Kanpur Nagar
Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
कानपुर देहातः जमीनी विवाद में दंपति पर धारदार हथियार से हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती
Garatha, Uttar Pradesh:सजेती थाना क्षेत्र के मऊनखत गांव में जमीनी विवाद के चलते परिवार के लोगों ने दंपति पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार कर बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में नगर पालिका के विकास के दावों की खुली पोल,श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता बदहाल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नगर पालिका के विकास के दावों की खुली पोल, श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और जलभराव से लोग परेशान, बदहाल रास्ते से अर्थी लेकर जाते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो सामने आने के बाद नगर पालिका के विकास कार्यों पर उठ रहे सवाल, श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना, करोड़ों के बजट और विकास के दावों के बीच बुनियादी सुविधा का बुरा हाल, जालौन के कोंच नगर पालिका क्षेत्र के सिंह वाहिनी मंदिर के पास बने श्मशान घाट का मामला।0
0
Report
खैरागढ़ की राजकुमारी इंदिरा सिंह कला विश्वविद्यालय ने 70 साल पूरे किए
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। एक बेटी का संगीत के प्रति लगाव, राजपरिवार का त्याग और कला-संस्कृति को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल। इसी विरासत को समेटे राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे कर लिए। स्थापना दिवस समारोह में कुलाधिपति रामेन डेका, कुलपति डॉ. लवली शर्मा और सांसद संतोष पांडे ने विश्वविद्यालय की गौरवशाली यात्रा को याद किया। संस्थापक राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती देवी के योगदान का उल्लेख करते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा कि राजपरिवार ने अपनी बेटी राजकुमारी इंदिरा की संगीत के प्रति रुचि को सम्मान देते हुए जमीन दान की। उनका यह योगदान आज भी प्रेरणादायी है。 वहीं कुलाधिपति रामेन डेका ने कहा कि सात दशकों से विश्वविद्यालय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और विभिन्न कलाओं को संरक्षित एवं संवर्धित कर रहा है। यहां पंडित रविशंकर, लता मंगेशकर और पंडित भीमसेन जोशी जैसी महान विभूतियों को मानद उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है。 कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रशिक्षित कलाकार देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। नेपाल, श्रीलंका, फिजी और अमेरिका सहित कई देशों के विद्यार्थी यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं。 समारोह में लोक एवं जनजातीय कलाओं के संरक्षण, डिजिटल अभिलेखीकरण और कला शिक्षा से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। सात दशक की यह यात्रा खैरागढ़ को कला-संगीत के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने वाली विरासत की कहानी भी है।0
0
Report
जालौन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस और NCC कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस और NCC कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली, यातायात नियमों के पालन को लेकर वाहन चालकों और राहगीरों को किया जागरूक, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चालकों को फूल देकर किया जागरूक, फूल देकर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेश, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के प्रति किया जागरूक, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील, महिला पुलिसकर्मियों और NCC कैडेट्स ने यातायात संचालन में भी निभाई अहम भूमिका, कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर तिराहे पर चलाया गया जागरुकता अभियान। बाइट:- पूजा फौजदार--महिला सिपाही0
0
Report
Advertisement
यवतमाल के पुसद-दारव्हा मार्ग पर दो दुर्घटनाओं में पांच की मौत
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळच्या पुसद आणि दारव्हा येथे झालेल्या दोन वाहन अपघातात पाच जणांचा दुर्दैवी मृत्यू झाला आहे. पुसद-दिग्रस मार्गावरील पुस नदीच्या पुलावर ट्रकच्या मागील चाकात येऊन मोपेड स्वार दोघांचा मृत्यू झाला. युसुफ शहा चांद शहा आणि यादव टारफे अशी मृतांची नावे आहेत. अतिशय वर्दळीच्या या अपघात स्थळावर नागरिकांनी मोठी गर्दी केली होती. दुसरा अपघात दारव्हा–आर्णी मार्गावर सायखेडा जवळ एसटी बस आणि दुचाकी मध्ये झाला, बसच्या भीषण धडकेत दोन सख्ख्या भावांसह तिघांचा मृत्यू झाला. या अपघातात रामगाव (हरू) येथील किशोर व दीपक चव्हाण हे दोन सख्खे भाऊ आणि पवन पवार या पंधरा वर्षे मुलाचा दुर्दैवी मृत्यू झाल्याने, गावावर शोककळा पसरली.0
