Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur NagarKanpur Nagar

कानपुर देहात: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां बेटे को मारी टक्कर, दोनों की हुई मृत्यु

Jan 10, 2025 12:24:46
Garatha, Uttar Pradesh

सजेती थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में बाइक सवार मां बेटे की दर्दनाक मृत्यु हो गई। वही पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRajkumar Singh
Feb 15, 2026 10:16:50
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के महनार से है जहाँ मांगुराही गांव में लोगों ने तीन युवक को रंगे हाथ घर में चोरी करते हुए पकड़ लिया. जिसके बाद तीनों युवक को लोगों ने हाथ पैर बांधकर लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि गांव में यह तीनों युवक चोरी के मकसद से पहुंचे थे. लेकिन तब तक घर वाले जग गए और शोर गुल करने के आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए. और जिसके बाद लोगों ने तीनों युवक को लोगों ने बांधकर पिटाई शुरू कर दी. तीनों युवक लगातार लोगों से पिटाई नहीं करने की बात कर रहे थे. लेकिन भीड़ ने उनकी एक नहीं सुने और जब तक युवक बेहोश नहीं हुआ तब तक उनकी पिटाई करते रहे है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना महुआ थाने पुलिस पुलिस घटनास्थल पहुंची तो तीनों युवक को लोगों के द्वारा पिटाई की जा रही थी. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीनों युवक को भीड़ के चंगुल से छोड़ा लिया. और छुड़ाने के बाद तीनों युवक को पुलिस अपने साथ महुआ थाने ले आई जहां आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट चुकी है. महुआ थाना अध्यक्ष ने बताया कि चोर चोर कह कर लोगों ने युवक को रस्सी से बांधकर उनकी पिटाई कर रहे थे सूचना मिलते ही हम लोग दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और भीड़ के कब्जे से युवक को छुड़ा लिया. युवक से पूछताछ की जा रही है और वीडियो के आधार पर पिटाई करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है पहचान के बाद पुलिस आगे कानूनी कार्रवाई करेगी
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Feb 15, 2026 10:15:52
Chatra, Jharkhand:माओवादी धमकी से आहत श्याम ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की दी धमकी चतरा :  जिले के कुंदा थाना क्षेत्र स्थित गेंदरा गांव में माओवादी धमकियों के बाद एक परिवार में भय का माहौल है। पूर्व टीएसपीसी सदस्य और एनआईए आरोपी श्याम भोक्ता को कथित तौर पर माओवादियों द्वारा पोस्टर चिपकाकर गांव छोड़ने की चेतावनी दी गई है। परिवार ने सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। लिखे गए पत्र में कहा है कि 28 दिसंबर की घटना के बाद माओवादी संगठन की ओर से धमकी भरे पोस्टर लगाया गया। श्याम भोक्ता और उनके परिवार ने खुद को असुरक्षित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुरक्षा की मांग की। परिवार का आरोप है कि पहले भी उनके परिजनों की हत्या माओवादी द्वारा की जा चुकी है और अब फिर से निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस पर कार्रवाई में धीमेपन का आरोप, जबकि प्रशासन इसे आपसी विवाद और जमीन संबंधी मामला बता रहा है। सिमरिया एसडीपीओ ने सुरक्षा का भरोसा दिया है, लेकिन परिवार असंतोष जता रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और सुरक्षा की कमी से वे मानसिक दबाव में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है。 वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं。 इस पूरे मामले में बड़ा सवाल यह है कि यह मामला अब केवल एक परिवार की सुरक्षा का नहीं, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और उग्रवाद पर नियंत्रण की चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों की नजर अब इस पर है कि प्रशासन पीड़ित परिवार को कितनी जल्दी राहत और सुरक्षा दे पाता है。 बाइट : श्याम सिंह भोक्ता, पीड़ित व्यक्ति।
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Feb 15, 2026 10:05:43
New Delhi, Delhi:दिल्ली बिजवासन विधानसभा महिपालपुर के ब्लाक बरसाती नाली और सड़क निर्माण कार्य का कैलाश गहलोत विधायक ने उद्घाटन किया 10 से 12 गलियों की सड़क बनेगी चुनाव वादा पुरा किया गया दो करोड़ की सड़क बन कर तैयार होंगी लोकेशन... महिपालपुर दिल्ली बिजवासन विधानसभा के ब्लाक की जनता के लिए ख़ुशी भरा दीन रहा वर्षो गलियों की सड़क टूट गईं थीं जनता परेशान थीं विधायक कैलाश गहलोत ने सड़क निर्माण कार्य के लिये उद्घाटन किया विधायक ने कहा चुनाव के दौरान जनता मांग रखी थीं गलियों सड़क और बरसाती नाली बनाई जाये 2 करोड़ की लागत से 10 से 12 गलियों में कार्य होगा जिसकी बहुत जरूरत थीं उद्घाटन से चुनावी वादों को पुरा किया है पिछली सरकार पर सवाल खडे करते हुऐ कहा बिजवासन विधानसभा कही समस्याओ से घिरी हुई है
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 10:05:04
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।पृथ्वीनाथ भीमेश्वर महादेव मन्दिर पर महाशिवरात्रि को अपार भीड़ उमड़ पड़ी।रात्रि के तीसरे पहर से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया और जलाभिषेक के लिए लोगों में होड़ लग गई। देखते-देखते भक्तों की लम्बी-लम्बी लाइनें लग गई। महिलाओं को जलाभिषेक में कोई असुविधा न हो इसके लिए उनकी अलग से लाइन की व्यवस्था रही।लोगों ने बारी बारी से जलाभिषेक किया।पुलिस बल चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रही।मंदिर पुजारी जगदंबा तिवारी ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में मौजूद शिवलिंग का इतिहास 6000 साल पुराना द्वापर युग से जुड़ा हुआ है।पांडवों के अज्ञातवास के दौरान कुंती पुत्र महाबली भीम ने यहां शिवलिंग की स्थापना की थी।श्रद्धालु यहां पर जलाभिषेक करते समय एड़ी उठाकर जल चढ़ाते हैं,जो हजारों वर्षों से चली आ रही परंपरा है।रविवार महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 15, 2026 10:05:02
