Uttar Pradesh:HBTU में बड़ी संख्या में छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर परीक्षा ना दिलाने का आरोप लगाया है। छात्रों के हंगामे के चलते मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद NCAP-2026 में 14वें स्थान पर, हरियाणा का बेहतर प्रदर्शन
Chandigarh, Chandigarh:स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में फरीदाबाद 14वें स्थान पर चंडीगढ़। हरियाणा के शहरों में स्वच्छ हवा को लेकर जारी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में फरीदाबाद ने प्रदेश का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में फरीदाबाद को 179.7 अंक मिले हैं और वह 14वें स्थान पर रहा है। इस श्रेणी में 48 शहरों को रैंकिंग दी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ 198 अंकों के साथ पहले, इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे और जबलपुर 195 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। फरीदाबाद से ऊपर प्रयागराज 180 अंकों के साथ 13वें स्थान पर रहा। वहीं वडोदरा और वसई विरार 179-179 अंकों के साथ संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत कराया जाता है। इसमें शहरों की ओर से वायु प्रदूषण कम करने के लिए किए गए उपायों का आकलन किया जाता है। सड़क की धूल, ठोस कचरा प्रबंधन, वाहनों से होने वाला प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण, निर्माण एवं विध्वंस कचरा, अन्य उत्सर्जन और जन-जागरूकता गतिविधियां इसके प्रमुख मानकों में शामिल हैं। इस बार 130 शहरों को तीन आबादी वर्गों में शामिल किया गया था। शहरों के स्व-मूल्यांकन के बाद राज्य स्तरीय निगरानी समिति से अनुमोदन, CPCB के मूल्यांकन और स्वतंत्र समितियों के फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर रैंकिंग तैयार की गई। पीएम10 में भी देशभर में सुधार केंद्र सरकार के अनुसार 2025-26 में 130 NCAP शहरों में से 108 शहरों में PM10 के स्तर में सुधार दर्ज किया गया। इनमें 72 शहरों में 20 प्रतिशत से अधिक और 26 शहरों में 40 प्रतिशत से अधिक कमी दर्ज हुई। वहीं 14 शहर राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों को हासिल करने में सफल रहे।0
0
Report
जमुई में इंजेक्शन के बाद बच्चे की मौत, परिजनों ने झोलाछाप चिकित्सक पर आरोप
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मृतक बच्चे की पहचान मंझवे निवासी दिनेश दास के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को हल्का बुखार था और इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालांकि, बच्चे की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की मां शोभा देवी ने बताया कि विवेक को करीब दो दिनों से हल्का बुखार था। बुखार बढ़ने पर उन्होंने बच्चे को आधी गोली पैरासिटामोल दी थी। करीब एक घंटे बाद फिर बुखार आने लगा। इसके बाद सुबह बच्चे को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की गई। माँ के अनुसार, पति ने ग्रामीण चिकित्सक के बेटे शम्भू सिंह के पास बच्चे को दिखाने की बात कही। