Kanpur - पाकिस्तानी पीएम का पुतला फूंककर BJP ने जताया आक्रोश
पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है, इसी कड़ी में भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह की ओर से मोतीझील में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाहबाज शरीफ के पुतले पर चप्पल बरसाते हुए केंद्र की सरकार से जल्द कड़ी कार्यवाही की मांग की, जीत प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह से इस बर्बर घटना को अंजाम दिया गया है, ऐसे में हर देशभक्त का दिल बदले के लिए सुलग रहा है. सरकार से पूरी उम्मीद है कि जल्द से जल्द जवाबी कार्यवाही होगी ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|