icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीधी में कस्तूरबा बालिका छात्रावास की पानी टंकी साफ कराने का वीडियो वायरल; जांच

Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी:छात्राओं से टंकी साफ कराने का वीडियो वायरल, एडीएम ने दिए जांच के आदेश सीधी जिले के सेमरिया स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दर्जन से अधिक छात्राएं छात्रावास की खुली छत पर चढ़कर पानी की टंकी साफ करती दिखाई दे रही हैं। वीडियोस सामने आने के बाद एडीएम बी.पी. पांडेय ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।viral वीडियो ने छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न माना जाएगा। बाइट एडीएम बीपी पांडे
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली धर्मसंघ महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पूजन का आयोजन

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सिविल लाइनों स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजन का आयोजन हुआ। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी रहे उपस्थित देश भर से श्रद्धालुओं और भक्तों का हुआ आगमन ब्रह्मलीन स्वामी करपात्री जी,ब्रह्मलीन स्वामी निरंजन देव तीर्थ,ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णबोद्धाश्रम के चित्र पर संत परानंद तीर्थ और स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने किया पूजन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म के कारण पूरी दुनिया है स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा वर्ग को राष्ट्र निर्माण हेतु आगे आना चाहिए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की वर्ष 2014 के बाद देश की ताक़त बढ़ी है स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की अब समय आ गया है जब मथुरा में भगवान कृष्ण का भाई मंदिर बने देश भर से आए श्रद्धालुओं ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का किया पूजन
0
0
Report

यूपी के 3D कंट्रोल रूम में 500 कैमरे से कांवड़ सुरक्षा के लिए निगरानी

Meerut, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंटिग्रेटेड कंट्रोल रूम से एक्सक्लूसिव तस्वीरें और वॉक थ्रू कांवड़ के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश ने पुलिस ने अपने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है इसी के मद्देनज़र आज 1 ड्रिल किया गया ड्रिल के दौरान मेरठ रेंज के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे कावड़ के नोडल अफ़सर ने और अन्य अधिकारियों ने पुलिसवालों को पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफ़ किया है उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंटिग्रेटेड 3D आयी सी कंट्रोल रूम में लगभग 5 सौ कैमरों के ज़रिये निगरानी रखी जा रही है यहाँ पर AI FACE डिटेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है इसके अलावा इस कंट्रोल रूम से मैट्रिक्स केंद्रीय सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफ़ॉर्म पर नज़र रखी जा रही है साथ ही सभी चैनलों की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। अब यह इस कंट्रोल रूम मैं चौबीसों घंटे सातों धन पुलिसवालों की ड्यूटी लगायी गई है यह सिर्फ़ ड्यूटे यहाँ काम करेंगे सबसे बड़ी बात यह है कि इस कंट्रोल रूम में ज़िला प्रशासन और शासन के लोग भी मौजूद रहेंगे इसके अलावा कांवडियों को होने वाली किसी भी असुविधा को 3-4 के अंदर हल करने की कोशिश होगी इसमें जाए सड़क की व्यवस्था हो पानी की व्यवस्था हो खाने पीने की व्यवस्था हो या मेडिकल चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था हो इसके अलावा संदिग्ध लोगों के बारे में मेरठ रेंज के दूसरे ज़िलों को बताने के लिए भी यहाँ पर सिस्टम लगाए गए हैं।
0
0
Report

यूपी के 3D कंट्रोल रूम से कांवड़ सुरक्षा: 500 कैमरे, AI फेस डिटेक्शन

Meerut, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंटिग्रेटेड 3D आयी सी कंट्रोल रूम में लगभग 5 सौ कैमरों के ज़रिये निगरानी रखी जा रही है यहाँ पर AI FACE डिटेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है इसके अलावा इस कंट्रोल रूम से मैट्रिक्स केंद्रीय सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफ़ॉर्म पर नज़र रखी जा रही है साथ ही सभी चैनलों की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। अब यह इस कंट्रोल रूम मैं चौबीसों घंटे सातों धन पुलिसवालों की ड्यूटी लगायी गयी है यह सिर्फ़ डूबे यहाँ काम करेंगे सबसे बड़ी बात यह है कि इस कंट्रोल रूम में ज़िला प्रशासन और शासन के लोग भी मौजूद रहेंगे इसके अलावा कांवडियों को होने वाली किसी भी असुविधा को 3-4 के अंदर हल करने की कोशिश होगी इसमें जाए सड़क की व्यवस्था हो पानी की व्यवस्था हो खाने पीने की व्यवस्था हो या मेडिकल चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था हो इसके अलावा संदिग्ध लोगों के बारे में मेरठ रेंज के दूसरे ज़िलों को बताने के लिए भी यहाँ पर सिस्टम लगाए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

