Kanpur Nagar
Kanpur Dehat: घाटमपुर में चोरों का आतंक
Garatha, Uttar Pradesh:घाटमपुर कस्बे में देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। इनमें से एक घर में चोरी करने में चोर सफल रहे, जबकि दो घरों में परिजनों के जाग जाने पर चोर भाग निकले।
चोरी के दौरान परिजनों और चोरों के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान एक चोर अपना मोबाइल फोन छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चोरों की पहचान के लिए मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
oak leaf butterfly पर नई खोज सामने आई
Noida, Uttar Pradesh:oak leaf butterfly0
0
Report
रोहतास के सासाराम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज से सासाराम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई है। सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें रोहतास जिला के सभी तीन अनुमंडलों के विभिन्न विद्यालयों के कुल 6500 बच्चे भाग लेंगे। डीएम ने बताया कि आज शुरुआती दिन 3500 छात्र-छात्राएं इस विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं। अगले तीन दिनों तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसमें चयनित बच्चों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। बिहार सरकार के खेल विभाग एवं राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में इसका आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन हो रहा है। इस दौरान डीडीसी डा. आकांक्षा आनंद, एडीएम ललित भूषण रंजन, एसडीएम प्रिया रानी, खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित आदि उपस्थित हुए। बता दे कि रोहतास जिला के विभिन्न खेल संघ भी इसमें अपनी सहभागिता निभा रही है। बाईट -- दीपक कुमार मिश्रा (जिलाधिकारी) रोहतास। बाईट -- डा. आकांक्षा आनंद (डीडीसी) रोहतास。 बाईट -- प्रिया रानी (एसडीएम) सासाराम सदर。0
0
Report
Hamirpur: चोरी-छिपे ससुराल गया युवक छत से गिरकर मौत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-चोरी छिपे ससुराल गया युवक छत से गिरा, छत से गिरने से युवक की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों के साथ घायल को लेकर सीएचसी पहुँची, अस्पताल में चिकित्सक ने जाँच के बाद युवक को मृत घोषित किया, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस के मुताबिक चोरी छिपे छत के रास्ते ससुराल में आना जाना करता था मृतक युवक, छत के रास्ते पत्नी से मिलने ससुराल गया था युवक, बिंवार थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
सरगुजा के अलकापुरी जंगल में खेत-करंट से हाथी की मौत, वन विभाग जांच शुरू
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग करेंट लगने से हाथी की हुई मौत。 खेत की रखवाली के लिए बिछाए गए करेंट का शिकार हुआ जंगली हाथी。 हाथी की मौत की सूचना मिलने के बाद वन विभाग में मचा हड़कंप。 वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुचे। वन विभाग हाथी के मौत के मामले कर रहा जांच। तीन डॉक्टरों की टीम की निगरानी में पोस्टमार्टम जारी。 उदयपुर वन परिक्षेत्र के अलकापुरी जंगल की घटना。0
0
Report
NSA हटने के बाद मुल्ला अफरोज के चार मामलों पर संभल कोर्ट में महत्त्वपूर्ण सुनवाई
Sambhal, Uttar Pradesh:सभल दंगे के आरोपी मुल्ला अफरोज की हत्या के मामले में जिला कोर्ट में पेशी. मुल्ला अफरोज वकीलों के साथ जिला कोर्ट पहुंचा. हत्या के 1 केस के मामले में आज जिला कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. NSA रद्द होने के बाद मुल्ला अफरोज पर सभल दंगे से जुड़े 4 केस अभी भी बरकरार.. संभल दंगे से जुड़े 4 मामलों के केस में मुल्ला अफरोज को हो सकती है बड़ी सजा .NSA रद्द होने के बाद मुरादाबाद जेल से रिहा होकर कल देर रात घर पहुंचा था मुल्ला अफरोज .जिला कोर्ट पहुंचे मुल्ला अफरोज में NSA हटाये जाने पर सुप्रीम कोर्ट की तारीफ ..जिला न्यायालय , चन्दौसी का मामला TT मुल्ला अफरोज , संभल दंगे का आरोपी WKT कोर्ट से सुनील सिंह बाइट .. मोहम्मद कमर , मुल्ला अफरोज के बकील0
0
Report