0
Report
रीवा में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 13 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा है कि नशे के कारोबार में शामिल छोटे हों या बड़े, किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और तस्करों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। रीवा के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि पूरे विन्ध्य में अब तक करीब 13 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं, जबकि नशा तस्करी से जुड़े मामलों में 1600 आरोपी जेल में बंद हैं। इसके अलावा करीब 10 करोड़ रुपये कीमत के वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल नशे की तस्करी में किया जाता था। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मध्य प्रदेश को और पूरे विन्ध्य को नशामुक्त बनाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की गई है। खास तौर पर रीवा और विंध्य क्षेत्र में नशीली कफ सिरप, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए रणनीति तैयार की गई है। राजेंद्र शुक्ला ने नशीली कफ सिरप की तस्करी पर चर्चा करते हुए बताया कि पहले उत्तर प्रदेश की सीमा के रास्ते मध्य प्रदेश में नशीली कफ सिरप आने की समस्या सामने आती थी। इस विषय पर अधिकारियों से चर्चा की गई और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में नशीली कफ सिरप को एनडीपीएस कानून के दायरे में लाने के बाद जिस तरह कार्रवाई की जा रही है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए गए हैं। डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से जुड़े छोटे-बड़े किसी भी नेटवर्क को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को सुधारने और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
रतलाम में ऑटो चालक की लापरवाही से मासूम की मौत, ओवरलोडिंग पर सवाल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के रावटी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है... जहां ऑटो चालक की कथित लापरवाही ने चार साल के मासूम की जान ले ली। रावटी के बेटियां गांव से स्कूली बच्चों को लेकर ऑटो रावटी की ओर आ रहा था। इसी दौरा ऑटो में पीछे बैठा चार वर्षीय पुष्कर अचानक सड़क पर गिर गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मामले में रावटी पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद एक बार फिर रावटी, शिवगढ़ और बाजना क्षेत्र में बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड ऑटो सवालों के घेरे में हैं। आरोप है कि ऑटो में 12 से 15 तक सवारियां बैठाकर, पहाड़ी और घाट वाले रास्तों पर लापरवाही से परिवहन किया जाता है। Zee Media ने पहले भी ओवरलोडिंग की तस्वीरें दिखाई थीं, लेकिन कार्रवाई के अभाव में हादसों का सिलसिला जारी है। बाइट - एम आई खान (ऐसआई रावटी0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में नवरात्र से दीपोत्सव तक सुरक्षा तैयारी तेज, प्रशासन सजग कदम उठाए
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी ने कहा कि नवरात्र के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। अयोध्या में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गोंडा और बस्ती समेत आसपास के जनपदों से भी प्रतिमाएं नया घाट पहुंचती हैं। सरयू में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। एडीजी ने कहा कि फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता नवरात्र और दशहरा के आयोजन को सकुशल संपन्न कराना है। इसके बाद दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अलग से बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव को उसकी परंपरागत दिव्यता और भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। हनुमानगढ़ी, राम मंदिर, देवकाली सहित प्रमुख मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान एडीजी ने पुलिस लाइन में आधुनिक मीटिंग हॉल तैयार करने के लिए एसएसपी और उनकी टीम की सराहना भी की।0
0
Report
भूपेंदर चौधरी के बयान से राजनीतिक तकरार: कांग्रेस, संविधान और आंतरिक चर्चा पर केंद्रित सीधी कार्रवाई
