Kanpur Nagar
कानपुर देहात-सूरज तिवारी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
Garatha, Uttar Pradesh:कानपुर देहात पुलिस ने सूरज तिवारी हत्याकांड में एक बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है थाना प्रभारी सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कानपुर झांसी के ओवर ब्रिज के पास से हमीरपुर के देवेंद्र और अनुज सिंह उर्फ बाबा को पकड़ा है उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई एंबुलेंस भी बरामद हो गई है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुटबंदी, भीतरघात और आरोपों के बीच लालू समर्थक कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:गुटबाजी - भीतरघात - विश्वासघात , मक्कारी जिसकी फितरत , विरोधীদের से जिसकी मिलीभगत , नजदीकियों की बात बता कर उगाही - वसूली करना जिसका धंधा, जो अपनी झूठी धौंस जताने के लिए पार्टी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं - पदाधिकारियों को सामने बिठा कर बहन - बेटियों के बारे में ओछी - अमर्यादित बातें है करता , उसको कैसे "उसके" ही द्वारा उम्मीदवार बना दिया गया, जिसे सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे ले जाने , पार्टी की बेहतरी की जिम्मेदारी लालू जी ने सौंपी ? समर्पित - निष्ठावान कार्यकर्ताओं - नेताओं का टोंटा पड़ गया क्या ? ऐसे ही लोगों की वजह से वर्षों से मजबूती के साथ खड़े कार्यकर्ताओं - समर्थकों में विक्षोभ - असंतोष भी है और ऐसे ही लोगों की वजह से हुआ नुकसान भी दिख ही चुका है बीते वर्ष के नवंबर के महीने में .. पार्टी की स्थापना के समय से लेकर आज तक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े एक नहीं अनेकों समर्पित, सम्मानित , जमीन से जुड़े कट्टर लालूवादी अल्पसंख्यक चेहरे हैं , यादव , दलित , पिछड़े व् वंचित समाज से आने वाले वरिष्ठ व् युवा लोग हैं , ऐसे लोगों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है और पार्टी हित में तो कतई नहीं है .0
0
Report
राज्य के पहले महीने की खुशी: दो रेल घोषणाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ
Jhargram, West Bengal:রাজ্য সরকারের ১মাস পূর্ন্য হওয়ায় খুশি ঝাড়গ্রাম বাসী। মূল খুশি দুটো রেল পথ ঘোষনায়। শিক্ষcentre্যায় যুক্ত মানুষ জন খুশি পরিচালন কমিটির সিদ্ধান্তে। অন্নপূর্ণা ভান্ডার, আয়ুষ্মान ভারত যোজনা, বাসে ফ্রী সহ একাধিক প্রকল্পে উচ্ছাাসিত। সীমান্তে জমী সমস্যা সহ বেকারত্ব দুর করতে শিল্প সম্ভাবনার পরিবেশ তৈরি সমস্ত বিষয়ে খুশি এলাকাবাসী।0
0
Report
झालावाड़ के बकानी अस्पताल के शौचालय में नवजात भ्रूण मिला, पुलिस ने मामला दर्ज
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के बकानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में एक नवजात भ्रूण पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। आज सुबह अस्पताल का सफाई कर्मचारी नंदलाल सफाई कर रहा था, तभी टॉयलेट के डस्टबिन में 4 से 5 माह का नवजात भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। जिसकी सूचना उसने तुरंत ही अस्पताल प्रशासन को दी। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की सूचना पर बकानी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
टोंक में 115 छात्राओं के लिए कालीबाई स्कूटी जल्द वितरित कराने का दबाव
Tonk, Rajasthan:टोंक कालीबाई स्कूटी योजना की 115 छात्राएं अब भी इंतजार में, कलेक्टर से लगाई गुहार टोंक में कालीबाई स्कूटी योजना सत्र 2022-23 में चयनित छात्राओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द स्कूटी वितरण की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि उनका चयन वर्ष 2022-23 में हुआ था और उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले तथा अगस्त 2025 में राजकीय कन्या महाविद्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करवा दिए थे। छात्राओं के अनुसार पिछले वर्ष जून-जुलाई में 269 छात्राओं को स्कूटी वितरित कर दी गई, लेकिन शेष 115 छात्राओं को ई-वाउचर की प्रक्रिया का हवाला देकर अब तक स्कूटी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि मार्च 2025 में राज्य सरकार की ओर से दो माह के भीतर सभी पात्र बालिकाओं को स्कूटी वितरण का दावा किया गया था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। छात्राओं ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि उनकी समस्या से मुख्यमंत्री एवं संबंधित आयुक्तालय को अवगत करवाकर जल्द से जल्द स्कूटी वितरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि लंबे समय से लंबित मांग का समाधान हो सके।0
0
Report
हरियाणा अस्पतालों में नर्सिंग हड़ताल: डॉक्टर शैली पर जवाबदेही और न्याय की मांग
