209206
Kanpur dehat - युवक ने पहले बनाए गैर सम्बन्ध , फिर शादी से किया इंकार
Mawai Bhachhan, Uttar Pradesh:घाटमपुर में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ बनाए गैर सम्बन्ध , जब युवती ने शादी करने को कहा तो युवक ने इंकार कर दिया , युवती ने घाटमपुर थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की थी . पीड़िता का आरोप है, कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है ,पीड़िता ने घाटमपुर एसीपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दीक्षा लेने वाले शिष्य ने चौंकाने वाले खुलासे किए
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-- प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने वाले एक शिष्य ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राजकुमार जी जो अभी वर्तमान में वृंदावन में रह रहे हैं उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। उन्होंने आश्रम में रह रहे भक्तों के 2 धड़े होने और जमीनी कारोबार करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं0
0
Report
हाटा नगर पालिका भ्रष्टाचार आरोपों की जांच निष्कर्ष: सभी आरोप निराधार
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर की हाटा नगर पालिका... जहां विकास कार्यों में गड़बड़ी के 11 आरोपों ने हड़कंप मचा दिया था... शिकायत हुई, जांच टीम बनी और अब जांच आख्या सामने आ गई है 11 रिपोर्ट के मुताबिक आरोपों के समर्थन में ठोस अनियमितता नहीं मिली और सभी आरोप निराधार बताए गए हैं0
0
Report
टूटे विद्युत खंभे से खेत में करंट, गन्ने की फसल जलकर राख
Karauli, Rajasthan:टूटकर गिरी विद्युत लाइन से खेत में करंट फैल गया। देखते ही देखते खेत में खड़ी गन्ने की फसल ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आने से लगभग ढाई बीघा में खड़ी गन्ने की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। पास के खेत में रखी बाजरे की कड़ब भी आग की भेंट चढ़ गई। हादसे में किसान को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल वाहन जटवाड़ा गांव के लिए रवाना हुआ, लेकिन रास्ते में अतिक्रमण के कारण गांव तक पहुंचने में परेशानी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता संकरा होने के कारण दमकल समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हो गई और फसल भारी नुकसान हो गया।0
0
Report
Advertisement
आवारा कुत्ते का आतंक, महिला समेत तीन लोगों को काटकर किया घायल
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल, महाराजगंज। नगर पंचायत परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे आवारा कुत्ते के हमले से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। अचानक हुई घटना से मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों व राहगीरों में दहशत फैल गई। बताया गया कि कुत्ते ने एक युवक के दोनों हाथों में काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। घायलों में अनीश शाह, उनकी पत्नी कमरजहां समेत एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। अनीश शाह व उनकी पत्नी कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र के मंसूरगंज निवासी बताए गए हैं। वे परतावल एक स्थित बैंक से रुपये निकालने आए थे। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया को दी। उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत कर्मचारियों को मौके पर भेजा और आवारा कुत्ते को कस्बे से बाहर करने का निर्देश दिया। इस दौरान डॉक्टर अरविंद यादव, विजय सिंह, श्रवण गुप्ता समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। घटना के बाद क्षेत्र में आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
डीडवाना में पहली बार राज्य स्तरीय नेटबॉल फाइनल: बालिकाओं ने दिखाया जोरदार प्रदर्शन
Didwana, Rajasthan:डीडवाना में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बालिका वर्ग की नेटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में पिछले पांच दिनों से चल रही इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में संत पंचमनाथ महाराज का मंगल सानिध्य रहा, जबकि जिला कलेक्टर डॉ. अवधेश मीना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 82 टीमें ने भाग लिया। इस दौरान करीब एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डीडवाना में पहली बार राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसे खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।0