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए जाने से पहले बच्चे को दो गर्म रोटी बनाकर खिलाई गईं। इसके बाद बच्चे को चिकित्सक के पास ले जाया गया। शोभा देवी का आरोप है कि वहां बच्चे का तापमान मापने के बाद चिकित्सक की ओर से बुखार अधिक होने की बात कही गई। माँ के मुताबिक, विवेक आमतौर पर इंजेक्शन से नहीं डरता था, लेकिन उस दिन वह बार-बार इंजेक्शन नहीं लेने और टैबलेट देने की बात कह रहा था। इसके बावजूद उसे कथित तौर पर बहला-फुसलाकर इंजेक्शन लगाया गया। मां का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद बच्चे के शरीर में अकड़न होने लगी और नाक-मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों के अनुसार, बच्चे को ऑटो से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इलाज के दौरान चिकित्सक की ओर से बच्चे को ‘चमकी’ की बीमारी होने की बात कही गई थी। मां का कहना है कि उसके बच्चे को पहले कभी इस तरह की बीमारी नहीं हुई थी। परिजनों ने संबंधित व्यक्ति को झोलाछाप चिकित्सक बताते हुए उसके क्लीनिक में इलाज किए जाने की बात कही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। विवेक कुमार कक्षा दो का छात्र था और अपने परिवार का छोटा बेटा था। उसके पिता दिनेश दास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बच्चे की मौत के बाद मां शोभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा बच्चे के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य चिकित्सकीय जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले में परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
खंडेला नगरपालिका में भाजपा- कांग्रेस के साथ निर्दलीयों का कांटे का मुकाबला तेज
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर खंडेला नगर पालिका चुनाव प्रचार अभियान ने जोर पकड़ा लिया है। अधिकतर वार्डों में भाजपा- कांग्रेस का निर्दलीयों से कांटे का मुकाबला है। 40 में से करीब 15 वार्डों में ही भाजपा- कांग्रेस आमने सामने की टक्कर है। शेष में निर्दलीय ही चुनौती दे रहे हैं। सीकर जिले की खंडेला नगरपालिका में वर्तमान में कांग्रेस का बोर्ड है। 40 वार्डों के लिए भाजपा ने 25 वहीं कांग्रेस ने 32 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं नगरपालिका में 53 निर्दलीयों सहित कुल 116 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशी प्रचार तेज कर रहे हैं। जगह जगह मान मनुहार के दौर है, रिश्तेदारों के माध्यम से वोटर को अपने पक्ष में मतदान कराने की अपील की जा रही है। सभी प्रत्याशी विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस के दिग्गज भी अपने-अपने प्रत्याशी को जितवाने में जुटे हैं। भाजपा के विधायक सुभाष मील व कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के लिए खंडेला पालिका में अपना गढ़ बचाने की तो भाजपा के लिए खंडेला में बोर्ड बनाकर अपना खाता खोलने की चुनौती है। भाजपा के विधायक अपने कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों व पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर वोट मांग रहे हैं, जबकि कांग्रेस पालिका में अपने कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों के आधार पर वोट मांग रही है। दोनों दलों के प्रत्याशी एक-दूसरे पर विकास कार्य नहीं कराने का आरोप जड़ रहे हैं। अब इसका फैसला आने वाली 9 तारीख को ही तय हो पाएगा कि मतदाता किसके पक्ष में मतदान कर किसकी सरकार बनाते हैं।0
0
Report
Advertisement
रावतसर में CLG संवाद: पुलिस-युवा ने साइबर सुरक्षा पर चर्चा की
