208021
Kanpur: महाकुंभ यात्रियों को जाम से परेशानी, हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार
Kanpur, Uttar Pradesh:महाकुंभ के लिए जा रहे यात्रियों को नौबस्ता नेशनल हाईवे पर भारी जाम का सामना करना पड़ा। प्रयागराज से करीब 250 किलोमीटर पहले हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। कई किलोमीटर तक फैले इस जाम से राहगीर और वाहन चालक परेशान नजर आए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर में ईद की सरकारी छुट्टी अब 28 मई को घोषित, 27 मई तय था
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर बकरीद पर सरकारी छुट्टी अब 28 मई को; पहले 27 मई की तारीख थी तय. 28 मई को सामान्य और सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश.0
0
Report
रितु जायसवाल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की; आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल
Patna, Bihar:रितु जायसवाल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की आरजेडी से शिवहर लोकसभा का चुनाव लड़ी है रितु जायसवाल परिहार विधानसभा से आरजेडी का टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ी रितु जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और बिहार सरकार के मंत्री डॉ दिलीप जयसवाल इस मौके पर उपस्थित बीजेपी कार्यालय स्थित अटल सभागार में बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ बीजेपी के शामिल हुई रितु जायसवाल आरजेडी के कई नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में इस मौके पर हुए शामिल रितु जायसवाल पुराने वीडियो आयेंगे,मै ट्रॉल की जाऊंगी यह मुझे मालूम है लेकिन मैं निडर हूं,मैं डरूंगी नहीं जब चुनाव लड़ा परिहार से तो लोगों ने कहा बागी है परिहार की एक एक जनता बागी है क्योंकि उन्होंने मुझे निर्दलीय 65 हजार से ज्यादा वोट दिया सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्र है,राष्ट्र से आगे कुछ भी नहीं पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट की बात करते हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति के बारे में सोचते हैं जबसे आयुष्मान आया अब कैंसर जैसी बीमारी भी आ जाए तो उम्मीद रहती है कि बच जाएंगे अर्थव्यवस्था खड़ी है,तेल की कीमत हो या कुछ और जब वैश्विक अशांति होती है तो समस्या आती है लेकिन पीएम मोदी राष्ट सर्वोपरि को लेकर कृतसंकल्पित है संजय सरावगी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान बीजेपी सिर्फ पार्टी नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है रितु जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने बीजेपी ज्वाइन किया है सबका स्वागत है बीजेपी का दरवाजा अभी बंद है,जिस दिन दरवाजा खुल जाएगा उस दिन आरजेडी में कोई नहीं b बचेगा-संजय सरावगी0
0
Report
केरल में SFI छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पानी की बौछार से प्रदर्शनकारियों को हटाया
Noida, Uttar Pradesh:KOTTAYAM (KERALA): SFI STUDENTS HOLDS PROTEST MARCH TO KOTTAYAM SP OFFICE OVER ALLEGED POLICE ACTION ON THEIR MEMBERS IN THIRUVANANTHAPURAM/ POLICE USES WATER CANNONS TO DISPERSE PROTESTERS/ VISUALS पुलिस ने भीड़ भगाने के लिए की पानी की बौछार0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में स्वास्थ्य समीक्षा बैठक: TB नियंत्रण और लाडो योजना पर निर्देश
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा शहर के कलेक्ट्री सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर सप्ताह विशेष समीक्षा बैठक आयोजित कर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कम प्रसव वाले चिकित्सा संस्थानों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और समस्याओं के समाधान पर काम करने के निर्देश दिए। बैठक में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निजी अस्पतालों को टीबी मरीजों की सूचना जिला क्षय निवारण केंद्र को अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए गए। सूचना नहीं देने वाले अस्पतालों को नोटिस जारी किए जाएंगे। पीएमएसएमए के दौरान गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों की प्रभावी काउंसलिंग पर भी जोर दिया गया। आरसीएचओ दिनेश कुमार भाबोर ने बताया कि जिले में अब तक 1923 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग और चिकित्सा विभाग के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश दिए। वहीं जिला अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों की नियमित विजिट, आईईसी सामग्री लगाने और विभिन्न सुधार कार्यों के भी निर्देश दिए गए।0
0
Report
जालौन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नाले में पलटी, बड़ा हादसा टला