0
Report
हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल BJP दफ्तर में नहीं मिले; बेनामी संपत्ति केस गरम
Jaipur, Rajasthan:एंकर जेल की हवा खाकर बाहर निकले। हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल अब भाजपा से नजदीकियां बढ़ाने की फिराक में हैं। बीजेपी को हनुमानगढ़ में रोज धमकाने वाले माननीय आज चुपके से बीजेपी कार्यालय में पहुंचे, पर पार्टी ने उनके लिए दरवाजा खोलने से मना कर दिया। घंटों इंतजार के बाद मुंह लटकाए गणेशराज बंसल निराश मुद्रा में लौट आये। पूर्व के बयान सहित खबर के अनुसार, पंचायत चुनाव के सिलसिले में बात करने आया था पर पार्टी कार्यालय के भीतर मुलाकात संभव नहीं हो पाई। हार थक कर एक कोने में बैठ गये। इसके बाद खबर बनी कि गणेशराज बंसल के विरुद्ध 57 संदिग्ध बेनामी संपत्तियों के मामले हैं और शुरुआती अनुमान के अनुसार संपत्तियों की कीमत 700 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है; पुलिस द्वारा इन मामलों को फिर से खोलने की चर्चा है और ED को सूचना भेजी गयी है। हालांकि बंसल ने खुद को साफ बताने की कोशिश की है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट किया कि ऐसे विवादित विधायक को पार्टी में जगह नहीं मिलेगी। भाजपा ने दूरी बनाए रखने की बात कही और बंसल के लिए सरकार से नजदीकी बढ़ाने के प्रयासों पर भी सवाल उठे हैं।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा के मांडल में जमीन विवाद के बाद फायरिंग; दो संदिग्ध हिरासत में
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र के आरजिया गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुभाष नगर क्षेत्र से कुछ लोग जमीन संबंधी विवाद को लेकर आरजिया पहुंचे थे। वहां एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और बाहर से आए लोगों को घेर लिया। इसी दौरान दो से तीन राउंड फायर होने की सूचना सामने आई है। फायरिंग की सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध आरोपियों को डिटेन किया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फायरिंग किसने और किन परिस्थितियों में की।0
0
Report
AI को लेकर उच्च शिक्षा में चर्चा: रांची साईं नाथ विवि में कार्यशाला
Ranchi, Jharkhand:रांची के साईं नाथ यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक क्षेत्र में एआई की भूमिका विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एआई की उपयोगिता, संभावनाएं और चुनौतियों पर विचार विमर्श किया गया। कार्यकम में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, सांसद महुआ माजी के साथ साथ साईं नाथ यूनिवर्सिटी के वीसी एस पी अग्रवाल मौजूद रहे जिसमें मुख्य रुप से डिजिटल विभाजन, इंटरनेट की सीमित उपलब्धता, डेटा की गोपनीयता, शैक्षणिक ईमानदारी के साथ साथ एआई पर अत्यधिक निर्भरता जैसी चुनौतियों को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। उच्च शिक्षा एवं व्यवहारिक अनुसंधान के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यवहारिक अनुप्रयोगों पर विस्तार से छात्रों को जानकारी दी गई। साथ ही हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में शैक्षणिक सामग्री तैयारी करने, ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा का विस्तार करने के साथ साथ झारखंड के आदिवासी छात्रों के लिए स्थानीय भाषाओं में अध्ययन संसाधन विकसित करने की संभावनाओं पर जोर दिया गया।0
0
Report
लखीमपुर-खीरी सदर कोतवाली में दुष्कर्मी को गोली मारने की मांग।
Avgawan, Uttar Pradesh:लखीमपुर में नाबालिक लड़की के साथ रैप करने वाले को पुलिश इनकाउंटर करे तथा वह किसके संपर्क में रहता है सभी की जांच हो ऐसे मुस्लिम अपराधी की तत्काल गोली मारी जाए ऐसा विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के पदाधिकारी आचार्य संजय मिश्रा ने शासन प्रशासन से मांग की है।0
0
Report
Advertisement
विद्यालय बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, जांच की मांग