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में सेक्टर-56 और वार्ड-1 में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कहा गया कि इन कार्यों में चार नए ट्यूबवेल से पेयजल समस्या हल होगी, पूर्वांचल समाज के लोगों की आस्था के लिए स्थायी छठ घाट बनेंगे, लगभग 6 एकड़ भूमि पर एक भव्य पार्क बनेगा जो शहर का तीसरा सबसे बड़ा पार्क होगा, पार्क में हरियाली, बैठने की जगह, ट्रैक और बच्चों के लिए सुविधाएं होंगी, और क्षेत्र की 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइनें अंडरग्राउंड कर दी जाएंगी। टेंडर जारी हो चुके हैं और निर्माण जल्द शुरू होंगे; कुछ लोगों पर रोक लगाने के आरोप के बावजूद विधायक और वार्ड पार्षद की मेहनत से कार्य धरातल पर उतरेंगे।
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Feb 15, 2026 10:04:46
Uttarkashi, Uttarakhand:महाशिवरात्रि पर शिव बारात हर हर बम बम भोले के जयकारों से नगर शिवमय उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य शिव बारात ध्वज शोभा यात्रा पूरे नगर क्षेत्र में हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकाली गई जो स्थानीय संस्कृति व आस्था का अद्भुत संगम है। जिससे पूरा उत्तरकाशी नगर क्षेत्र हर हर बम बम बोले के जयकारों से शिवमय में हो गया। उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में महाशिवरात्रि पर्व पर रामलीला मैदान में सभी शिव भक्त शिव बरात में सम्मिलित होने के लिए एकत्रित हुए फिर हजारों शिवभक्तों के साथ नंदी पर सवार शिव और डोली में पार्वती के रूप के साथ हजारों शिव भक्त पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और बम-बम भोले के जयकारों के बीच रसों तांदी नृत्य नचाते गाते शिव बरात की शोभायात्रा निकाली गई। इस बीच नगर में जगह जगह पर शिवभक्तों पर फूलों की बरसात की गई। शिव बारात में विभिन्न झांकियां, ढोल-नगाड़े और स्थानीय लोग पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भव्य उत्सव मनाया गया तो वहीं आज सुबह से ही मंदिरों में जलभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतार देखने को मिली और पूरा नगर क्षेत्र हर-हर महादेव के उद्घोष से शिवमय हो गया。
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 15, 2026 10:04:27
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा गढ़ी थाना क्षेत्र के कोहाला घाटी स्थित पावडर फैक्ट्री में काम करने वाले एक श्रमिक की काम के दौरान गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सलीम के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता था और मूल रूप से अजमेर के पास परबतसर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सलीम फैक्ट्री में काम करते समय करीब 10 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के भाई को दे दी है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 15, 2026 10:03:58
Jaipur, Rajasthan:महाशिवरात्रि पर जयपुर में 24 घंटे अखंड शिव आराधना का आयोजन किया गया. कूकस स्थित ‘शिवोऽहम: जागृति काल’ कार्यक्रम राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य में और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति के साथ हुआ. कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया. उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की. 24 घंटे चलने वाली अखंड शिव आराधना, भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और विचार गोष्ठियों के माध्यम से युवाओं में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रभाव के प्रति जागरूकता का वातावरण बनेगा. विद्यार्थीगण संवाद के माध्यम से जीवन मूल्यों को समझने और आत्मविकास की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर पाएंगे. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जीवन में आने वाली चुनौतियों और संकटों से घबराने के बजाय उनका साहसपूर्वक सामना करें. साथ ही नई पीढ़ी को अपने संस्कारों को सीखने, सहेजने और आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए.
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 15, 2026 10:03:46
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान के बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर जोधपुर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही शहर के खेल प्रेमियों में खासा जोश नजर आ रहा है। क्रिकेट प्रेमी अपने घरों, क्लबों और कैफे में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने की तैयारियां कर चुके हैं। युवा खिलाड़ियों का कहना है कि यह सिर्फ मैच नहीं, बल्कि देश के सम्मान से जुड़ी भावना है। स्कूली बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर टीम इंडिया की जीत की कामना की। स्थानीय क्रिकेट कोचों ने विश्वास जताया कि भारतीय टीम संतुलित और मजबूत है, जो पाकिस्तान पर जीत दर्ज करेगी। शहर के कई स्थानों पर विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। हर किसी की जुबान पर एक ही बात है—भारत इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करे और देशवासियों को जश्न मनाने का मौका दे。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top