Moradabad, Uttar Pradesh:कांग्रेस द्वारा सुप्रीम कोर्ट मे दी याचिका में कमियाँ निकलने पर यूपी के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का बयान, देश की न्यायपालिका मे हम सबका विश्वास, न्यायपालिका के निर्णय का भाजपा और हमारी सरकारे उसका पालन करती है, जैसा कांग्रेस का व्यवहार है और कांग्रेस भीड़तंत्र के सामने संविधान को दबाना चाहती है, देश की जनता कांग्रेस के चरित्र को समझ चुकी, नेगेटिव और नकारात्मक एजेंडा, देश में भ्रम और अराजकता फैलाने का कांग्रेस का एजेंडा है वो सफल नहीं होगा। CEC को लेकर राहुल गांधी के विपक्षी सांसदों संग चाय पर चर्चा पर भूपेंद्र चौधरी का बयान, ये उनका आतंरिक विषय वो चर्चा कर सकते हैं, लेकिन देश संविधान के हिसाब से चलेगा, हमारे यहाँ संवैधानिक संस्थाएं है और भारत निर्वाचन आयोग भी संवैधानिक संस्था, वो संवैधानिक दायरे मे रहकर अपने काम कर रही। राहुल गांधी की लगातार महिलाओं के साथ धक्कामुक्की की वीडियो वायरल होने पर भूपेंद्र चौधरी का हमला, ये लोग अराजक है यह अभी उसी विरासत को आगे बढ़ाने में लगे है, इन्हे लगता है हम राजा है हमारे बाप दादा राजा थे और हमें ही राज करना है, कांग्रेस के युवराज को गलतफहमी है कि हम राजा है और हमें ही राज करना है, अब राज जनता के चुने प्रतिनिधि करेंगे, अब राजा... रानी की कोख से पैदा नहीं होते... अब राजा जनता के चुने हुए प्रतिनिधि ही राज करते है, इन्हे अपनी गलतफहमी निकालनी चाहिए, मुझे विश्वास है राहुल गांधी इस गलतफहमी को निकालेंगे और देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलेंगे। सपा कार्यालय के बाहर महिला सुरक्षा को लेकर लगाए पोस्टर पर भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, सपा ने हमेशा जैसा उनके राज में अराजकता जारी रही और जैसे महिलाओं के प्रति अपराध हुए सब जग जाहिर है, मान्य मुलायम सिंह जी ने जो बयान दिया वो सब जग जाहिर है, प्रदेश की आधी आबादी कैसे उनके राज में असुरक्षा की जिंदगी जीती है वो सब जानते है।0
0
Report
नवाबाद में टक्कर के बाद चारों ने युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में कार की मामूली टक्कर के बाद 4 लोगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिट रहा युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन चारों लोग उसे लात-घूंसों और बेल्ट से पीटते रहे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के भारत पेट्रोल पंप के पास की है। बताया जा रहा है कि आगे चल रही एक कार में पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। जैसे ही टक्कर लगी, तभी आगे वाली कार में सवार लोग नीचे उतरे और पीछे वाली कार चला रहे युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि 4 लोग मिलकर एक युवक को घेर कर लात-घूंसों और बेल्टों से बेरहमी से पीट रहे हैं। पिट रहा युवक रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन चारों लोग उसकी एक नहीं सुन रहे हैं और लगातार मारपीट कर रहे हैं। वहां मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
कप्तानगंज में ब्लॉक प्रमुख भोला निषाद की गाड़ी पर गोली, इलाके में हड़कंप
Basti, Uttar Pradesh:कप्तानगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज चौकी अंतर्गत महाराजगंज नगर रोड पर सोमवार की देर रात कप्तानगंज के ब्लॉक प्रमुख भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर गोली चलने से हड़कंप मच गया। घटना पुराने ईंट-भट्ठे के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस के साथ महाराजगंज चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि भोला निषाद किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। वाहन के पीछे के शीशे पर गोली लगने के निशान दिखाई दिए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का उच्चाधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ निरीक्षण किया। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले की छानबीन में लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत ने घटनास्थल के निरीक्षण और पुलिस की ओर से की जा रही अग्रिम कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में बस किराए में बढ़ोतरी: नई दरें जारी, यात्रियों की जेब ढीली
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में यात्री बसों के किराए में बढ़ोतरी. परिवहन विभाग ने जारी की अधिसूचना. डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बस संचालकों की मांगों के बाद फैसला. यात्रियों की जेब अब होगी पहले से ज्यादा ढीली नई बस किराया दरें- साधारण बसें: न्यूनतम किराया शुरुआती 5 किलोमीटर के लिए 10 रुपये तय किया गया है, और इसके बाद 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर लागू होगी डीलक्स बसें: शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये और इसके बाद 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर डीलक्स एसी (स्लीपर व सेमी-स्लीपर): शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये और इसके बाद 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर डीलक्स नन एसी (स्लीपर व सेमी-स्लीपर): शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये और इसके बाद 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर वोल्वो और सुपर लग्जरी एसी बसें: शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये और इसके बाद 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर रात्रि सेवा: रात के समय चलने वाली साधारण बस सेवा के किराए का 10 प्रतिशत ज्यादा......0