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh जिले के रावतसर में राजस्थान पुलिस की नवाचार पहल के तहत रावतसर पुलिस थाना परिसर में पुलिस व युवा CLG संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आईजी बीकानेर ओमप्रकाश ने सीएलजी सदस्यों व युवा सदस्यों से संवाद किया। पुलिस की कार्य प्रणाली की जानकारी ली गई, वहीं आईजी बीकानेर द्वारा सीएलजी सदस्यों और युवाओं को साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा संबंधी कानून की जानकारी दी गई। इससे पूर्व पुलिस थाना परिसर में आईजी बीकानेर को पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर जिला एसपी हनुमानगढ़ बी आदित्य रावतसर, पुलिस सीओ विक्रम चौहान, रावतसर पुलिस थाना प्रभारी अजय कुमार, CWC अध्यक्ष जितेंद्र गोयल सहित सीएलजी सदस्य और युवा रहे मौजूद।0
0
Report
दिलीप घोष के बयान पर बहस: बंगाल की धार्मिक प्रथाओं और अहिंसा पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:धीरेन्द्र शास्त्री पर दिलीप घोष का बयान हमारे देश में धारणा है सनातन में अहिंसा को सर्वोपरी दिया है , तो इसलिए पूजा पाठ जब होता है उस समय हिंसा नहीं हो और मांस न बेचे इसीलिए शाकाहारी भोजन होना चाहिए , सात्त्विक भोजन , पूजा का वातावरण बनता है , लेकिन बंगाल में कलाई के भक्त हैं लोग , माँ काली को बली चढ़ाया जाता है , और कितने देवता है यहाँ और माँ दुर्गा को नवमी के दिन बली चढ़ता है और लोग उसको प्रसाद के रूप में लोग लेते हैं , इसीलिए यहाँ की परंपरा भी दूसरी है , यहाँ भगवान को प्रसाद के रूप में मछली चढ़ाया जाता है और यह युगो से चला आ रहा है . तो संत लोग अपने तरीके से बोलते हैं पूजा के समय सात्त्विक भोजन लेना चाहिए और पूजा का वातावरण शुद्ध होना चाहिए इसीलिए जहाँ पूजा हो रहा है वहा से दूर बेचे. सुवेंदु अधिकारी के महाष्टमी के दिन शराब पर पाबंदी को लेकर दिलीप ने कहा -इसी प्रकार जैसे की सात्त्विक भोजन होना चाहिए उसी प्रकार नशा मुक्त भी होना चाहिए ,पूजा के समय कोई शराब पियेगा तो व्यवस्था बिगड़ेगा , इतने लोगो को कैसे संभालेगी पुलिस , कुछ न कुछ तो रोक होनी चाहिए .0
0
Report
हरियाणा में म्यूलहंटर डॉट एआई लागू, 31 प्रमुख बैंकों में धोखाधड़ी रोकथाम
Chandigarh, Chandigarh:31 प्रमुख बैंकों में ‘म्यूलहंटर डॉट एआई’ लागू, प्रदेश में 25 हजार से अधिक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित हरियाणा में वित्तीय धोखाधड़ाई और साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा। साथ ही, वित्तीय जागरूकता, निवेशक संरक्षण और विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलसीसी) की 16वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वित्तीय धोखाधड़ी के बदलते स्वरूप, उभरते साइबर खतरों तथा तकनीक आधारित सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि पीएसीएल लिमिटेड मामले में 36 लाख से अधिक निवेशकों को कुल 3,864 करोड़ रुपये की राशि वापस की जा चुकी है। आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि अनियमित वित्तीय गतिविधियों से संबंधित शिकायतों और बाजार खुफिया सूचनाओं के लिए महत्वपूर्ण ‘सचेत’ पोर्टल का 25 जून, 2026 को नया संस्करण शुरू किया गया है। यह पोर्टल अब 13 राष्ट्रीय भाषाओं में उपलब्ध है तथा इसमें दिव्यांगजनों के लिए बेहतर सुगम्यता सुविधाओं और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाने वाला ट्यूटोरियल वीडियो भी जोड़ा गया है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ‘सचेत’ पोर्टल के संबंध में आम जनता के बीच व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समिति ने हरियाणा से पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से होने वाली वित्तीय धोखाधड़ी जैसे उभरते खतरों पर भी चर्चा हुई। इसमें