SC ने मनमोहन सिंह को कोयला घोटाला मामले में क्लीन चिट दी

Noida, Uttar Pradesh:'History Will Be Kinder to Me'... निधन के डेढ़ साल बाद सच साबित हुई मनमोहन सिंह की बात, कोयला घोटाला में SC से मिली क्लीन चिट जनवरी 2014 में देश के तब के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा था कि 'History will be kinder to me'—यानी भविष्य में इतिहास उनके साथ इंसाफ करेगा, उनके काम का निष्पक्ष मूल्यांकन होगा। आज उनकी बात कोर्ट में सही साबित होती नजर आई। उनके निधन के डेढ़ साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि कोयला घोटाला मामले में निचली अदालत की ओर से उन्हें जारी किया गया समन गलत था। यह समन निचली अदालत के जज ने CBI की ओर से दो क्लोजर रिपोर्ट खारिज करते हुए जारी किया था। SC ने निचली अदालत के आदेश को गलत माना आज चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि स्पेशल सीबीआई जज भरत पराशर के पास CBI की ओर से दाखिल चार्जशीट को खारिज कर, उन्हें समन करने का कोई पुख्ता कारण नहीं था। कोर्ट ने कहा कि हम इस समन की वैधता को चुनौती देने वाली मनमोहन सिंह की अर्जी को स्वीकार करते हैं। CBI की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए हम इस केस को बंद कर रहे हैं. मामला क्या था यह मामला ओडिशा के ता लबीरालCoal ब्लॉक के 2005 आवंटन से जुड़ा था। तब यह आरोप लगा था कि आदित्य बिड़ला समूह के हिंडाल्को को इस आवंटन में नियमों से हटकर लाभ पहुंचाया गया। स्पेशल सीबीआई जज भरत पराशर ने 11 मार्च 2015 में मनमोहन सिंह को समन जारी किया था। कोर्ट ने उन्हें 8 अप्रैल को पेश होने के लिए समन जारी किया था। हालांकि यह समन के खिलाफ मनमोहन सिंह सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील पर 1 अप्रैल 2015 को इस समन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित रहा और समन की वैधता पर अंतिम फैसला नहीं आ सका। इसी बीच दिसंबर 2024 में मनमोहन सिंह का निधन हो गया। आज कोर्ट में क्या हुआ आज यह मामला चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉय माल्या बागची, जस्टिस वी मोहना की बेंच के सामने लगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पेश हुए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मनमोहन सिंह के निधन के बाद भले ही यह अपील तकनीकी रूप से खत्म (Infructuous) हो गई हो, लेकिन ट्रायल कोर्ट ने उनके खिलाफ जो टिप्पणियां की थीं, उन्हें हटाया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की यह अपील तकनीकी रूप से समाप्त मानी जा सकती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के लिए यह देखना जरूरी था कि निचली अदालत का यह फैसला कानूनन वैध है या नहीं। इसलिए हमने CBI की दोनों क्लोज़र रिपोर्ट का अध्ययन किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारा मानना है कि निचली अदालत जज ने CBI की क्लोज्र रिपोर्ट खारिज करते समय तय कानूनी सिद्धांतों का पालन नहीं किया। उनके पास ऐसा कोई ठोस कारण नहीं था, जिसके आधार पर क्लोज़र रिपोर्ट ठुकराकर उन्हें समन किया जाता।
0
0
Report