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नाले में पलटी, स्कॉर्पियो नाले में पलटने से कार सवार लोगों में मची चीख-पुकार, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से गाड़ी को नाले से निकाला बाहर, हादसे में बाल-बाल बचे कार सवार लोग और चालक, बड़ा हादसा होने से टला, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के बेरी रोड का मामला।0
0
Report
Bagpat साइबर ठग गैंग ने लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी; सात गिरफ्तार
Baghpat, Uttar Pradesh:अगर आप भी घर बैठे आसान लोन मिलने के ऑनलाइन विज्ञापनों पर भरोसा कर लेते हैं… तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है… बागपत में साइबर सेल ने ऐसे शातिर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों नहीं… बल्कि करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है… बागपत पुलिस ने एक महिला समेत सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये गिरोह सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोन दिलाने के विज्ञापन डालता था… और फिर जरूरतमंद लोगों को अपने जाल में फंसाता था… जैसे ही कोई व्यक्ति लोन के लिए संपर्क करता था… तो आरोपी उससे प्रोसेसिंग फीस… सिक्योरिटी फीस और फाइल चार्ज के नाम पर 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक वसूल लेते थे… लेकिन पैसे लेने के बाद न तो लोन मिलता था… और ना ही रकम वापस की जाती थी… साइबर सेल को एक पीड़ित द्वारा शिकायत मिली थी… जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की… जांच में सामने आया कि नदीम, अतीक, शाहरुख, शौकीन, मतीन और अभिषेक समेत पूरा गैंग मिलकर ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क चला रहा था… पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया… जिनके कब्जे से 15 मोबाइल फोन, नगदी और दो कारें बरामद की गई हैं… पुलिस का दावा है कि आरोपी पिछले कई सालों से करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुके हैं… एडिशनल एसपी बागपत परवीन कुमार चौहान ने पुलिस लाइन में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि… गिरोह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है… साथ ही इनके नेटवर्क और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है…0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज के केन्द्राचल कॉलोनी में भयानक आग, पांच अस्थाई दुकाने जलकर राख
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज प्रीतम नगर स्थित केन्द्राचल कॉलोनी के पास लगी आग, आग की चपेट में आईं पांच अस्थाई और अवैध दुकानें, दुकानों में रखा सामान धूं-धूं कर जलकर हुआ राख, किसी दुकान में बाइक रिपेयरिंग तो कहीं कपड़े प्रेस और छोटे काम के लिए होते थे संचालित, आग लगते ही इलाके में मची अफरा-तफरी, मौके पर जुटी भारी भीड़, सूचना के बावजूद देर तक मौके पर नहीं पहुंची दमकल की गाड़ियां, स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने में जुटे रहे, आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं, शॉर्ट सर्किट की आशंका।0
0
Report
Demographic Change पर उच्चस्तरीय समिति का गठन: मोदी सरकार का नया निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि घुसपैठ और अन्य कारणों से Unnatural Demographic Change किसी भी राष्ट्र के वर्तमान व भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘High-Level Committee on Demographic Change’ की घोषणा की थी। मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है कि सरकार ने इस कमिटी का गठन कर लिया है। जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में बनी इस कमिटी में जनगणना आयुक्त के साथ श्री दुर्गा शंकर मिश्रा (Retd IAS), श्री बालाजी श्रीवास्तव (Retd IPS) और डॉ. शमिका रवि समिति के सदस्य होंगे। संयुक्त सचिव (Foreigners-I), गृह मंत्रालय, इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। Demographic Change हमारी संप्रभुता के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून व्यवस्था, सामाजिक संरचना में गंभीर बदलाव और जनजातीय समाज के संरक्षण से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। यह कमिटी, अवैध प्रवास और अन्य असामान्य कारणों से पूरे भारत में हो रहे demographic changes का व्यापक मूल्यांकन करेगी और धार्मिक एवं सामाजिक समुदायों के स्तर पर असामान्य जनसंख्या परिवर्तनों के pattern का विश्लेषण करेगी तथा इसका सुनियोजित और समयबद्ध समाधान प्रस्तुत करेगी।0
0
Report