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल, महाराजगंज। एम 0 जे0 नेशनल कॉलेज परतावल में 28 सितंबर 2026 से विद्यालय बंद रहने का आरोप लगाते हुए एक अभिभावक ने खंड शिक्षा अधिकारी परतावल को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत परतावल के नगरौली निवासी अजय शर्मा ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके दो बच्चे विद्यालय में यूकेजी और कक्षा तीन में पढ़ते हैं। आरोप है कि 28 सितंबर से विद्यालय लगातार बंद रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक का कहना है कि मौसम खराब होने पर विद्यालय एक-दो दिन के बजाय कई दिनों तक बंद कर दिया जाता है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है। प्रार्थना पत्र में विद्यालय प्रशासन पर अभिभावकों से उचित व्यवहार नहीं करने और विद्यालय बंद रखने का स्पष्ट कारण नहीं बताए जाने का भी आरोप लगाया गया है। अभिभावक ने खंड शिक्षा अधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, राजमती, विजय ,रेनू देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस संदर्भ में बीईओ शिवकुमार ने बताया कि शिकायत मिली है।संवधित विद्यालय के प्रबंधन को बुलाया गया है। जांचकर कारवाई की जायेगी।0
0
Report
30 लाख की लूट फर्जी: शिकायतकर्ता सहित दो गिरफ्तार
Delhi, Delhi:मोती नगर पुलिस ने 30 लाख की लूट की फर्जी कहानी का पर्दाफाश, कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी शिकायतकर्ता ने ही रची थी लूट की कहानी दो आरोपी बहादुरगढ़ हरियाणा से गिरफ्तार नौकराने वाले के पैसे हड़पने के लिए रची थी लूट की साजिश, पूरी तीस लाख की नगदी रकम और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद राजेश शर्मा वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की मोती नगर पुलिस ने ₹30 लाख की लूट की फर्जी कहानी का पर्दाफाश करते हुए शिकायतकर्ता और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपने मालिक की रकम हड़पने के इरादे से लूट की झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से पूरी ₹30 लाख की नकदी बैग सहित बरामद कर ली है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण मल्होत्रा 24 पश्चिम विहार दिल्ली और मूलरूप से अलवर राजस्थान के रूप मे हुई है इसके साथी प्रवीण उर्फ प्रेम 23 बहादुरगढ़ हरियाणा के रूप मे हुई है। वेस्टर्न रेंज जॉइन्ट सीपी सुमन गोयल पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि2 अक्टूबर 2026 को थाना मोती नगर में जखिरा फ्लाईओवर के पास लूट की वारदात को लेकर पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात शिकायतकर्ता प्रवीण मल्होत्रा से हुई। वह टिकरी कलां स्थित मदन लाल प्लास्टिक कंपनी में कैश कलेक्शन कर्मचारी के रूप में काम करता था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को उसने अपने मालिक के निर्देश पर तीन अलग-अलग स्थानों से ₹30 लाख की नकदी एकत्र की थी। इसके बाद वह मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान काली मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया और नकदी से भरा बैग छीन लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने ब्लेड से उसके सीने पर चोट भी पहुंचाई। इस शिकायत के आधार पर थाना मोती नगर में बीएनएस की धारा 309(6)/3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मोती नगर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता की शर्ट पर कोई ऐसा कट नहीं मिला, जो उसके सीने पर लगी चोट से मेल खाता हो। इसके अलावा घटना के बताए गए स्थान और समय की सीसीटीवी फुटेज में भी शिकायतकर्ता की कहानी की पुष्टि नहीं हुई।पुलिस ने जब उसके आने-जाने के रास्ते की जांच की और बयानों में विरोधाभास पाया, तो उस पर शक गहरा गया। पुलिस के अनुसार, लगातार पूछताछ करने पर शिकायतकर्ता ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने ₹30 लाख की रकम हड़पने के लिए लूट की फर्जी कहानी बनाई थी। उसने नकदी से भरा बैग अपने दोस्त प्रवीण उर्फ प्रेम को केशवपुरम मेट्रो स्टेशन पर सौंप दिया था। इसके बाद उसने कथित तौर पर रेजर ब्लेड से खुद को चोट पहुंचाई और पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास अपना मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया, ताकि घटना को असली लूट का रूप दिया सके। शिकायतकर्ता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित उसके साथी के घर पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने नकदी से भरा बैग और पूरी ₹30 लाख की रकम बरामद कर ली। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।0
0
Report
शाहबाद डेरी में दंपति के विवाद के दौरान पति ने आग लगाने की कोशिश की
