icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
208001
VKVivek Krishna DixitFollow30 Apr 2025, 01:20 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जसपुर विधायक आदेश चौहान की खुली चेतावनी: 2027 में हिसाब, बदलाव जरूरी

Jaspur, Uttarakhand:उत्तराखंड के जसपुर में आज सियासी भूचाल आ गया, जब जसपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में उग्र कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर पुलिस-प्रशासन के इकबाल को सीधी चुनौती दे डाली! एक नहीं, बल्कि दो-दो लिखित शिकायतों के साथ कोतवाली पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने पुलिसिया कार्रवाई के दोहरे मापदंडों और पक्षपात की बखिया उधेड़ कर रख दी। एक तरफ हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित 'शुद्धिकरण' का ड्रामा रचकर छुआछूत की घटिया मानसिकता का नंगा नाच किया गया, तो दूसरी तरफ मौलाना के बयान पर फौरन एक्शन लेने वाली पुलिस ने भाजपा विधायक शिव अरोड़ा की भड़काऊ टिप्पणी पर आंखें मूंद लीं! इसी दोहरे रवैये पर भड़के विधायक आदेश चौहान ने सत्ता के नशे में चूर और पुलिस महकमे के दबाव में काम कर रहे अफसरों को खुलेआम दहला देने वाली चेतावनी दी है कि '2027 में कांग्रेस आ रही है, सुधार जाओ वरना एक-एक का हिसाब लिया जाएगा!'
0
0
Report

महोबा में बैंक से पैसे निकालते युवक के बैग से टप्पेबाज महिलाओं ने रुपए छीने

Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-बुंदेलखंड के महोबा में बैंक से पैसे निकालकर बाहर निकले युवक की बाइक के बैग से दो शातिर महिलाओं ने टप्पेबाजी कर तीन लाख रुपये पार कर दिए । दोनों महिलाओं की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । फिलहाल युवक की सक्रियता से दोनों महिलाओं को पुलिस ने पकड़ कर हिरासत में लेकर उनके कब्जे से पैसा बरामद कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है । महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के परमानंद तिराहा स्थित इंडियन बैंक के बाहर का मामला है । दरअसल दिसरापुर गांव के रहने बाले कांशीराम ने इंडियन बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर बाइक से जैसे ही बैंक से निकले पहले से घात लगाए बैठी दो शातिर सट्टेबाज महिलाओं ने बैग में रखे रुपये पार कर दिए लेकिन गनीमत रही कि कांशीराम को पैसे निकलने का जैसे ही एहसास हुआ उसे पकड़ लिए और पुलिस की हिरासत में दे दिया । इस टप्पेबाजी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । बताया जाता है कि यह महिलाएं मध्यप्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली है । फिलहाल पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है ।
0
0
Report
Advertisement

डुमरी बेलदारी टोला में ड्रेन चौड़ीकरण नहीं, पानी घरों में घुसा

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के जामताड़ा पंचायत अंतर्गत बेलदारी टोला के समीप ड्रेन का चौड़ीकरण नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस गया है. इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि डुमरी और जामताड़ा पंचायत के कई घरों में पानी घुस गया है. घर के अंदर रसोई और बेडरूम तक में पानी भर गया है. अगल-बगल के कई घरों में भी पानी घुसने की बात सामने आ रही है. मुरलीधर पांडेय ने बताया कि उनका पूजा सामग्री का दुकान है, जिसमें पानी घुसने से दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं मिंटू जायसवाल, धनम जयसवाल, डाबी जायसवाल, निखिल भवन, जय राम बिंद, जागेश्वर रजक सहित कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोग काफी परेशान हैं. ग्रामीणों ने विभाग से ड्रेन के चौड़ीकरण की मांग की है और हुए नुकसान के लिए मुआवजे की भी मांग की है.
0
0
Report

मधुबनी के नवटोली में चापानल सूखने से पेयजल संकट, ग्रामीणों ने विरोध किया

Madhubani, Bihar:मधुबनी में चापानल के सूख जाने से पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन और की नारेबाजी। मामला मधवापुर प्रखंड क्षेत्र की मुखियापट्टी पंचायत अंतर्गत नवटोली गांव की है। गांव के वार्ड 3 में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। गांव में लगे अधिकांश चापाकल सूख जाने के कारण लोगों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए दूर-दराज के स्थानों से बाल्टी और बर्तनों में पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना यहां पूरी तरह फ्लॉफ है। गांव में करीब 200 परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं। इससे अधिकांश लोग पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। जल संकट का असर पशुओं पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार पीएचईडी विभाग के अभियंता अवगत कराया गया, लेकिन हर बार आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। पेयजल संकट से नाराज ग्रामीणों ने विभाग एवं प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द नल-जल योजना को दुरुस्त कर पूरे गांव में नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की गई, तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। विरोध प्रदर्शन में परमेश्वर महतो, संजय महतो, बिल्टू महतो, सुनैना देवी, सीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। जिले के बिस्फी, मधवापुर, बेनीपट्टी सहित कई प्रखंडों के दर्जनों गांवों में चापानल सूख जाने से पानी को लेकर ग्रामीण काफी परेशान हैं。
0
0
Report
Advertisement