सपा के राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन का बायन,बोले-मुस्लिम नेतृत्व को खत्म कर रहे अखिल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक और उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन की बैठक में मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई, जबकि गठबंधन के नेताओं ने अपने राजनीतिक हितों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।मौलाना ने कहा कि देश के मुसलमान कई समस्याओं और मुद्दों से जूझ रहे हैं। उन्होंने समान नागरिक संहिता, मदरसों से जुड़े फैसलों और विभिन्न धार्मिक स्थलों से जुड़े विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर विपक्षी नेताओं की ओर से कोई स्पष्ट चर्चा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इससे मुस्लिम समाज में निराशा और नाराजगी है।उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव और धनराज नथानी के नाम घोषित किए जाने पर भी मौलाना ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सपा में मुस्लिम नेताओं के नामों पर भी विचार किया जा सकता था, लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया।मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव मुस्लिम नेतृत्व को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा में अबु आसिम आजमी, सलीम इकबाल शेरवानी और आजम खां के परिवार सहित कई मुस्लिम नेताओं में से किसी को राज्यसभा भेजा जा सकता था।उन्होंने धनराज नथानी के पिता के भाजपा से राज्यसभा सदस्य होने का उल्लेख करते हुए सपा नेतृत्व से सवाल किया कि भाजपा नेता के बेटे को राज्यसभा भेजने का निर्णय क्यों लिया गया। मौलाना ने इसे लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के इस फैसले से मुस्लिम समाज में नाराजगी है।मौलाना ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज अखिलेश यादव के इस रवैये का जवाब देगा।0
0
Report
Advertisement
चारकोल से बना आर्ट: कला की नई मिसाल
Noida, Uttar Pradesh:ART FROM CHARCOAL0
0
Report
डंपर दुर्घटना से मासूम की मौत: ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे किया जाम
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली - डंपर की टक्कर से बच्चे की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम किया स्टेट हाईवे दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने किया स्टेट हाईवे जाम स्टेट हाईवे पर गांव के पास में ब्रेकर बनाए जाने की मांग पर अड़े ग्रामीण सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मनऊ खेड़ा गांव के पास डंपर की टक्कर से घायल हुआ था 9 वर्षीय मासूम इंद्रपाल इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में हो गई थी मौत शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा बहराइच स्टेट हाईवे का मामला0
0
Report
त्योहारी सीजन में कमर्शियल गैस सिलेंडर कीमतें बढ़ीं, कारोबारी लागत पर असर
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली त्योहारी सीजन शुरू होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, मिठाई, नमकीन और चाय-नाश्ते का कारोबार करने वाले छोटे-बड़े व्यवसायियों की लागत बढ़ गई है। 1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी लागू हुई है। सिंगरौली में भी गैस की कीमत 3064 तक पहुंच गई है। अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर है। कमर्शिकल गैस सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों और नाश्ते की मांग बढ़ती है। सिंगरौली में भी होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, मिठाई और नमकीन की दुकानों सहित बड़ी संख्या में छोटे कारोबारी व्यावसायिक गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। गैस की कीमत बढ़ने से इनके रोजाना के संचालन खर्च पर सीधा असर पड़ना स्वाभाविक है। पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कई बार बदलाव देखने को मिला है। सितंबर में भी कीमत में बढ़ोतरी हुई थी और अब अक्टूबर में एक बार फिर दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ती लागत का असर कारोबारियों के मुनाफे पर पड़ सकता है। वहीं, यदि बढ़ी हुई लागत को पूरा करने के लिए खाद्य पदार्थों की कीमतों में इजाफा