0
Report
पहला अजगर कैंसर सफल सर्जिकल उपचार, सत्यम द्विवेदी की पहल से जान बची
Kusu, Chhattisgarh:देश में पहली बार अजगर के कैंसर का सर्जिकल उपचार हुआ हैं। स्नेक मैन सत्यम द्विवेदी की पहल से बची वन्यजीव की जान बचाई जा सकी हैं। आपको बता दें कि वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में जहां इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) के मुंह में बनी असामान्य गांठ का सर्जरी के माध्यम से उपचार किया गया। अंबिकापुर के वन्यजीव रेस्क्यूकर्ता एवं स्नेक मैन ऑफ सरगुजा सत्यम द्विवेदी की पहल से अजगर को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी ले जाया गया। यहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रयासों से उसका सर्जिकल ऑपरेशन किया गया। कानन पेंडारी में वन्यजीव विशेषज्ञ एवं उप संचालक डॉ. चंदन ने अजगर की स्थिति का आकलन किया और बेहतर उपचार के लिए उसे डॉ. पियूष दुबे के पास भेजा। डॉ. पियूष दुबे, जो पेट मेडिक्स के संचालक हैं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और अपने अनुभव की मदद से अजगर की सर्जरी की। लगभग साढ़े तीन घंटे तक चले ऑपरेशन में उसके मुंह के अंदर बनी गांठ को सर्जरी के माध्यम से निकाल दिया गया। ऑपरेशन के दौरान अजगर की स्थिति काफी गंभीर बताई गई। सर्जरी के बाद उसे ड्रिप और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता दी गई। चिकित्सकों के अथक प्रयासों से उसकी जान बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली। अब उसके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए निरंतर देखरेख में रखा गया है।0
0
Report
Advertisement
ANTF ने लखनऊ में हेरोइन निर्माण से जुड़े दो अभियुक्त गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:ANTF यूनिट लखनऊ द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर को जनपद लखनऊ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं हेरोइन के अवैध निर्माण में संलिप्त 02 अभियुक्तों मो0 जुहैल एवं मो0 अमजद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से की गई बरामदगी तथा हेरोइन निर्माण में प्रयुक्त प्रमुख रसायन एसिटिक एनहाइड्राइड की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की वीडियो बाइट। Update: ANTF की लखनऊ टीम ने छापे की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल (जिगाना) 32 बोर 6 कारतूस, 16,170 रुपए नगद, 3.600 KG सूखा पाउडर, 2.800 KG पिंडी नुमा गीला पदार्थ बरामद किया। दोनों पदार्थो का कुल वजन 6.400 KG बताया जा रहा। 1 स्कूटी, 1 हुंडई वेन्यू कार, 6 मोबाइल फोन भी बरामद। थाना दुबग्गा अंतर्गत अंधे की चौकी क्षेत्र का मामला।0
0
Report
शिव के लिए नई पहल पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:शिव के लिए0
0
Report
झांसी महिला व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया डांडिया महोत्सव
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य डांडिया एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने किया। आयोजन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारतीय संस्कृति, परंपरा और महिला एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद पारंपरिक गुजराती परिधानों में सजी महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों और गरबा की आकर्षक धुनों पर डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया। पूरा परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि व्यापार के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजना तथा महिलाओं को एक मंच पर लाना मंडल का प्रमुख उद्देश्य है। डांडिया महोत्सव महिला सशक्तिकरण, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। नवरात्रि में शक्ति की उपासना के साथ ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, नेहा झा, रजनी सेठ, मीनू चावला, अनामिका टंडन, नीना अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, कुसुम साहू, रामश्री गुप्ता, सीमा तिवारी, पल्लवी चतुर्वेदी, मंजू सहगल, मधु गुप्ता सहित महिला व्यापार मंडल की समस्त कार्यकारिणी की सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन रश्मि महेंद्रू एवं वंदना अग्रवाल ने किया, जबकि आभार सह सचिव रजनी सेठ ने व्यक्त किया। महोत्सव ने महिलाओं को उत्सव, संस्कृति और आपसी मेल-मिलाप का यादगार अवसर प्रदान किया।0
0
Report
Advertisement