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के खिलाफ हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में आज भी नर्सिंग स्टाफ 2 घंटे की हड़ताल पर रहा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रही। बता दे कि ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्स फेडरेशन ने सीएम नायब सैनी को लेटर भेजकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया को पद से हटाने की मांग की है। हरियाणा नर्सिंग एसोसिएशन ने पूरे प्रदेश में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हड़ताल की कॉल ली है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में भी नर्सिंग स्टाफ 2 घंटे की हड़ताल पर रहा। स्टाफ नर्सों ने आरोप लगाया कि सारी कार्रवाई हमारे ऊपर डालने या किसी को बचाने के लिए की जा रही है। हमें नहीं पता कि डॉक्टर शैली को किसने नियुक्त किया था, लेकिन हम दिन-रात उस बच्ची को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज तक उस व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया, जिसने इस आरोपी को छिपाने या बचाने का काम किया। हम चाहते हैं कि बच्ची को न्याय मिले। जिस डॉक्टर ने बच्ची का इलाज किया, उसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। यदि डॉक्टर की ओर से कोई लापरवाही हुई है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। डॉक्टर शैली को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। हम सम्मान के साथ उस बच्ची को न्याय दिलाना चाहते हैं। उस व्यक्ति को भी सजा मिलनी चाहिए, जिसने इस डॉक्टर को अपॉइंट किया, जिस पर 2 बार रेप के आरोप लगे। उस बन्दे का नाम अभी सामने क्यों नहीं आया।0
0
Report
अमरोहा के बछरायूं में दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल और नगदी छीनी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मजदूर से बाइक सवार 3 बदमाशों ने की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल-नगदी छीनी, बछरायूं थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। देहरी बुजुर्ग गांव निवासी मजदूर प्रीतम सिंह पुत्र रघुवंश, जो गजरौला में नौकरी करता है, रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल में लात मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने पहले उसकी मोटरसाइकिल लूटने का प्रयास किया, लेकिन विरोध होने पर उसका मोबाइल फोन और नगदी लूटकर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और राहगीरों में भी भय का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, सरेआम लूट की इस वारदात ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट प्रीतम सिंह पीड़ित मजदूर0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में जमीनी विवाद के बीच ग्रामीण महिला ने अधिवक्ता के खिलाफ पिटाई की, वीडियो वायरल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में जमीनी विवाद को लेकर सरेआम हंगामे का मामला सामने आया है। मामला कायमगंज कस्बे का है, जहां एक अधिवक्ता और ग्रामीण पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण अपने जमीनी विवाद के संबंध में सिविल न्यायालय में दूसरे अधिवक्ता से मिलने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर अधिवक्ता रामबरन और ग्रामीण पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान ग्रामीण पक्ष की एक महिला ने अधिवक्ता की सरेबाजार चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला और अधिवक्ता के बीच तीखी नोकझोंक और मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना के बाद अधिवक्ता रामबरन ने संबंधित ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल यह मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।0
0
Report
7Maharashtra has approved 65 railway infrastructure projects in the first phase of a larger rail con
Ram Krishna Pur, Andaman and Nicobar Islands:7 Maharashtra has approved 65 railway infrastructure projects in the first phase of a larger rail connectivity plan, with Chief Minister Devendra Fadnavis directing officials to work towards eliminating railway level crossings across the state through overbridges, underpasses and pedestrian bridges.0
0
Report
फिरोजाबाद के सेखुपुर में विवाद के बाद गोलीबारी, एक युवक घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:युवक घायल UP के फिरोज़ाबाद के रामगढ़ क्षेत्र के सेखुपुर गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब विवाद के बाद गोली चलीं जिसमें एक युवक घायल हो गया जिसे लेकर परिजन जिला अस्पताल ले कर आए। आरोप है कि प्रेमबीर अपने तीन साथियों के साथ मुन्नеш के पास पहुंचा जहां मुन्नेश के परिवार वालों से प्रेमबीर की कहा सुनी हो गई इसी दौरान गोलियां चलीं। बताया जा रहा है कि आरोपी से तमंचा छीनने के दौरान मुन्नेश के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
चितरी पुलिस ने स्टंटबाज़ों पर किया बड़ा एक्शन: 23 पावर बाइक कब्जे, चार गाड़ियाँ जब्त
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के चितरी थाने के सीआई रतनलाल जटिया ने बताया डूंगरपुर पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एसपी के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, बाइक स्टंट करने वाले और तेज गति से पावर बाइक चलाने वालों पर शिकंजा कसा गया है। जिसके तहत तेज रफ्तार और स्टंटबाजी करने वाले चालकों की 23 पावर बाइक को पुलिस ने डिटेन किया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट के तहत 04 अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 04 वाहनों को जब्त किया गया। इसके साथ ही एमवी एक्ट की अन्य धाराओं का उल्लंघन करने पर कुल 27 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 9,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। थानाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर आमशांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।0