किया जाता है तो इसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है। सिंगरौली जैसे औद्योगिक जिले में होटल, ढाबे और छोटे खान-पान के कारोबार बड़ी संख्या में लोगों की रोजी-रोटी से जुड़े हैं। ऐसे में कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने के साथ ही कारोबार की लागत का बढ़ना इन व्यवसायों के लिए एक अतिरिक्त चुनौती है। खासकर छोटे दुकानदारों के सामने लागत और ग्राहकों की खरीद क्षमता के बीच संतुलन बनाए रखने की चुनौती रहती है। फिलहाल घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इस बदलाव के तहत बढ़ोतरी नहीं की गई है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि का असर मुख्य रूप से व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाले प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा। त्योहारी सीजन में अब इसका असर सिंगरौली के स्थानीय बाजार में खान-पान की वस्तुओं की कीमतों और कारोबार की लागत पर कितना पड़ता है, यह आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा.0
0
Report
Advertisement
Kotputli: स्वच्छता अभियान के तहत गोरधनपुरा में एक दिन, एक घंटा श्रमदान — बावड़ी परिसर साफ
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के गोरधनपुरा ग्राम पंचायत के आसपुरा स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर की बावड़ी परिसर में “एक दिन, एक घंटा स्वैच्छिक श्रमदान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गोपाल लाल मीणा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, ग्रामजन एवं स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। श्रमदान के दौरान बावड़ी परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर कचरा एवं अनावश्यक सामग्री हटाई गई। सामूहिक श्रमदान से बावड़ी परिसर का स्वरूप निखरा और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति सहभागिता एवं जिम्मेदारी की भावना को बल मिला। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गोपाल लाल मीणा ने उपस्थित अधिकारियों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों, जलस्रोतों एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। डॉ. मीणा ने कहा कि प्राचीन बावड़ियां हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ जल संरक्षण की परंपरा की भी प्रतीक हैं। ऐसे स्थलों की साफ-सफाई एवं संरक्षण के लिए प्रशासन के साथ आमजन की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। उन्होंने कहा कि “एक दिन, एक घंटा” का यह श्रमदान केवल एक दिन की गतिविधि न रहकर निरंतर स्वच्छता के संकल्प में परिवर्तित होना चाहिए। सामूहिक प्रयासों से गांव, सार्वजनिक स्थल और जलस्रोत स्वच्छ एवं सुंदर बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर के निर्देशन में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिलेभर में ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे.0
0
Report
पदमनाभपुर में घर के बाहर खड़ी कार में आग, दमकल ने तुरंत काबू पाया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां देर रात घर के सामने खड़ी कार में अचानक आग लग गई है आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई तो वहीं फॉरेन आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मुस्तैदी के साथ एक दम कल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया तो वही आग को बढ़ने से रोका गया दरअसल पदमनाभपुर में नलिन कुमार लुनिया की कार घर के बाहर खड़ी थी तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कर धु धु कर स्वाहा हो गई दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया वरना रिहायशी इलाके में बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.0
0
Report
हनुमानगढ़ में 4 अक्टूबर को मां ब्रह्माणी का पंचम मंगलपाठ महोत्सव और दिव्य ज्योति दर्शन