New Delhi, Delhi:दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति ने घर के अंदर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पति को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर घर के अंदर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आग की चपेट में आने से व्यक्ति करीब 40 से 50 प्रतिशत तक झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी बाल्मीक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल व्यक्ति का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के कारणों और घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से कथित संबंध की बात फिलहाल शुरुआती जानकारी के तौर पर सामने आ रही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ को नया सीएमएचओ मिला; डॉ नागेंद्र सिंह सिसोदिया ने संभाली जिम्मेदारी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है. राजस्थान सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय की ओर से 3 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार डॉ. नागेंद्र सिंह सिसोदिया को प्रतापगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्य संपादन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. डॉ. सिसोदिया वर्तमान में डूंगरपुर जिले के आसपुर में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रतापगढ़ सीएमएचओ के कार्यालय में नियुक्त किया गया है. आदेश के अनुसार सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियम 3(क) के तहत कार्यालय के आहरण एवं वितरण अधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं. यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब प्रतापगढ़ के पूर्व सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के मामले चल रहे थे; अप्रैल 2026 में उन्हें प्रशासनिक कारणों से एपीओ किया गया था और सितम्बर 2026 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उनसे जुड़े कुछ मामलों में रिश्वत के आरोप में मामला दर्ज किया था. अब डॉ. नागेंद्र सिंह सिसोदिया प्रतापगढ़ सीएमएचओ का कार्यभार संभालेंगे और इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रशासनिक संचालन में नई व्यवस्था आएगी. आदेश के अनुसार वह अग्रिम आदेशों तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे.0
0
Report
जयपुर: शातिर बाइक चोर गैंग का खुलासा, 6 बाइक बरामद
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu शातिर बाइक चोर गैंग का खुलासा, 6 बाइक बरामद जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शातिर चोर राजू गुर्जर और सोनू महावर को किया गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस जवाहर सर्किल पार्किंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की कई वारदातें करना स्वीकार किया। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए करते थे बाइक चोरी राजू गुर्जर से 5 और सोनू महावर से 1 चोरी की बाइक बरामद की गई बरामद 6 बाइक में स्प्लेंडर प्लस, टीवीएस अपाचे और हीरो HF डीलक्स शामिल। आरोपियों से पूछताछ जारी, पुलिस को वाहन चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना。0
0
Report
स्पेन में रविंद्र सिंह की मौत, परिवार चाहता है शव जल्द भारत पहुँचे
Karnal, Haryana:करनाल के युवक रविंद्र सिंह की स्पेन में मौत हो जाती है और परिवार को जैसे ही पता लगता है परिवार पर दुखों का पहाड़ खड़ा हो जाता है रविंद्र सिंह 11 साल पहले विदेश गया था उसके पिता पिछले कई सालों से जर्मनी में रह रहे थे पहले पुर्तगाल फिर उसके बाद स्पेन में वह रह रहा था लेकिन अचानक परिवार वालों को दोस्तों से खबर मिलती है रविंद्र सिंह को कुछ हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है जिसके बाद परिवार को यही सूचना मिलती है अटैक आने की वजह से रविंद्र सिंह की मौत हो गई वही इधर गांव में मातम का माहौल है क्योंकि स्पेन के कागज लगे हुए थे और कुछ दिनों में वह पक्का भी होने वाला था लेकिन इस दुख बड़ी खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ ए गिरा है रविंदर सिंह के चाचा का कहना है कि 2015 में रविंदर जर्मनी गया था लेकिन महाकक्षों की दिक्कत थी जिसके बाद से पुर्तगाल जाना पड़ा और फिर उसके बाद वह स्पेन चला गया जहां पर उसके कागज लगे हुए थे अपना कमाता था खाता था कोई दिक्कत परेशानी नहीं थी लेकिन अचानक से इस खबर ने सबको हिला कर रख दिया है वहीं इस हादसे की सूचना जैसे ही उसके पिता को मिलती है वह भी जर्मनी से स्पेन की तरफ जाते हैं वहां से कागजी कार्रवाई की जारी है ताकि रविंदर सिंह का शव जल्दी भारत आ सके तो वही परिवार के लोगों का भी कहना है कि सरकार से अपील है जितनी जल्दी हो सके रविंदर सिंह का सब भारत आ जाए और हम उसकी आखिरी विदाई दे सके ।0
0
Report
Advertisement