बरवाडा थाना विवाद पर झारखंड पुलिस संघ ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Latehar, Jharkhand:पिछले दिनों धनबाद जिले के बरवाडा थाना में जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो और थाना प्रभारी का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है और तूल पकड़ता जा रहा है। जिसको लेकर पूरे झारखंड में पुलिस एसोसिएशन का विरोध शुरू हो गया वही लातेहार पुलिस एसोशिएशन की इकाई ने पुलिस एसोशिएशन कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विरोध जताया है। पुलिस एसोशिएशन के अध्यक्ष राजकुमार लकड़ा ने कहा कि जिस तरह से जनप्रतिनिधि जयराम महतो ने थाना प्रभारी को गंदी - गंदी गाली अभद्र व्यवहार करना यह निंदनीय है। जिसको लेकर जनप्रतिनिधि पर ठोस करवाई करने की मांग की है अगर हमारी मांग नहीं माँगी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

जिला कलेक्टर और एसपी ने सरमथुरा में नामांकन दिन सुरक्षा कड़ी, व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Dholpur, Rajasthan:जिला कलेक्टर और एसपी ने संभाला मोर्चा, एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बड़ी संख्या में हुए नामांकन सरमथुरा (धौलपुर) नगरपालिका चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सरमथुरा में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आया। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक खुद सरमथुरा पहुंचे और उन्होंने मोर्चा संभाला।जिला कलेक्टर और एसपी ने सरमथुरा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उपखंड स्तरीय अधिकारियों से बातचीत की और सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। * *कई थानों की पुलिस तैनात, चप्पे-चप्पे पर नजर* नामांकन के अंतिम दिन को देखते हुए सरमथुरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस को सरमथुरा में तैनात किया गया था। एसडीएम कार्यालय के बाहर और कस्बे के मुख्य चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हुए हर आने-जाने वाले पर निगरानी रख रहे थे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।नामांकन के अंतिम दिन एसडीएम कार्यालय पर नामांकन भरने के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रत्याशियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस दौरान पुलिस की व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।
0
0
Report

फर्जी दस्तावेजों से 20 लाख तक का लोन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़,चार गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने सरकारी योजना के नाम पर लोगों को झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 15 से 20 लाख रुपये तक का लोन कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपियों के कब्जे से 3.50 लाख रुपये नकद, 75 एटीएम कार्ड, 28 चेकबुक, सात बैंक पासबुक, 12 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, आधार-पैन कार्ड, फर्जी वेतन पर्चियां, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजीपुरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मॉडर्न विलेज स्थित एक मकान में देर रात करीब 1:27 बजे दबिश दी। यहां से राम नयन गुप्ता उर्फ कृष्ण कन्हैया, राकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता और ऋषभ कुमार सक्सेना को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक गिरोह लोगों के आधार कार्ड पर नया सिम जारी कराकर पता बदल देता था। इसके बाद फर्जी परिचय पत्र, फॉर्म-16 और वेतन पर्चियां तैयार कर बैंक खाते खुलवाए जाते थे। खातों में दो-तीन महीने वेतन के नाम पर रकम डालकर सिबिल स्कोर बेहतर दिखाया जाता था। इसके बाद विभिन्न बैंकों से 15 से 20 लाख रुपये तक का लोन स्वीकृत कराया जाता था।पुलिस ने बताया कि लोन की रकम में से लाभार्थी को मामूली हिस्सा देकर बाकी रकम एटीएम और चेक के जरिए निकालकर गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। एक मामले में 20 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराकर लाभार्थी को महज 71 हजार रुपये दिए गए। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
0
0
Report

भिवानी में लाडली योजना की देरी पर DC ने अकाउंटेंट के खिलाफ चार्जशीट जारी, भ्रष्टाचार रोकथाम की हाई-प्रोफाइल कार्रवाई