धम्मूपुरा भूमि नीलामी रोकने के लिए ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Karauli, Rajasthan:धम्मूपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति की भूमि की प्रस्तावित नीलामी रोकने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि भूमि समिति के सदस्यों के अंशदान से खरीदी गई थी, इसलिए नीलामी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर नीलामी प्रक्रिया रोकने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि भूमि समिति ने अपने सदस्यों के शेयरों से भूमि क्रय की थी; वर्तमान में समिति निष्क्रिय है और संचालक फरार बताए जा रहे हैं। राजस्व विभाग द्वारा नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसे ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि भूमि पर समिति के सदस्यों का अधिकार है और उनकी सहमति के बिना नीलामी उचित नहीं। प्रशासन से मामले की गहन जांच कर सदस्यों के हितों की रक्षा की जाए तथा नीलामी प्रक्रिया को रोकना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ धौलाना गैंग लूट-चोरी में गिरफ्तार, बकरे चोरी से आर्थिक लाभ का खेल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ की धौलाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को दबोचा है जो न सिर्फ महिलाओं से कुंडल लूटता था, बल्कि आर्थिक लाभ के लिए बकरे चोरी की वारदातों को भी अंजाम देता था. पुलिस ने इस मामले में एक शातिर अपराधी सहित तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें के कब्जे से लूटा गया कुंडल, चोरी के बकरे, अवैध असलहा और घटना में इस्तेमाल दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं. बीती 22 तारीख को धौलाना थाना क्षेत्र के पिपलेड़ा में एक महिला से कुंडल लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. घटना के बाद से ही पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में जुटी थी. पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम रावली नहर पुल से देहरा की तरफ जाने वाले रास्ते से घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्त अरमान शामिल है, जो कि बुलंदशहर के अगौता का रहने वाला है, जबकि उसके तीन अन्य साथी बाल अपचार्मी हैं. पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने पीली धातु का एक कुंडल, दो चोरी के बकरे, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं. साथ ही लूट और चोरी की वारदातों में इस्तेमाल होने वाली एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी भी पुलिस ने ज़ब्त की है. पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी आर्थिक लाभ कमाने के लिए बकरे चोरी करते थे और उन्हें बेचकर पैसे कमाते थे. सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अरमान बेहद शातिर किस्म का अपराधी है. इसके खिलाफ हापुड़ और बुलंदशहर के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत करीब 19 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
लखीमपुर खीरी: संपूर्णानगर में ATM कैश वैन लूट के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक-एक लाख इनामी
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर थाना इलाके में बीती रात गाजियाबाद एटीएम कैश वैन को लूटने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों लुटेरे एक-एक लाख के इनामी बताई जा रहे हैं। इनके पास से दो तमंचे कारतूस नेपाली सिम बरामद किया गया है। नेपाल से संपूर्णानगर आने की मुखबिर के सूचना पर पुलिस को संदिग्ध नजर आए 2 लोगों से पूछताछ की जिसमें उन्होंने अपना नाम सुहैल और फिरोज बताया है। फिलहाल अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और अभियुक्तों की जानकारी गाजियाबाद पुलिस से शेयर की गयी है।0
0
Report
खजुराहो सांसद ने कुएं धसने हादसे पर शोक जताया, राहत कार्य तेज करने के निर्देश
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बीडी शर्मा ने किया शोक व्यक्त एकंर- पन्ना के अजयगढ़ में निर्माणधीन कुआं धसने से हुए हादसे पर खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शोक जताया है, पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है, उन्होंने पन्ना कलेक्टर और प्रशासन के अधिकारियों से की फ़ोन पर बातचीत…बचाव एवं राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी करेंगे चर्चा。0
0
Report
Advertisement
दमोह सागर हाईवे पर दिनदहाड़े लूट-मारपीट से दहशत
Damoh, Madhya Pradesh:दिनदहाड़े लूट और मारपीट की वारदात ने फैलाई दहशत.. दमोह में बेलगाम अपराधियों की वजह से अब दहशत का माहौल पैदा होने लगा है। आज फिर दिन दहाड़े हुई एक वारदात ने लोगों को दहशत में डाल दिया है जब एक युवक के साथ लूट और मारपीट की घटना हुई है। मामला दमोह सागर स्टेट हाइवे पर सागर नाका पुलिस चौकी के तहत आने वाले न्यू रेलवे ब्रिज के पास की है यहाँ अमाटा गांव से बाइक से लौट रहा एक युवक किशन धुर्वे ब्रिज के पास बनी दुकानों में पानी पीने रुका उसी वक्त बेखौफ बदमाशों ने आकर किशन के साथ मारपीट की और उसके दो हजार रुपए लूट कर ले गए। बदमाशों के हौसलों की गवाही इसी बात से मिलती है कि इस जगह पर और भी लोग बड़ी संख्या में थे लेकिन बदमाशों को जरा भी डर भय नहीं लगा और वारदात की अंजाम देने के बाद वो फरार हो गए। गंभीर घायल किशन को जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है वहीं सागर नाका चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।0
