Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Nagar208014

कानपुर में संदिग्ध मौत: पति-पत्नी ने फाँसी लगाकर दी जान—पुलिस जांच शुरू

PPPraveen Pandey
Oct 06, 2025 05:03:19
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी ने किया फाँसी लगाकर दी जान कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा महाराजपुर थाना क्षेत्र के बम्बूरिहा गांव का मामला
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKManitosh Kumar
Oct 06, 2025 07:43:05
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Oct 06, 2025 07:42:38
Ranchi, Jharkhand:बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों ही दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ जहां बीजेपी के प्रमुख नेताओं को बिहार विधानसभा के कई क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेताओं को भी बिहार से बुलावा है। बिहार चुनाव में झारखंड के विभिन्न दलों के नेता ताकत देने जा रहे हैं जिससे मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प हो रहा है。 बिहार में विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी सभी ताकत झोंक देना चाहती है।झारखंड बीजेपी भी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी सहभागीदारी निभाने को तैयार है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता बिहार जाने को तैयार है।पर सभी को बिहार नहीं भेजा जा सकता। पर बिहार मुल्क से ताल्लुक रखने वाले कार्यकर्ताओं को हमने कहा है की चुनाव की घोषणा के बाद वह बिहार जाए। और अपने सहयोगियों की मदद करें।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार एक बार फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार में सरकार बनाएगी।
0
comment0
Report
GSGAUTAM SARKAR
Oct 06, 2025 07:42:20
Kurustikur, Chhattisgarh:लगातार धर्मांतरण के विरोध में चिंगारी पनपने लगा है आदिवासी सर्व समाज अपने संस्कृति को बचाने गाँव गाँव में बैठके कर रही है। कांकेर जिले के सरोना में सर्व समाज द्वारा ईसाई समुदाय में एसटी एससी ओबीसी के लोगो के जुड़ने से चिंता व्यक्त करते हुए बड़े स्तर पर धर्मांतरण के विरोध में बैठक रखा गया। इस बैठक में सर्व समाज से करीब 20 गाँव के सैंकड़ो लोग पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में वक्ताओं ने धर्मांतरण रोकने विस्तार से विचार रखे। दरअसल कई गांवों के लोगों ने कांकेर जिले के कई गांव में बाकायदा बोर्ड लगाकर ईसाई समुदाय के लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया है। ग्रामीणों का मानना है कि ईसाई समुदाय के लोग उनके आस्था के साथ खिलवाड़ कर लोगों को धर्मांतरित कर रहे हैं। गांव-गांव में धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को अपने मूल धर्म और परंपराओं में वापस लाने का प्रयास करने और डी लिस्टिंग यानी धर्मांतरण कर रहे लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए इस विषय को जोर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि समाज की एकता और परंपराओं को सुरक्षित रखने के लिए सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे。
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 06, 2025 07:42:05
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव ओवर ब्रिज के नीचे एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की कार पर बंदूक से कई राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में पीड़ित शिवा यादव ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन कार के काँच टूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है पीड़ित शिवा यादव का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग की है। गोली कार के शीशे में लगी, जिससे काँच टूट गए। पीड़ित ने कार दौड़ाकर आगे रोककर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर एक पहलू पर जांच कर रही है।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Oct 06, 2025 07:41:48
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Oct 06, 2025 07:41:35
Chapra, Bihar:छपरा में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बारिश थमे 30 घंटे बीतने के बाद भी हालात जस के तस, जलकैदी बने शहर के लोग, व्यवसायीओ की कमर टूटी क़डोरो का नुकसान, छपरा शहर में बीते शुक्रवार की मध्य रात्रि से शुरू हुई महज 10 घंटे की बारिश ने नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है। तेज बारिश के चलते शहर के अधिकांश हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश थमे 30 घंटे ब Threat नहीं। जलनिकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की जा सकी है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर के प्रमुख बाजार, सड़कों, दफ्तरों और रिहायशी इलाकों में अब भी घुटनों तक पानी जमा है। लोग जरूरी कार्यों के लिए जलमग्न सड़कों से होकर गुजरने को मजबूर हैं। मुख्य शहर की सड़कों के अलावा सरकारी कार्यालय सभी प्रभावित हैं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जलजमाव के कारण उन्हें अपनी दुकानें बंद रखनी पड़ी हैं, जिससे रोज़मर्रा की कमाई पर असर पड़ा है। बारिश के बाद बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह चरमरा गई थी। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए गए और दोपहर तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई है। लेकिन अभी भी कई सरकारी कार्यालय जलजमाव की चपेट में हैं, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। जनता की मांग है कि जल्द से जल्द जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था की जाए और छपरा शहर को इस स्थायी संकट से मुक्त किया जाए।
0
comment0
Report
HHHarvinder Harvinder
Oct 06, 2025 07:40:54
Mahendragarh, Haryana:हरियाणा के नारनौल में बंदरों के एक झुंड ने आज शहर में एक बच्चे को घेर कर उसको बुरी तरह काट लिया। बच्चे के शोर मचाने पर आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। इसके बाद बंदर वहां से भाग गए। बंदर काटने से बच्चा घायल भी हुआ है। जिसके चलते उसको अस्पताल भी ले जाया गया। बंदर के काटने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। करीब दो महीने पहले ही बंदरों की वजह से एक महिला की मौत भी हो गई थी। शहर के मालवीय नगर में उत्तर प्रदेश का एक परिवार किराए पर रहता है। इस परिवार का करीब 7 साल का लड़का सौरव आज पास में दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गया था। इस दौरान बंदरों के झुंड ने उसको घेर लिया। इस पर वह भागने लगा तो बंदर उसके पीछे पड़ गए। दो बार गिराकर काटा बंदरें ने सौरव को दो बार जमीन पर गिराकर काटा। जिससे बच्चा चिल्लाने लगा। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। जिसके कारण बंदर वहां से भाग गए। लोगों ने इसकी जानकारी बच्चे के परिजनों को दी। जिसके बाद बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। दो महीने पहले हुई थी महिला की मौत मौहल्ला राव का की रहने वाली करीब 43 वर्षीय संतोष सैनी की बीते 25 जुलाई को मौत हो गई थी। वह अपने मकान की पहली मंजिल की छत पर कपड़े लेने गई थी। जैसे ही वह कपड़े इकट्ठा करने लगी। छत पर बंदरों का एक झुंड आ गया और महिला पर हमला बोल दिया। इसके बाद आनन-फानन में अपने बचाव में महिला तेज गति से सीढ़ियों की ओर दौड़ी। तभी महिला का पैर फिसल गया। वह नीचे बरामदे की छत पर गिर गई। सिर के बल गिरने से महिला को गंभीर चोट आई और उसकी मृत्यु हो गई थी। पार्षद नितिन चौधरी ने आवाज उठाई है। पार्षद का कहना है कि शहर में बंदरों का आतंक है। मगर नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है.
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Oct 06, 2025 07:40:28
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में बड़ा खुलासा: टैक्स हेराफेरी कर 1.21 करोड़ का गबन, आरोपी गिरफ्तार थाना 142 में एक निजी कंपनी से करोड़ों की ठगी करने वाले चैतन्य चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कंपनी में पूर्व में मैनेजिंग टैक्सेशन पद पर कार्यरत था और उसने पद का दुरुपयोग करते हुए वैट टैक्स से जुड़ी भारी गड़बड़ी को अंजाम दिया。 पुलिस के अनुसार, चैतन्य चौहान ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर वैट भुगतान से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार किए और फर्जी सेटलमेंट दिखाकर करीब 1.21 करोड़ रुपये का गबन किया। यह गबन लंबे समय तक योजनाबद्ध तरीके से किया गया, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ。 जांच के दौरान कंपनी द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद नोएडा पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस अन्य सहयोगियों की भी भूमिका की जांच कर रही है。 एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Oct 06, 2025 07:40:17
Delhi, Delhi:लॉरेन्स गैंग के हाथों में सबसे 'घातक' हथियार... कनाडा में तीन जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग... ग्लोबल गैंगस्टर से आतंकी बने लॉरेन्स गैंग के टारगेट पर कौन ? कनाडा में लारेंस बिश्नोई गैंग ने फिर करवाई फायरिंग लारेंस गैंग से जुड़े फतेह पुर्तगाल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर किया दावा पोस्ट में कहा कि नवी तेसी नाम का शख्स लारेंस बिश्नोई के नाम पर लोगों ने 5 मिलियन वसूले है इसलिए उसके ठिकानों पर हमने  फायरिंग करवाई है हाल ही में कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई को आतंकवादी घोषित किया है फतेह पुर्तगाल ने पोस्ट लिखा है सत श्री अकाल, राम-राम सारे भाइयों को मैं फतेह पुर्तगाल बोल रहा हूँ。 गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग जो भी कनाडा में लॉरेंस गैंग के नाम पर वसूली और शूटिंग कर रहे हैं  उनकी जिम्मेदारी अब हम ले रहे हैं。 (Theshi Enterprise 1254, 110 Ave), (House No. 2817, 144 St), (13049, 76 Ave Unit No.104, Swift 1200 AM) ये सभी जगहें नवी तेसी के स्वामित्व में हैं, और पिछले 3 दिनों से इन जगहों पर शूटिंग हम करवा रहे हैं。 Swift 1200 AM के Allea के साथ हमारा कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है。 लेकिन नवी तेसी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर सिंगरों से जबरदस्ती 5 मिलियन वसूले हैं। इसलिए हम उसके पीछे पड़े हुए हैं。 बाकी जो भी व्यापारी निशाने पर हैं और उनके पीछे कोई कारण है  वो हमारे भाइयों-बहनों से काम लेते हुए उन्हें परेशान कर रहे हैं, तो अगर कोई हमें सबूत देगा कि वो व्यक्ति सच में गलत है, तो हम उसके पीछे जाएंगे। हम मेहनती लोगों से दुश्मनी नहीं रखते。 जो भी मेहनत करके अपनी रोजी कमाते हैं और हमारे नौजवानों की इज्जत करते हैं  उनसे हमारा कोई झगड़ा नहीं। अगर आगे किसी ने कोई गलत खबर फैलाई, तो जिन व्यापारियों की जान या व्यापार को नुकसान पहुँचा  उसकी जिम्मेदारी आप लोगों की होगी, हमारी नहीं。 हमारा तरीका शायद गलत लग सकता है,लेकिन हमारा इरादा गलत नहीं है。 अंकित भाडू शेरवाला जीतेन्दर गोगी मान ग्रुप काला राणा आरज़ू बिश्नोई सुभम लोंकर साहिल दुहान हिसार
0
comment0
Report
ASAmit Shrivastav
Oct 06, 2025 07:39:51
Dewas, Madhya Pradesh:देवास जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक स्कूल के भीतर अश्लीलता की हदें पार कर गए। स्कूल के कमरे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूल टाइम के दौरान ही मास्टर जी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक हालत में थे और किसी बच्चे ने उनका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो की पुष्टि मीडिया नहीं करता है। मामला उदयनगर का है जहां संकुल की ग्राम पंचायत bisali के शासकीय प्राथमिक विद्यालय झिरी मोहल्ला के शिक्षक का एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। वीडियो में टीचर एक महिला के साथ जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताई जा रही है स्कूल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में हैं। खास बात यह कि उस समय स्कूल संचालित हो रहा था। बताया जा रहा है कि स्कूल के बच्चे ने ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो बनाते देख शिक्षक ने मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया, लेकिन बच्चे भाग गए निकले। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक कई दिनों से इस तरह की हरकतें कर रहा है जिसे लेकर उसे समझाया भी था और शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षक का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ स्कूल के कमरे में रंगरलियां मनाते वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं शिक्षक विक्रम कदम इस वीडियो को पैक बताते हुए उदयनगर थाने में कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन भी दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है。
3
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Oct 06, 2025 07:39:39
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र : पिहोवा की पूजा कॉलोनी में एक घर के बाहर हाथ में पिस्तौल लेकर घूमता दिखाई दिया एक युवक, दो दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने पुलिस पर कार्यवाही ना करने के लगाए आरोप, CCTV में आरोपी कैद कुरुक्षेत्र:- पिहोवा की पूजा कॉलोनी में एक घर के बाहर एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर घूमता दिखाई दिया है। इसी व्यक्ति ने दो दिन पहले पूजा कॉलोनी निवासी मनजीत को जान से मारने की धमकी भी दी थी। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया है। CCTV में युवक हाथ में पिस्तौल लेकर घर के बाहर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित मनजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक ने 2 दिन पहले उसको व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। और आज वही युवक घर के बाहर पिस्तौल लेकर घूमता हुआ दिखाई दिया है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया है। और पुलिस को देखकर वह युवक मौके से फरार हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर उसको व उसके परिवार को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। क्योंकि 2 दिन पहले उसने शिकायत दी थी और पुलिस ने अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं की है। मौके पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मी बलविंदर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने संबंधित थाने को सूचित कर दिया है। आगामी कार्यवाही की जा रही है。
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top