Back
कानपुर के फर्जी फर्म घोटाले में ITC घोटाला 2.66 करोड़, आरोपी गिरफ्तार
PPPraveen Pandey
Mar 21, 2026 10:01:29
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर में फर्जी फर्म बनाकर 2.66 करोड़ का घोटाला; इनपुट टैक्स क्रेडिट लाभ लेने के लिए मूंगफली के कारोबार के नाम पर 2.66 करोड़ रुपये का ITC लिया गया था. क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सीओडी क्रॉसिंग के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है. इससे पहले गिरोह के दो सदस्य जेल भेज चुके हैं. मामले में आगे की जांच जारी है. डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि राज्य कर विभाग ने फरवरी में कल्याणपुर थाने में फर्जी फर्मों के नाम पर ITC का अवैध लाभ लेने की एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अपूर्वा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से संचालित फर्म की जांच की. उसके मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित पते का सत्यापन कराया गया, जिसमें किसी तरह की व्यापारिक गतिविधि नहीं मिली. पुलिस को फर्म से मोबाइल नंबर भी गायब मिला था. डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण से फर्म बोगस निकली, जिसके संचालकों की ओर से फर्जी दस्तावेजों के सहारे अवैध तरीके से ITC کا लाभ लेने की जानकारी हुई. फर्म ने 2019-20 में 2.66 करोड़ का लाभ लिया. पुलिस ने कमल गौरव साहू और एतिशाम हुसैन को पहले ही जेल भेज दिया था, वही अब पुलिस ने दीपक कुमार उर्फ मोगली को गिरफ्तार किया गया. डीसीपी क्राइम ने बताया- गिरोह फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल, किरायानामा जैसे दस्तावेज तैयार कराते थे. इन के आधार पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में फर्जी जीएसटी फर्मों का पंजीकरण कराया जाता था. आरोपी वास्तविक व्यापार किए बिना केवल कागजों में माल की खरीद-फरोख्त दर्शाकर फर्जी इनवॉइस एवं ई-वे बिल तैयार करते थे. इन लेन-देन के आधार पर ITC का गलत तरीके से क्लेम कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जाता था. गिरोह में कई लोग कमीशन के आधार पर फर्म रजिस्ट्रेशन, बैंक खाता संचालन, बिलिंग एवं रिटर्न फाइलिंग का कार्य करते थे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRampravesh Kumar
FollowMar 21, 2026 11:06:210
Report
OBOrin Basu
FollowMar 21, 2026 11:06:030
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 21, 2026 11:05:490
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 21, 2026 11:05:380
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 21, 2026 11:05:270
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 21, 2026 11:05:130
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 21, 2026 11:04:510
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowMar 21, 2026 11:04:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 21, 2026 11:04:140
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 21, 2026 11:04:060
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 21, 2026 11:03:410
Report
0
Report