209208
Kanpur - घाटमपुर विधायक ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली, उड़ा गुलाल
Garatha, Uttar Pradesh:घाटमपुर कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में विधायक सरोज कुरील ने अपने जन्मदिन के असवर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जहां पर भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विधायक के साथ जमकर होली खेली व एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। विधायक ने भी कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, कार्यकर्ताओं ने उन्हे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी मंचन किया गया। इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरघाट में गौवंश के अवशेष मिलने से सनसनी, 5 संदिग्ध हिरासत में
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी एमपी गौवंश के अवशेष मिलने से मचा हडकंप पुलिस ने 5 संदिग्धों को पकड़ा बरघाट थाना क्षेत्र का मामला एंकर: सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र में गौवंश के अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला कटंगटोला के पास का है, जहां ग्रामीणों ने गौवंश को काटकर फेंके जाने की सूचना पुलिस और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। त्योहारों के बीच सामने आए इस मामले को लेकर पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। बाइट: 1. ललित गठरै — SDOP, बरघाट 2. दिग्विजय सिंह राजपूत — प्रांतीय संयोजक, विश्व हिंदू परिषद0
0
Report
24 घंटे में जटिल सर्जरी से कॉडा इक्विना सिंड्रोम पीड़ित मरीज की विकलांगता टली
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा स्थित वेंकटेश्वरा समूह के सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल विम्स में 24 घंटे में जटिल सर्जरी कर 45 वर्षीय मरीज को स्थायी विकलांगता के खतरे से बचाया अमरोहा जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा समूह के सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल विम्स में चिकित्सकों ने कॉडा इक्विना सिंड्रोम से पीड़ित 45 वर्षीय मरीज की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की। संभल के गुन्नौर निवासी नेमचंद को दो दिन से शरीर के निचले हिस्से में सुन्नपन, संवेदना खत्म होने और मल-मूत्र पर नियंत्रण नहीं रहने की शिकायत थी। जांच में रीढ़ के निचले हिस्से की नसों पर गंभीर दबाव पाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक कॉडा इक्विना सिंड्रोम एक मेडिकल इमरजेंसी है और समय पर उपचार नहीं मिलने पर स्थायी लकवा या विकलांगता का खतरा हो सकता है। विम्स की टीम ने 24 घंटे के भीतर आपात सर्जरी कर नसों पर दबाव को दूर किया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. विशाल सिद्धू, स्पाइनल सर्जन डॉ. अमित और डॉ. राजीव त्यागी ने बताया कि सर्जरी के बाद मरीज की हालत में सुधार है। टीम में डॉ. मिस्बाह और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विपिन कुमार समेत अन्य चिकित्सक शामिल रहे।0
0
Report
गोरखपुर के अवैध हथियार तस्करी मामले में लॉरेंस बिश्नोई-बराड़-गोदारा गैंग लिंक
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर में अवैध हथियार की तस्करी पर बड़ा खुलासा हुआ है.. अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से कनेक्शन सामने आया है। फिलहाल, STF ने पूर्वांचल में पांव पसारने की कोशिश में लगे लॉरेंस, बराड़ और गोदारा गैंग को बड़ा झटका दिया है.. अब इनसे पूछताछ के बाद टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है0
0
Report
Advertisement
नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज के लिए रथ यात्रा से आंदोलन तेज
New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर अब संघर्ष समिति द्वारा जन जागरण रथ यात्रा का शुभारम्भ शुरू की गई है जिसके तहत रथ यात्रा पूरे जिले में अलग अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से समर्थन जुटाने के साथ ही जागरूक करने का काम करेगी, वही नई टिहरी बौराडी में करीब एक माह से धरना और क्रमिक अनशन जारी है।0
0
Report
झांसी की कोचिंग परिसर में भिड़ंत: CCTV में कैद मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Naugarh, Uttar Pradesh:अगली खबर झांसी से है...जहां सड़क पर जमकर हंगामा हुआ...कोचिंग से बाहर निकलते ही छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए...सड़क पर हुई मारपीट CCTV में कैद हो गई पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे और विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई...0
0
Report
गोरखपुर में 500 से अधिक उद्योग, 50 हजार युवाओं को रोजगार
Noida, Uttar Pradesh:अकेले गोरखपुर में ही 500 से अधिक उद्योग लगे हैं और 50 हजार नौजवानों को उसी में नौकरी मिली है...0
0
Report
Advertisement
