icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
208001
HMHarshit MishraFollow9 May 2025, 07:46 pm

Kanpur - महापौर प्रमिला पांडेय का बुलडोजर अभियान: अवैध अतिक्रमण का सफाया

Kanpur, Uttar Pradesh:

शहर में अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर शुरू किए गए अभियान को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय हर वार्ड में अपने दस्ते के साथ निकल रही है। चेतावनी देने का बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जा रही है। वार्ड नम्बर-4 ग्वालटोली में भी अम्मा जी का बुलडोजर चला। इस बीच लोगों की जमा भीड़ ने इसका विरोध भी किया लेकिन मेयर ने उनकी एक न सुनी। उनका कहना है कि कानपुर जैसे शहर में जहाँ मेट्रो जैसी सौगात मिली है वहां के शहरवासियों को अतिक्रमण से निजात दिलवाकर साफ सुथरा व ट्रैफिक समस्या को दूर करना जरुरी है ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रेवाड़ी के खोल गांव में 'चोर' कहने पर वृद्ध की हत्या, दोस्त घायल

NZNaveen ZeeJust now
Rewari, Haryana:रेवाड़ी के खोल गांव में मामूली कहासुनी से शुरू हुई खूनी रंजिश में एक 55 वर्षीय मुकेश की मौत हो गई और उसका दोस्त बीर सिंह गंभीर घायल हो गया। पड़ोसियों के अनुसार 15 किलो गेहूं चोरी के आरोप के चलते मुकेश ने हिमांशु को चोर कहकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद दोनों के बीच HAND-फाइट और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बाद में शराब के नशे में हिमांशु ने अपने साथी राहुल के साथ मिलकर मुकेश की चौपाल पर पिटाई की, डंडों से ताबड़तोड़ वार किए और लात-घूंसों से बेरहमी से हमला किया। बीच-बचाव में आए बीर सिंह को भी आरोपियों ने पीटकर लहुलुहान कर दिया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मुकेश को तुरंत रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, जबकि बीर सिंह का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मुख्य आरोपी राहुल को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि मामले की बाकी कड़ियां जोड़ी जा सकें।
0
0
Report

तिंवरी में पंचायत चुनाव: नामांकन के बीच उत्साह और सुरक्षा व्यवस्था तेज

Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी के चलते आज रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के बाहर चुनावी गहमागहमी देखने को मिली। नामांकन दाखिल कराने पहुंचे प्रत्याशी के साथ पार्टी कार्यकर्ता डीजे की धुन पर झूमते हुए नजर आए। चुनावी माहौल के बीच समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। वहीं नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

UP encourages expiry date display on all sweets; shops seen complying in reality check

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- यूपी सरकार की मंशा है कि लोगों को मिलावट और खराब क्वालिटी के खाद्य पदार्थों के सेवन से बचाया जा सके। सभी उपभोक्ताओं तक ताजी और सुरक्षित मिठाईयां पहुँचें। इसको लेकर यूपी सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार आज 15 अक्टूबर 2026 से राज्य में सभी प्रकार की मिठाइयों पर 'यूज बाय डेट' यानी उपयोग की अंतिम तिथि लिखना_display करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस आदेश को लेकर मिठाई दुकानदार इन नियमों का पालन कैसे कर रहे हैं, यह जानने के लिए ZEE MEDIA गोन्डा संवाददाता अतुल यादव ने गुरुवार शाम 4.30 बजे जिले की मिठाई दुकानों पर जाकर जाँच की है। जहां इस आदेश के अनुसार दुकानदार निर्मात और एक्सपायरी डालकर पालन करते दिखे। दुकानदार का कहना है कि सरकार के आदेश का पालन करेंगे। ग्राहकों ने भी इसका स्वागत किया है कि इससे खराब और एक्सपायरी मिठाइयाँ नहीं मिलेंगी। गोंडा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देश दिया कि जिले भर में अभियान चलाकर देखा जाए कि नियमों का पालन हो रहा है या नहीं; पालन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में 1000 से अधिक मिठाई दुकाने हैं, अभियान जारी है; कुछ दुकानदार नियम का पालन कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

सतना में कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोपों के विरोध में बाइक रैली निकाली

Satna, Madhya Pradesh:सतना। वोट चोरी के आरोपों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को लेकर गुरुवार शाम कांग्रेस ने शहर में बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। 15 से 20 अक्टूबर तक चलने वाले चरणबद्ध आंदोलन के तहत बिरला रोड स्थित संतोषी माता मंदिर chौरahे से रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। रैली सेमरिया चौक और सर्किट हाउस चौक होते हुए सिविल लाइन चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए शहर के तीनों थानों का पुलिस बल तैनात रहा।
0
0
Report

जोशीमठ में अंकिता भंडारी केस पर इंडियन गठबंधन ने कैंडल मार्च किया

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:जोशीमठ में अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग उठाई गई। मार्च में शामिल लोगों ने मामले में कथित वीआईपी से जुड़े सवालों और दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल नियुक्त किए जाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक केंद्र सरकार दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल नियुक्त न करे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए जांच में पारदर्शिता जरूरी है और जनता के मन में उठ रहे सवालों का समाधान किया जाना चाहिए। जोशीमठ में निकाले गए इस कैंडल मार्च के माध्यम से इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार से दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति को लेकर अपनी मांग पर विचार करने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज मिशन शक्ति के तहत 12वीं की छात्रा प्रिया द्विवेदी बनीं एक दिन की जिलाधिकारी,सुनीं फरियाद