गुरु पूर्णिमा: 516 स्थलों पर गुरु वंदन, खेतड़ी के बाबा मक्खनदास आश्रम भी शामिल

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं गुरु पूर्णिमा पर खेतड़ी के बाबा मक्खनदास आश्रम में गुरु वंदन सीएम भजनलाल शर्मा का संदेश और पूजा सामग्री की गई भेंट विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने संत सुरेश दास का किया सम्मान शॉल, गुरु दक्षिणा और प्रसाद अर्पित कर लिया आशीर्वाद बोले— मोदी और भजनलाल के नेतृत्व में सनातन संस्कृति सशक्त गुरु परंपरा से संस्कारवान और विकसित समाज का होगा निर्माण प्रदेश के 516 धार्मिक स्थलों पर हुआ गुरु वंदन कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेशभर के 516 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आयोजित 'गुरु वंदन कार्यक्रम' के तहत झुंझुनूं जिले के खेतड़ी स्थित बाबा मक्खनदास आश्रम में भी श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजन हुआ। कार्यक्रम में खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने आश्रम पहुंचकर संत सुरेश दास का शॉल ओढ़ाकर, प्रसाद एवं गुरु दक्षिणा अर्पित कर गुरु वंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया सम्मान पत्र और पूजा सामग्री भी भेंट की गई। कार्यक्रम में खेतड़ी एसडीएम सुनील कुमार चौहान, डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क, सीआई बुद्धि प्रसाद, ईओ नागरमल गुर्जर, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजेश शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशभर में आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम इसी सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सनातन संस्कृति का नया अध्याय प्रारंभ हुआ है। जो विकसित, संस्कारवान और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भारत तथा राजस्थान के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान करते हैं तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश के 516 धार्मिक स्थलों के लिए अपना संदेश और पूजा सामग्री भेजी थी। इनमें झुंझुनूं जिले के 15 धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। जिनमें खेतड़ी का बाबा मक्खनदास आश्रम भी प्रमुख रूप से शामिल रहा। यहां श्रद्धा, सम्मान और सनातन परंपरा के भाव के साथ गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाइट : इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, विधायक, खेतड़ी
0
0
Report

प्रतापगढ़ रामद्वारा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में दीक्षा और आस्था का उल्लास

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर स्थित रामद्वारा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के भंडारी संत शम्भूराम महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान संत शंभूराम ने सामूहिक दीक्षा प्रदान करते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। सद्गुरु ही जीवन के अंधकार को दूर कर ज्ञान और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। चातुर्मास के अंतर्गत आयोजित गुरु पूर्णिमा समारोह में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतापगढ़ रामद्वारा पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रभु स्वामी रामचरण महाराज के स्वरूप के पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद तालाब स्थित रामद्वारा में स्वामी गिरधरदास महाराज एवं स्वामी रामदास महाराज के समाधि स्थलों पर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। दिनभर श्रद्धालुओं ने संत शंभूराम के चरण पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने प्रवचनों में संत शंभूराम ने कहा कि गुरु केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि चेतना का स्वरूप हैं। उन्होंने बताया कि 'गु' का अर्थ अंधकार और 'रु' का अर्थ प्रकाश है। गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा, समर्पण, श्रद्धा और विश्वास के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सद्गुरु की कृपा से ही आत्मकल्याण और ईश्वर प्राप्ति کا मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम के दौरान कई नए Shishyas को सामूहिक दीक्षा प्रदान की गई। प्रवचन के बाद महाआरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में विशाल महाप्रसादी ka आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ में कांवड़ यात्रा: सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, जीरो इन्सिडेंट का लक्ष्य