युवाओं को नकली गेमिंग पुरस्कारों का लालच देकर ठगी करने तथा माता-पिता के बैंक खातों से जुड़े भुगतान माध्यमों के दुरुपयोग के मामलों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया गया। तकनीक आधारित उपायों के तहत भारतीय रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (आरबीआईएच) द्वारा developed ‘म्यूलहंटर डॉट एआई’ के बारे में जानकारी दी गई, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग के माध्यम से धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने वाले ‘म्यूल अकाउंट’ की पहचान करने में मदद करता है। यह प्रणाली 31 प्रमुख बैंकों में लागू की जा चुकी है। समिति को यह भी बताया गया कि हरियाणा में वित्तीय सेवाओं, सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 25 हजार से अधिक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। आरबीआई ने वित्तीय विषयों को सरल भाषा में समझाने के उद्देश्य से यूट्यूब पर ‘आरबीआई टॉक्स: पैसा टू पॉलिसी’ पॉडकास्ट श्रृंखला भी शुरू की है।0
0
Report
Advertisement
430 मेडिकल ऑफिसर्स की नियुक्ति: जिलों के अस्पतालों में विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार
Chandigarh, Chandigarh:प्रदेश में 430 मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती की गई है और सभी चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि 430 मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सोमवार को सभी चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। ये पत्र आज से उम्मीदवारों को भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नए भर्ती हुए डॉक्टर कई महत्वपूर्ण मेडिकल क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखते हैं, जिससे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्पेशलिस्ट सेवाओं का और विस्तार होगा। इन नियुक्तियों में सर्जरी में 11, एनस्थेसिया में 18, ऑर्थोपेडिक्स में 19, पीडियाट्रिक्स (बच्चों के रोग) में 19, साइकेट्री (मानसिक रोग) में 4, ऑप्थलमोलॉजी (आंखों के रोग) में 11, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी (प्रसूति और स्त्री रोग) में 16, पैथोलॉजी में 18, फार्माकोलॉजी में 4, बायोकेमिस्ट्री में 1, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में 3, मेडिसिन में 14, माइक्रोबायोलॉजी में 1, रेस्पिरेटरि मेडिसिन में 4, रेडियो डायग्नोसिस में 4, फैमिली मेडिसिन में 2, फोरेंसिक मेडिसिन में 5, डर्मेटोलॉजी (त्वचा रोग) में 3, कम्युनিটি मेडिसिन में 6 और ENT (कान, नाक, गला) में 4 डॉक्टर शामिल हैं। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को अब ज़िला और सब-डिविज़नल सिविल अस्पतालों में तैनात किया जा रहा है जहाँ उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। इस कदम से स्पेशलिस्ट केयर बेहतर होगी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए इलाज ज़्यादा सुलभ हो सकेगा। उन्होंने बताया कि ज़मीनी स्तर पर MBBS मेडिकल ऑफिसर्स CHC और PHC में खाली पदों को भर रहे हैं। इससे डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और शहरी व ग्रामीण दोनों समुदायों को बेहतर हेल्थकेयर सुविधाएँ आसानी से मिल सकेंगी।0
0
Report