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर एक्शन, 44 परिसरों पर ध्वस्तिकी शुरू
मेरठ के शास्त्रीनगर में बुलडोजर एक्शन, सेंट्रल मार्केट की घेराबंदी—भारी पुलिस फोर्स तैनातमेरठ। थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में बुधवार सुबह अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई। आवास एवं विकास परिषद की टीम पुलिस-प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची और चिन्हित परिसरों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा के मद्द्देनजर सेंट्रल मार्केट से लेकर सेक्टर-6 तक कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोकी गई है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पीएसी भी तैनात की गई है।यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के 14 जुलाई के आदेश के अनुपालन में की जा रही है। कोर्ट के निर्देश के तहत पूरी तरह व्यावसायिक गतिविधियों वाले 44 चिन्हित और सील किए गए परिसरों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानी है। संबंधित भवन मालिकों को अवैध निर्माण स्वयं हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। तय समय सीमा के भीतर निर्माण नहीं हटाने वाले परिसरों पर अब आवास एवं विकास परिषद की ओर से कार्रवाई की जा रही है। बुधवार सुबह से ही सेंट्रल मार्केट में पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना लिया। ताजा जानकारी के मुताबिक, पांच चिन्हित निर्माणों में से तीन को ध्वस्त किया जा चुका है, जबकि दो अन्य परिसरों पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान बाजार और आसपास के क्षेत्र में लोगों और व्यापारियों की आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं, बुलडोजर कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी मौके पर जुटने लगे। कार्रवाई को लेकर विरोध के हालात भी बने हुए हैं। पुलिस और एलआईयू की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इससे पहले भी सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माणों की कार्रवाई को लेकर विरोध और धरना-प्रदर्शन हो चुका है। प्रशासान की इस कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होने वाली अनुपालन रिपोर्ट से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की जानी है, जिसके मद्दजर शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में चिन्हित अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।0
0
Report
दिल्ली बॉर्डर से 15 करोड़ की कोकीन के साथ तीन विदेशी गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:15 करोड़ की कोकीन के साथ तीन विदेशी गिरफ्तार । मामला फरीदाबाद का है यहां क्राइम ब्रांच में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दिल्ली बॉर्डर इलाके से आरोपियों को गिरफ्तार किया है । फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर इस पूरे नेटवर्क के बारे में पता लगाने में जुटी है । पुलिस की गिरफ्त में नजर आ रहे इन लोगों पर आरोप है कि यह लोग नाइजीरियन और कैमरून के निवासी हैं । 2018 में यह लोग भारत आए थे जिसके बाद लगभग 3 साल से फरीदाबाद के लक्कड़पुर इलाके में रह रहे थे । क्राइम ब्रांच को इस संबंध में सूचना मिली जिसके बाद पुलिस में मौके पर पहुँची और छापा मारा । पुलिस ने आरोपियो के पास से लगभग 15 करोड़ की कोकीन , ड्रग्स बरामद की है । एसीपी क्राइम अमन यादव के मुताबिक ए पुलिस इस पूरे मामले में आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है जिससे यह पता चल सके कि यह माल कहां से आया था और कहां सप्लाई होना था । पुलिस की अभी तक की जांच के मुताबिक यह लोग इस माल को छोटी-छोटी पैकिंग में दिल्ली के आसपास के इलाकों में सप्लाई किया करते थे । रिकॉर्ड के मुताबिक 2018 में यह लोग भारत आए और उसके बाद लगभग 3 साल से फरीदाबाद बॉर्डर के लकड़पुर इलाके में एक्टिव थे । जांच में आरोपियों के पास से कोई वैलिड डॉक्युमेंट नहीं मिला है जिससे पता चल सके की एक किस आधार पर अभी तक भारत में रुके हुए थे । आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन की तो 9 और विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी मिली जिनका पुलिस रिकॉर्ड तलाश रही है ।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
मक्का के पास ड्रोन हमले पर सरकार का बयान: मीडिया के सवालों के जवाब
Noida, Uttar Pradesh:Our response to media queries regarding the drone attack near Makkah0
0
Report
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में 'एक पेड़ मां के नाम' से हरित भविष्य की पहल