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और पवित्र माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. शासन से मिले निर्देशों के बाद हापुड़ जिले में पुलिस और प्रशासन द्वारा कांवड़ मार्गों पर स्थित सभी मीट की दुकानें अगले 14 दिनों तक पूरी तरह से बंद करा दी गई हैं. इसके अलावा, कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी शराब के ठेकों को पर्दों और तिरपाल से ढक कर बंद कर दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और भावनाओं को किसी भी प्रकार की ठेस न पहुंचे. स्थानीय नागरिक सौरभ का कहना है कि प्रशासन का यह निर्णय बेहद सराहनीय है क्योंकि कांवड़ यात्रा के दौरान जल चढ़ाने तक 30 जुलाई से 14 अगस्त तक पवित्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है. वहीं, हापुड़ पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए दो मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है पहला, भारी वाहनों का रूट डायवर्जन और दूसरा, ब्रजघाट से जल उठाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा. ​सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पूरे जनपद को जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है. रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों, मस्जिदों, ढाबों, हॉस्पॉट्स और नॉन-वेज दुकानों का पूरा डाटा तैयार किया गया है. इसके अलावा, सुरक्षा और निगरानी के लिए जिले भर में 514 सीसीटीवी और 158 आईपी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लाइव फीड कंट्रोल रूम में मिलेगी. ​एसपी ज्ञानंजय सिंह ने स्पष्ट किया कि इस बार जीरो इंसिडेंट और जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है ताकि कोई भ्रामक या नकारात्मक खबर न फैले. माहौल खराब करने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर एनएसए, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर जैसी धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि कांवड़ मार्ग पर सफाई, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है. सभी दुकानदारों और ठेका संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे इन आदेशों का कड़ाई से पालन करें. उल्लंघन करने वालों पर त्वरित व सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. खाद्य विभाग की तरफ से ग्राहक संतुष्टि के लिए क्यू आर कोड भी खान पान की दुकानों पर चस्पा किए जा रहे हैं और साथ ही दुकानदारों को साफ सफाई के लिए सख्त हिदायत दी जा रही है. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के कोने-कोने से आने वाले कांवड़ियों की यात्रा पूरी तरह से सुगम, सुरक्षित और आस्था के अनुकूल माहौल में पूरी हो सके. बाइट - सौरभ, स्थानीय बाइट - गिरधारी लाल, दुकानदार बाइट - ज्ञानंजय सिंह, एसपी हापुड़
0
0
Report
Advertisement

DJB 179वीं बोर्ड बैठक: यमुना सफाई और सीवर योजनाओं में बड़े कदम

New Delhi, Delhi:डीजेबी की 179वीं बोर्ड बैठक: प्रमुख बातें दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की 179वीं बोर्ड बैठक में यमुना सफाई और सीवर व्यवस्था को लेकर कई अहम फैसले लिए गए。 सरकार ने कहा कि यमुना की सफाई और दिल्ली की सीवर समस्या का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में लगातार पीएमओ से प्रगति और तय समयसीमा पर अपडेट मांगा जाता है。 सरकार ने दोहराया कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले यमुना को साफ करने का वादा पूरा किया जाएगा。 दिल्ली में जितना सीवेज उत्पन्न होता है, उसके मुकाबले उपचार (Treatment) की क्षमता कम है। इसे बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। सरकार के अनुसार, जब नई सरकार ने कार्यभार संभाला था तब 749 MGD सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता थी, जिसे बढ़ाकर अब 814 MGD किया जा चुका है। मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के अपग्रेडेशन से 62 MGD अतिरिक्त क्षमता जोड़ी गई है। अगले 21 महीनों में सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता बढ़कर 1,046 MGD हो जाएगी। दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसे घर हैं, जहां अब तक हाउस सीवरेज कनेक्शन नहीं था। इन्हें जोड़ने का काम तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजेबी के करीब 30 लाख ग्राहक हैं, जबकि बिजली के 60-65 लाख उपभोक्ता हैं। सरकार का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग बिना पंजीकरण के पानी का उपयोग कर रहे हैं। सभी जल बोर्ड उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराई जाएगी, ताकि डेटा अपडेट हो और बिल सही उपभोक्ताओं तक पहुंचे। बिल जनरेट करने और घर-घर पहुंचाने का काम एक ही एजेंसी करेगी, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना कम होगी। खाली पदों को भरने के लिए 700 कर्मचारियों की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी। 'यंग एक्वा लीड इंटर्नशिप प्रोग्राम' शुरू होगा। जल बोर्ड में इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा。 15 डीएसटीपी (DSTP) परियोजनाओं पर करीब ₹2,000 करोड़ खर्च होंगे, जिससे लगभग 20 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। 989 किलोमीटर नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस पर करीब ₹1,600 करोड़ खर्च होंगे और 33 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। सरकार का दावा है कि ये सभी प्रमुख परियोजनाएं 18 महीनों में पूरी कर ली जाएंगी। नालों के इन-सीटू ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाएगी। इनलेट और आउटलेट पर मीटर लगाए जाएंगे, जो हर 5 मिनट में पानी की गुणवत्ता के मानकों का डेटा रिकॉर्ड करेंगे। नजफगढ़ ड्रेन के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है。 संगम विहार में पानी की समस्या के समाधान और तुगलकाबाद में भूमिगत जलाशय (Underground Reservoir) बनाने की योजना पर काम किया जाएगा。 सरकार ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में केवल प्रचार हुआ, बुनियादी सीवर और जल ढांचे पर पर्याप्त काम नहीं किया गया। दिल्ली के हर वार्ड में मुफ्त वाटर एटीएम लगाए जाएंगे।पहले चरण में 250 सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक (State-of-the-Art) वाटर एटीएम स्थापित किए जाएंगे। इनसे स्कूली बच्चों के साथ-साथ राहगीरों को भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक वाटर एटीएम की क्षमता 2,000 लीटर होगी。 दिल्ली की 170 कॉलोनियों में हाउस सीवर कनेक्शन का काम फिलहाल शुरू नहीं हो पाया है。 सरकार के अनुसार, ये कॉलोनियां ओ-ज़ोन (O-Zone) या वन क्षेत्र (Forest Area) में आती हैं, इसलिए काम शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से एनओसी (NOC) लेना आवश्यक है。 सरकार ने कहा कि इन 170 कॉलोनियों को छोड़कर बाकी सभी कॉलोनियों में हाउस सीवर कनेक्शन का काम तेजी से चल रहा है।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र में 34वां नशामुक्त कांवड़ शिविर शुरू, श्रद्धालुओं को मुफ्त सेवाएं