भागलपुर में बाढ़ के बीच SDRF-NDRF ने 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में हर तरफ बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। गांव से लेकर शहर तक सैलाब का पानी लोगों की जिंदगी पर कहर बनकर टूट पड़ा है। सैलाबी सितंबर लोगों पर सितम ढा रही है और हालात इतने गंभीर हैं कि गंगा नदी में राहत और बचाव के लिए SDRF और NDRF की टीमें लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। भागलपुर में SDRF की 10 बोटों को गंगा नदी में तैनात किया गया है, जबकि NDRF की तीन बोटें भी राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। SDRF की टीम अब तक 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाढ़ प्रभावित इलाकों से बाहर निकाल चुकी है। इतना ही नहीं, तीन अलग-अलग नाव हादसों के दौरान भी SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों की जान बचाई है। राघोपुर से लेकर भागलपुर शहरी क्षेत्र, सबौर और सुल्तानगंज तक SDRF की टीमें लगातार तैनात हैं। 24 सदस्यीय SDRF की टीम छह बोटों के साथ गंगा नदी में लगातार गश्त कर रही है और नदी किनारे व बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को सतर्क और जागरूक भी कर रही है। वहीं राहत और बचाव व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए दो बोट खगड़िया से मंगाई गई हैं। इसके अलावा SDRF की पांच बोटों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व में रखा गया है। गंगा का बढ़ता जलस्तर और चारों ओर फैला सैलाब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में SDRF और NDRF की टीमें दिन-रात गंगा की लहरों के बीच मोर्चा संभाले हुए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत लोगों तक पहुंचकर उनकी जान बचाई जा सके।0
0
Report
मुकेश सहनी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की
Patna, Bihar:विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज पटना के मरीन ड्राइव क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से राहत एवं सहायता की स्थिति की जानकारी ली और सरकार से प्रभावित लोगों तक तत्काल और पर्याप्त मदद पहुंचाने की अपील की। मुकेश सहनी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण बनी हुई है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर जिस तरह की परिस्थितियां सामने आ रही हैं, उसे देखते हुए मौजूदा राहत व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सरकार से राहत कार्यों में और तेजी लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई परिवारों के सामने भोजन, पीने के पानी, दवा और रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे समय में प्रशासन को प्रभावित इलाकों तक राहत सामग्री पहुंचाने में किसी तरह की देरी नहीं करनी चाहिए। जिन क्षेत्रों में आवागमन बाधित है, वहां नावों के माध्यम से राहत सामग्री और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। सहनी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को केवल तत्काल राहत ही नहीं, बल्कि उनके नुकसान का उचित आकलन कर आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से किसानों की फसल, घरों और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कर मुआवजा देने की भी मांग की。0
0
Report
Advertisement
मंगलकोट विधायक ने बारिश से घर बचाने के लिए ग्रामीणों को तिरपाल दिए