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर कलेक्ट्रेट परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस विशेष अभियान में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया और कलेक्ट्रेट परिसर में पौधे रोपे। इस मौके पर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि परिसर में फलदार और छायादार दोनों ही प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। वीओ- दरअसल, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान देशव्यापी स्तर पर चलाया जा रहा है,जिसका मुख्य मकसद न सिर्फ पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है, बल्कि हर नागरिक को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी संतान की तरह देखभाल करने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान के जरिए धरती को ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचाने का संदेश दिया जा रहा है।ऐसे में ग्वालियर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में कलेक्ट्रेट परिसर में यह एक बेहद सराहनीय प्रयास देखा गया। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग वर्गों ने मिलकर सहभागिता की। पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कलेक्ट्रेट परिसर की खाली भूमि पर औषधीय, फलदार और घनी छाया देने वाले नीम, पीपल और आम अमरूद जैसे पौधे लगाए। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस मौके पर सभी से अपील की कि वे केवल पौधा लगाने तक सीमित न रहें,बल्कि एक मां की तरह उस पौधे का पालन-पोषण भी करें ताकि वह बड़ा होकर एक मजबूत वृक्ष बन सके,कलेक्ट्रेट परिसर में हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय कार्यालयों को पर्यावरण अनुकूल बनाना और आम जनता में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना है,कलेक्ट्रेट प्रशासन ने इन पौधों की सुरक्षा और नियमित सिंचाई के लिए विशेष इंतजाम भी सुनिश्चित किए हैं। बाइट- रुचिका चौहान-कलेक्टर0
0
Report
मारवाड़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दो उम्मीदवार, 21 सितम्बर मतदान
Pali, Rajasthan:नगरपालिका मारवाड़ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया, नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए प्रस्तुत, भाजपा ओर कांग्रेस दोनों पार्टियों के उम्मीदवार ने किए नामांकन प्रस्तुत, कांग्रेस पार्टी से मनोहरलाल ने एवं भाजपा से देवाराम वागोरिया ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन प्रस्तुत, उपखंड कार्यालय पर 18 सितंबर को होगी नाम वापसी प्रक्रिया, 21 सितंबर को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान ।0
0
Report
Advertisement
रावतभाटा नगर पालिका अध्यक्ष पद के नामांकन में तीन प्रत्याशी मैदान में
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भाजपा की ओर से वार्ड 16 की नवनिर्वाचित पार्षद अनुसुइया नागर ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड 36 के पार्षद अब्दुल राशिद सागर और वार्ड 11 के पार्षद तेजराज सिंह चुंडावत ने पर्चा भरा। कांग्रेस ने राशिद सागर को प्रथम वरीयता और तेजराज सिंह को वैकल्पिक प्रत्याशी बनाया है। रावतभाटा नगर पालिका में कुल 40 पार्षद हैं। भाजपा के 17, कांग्रेस के 16 और 7 निर्दलीय पार्षद हैं। अध्यक्ष बनने के लिए 21 पार्षदों का समर्थन जरूरी है।0
0
Report
रोहतासगढ़ किले तक रोपवे: 13 करोड़ के प्रोजेक्ट की गति तेज, कमेटी बनेगी
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां रोहतास जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोहतास प्रखंड से रोहतासगढ़ किला तक कैमूर पहाड़ी पर "रोपवे" बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। बता दे कि लगभग 13 करोड़ के लागत से यहां रोपवे का निर्माण होना है। लेकिन पिछले साल अचानक तकनीकी खराबी के कारण निर्माण के दौरान ही यूरोप में ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। बता दे कि तात्कालिक सीएम नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करने वाले थे। उससे पहले ही यह ध्वस्त हो गया था। इसके बाद पर्यटन की जो उम्मीदें थी। उसके साथ वह भी खत्म हो गई थी। लेकिन रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने एक बार फिर स्थल का जायजा लिया तथा रोपवे के निर्माण में जो तकनीकी गड़बड़ी हुई थी, उसके जांच के निर्देश देते हुए कहा कि इस रोपवे निर्माण योजना की गति को तेज किया जा रहा है तथा इसके गुणवत्ता के लिए निर्माण के दौरान एक सुपरवाइजिंग कमेटी भी गठित की गई है; जो इसके निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखेगी। उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही कई निर्देश भी दिए। बता दे की रोहतासगढ़ किला तक जाने के लिए अगर इस रोपवे का निर्माण हो जाता है तो यहां पर्यटकों को काफी सुविधा होगी।0
0
Report
सतना के कारगिल ढाबे के पास दोपहिया आग, देखें कैसे खाक हुई गाड़ी
Satna, Madhya Pradesh:सतना: शहर के कारगिल ढाबे के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक दो पहिया वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, अभी तक वाहन में आग लगने के मुख्य कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