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow12m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण की एक खास तस्वीर देखने को मिली जहां 12वीं कक्षा की छात्रा प्रिया द्विवेदी को एक दिन के लिए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान प्रिया ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। घरेलू हिंसा, जमीन की पैमाइश और पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के साथ ही उनमें नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। वीओ- तस्वीरें महराजगंज कलेक्ट्रेट की हैं जहां मिशन शक्ति अभियान के तहत 12वीं कक्षा की छात्रा प्रिया द्विवेदी ने एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में जनसुनवाई की। प्रिया जीव विज्ञान विषय की छात्रा हैं और भविष्य में नीट की परीक्षा पास कर चिकित्सा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। एक दिन की जिलाधिकारी की भूमिका निभाते हुए प्रिया ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। दिन की डीएम के रूप में उन्होंने घरेलू हिंसा और ज़मीन से जुड़े मामलों की शिकायतों को सुना और उन पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बाइट- प्रिया, छात्रा वीओ- मिशन शक्ति अभियान के जरिए प्रशासन छात्राओं और महिलाओं को न केवल उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है, बल्कि उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था, जनसुनवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर भी दे रहा है। जिलाधिकारी ने प्रिया द्विवेदी की इस भूमिका की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पहल बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश देती है। इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व के गुण विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। बाइट — गौरव सिंह सोगरवालजिलाधिकारी, महराजगंज
0
0
Report

FSDA ने लखनऊ की दवा मंडी में बड़ा एक्शन: 14 लाइसेंस रद्द, 29 निलंबित

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ- अमीनाबाद की दवा मंडी पर FSDA का बड़ा एक्शन। फर्जी बिलिंग और नकली दवाओं से जुड़ी जांच में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त। 29 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, कुल 44 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई। हेल्थ प्लस, एम.के. फार्मा और राम फार्मा समेत कई फर्मों के लाइसेंस रद्द। मिश्रा एसोसिएट्स के मुख्य प्रतिष्ठान और गोदाम पर भी कार्रवाई। निलंबन अवधि में संबंधित फर्में दवाओं की खरीद-बिक्री नहीं कर सकेंगी। पांच फर्मों को नोटिस जारी, उनके मामलों में अंतिम फैसला अभी लंबित। विभाग के मुताबिक, पहले की कार्रवाई में करीब 41.58 लाख रुपये की अवैध दवाएं जब्त हुई थीं। नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग नेटवर्क के खिलाफ FSDA का अभियान जारी।
0
0
Report
Advertisement

कावळे के शाप से किसी को नुकसान नहीं—चंद्रकांत पाटिल ने संजय राऊत को टोला

Sangli, Maharashtra:कावळे के शाप से किसी को नुकसान नहीं—चंद्रकांत पाटिल ने संजय राऊत को टोला. केंद्रीय सरकार कोसळणार और पंतप्रधान नरेंद्र मोदी व अमित शाह राजीनामा देणार, ऐसे वक्तव्य संजय राऊत यांनी आतापर्यंत ४८ वेळा केलं, आज ते ४९ व्या वेळा बोलले आहेत, असा टोला लगावला आहे, ते सांगली मध्ये बोलत होते. चंद्रकांत पाटील - उच्च व तंत्र शिक्षण मंत्री. राजू शेट्टी हे शेतकर्यांचे लक्ष्मीपुत्र आहेत, त्यामुळे त्यांनी साखर कारखानदारी अडचणीत आणून शेतकरी आणि कारखान्यावर काम करणाऱ्या कामगारांचे नुकसान करू नये, कारखाने चालू दिले पाहिजेत, अशी विनंती भाजपाचे उच्च व तंत्र शिक्षण चंद्रकांत पाटलांनी केली आहे. यंदा पाऊस कमी असल्यामुळे उसाचे पीक खूप कमी येणार आहे, कमी दिवस कारखाने चालणार आहेत. त्याचा परिणाम शेतकऱ्यांवर होणार आहे, त्यांना विनंती आहे, एक पाऊल मागे पुढे घेतले पाहिजे, असे ही आवाहनही मंत्री पाटील यांनी राजू शेट्टींना ऊस आंदोलनावरून केले आहे.
0
0
Report

चंद्रपूर में धम्मचक्र अनुप्रवर्तन समारोह का भव्य उद्घाटन, दीक्षाभूमि में उत्सव फैल गया

Chandrapur, Chhattisgarh:७० व्या धम्मचक्र अनुप्रवर्तन समारंभाचे चंद्रपूरच्या दीक्षाभूमीवर थाटात उद्घाटन झाले. शहरभरातून रॅलीद्वारे अनुयायी दीक्षाभूमीवर दाखल झाले. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकरांनी ७० वर्षापूर्वी १६ ऑक्टोबर १९५६ रोजी चंद्रपूरच्या ऐतिहासिक व पवित्र भूमीवर लाखो अनुयायांना धम्माची दीक्षा दिली. बौद्ध धम्माच्या पुनरुज्जीवनाच्या ऐतिहासिक चळवळीतील हे एक महत्त्वपूर्ण पाऊل ठरले. या ऐतिहासिक घटनेच्या स्मृती जतन करण्यासाठी दरवर्षी धम्मचक्र अनुप्रवर्तन सोहळा साजरा केला जातो. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या पूर्णाकृती पुतळ्याला माल्यार्पण करून तसेच सामूहिक बुद्धवंदना झाल्यावर वाहन रॅली दीक्षाभूमीवर पोचली. उदघाटन प्रसंगी समतेचा संदेश देण्यासाठी पंचरंगी फुगे आकाशात सोडण्यात आले. धम्मध्वजारोहण, धम्मज्योत प्रज्वलित करण्यात आली.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top