Katwa, West Bengal:অসহায় গ্রামবাসীদের পাশে দাঁড়াল মঙ্গলকোটের বিধায়ক। মঙ্গলকোটের অজয় নদ তীরবর্তী মাঝিখাঁড়া গ্রামের বাসিন্দারা শুক্রবার বিজেপি নেতা ননীচূড়া ঘোষের কাছে বৃষ্টির জল আটকাতে ত্রিপল চেয়েছিল।মঙ্গলকোটের বিধায়ক শিশির ঘোষ আটজন গ্রামবাসীকে ত্রিপল পাঠিয়ে দিলেন। সোমবার বিধায়ক প্রতিনিধি ননীচূড়া ঘোষ গ্রামে গিয়ে বাড়ি বাড়ি ত্রিপল গুলো বাসিন্দাদের হাতে তুলে দেন। অজয় নদ তীরবর্তী বন্যাপ্রবন এলাকা হল পালিগ্রাম অঞ্চলের মাঝিখাঁড়া গ্রাম। বেশ কয়েকটি পরিবারের মাটির বাড়িতে বসবাস করে।খড়ের চাল ফুঁড়ে বৃষ্টির জল ঘরে পড়ে। অসহায় মানুষগুলো বিধায়ক প্রতিনিধিকে তাদের সমস্যার কথা জানালে তিন দিনের মধ্যেই ত্রিপল নিয়ে হাজির বিধায়ক প্রতিনিধি。0
0
Report
पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर बंगाल में अलर्ट
Kolkata, West Bengal:*আবহাওয়া পয়েন্টার* ১) মৌসুমী অক্ষরেখা রয়েছে গাঙ্গেয় পশ্চিমবঙ্গের পুরুলিয়া এবং দীঘা হয়ে উত্তর-পূর্ব বঙ্গোপসাগর পর্যন্ত বিস্তৃত। উত্তর পূর্ব বিহারে সক্রিয় ঘূর্ণাবর্ত। ২) কাল বুধবার পর্যন্ত বৃষ্টির সম্ভাবনা বেশি দক্ষিণবঙ্গে। বজ্রপাতের আশঙ্কা থাকবে। সব জেলাতেই বজ্রবিদ্যুৎ সহ হালকা থেকে মাঝারি বৃষ্টি বিক্ষিপ্তভাবে ভারী বৃষ্টি ও বজ্রবিদ্যুতসহ বৃষ্টির হলুদ ও কমলা সর্তকতা。 ৩) আজ মঙ্গলবার তিন জেলাতে ভারী বৃষ্টির সতর্কতা। পূর্ব বর্ধমান হাওড়া হুগলি জেলাতে ভারী বৃষ্টি। ৪) কাল বুধবার ভারী বৃষ্টির হলুদ সতর্কতা থাকবে পাঁচ জেলাতে। পূর্ব-পশ্চিম মেদিনীপুর ঝাড়গ্রাম দক্ষিণ ২৪ পরগনা এবং বাঁকুড়া জেলাতে ভারী বৃষ্টি。 ৫) উত্তরবঙ্গে আজ মঙ্গলবার পর্যন্ত ভারী থেকে অতি ভারী বৃষ্টি। আবার শুক্রবার ও শনিবার নাগাদ ভারী বৃষ্টির আশঙ্কা। আজ মঙ্গলবার জলপাইগুড়ি মালদা এবং আলিপুরদুয়ার জেলায় ভারী বৃষ্টির হলুদ সতর্কতা।উইকেন্ডে শুক্রবার এবং শনিবার ভারী বৃষ্টির হলুদ সর্তকতা দার্জিলিং কালিম্পং কোচবিহার আলিপুরদুয়ার এবং জলপাইগুড়ি জেলার কিছু অংশে।0
0
Report
पश्चिम बंगाल की दुर्गापूजा पर राजनीतिक भूचाल, आलोचनाओं का दौर
Kolkata, West Bengal:আমি মাছ ছাড়া কিছু খাই না। তবে সবাই যা খায় তাই খাবে, পশ্চিমবঙ্গে দুর্গা পূজায় পাঠা বলি হয়। সেই মাংস প্রসাদ হিসেবে খাওয়া হয়। এখানে পাঠা খাওয়া মাংস খাওয়া এগুলো বিতর্ক의 বিষয় নয় তৃণমূল শুরু করেছিল এই খাওয়া যাবেনা ওই খাওয়া যাবেনা অনেক সাধুসন্ত বলেন নিরামিষ খাওয়া ভালো কিন্তু তা নিয়ে কিছু বলার নেই। যারা বাগেশ্বর বাবার কাছে যান উনি কি বলতে পারবেন তারা মাছ খান না মাংস খান না? সাধুরা তাদের দৃষ্টিভঙ্গিতে বলেন যেহেতু নিরামিষ খাওয়া স্বাস্থ্যের পক্ষে ভালো। বিবেকানন্দ বলেছিলেন যতদিন যতদিন দেশ থাকবে মা কালী পাঠা খাবেন শিব ডমরু বাজাবেন। বাংলার মানুষকে কেন দুর্গাপুজো শেখানো হচ্ছে? বাংলায় তো আর দুর্গাপূজো নেই তাই লোকে বলছে। আমরাও এটাকে দুর্গাপুজো হিসেবে দেখতে চাই থিম ডিম করে সব নষ্ট হয়ে গেছে। বাঙালি নিজের সংস্কৃতি ভুলে গেছে। সরকারি অনুদান না নেওয়ার অনুরোধ মুখ্যমন্ত্রীর তাতে সারা অনেক পুজো উদ্যোক্তার সরকারি পয়সায় পুজো করার ইচ্ছে থাকলে তাহলে পুজো করার দরকার নেই। সমাজ পুজো করবে, সরকারে যারা ছিলেন তারা মনে করেছিলেন পুজোটাকে কব্জা করবেন সিপিএমের আমলে কব্জা করেছিল। প্রথমে রাজা জমিদাররা করতো তারপরে সর্বজনীন পুজো হলো কেন সরকারকে এন্ট্রি দেবেন আপনারা। দেশের মানুষের কাছে পয়সার অভাব নেই মৌন আছে কিন্তু রাজনীতি বিদরা গন্ডগোল করেন তাই গুজকে রাজনীতি থেকে দূরে রাখুন। সরকারি পয়সার থেকেও দূরে রাখুন। কেউ ഗ്രാമপুজো করতে না পারলে সরকার তাকে সাহায্য করবে। কিন্তু যে পূজোর কোটি কোটি টাকা খরচ হচ্ছে সেখানে এই টাকা কেন নেবে তারা? তাই মুখ্যমন্ত্রী আবেদনে যারা সাড়া দিচ্ছেন তাদের আমি অভিনন্দন জানাই। প্রধানমন্ত্রীর আবেদনের সাড়া দিয়ে দুই কোটি মানুষ গ্যাসের ভর্তুকি ছেড়ে দিয়েছিল, এটা পজেটিভ。 