Kurukshetra, Haryana:महादेव के नाम का करें नशा, कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार के नशे से रहें दूर श्री दुखभंजन महादेव मंदिर में 34वें नशा मुक्त कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ, 12 अगस्त तक श्रद्धालुओं को मिलेगी निशुल्क सेवा कुरुक्षेत्र:-कुरुक्षेत्र के स्नेहित सरोवर पर स्थित श्री दुखभंजन महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित 34वें नशा मुक्त कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। मंदिर के चैयरमेन एम.के. मोदगिल ने बताया कि यह सेवा शिविर वीरवार से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। हालांकि, 11 अगस्त को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे। एम.के. मोदगिल ने कहा कि शिव शक्ति सेवा मंडल की स्थापना वर्ष 1992 में समाज सेवा और धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से की गई थी। मंडल द्वारा समय-समय पर रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ, निशुल्क आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता, निर्धन बच्चों की मदद तथा लावारिस एवं असहाय लोगों के अंतिम संस्कार जैसी अनेक सामाजिक सेवाएं लगातार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। यदि कोई नशा करना है तो भगवान शिव के नाम का करें, ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और यात्रा भी सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगी। मोदगिल ने बताया कि शिविर में कांवड़ियों के लिए तीनों समय निशुल्क भोजन, ठहरने, विश्राम, पेयजल, चिकित्सा सहायता, पैरों में मेहंदी लगाने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की कि वे नशामुक्त होकर कांवड़ यात्रा करें, प्रसाद ग्रहण करें और भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर समाज को सकारात्मक संदेश दें।
0
0
Report

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 2500 रुपये मासिक वाली लक्ष्मी योजना की घोषणा

New Delhi, Delhi:दिल्ली में रेखा सरकार का बड़ा फ़ैसला - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणा जो दिल्ली की बहनो से वादा किया था उसे कैबिनेट में पूरा किया 2500 रूपये महीना ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी 1 अगस्त से पोर्टल शुरू हो जाएगा रक्षाबंधन पर महिलाओं को ₹2,500 की पहली किस्त जारी की जाएगी। इस फैसले को लेकर जी मीडिया महिलाओ के बीच पंहुचा or उनकी राय जानी त्रिलोकपुरी मे ज्यादातर परिवार माध्यमवर्ग से आते है जहाँ पर महिलाए काम कर अपना गुजारा करती है है यहाँ की महिलाओ ने is योजना की तार्फ करते हुए सरकार का धन्यवाद kiya or कहा की महिलाओ को इससे फायदा मिलेगा सरकार का फैसला सही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top