0
Report
ईरान-यूएस शांति वार्ता पर ईरान के महावाणिज्य दूत का बयान
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: SAEID REZA MOSAYEB MOTLAGH (CONSUL GENERAL OF IRAN IN MUMBAI) ON IRAN-US PEACE TALKS/ US PRESIDENT DONALD J. TRUMP’S STATEMENT/ U.S. SECRETARY OF STATE MARCO RUBIO’S INDIA VISIT/ STRAIT OF HORMUZ मुंबई: पश्चिम एशिया संकट पर, मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत, सईद रज़ा मोसायेब मोतलघ कहते हैं, "...ईरानी लोगों में प्रतिरोध की भावना अभी भी पूरी तरह से जीवित है। राष्ट्र तैयार है... हमें अभी भी संयुक्त राज्य अमेरिका पर भरोसा नहीं है। हालाँकि हम सद्भावना के साथ बातचीत में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अमेरिका के प्रति हमारा अविश्वास पूरी तरह से बना हुआ है... फिलहाल, प्रमुख बाधा संयुक्त राज्य अमेरिका है। उनके निर्णय लेने की प्रक्रिया में स्थिरता की कमी है। बातचीत के लिए वे जिन लोगों को भेजते हैं, उनके पास अक्सर पर्याप्त विशेषज्ञता या अनुभव नहीं होता है। इसके विपरीत, ईरान ने यह साबित किया है कि वह अत्यधिक कुशल वार्ताकारों को भेजता है, जो निर्णय लेने और जवाबदेही निभाने में सक्षम होते हैं, और जो मामलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सफल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, अमेरिका में, छोटी-छोटी बातों के लिए भी बातचीत रोककर परामर्श करना पड़ता है या अपने मुख्यालय को रिपोर्ट भेजनी पड़ती है। इसके अलावा, जैसा कि मैंने बताया, बातचीत के दौरान अमेरिकी अधिकारियों—विशेष रूप से श्री ट्रम्प—का रवैया लगातार दिशा बदलने का कारण बना है। उनके दृष्टिकोण में अपनी बात थोपने का भी एक तत्व शामिल है, जो मूल रूप से बातचीत की भावना के विपरीत है और समय पर तथा उचित निष्कर्ष तक पहुँचना कठिन बना देता है..."0
0
Report
जीरन अस्पताल लैब फर्जीवाड़ा: सिर्फ 8 मिनट में रिपोर्ट, स्टिंग से सच उजागर
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच जिले के जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में मरीजों की जान के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां लैब कर्मचारियों ने बिना यूरिन सैंपल को छुए और बिना कोई जांच किए ही महज 8 मिनट में फाइनल रिपोर्ट बनाकर मरीज को थमा दी। इस पूरे फर्जीवाड़े का एक सजग परिजन ने मोबाइल से स्टिंग ऑपरेशन कर लिया, जिसके बाद लैब स्टाफ में हड़कंप मच गया। सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं के किस्से तो आम हैं, लेकिन जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का यह वीडियो स्वास्थ्य महकमे की पूरी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। पालसोड़ा निवासी अनिल राठौर अपनी पत्नी रीना के इलाज के लिए सोमवार को अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर आयुष चौहान ने मरीज की स्थिति देखकर ब्लड और यूरिन जांच करवाने की सलाह दी। मरीज ने दोपहर ठीक 12:48 बजे लैब में यूरिन सैंपल जमा किया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि ठीक 8 मिनट बाद, यानी 12:56 बजे लैब स्टाफ ने उन्हें फाइनल जांच रिपोर्ट प्रिंट करके सौंप दी। रिपोर्ट इतनी जल्दी मिलने पर अनिल राठौर को शक हुआ। जब उन्होंने लैब के अंदर जाकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। वहां उनकी पत्नी के सैंपल के साथ-साथ करीब 11 अन्य मरीजों के यूरिन सैंपल भी काउंटर पर वैसे ही रखे हुए थे। किसी भी कर्मचारी ने उन सैंपलों को हाथ तक नहीं लगाया था। मरीज के परिवार ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अपनी चोरी पकड़े जाने पर लैबोरेटरी स्टाफ के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। खुद को फंसता देख एक कर्मचारी ने लीपापोती करने के लिए आनन-फानन में यूरिन सैंपलों में टेस्ट स्ट्रिप डालना शुरू कर दिया, ताकि यह दिखाया जा सके कि जांच चल रही है। यूरिन और ब्लड टेस्ट में एक निर्धारित वैज्ञानिक समय लगता है। बिना जांच के इस तरह मनगढ़ंत रिपोर्ट बांटने से मरीजों को गलत दवाइयां मिलने और उनकी जान जाने का गंभीर खतरा बना रहता है। इस मामले की लिखित शिकायत वीडियो सबूतों के साथ आला अधिकारियों को कर दी गई है। अब देखना यह है कि कैमरे में कैद इस बड़े फर्जीवाड़े के बाद लापरवाह कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
Advertisement