Bhiwani, Haryana:भिवानी लाडली योजना की राशि में देरी पर DC का बड़ा एक्शन, अकाउंटेंट को किया चार्जशीट डेढ़ महीने की देरी पड़ी भारी, कष्ट निवारण समिति में अकाउंटेंट पर कार्रवाई भिवानी में जन शिकायत के निपटारे में लापरवाही पर DC सख्त, अकाउंटेंट चार्जशीट लाडली योजना की राशि अटकी तो DC ने लिया संज्ञान, जिम्मेदार अकाउंटेंट पर गिरी गाज कष्ट निवारण समिति की बैठक में बड़ा फैसला, 12 में से 8 परिवादों का निपटारा शिकायत का समाधान हुआ, लेकिन देरी पर कार्रवाई भी हुई, अकाउंटेंट को चार्जशीट DC साहिल गुप्ता का सख्त संदेश- शिकायतों में देरी हुई तो होगी विभागीय कार्रवाई भिवानी में कष्ट निवारण समिति की बैठक, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्ती लाडली योजना के 81 लाभार्थियों की राशि जारी, भुगतान में देरी पर अकाउंटेंट पर एक्शन शिकायतों के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, DC ने अकाउंटेंट को किया चार्जशीट वीओ-1: भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित जिला लोक एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में जन शिकायतों पर सुनवाई हुई। बैठक में कुल 12 परिवाद रखे गए, जिनमें 8 नए और 4 पुराने मामले शामिल थे। इनमें से 8 परिवादों का निपटारा कर दिया गया, जबकि 4 मामलों में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट और जांच मांगी गई है। वीओ-2 — बैठक में गांव बडेसरा निवासी सपना पुत्री अनिल कुमार का परिवाद भी सामने आया। मामला महिला एवं बाल विकास विभाग की लाडली योजना की परिपक्वता राशि से जुड़ा था। शिकायतकर्ता की ओर से राशि का भुगतान लंबित होने की शिकायत की गई थी। मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लाडली योजना की परिपक्वता राशि का बजट 10 अगस्त 2026 को संबंधित परियोजना अधिकारी को जारी कर दिया गया था। कुल 75 लाख 83 हजार 356 रुपये 88 पैसे की राशि जारी की गई थी, जिसमें भिवानी ग्रामीण प्रथम क्षेत्र के 81 लाभार्थी शामिल थे। वीओ-3: संबंधित परियोजना अधिकारी ने शिकायतकर्ता सपना को नियमानुसार देय राशि का भुगतान कष्ट निवारण समिति की बैठक शुरू होने से पहले ही उसके खाते में कर दिया। लेकिन राशि के भुगतान में करीब एक से डेढ़ महीने की देरी को डीसी साहिल गुप्ता ने गंभीरता से लिया। देरी के लिए जिम्मेदार संबंधित अकाउंटेंट के खिलाफ चार्जशीट की कार्रवाई की गई है। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि वो अकाउंटेंट PO, ICDs डिपार्टमेंट के थे और जिन्होंने जो हमारे 18 साल के ऊपर थे, उनके जो व्यूज आने थे, डिस्पर्स होने थे, उसमें देरी की थी 1-1.5 महीने की। उसके बेसिस पर हमने चार्जशीट की है।” वीओ-4: डीसी ने साफ किया कि जन शिकायतों के समाधान में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को समय पर शिकायतों का निपटारा करने की हिदायत दी जाती है और इसके बावजूद लापरवाही सामने आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि उनको हम पहले तो समय-समय पर हिदायत ही देते हैं कि आप इस प्रकार कोई भी मामला न हो जिसमें आपके एंड पर कोई डिले हो, फिर भी होता है तो उनके अगेंस्ट हम डिपार्टमेंटल एक्शन जरूर लेते हैं।” वीओ-5: बैठक में ड्रेन खोदने से जुड़े मामले पर भी सुनवाई हुई। डीसी ने बताया कि मामले में कुछ लोग विभाग की कार्रवाई से सहमत हैं, जबकि कुछ लोग सहमत नहीं हैं। इसको लेकर जांच डीएमसी को मार्क की गई है और अगली बैठक से पहले रिपोर्ट मांगी गई है। सेक्टर-13 से जुड़े एक मामले में भी संबंधित एक्सईएन को तत्काल एस्टीमेट तैयार करवाकर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वीओ-6: बैठक के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा हुई है। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया है। कई कचरा प्वाइंट और GVP साफ करवाए गए हैं। जिन स्थानों पर अभी भी गंदगी है, वहां भी सफाई कराई जा रही है और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को दोबारा शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। वीओ-7: वहीं, शहर में बढ़ते मच्छर-मक्खियों के प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग को लेकर भी डीएमसी और सीएमओ कार्यालय को निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने दोनों विभागों को फॉगिंग अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि हमने निर्देशित कर दिया है दोनों DMC और CMO ऑफिस को कि वो अपनी फागिंग एक्सरसाइज़ जारी रखें। कष्ट निवारण समिति की बैठक में 12 में से 8 परिवादों का निपटारा हुआ, लेकिन लाडली योजना की राशि में देरी के मामले में अकाउंटेंट पर हुई चार्जशीट की कार्रवाई बैठक का प्रमुख मुद्दा रही। डीसी ने साफ कर दिया कि सरकारी कामकाज में लापरवाही और शिकायतों के समाधान में देरी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी। बाइट : DC साहिल गुप्ता
0
0
Report
Advertisement