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में मां ब्रह्माणी का पंचम मंगलपाठ महोत्सव 4 अक्टूबर को,पल्लू धाम से आएगी अखंड ज्योत, दिव्य ज्योति दर्शन के साथ होगा महाप्रसाद वितरण हनुमानगढ़ में पल्लू धाम परिवार की ओर से 4 अक्टूबर को पंचम मंगलपाठ महोत्सव और दिव्य ज्योति दर्शन कार्यक्रम होगा। यह आयोजन टाउन स्थित चिल्ड्रन स्कूल के सामने कामधेनु सत्संग भवन में ''एक शाम मां ब्रह्माणी के नाम'' थीम पर होगा। कार्यक्रम के प्रचार के लिए गुरुवार को एक रथ रवाना किया गया। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव पल्लू धाम के पुजारी की देखरेख में होगा, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु आएंगे। पल्लू धाम से मां की अखंड ज्योत भी लाई जाएगी, जिसके दिव्य ज्योति दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन शहर की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना के लिए लगातार पांच साल से हो रहा है。0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर में प्रधान पर धन उगाही और बिना नोटिस झुग्गियां गिराने का आरोप
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर। सदर तहसील के बंधुआकला थाना क्षेत्र के मुडुई नेवादा गांव में गरीब परिवारों की झुग्गियां जेसीबी से गिराए जाने का मामला सामने आया है। बेघर हुए परिवार बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों का आरोप है कि वे पिछले 10 से अधिक वर्षों से ग्राम सभा की जमीन पर झुग्गी और छप्पर डालकर रह रहे थे। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान ने पहले आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर पैसे लिए और बाद में अतिरिक्त धनराशि की मांग की। पैसा नहीं दे पाने पर पट्टा नहीं दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि 28 सितंबर को बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के जेसीबी बुलाकर उनकी झुग्गियों को ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई के बाद कई परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवारों ने डीएम से मांग की है कि उन्हें जमीन से बेदखल न किया जाए, कब्जा पूर्ववत कायम रखा जाए और नियमानुसार आवासीय पट्टा दिया जाए। मामले में ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की जांच और न्याय की मांग की है।0
0
Report
यूपी राज्यसभा उम्मीदवार पर झारखंड में सियासी घमासान
Ranchi, Jharkhand:यूपी में हो रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है, पर चर्चा झारखंड में भी गूंज रहा है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी को उम्मीदवार बनाया तो आवाज झारखंड कांग्रेस कोटे के मंत्री की तरफ से भी आई , कहा ये ठीक परंपरा नहीं, उम्मीदवारी कैंसिल होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव , उम्मीदवारी और नामांकन झारखंड में राजनीतिक चर्चा में है परिमल नाथवानी के बेटे को यूपी में सपा ने राज्य सभा उम्मीदवार बनाया तो झारखंड में कांग्रेस कोटे से स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, ये ठीक परंपरा नहीं है, उनका उम्मीदवारी कैंसिल होना चाहिए ,ये बिल्कुल गलत है।नाथवानी जी झारखंड से लड़ेंगे भाजपा से और यूपी में उनका बेटा लड़ेगा सपा से ,ये क्या है । बाप बेटा का देश है या व्यवसायियों का देश है। मैं कहना चाहता हूं राज्यसभा का सांसद वैसे लोगों को बनाइये जिसने पार्टी में समर्पित जीवन दे दिया , व्यवसाई को बना रहे हैं। सपा से मेरा आग्रह होगा , इंडिया ब्लॉक से हैं ,उनको कहूंगा पता कर लें अभी उनके फादर झारखंड से बीजेपी से जीते हैं उनके बेटा को सपा यूपी से उम्मीदवार बनाएगा तो क्या मैसेज जायेगा। सपा से आग्रह होगा इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए। धन बल के प्रयोग से बने हैं तो दिक्कत है।0
0
Report
दानिश आज़ाद अंसारी बोले इंडी गठबंधन डूबता जहाज, राज्यसभा प्रत्याशी से क्या होगा नतीजा
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने ज़ी न्यूज से बातचीत में बताया कि इंडी गठबंधन डूबता हुआ जहाज है यह लोग साजिश के तहत काम कर रहे हैं इनमें नहीं आपस में प्रेम है बस भाजपा की शिकायतों के अलावा उनके पास कुछ नहीं है साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा में तीन प्रत्याशी खड़ा करके तो देखें इसका क्या परिणाम होगा उनको खुद ही पता चल जाएगा और क्या कुछ कहा सुनिए...0
0
Report
Advertisement