ট্যুরিজম এর ভিডিওর পর এবার 11 হাতের বিতর্ক আমি জানিনা কারা করছে এটা পুরনো সংস্কার থেকে করছে বোধয় এটা। ডিপার্টমেন্টের মন্ত্রী আধিকারিকদের সতর্ক থাকা উচিত। আগের সরকারে ডামাডোল চলত সেই অভ্যাসটা অনেকের রয়ে গেছে。 উপনির্বাচন ঘোষণা পশ্চিমবঙ্গের মানুষ যখন পরিবর্তন শুরু করেছেন তখন তারা পেছন ফিরে তাকাবেন না যে সরকার এসেছেন তাদের ব্যাপক সমর্থন দিয়েছেন। উপনির্বাচনেও তাই হবে জয়ী হাসিতে বসিয়েছিলেন তাদের খুঁজে পাওয়া যাচ্ছে না। বিপুল ভোটে আমরা সব উপনির্বাচনের জিতবো。 প্রশান্ত দেবনাথ যে তোলাবাজি করছে তার থেকে শিখতে হবে যে কে তোলাবাজি করছে? পিটিয়ে মারার অভিযোগ পুলিশের বিরুদ্ধে পুলিশ আগে অন্য কিছু করত না, এখন পুলিশের কাজে বিস্তার হয়েছে তারা আইনশৃঙ্খলা নিয়ে কাজ করছে। পুলিশের অধিকার নেই কাউকে পিটিয়ে মারার। দোষী নির্দোষ করে দিয়েছে যেই হোক তাকে মেরে ফেলার অধিকার নেই। যে করেছে তার বিরুদ্ধে ব্যবস্থা গ্রহণ করা উচিত。 এবিভিপির বিরুদ্ধে গুণ্ডমির অভিযোগ বিভিন্ন জায়গায় এরকম ঘটনা ঘটছে। আইনশৃঙ্খলা হাতে নিলে পুলিশের নজর রাখা উচিত ব্যবস্থা গ্রহণ করা উচিত।0
0
Report
Advertisement
साइड लेने के विवाद में बस चालक की पिटाई
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर शिकारपुर चौराहे के पास सोमवार को साइड लेने को लेकर बस और कार सवारों में विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार दो युवकों ने बस में घुसकर चालक की पिटाई कर दी। घटना से बस में सवार करीब 50 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट के चलते करीब 10 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।0
0
Report
249 मतदान दल आज रवाना, 9 सितंबर को पहला चरण चुनाव
Alwar, Rajasthan:249 मतदान दल आज रवाना होंगे चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मंगलवार सुबह 9 बजे से पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान सामग्री देकर रवाना किया जाएगा। अलवर नगर निगम के लिए गठित 249 मतदान दलों को राजकीय बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय परिसर से रवाना किया जाएगा。 रामगढ़ के 35, नौगांवा के 20, मालाखेड़ा के 20 और बहादुरपुर के 25 मतदान दलों को उनके संबंधित निकाय मुख्यालयों से अंतिम प्रशिक्षण देकर भेजा जाएगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 प्रतिशत मतदान दलों को रिजर्व में रखा गया है。 मतदान से संबंधित जानकारी जिले में प्रथम चरण के तहत 9 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पहले चरण में नगर निगम अलवर सहित जिले की 5 नगरीय निकायों—रामगढ़, नौगांवा, मालाखेड़ा और बहादुरपुर—के कुल 165 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। कुल 3,28,710 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे。 निकाय मतदाता नगर निगम अलवर 2,68,292 रामगढ़ 27,005 बहादुरपुर 15,775 मालाखेड़ा 9,555 नौगांवा 8,0830
0
Report
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव 2026: पोलिंग पार्टियाँ आज रवाना, 38 वार्डों में मतदान कल
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर - डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव 2026एसबीपी कॉलेज से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां 38 वार्डो के 39 बूथों के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां डूंगरपुर नगरपरिषद के 38 वार्डो के लिए कल होगा मतदान0
0
Report
Advertisement