जसपुर विधायक आदेश चौहान की खुली चेतावनी से खाकी महकमे में हड़कम्प

Jaspur, Uttarakhand:उत्तराखंड के जसपुर में आज सियासी भूचाल आ गया, जब जसपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में उग्र कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर पुलिस-प्रशासन के इकबाल को सीधी चुनौती दे डाली! एक नहीं, बल्कि दो-दो लिखित शिकायतों के साथ कोतवाली पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने पुलिसिया कार्रवाई के दोहरे मापदंडों और पक्षपात की बखिया उधेड़ कर रख दी। एक तरफ हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित 'शुद्धिकरण' का ड्रामा रचकर छुआछूत की घटिया मानसिकता का नंगा नाच किया गया, तो दूसरी तरफ मौलाना के बयान पर फौरन एक्शन लेने वाली पुलिस ने भाजपा विधायक शिव अरोड़ा की भड़काऊ टिप्पणी पर आंखें मूंद लीं! इसी दोहरे रवैये पर भड़के विधायक आदेश चौहान ने सत्ता के नशे में चूर और पुलिस महकमे के दबाव में काम कर रहे अफसरों को खुलेआम दहला देने वाली चेतावनी दी है कि '2027 में कांग्रेस आ रही है, सुधार जाओ वरना एक-एक का हिसाब लिया जाएगा!' देखिए सतीश कुमार की यह धमाकेदार और खास रिपोर्ट... एक-एक बयान और एक-एक शिकायत से पूरी नायाब प्रसंग सामने आया।
0
0
Report

सांदीपनी स्कूल भवन के घटिया निर्माण पर निरीक्षण, पानी लीकेज और क्रैक के मुद्दे

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बिजावर के सांदीपनी स्कूल भवन में घटिया निर्माण की शिकायत के बाद आज जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर तकनीकी टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में सहायक यंत्री, ADPC, उपयंत्री , बीईओ और भवन विकास निगम (BDC) के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग निमार्ण में 2 बड़ी कमियां मिलीं टीम ने माना कि कई जगह से पानी का लीकेज हो रहा है। पाइपों के जॉइंट सही से नहीं हुए हैं, जिस कारण लीकेज है। सुधार के निर्देश दिए गए हैं।, जहां-जहां ब्लॉक और RCC का काम हुआ है, वहां पूरी बिल्डिंग में क्रैक आ गए हैं। इसके सुधार के लिए BDC को बोला गया है।बिल्डिंग बनाने मे लापरवाही हुई है जिससे यदि कौई जाली गिरने से अगर किसी बच्चे को नुकसान होता है तो जिम्मेदार कौन होगा, खेल मैदान, ट्रैक, पार्किंग अधूरी है, और RO, CCTV, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है, तो अधिकारियों ने कहा कि अभी भवन का पूरा हैंडओवर नहीं हुआ है, टेम्परेरी हैंडओवर है और ठेकेदार को सभी कमियां सुधारने के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं।
0
0
Report

भाजपा की कार्यसमिति: हर तीन महीने बैठक, युवाओं के जोश संग चुनावी रणनीति

Morena, Madhya Pradesh:भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक का समापन समापन के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस बैठक से पार्टी को नई दिशा और नया संकल्प मिला कार्यसमिति सुचारू रूप से चली वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिला सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करेंगे अब कार्यसमिति की बैठक हर तीन महीने में होगी हर विषय पर चर्चा और मंथन हुआ वरिष्ठों का अनुभव और युवाओं के जोश के साथ पार्टी काम कर रही और कारगर तरीके से काम करेगा बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने पर कोई चर्चा नहीं हुई हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना चुनाव अभी दूर है कार्यसमिति में चुनाव की चुनौतियों पर चर्चा हुई हम राम के साथ हैं कांग्रेस को अपना एजेंडा तय करना चाहिए कांग्रेके किसके साथ है...किसके साथ नहीं है युवाओं, जेन जी को लेकर चर्चा हुई अलग से रणनीति बनी पार्टी युवाओं के साथ है युवाओं को जोड़ने का काम किया जा रहा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top