0
Report
गोपालगंज में मणिपुर से लौट रहे मजदूर का शव सड़क किनारे, हत्या की आशंका
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में मणिपुर से कमाकर लौट रहे मजदूर का शव सड़क किनारे से बरामद किया गया है पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया वही मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप की है जहाँ सड़क रेलवे लाइन के बीच एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी जीउत राजभर के पुत्र प्रेमसागर राजभर के रूप में हुई । मृतक के भाई ने बताया कि वो मणिपुर में मछली बेचता था कल शाम कमाकर लौटा था लेकिन जिगना में बस से उतर गया व घर नहीं पहुँचा आज उसका शव बरामद किया गया है उसकी मौत कब और कैसे हुई पता नहीं है पुलिस ने सूचना दी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है0
0
Report
लखनऊ के दुबग्गा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नर्स साधना की मौत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ दुबग्गा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सड़क हादसे में युवती की मौत जॉगर्स चौराहे पर सड़क पार करते समय हुआ हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई नर्स 26 वर्षीय मृतका साधना निजी अस्पताल में नर्स थी शिफ्ट खत्म होने के बाद पैदल घर जाते समय हुआ हादसा मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ एक्सीडेंट हादसे के दौरान मौरंग से भरी ट्रॉली युवती के ऊपर पलटी सिर और पैरों में गंभीर चोट लगने से हालत हुई नाजुक स्थानीय लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया उपचार के दौरान डॉक्टरों ने साधना को मृत घोषित किया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा0
0
Report
Advertisement
पहले थे जमीन मालिक अब हुए मजदूर,,दस साल से आरकेएम प्लांट में स्थायी नौकरी के लिए तरसे भूविस्थापित,,
Jetha, Chhattisgarh:आरकेएम पावरजेन उच्चपिंडा पिछले दस वर्षों से सैकड़ों भूविस्थापितों को ठगने का काम कर रही है,,भूविस्थापित लोगों का आरोप है कि जब उनसे जमीन ली गई तो प्लांट में स्थाई नौकरी का आश्वाशन दिया गया था,,पर उत्पादन चालू हुए दस साल हो गए,,सभी भू विस्थापित को एक्सन कंस्ट्रक्शन नामक ठेका कंपनी में ठेका श्रमिक बनाकर रखा गया है,पर आरकेएम पावरजेन में अभी तक इन सैकड़ों लोगों को नौकरी नहीं दी गई है। इस मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया है और जिलाधीश से मांग की है कि उनके समस्या का समाधान किया जाए।0
0
Report
डीएम व एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Deoria, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मंगलवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बीआरडी इंटर कॉलेज, न्यू कॉलोनी देवरिया एवं जनता इंटर कॉलेज, सोनूघाट पहुंचकर परीक्षा कक्षों, प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता हर हाल में बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सतर्कता बरती जाए और अभ्यर्थियों की जांच निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।0
0
Report
खैरमा घाट पर अवैध बालू खनन पर पुलिस कार्रवाई, तस्कर ट्रैक्टर लेकर फरार
Jamui, Bihar:जमुई: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित खैरमा घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम और बालू तस्करों के बीच मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। छापेमारी के दौरान बालू माफियाओं ने पुलिस का विरोध करते हुए हंगामा किया और अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूत्रों के अनुसार, सदर थाना की पुलिस को खैरमा नदी घाट पर अवैध बालू खनन और परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस की एक गश्ती टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान बालू तस्करों को पुलिस की भनक लग गई और वे ट्रैक्टर लेकर नदी के रास्ते भाग निकले। स्थानीय लोगों का दावा है कि पुलिस और तस्करों के बीच काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस पर हमला और हवाई फायरिंग की भी चर्चा की, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना और मलयपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। भारी पुलिस बल के पहुंचने तक बालू तस्कर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने इलाके में सघन छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।इस घटना ने एक बार फिर जिले में सक्रिय बालू माफियाओं के बढ़ते मनोबल और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की चुनौतियों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू तस्कर लगातार प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। हालांकि, मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने स्पष्ट किया कि पुलिस के सामने से कोई वाहन नहीं छीना गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की गश्ती टीम सूचना के आधार पर खैरमा नदी किनारे जांच के लिए पहुंची थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बालू माफिया ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अवैध बालू कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
