Kanpur Nagar
Kanpur: घाटमपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारा टक्कर, चालक की गई जान
Garatha, Uttar Pradesh:घाटमपुर कस्बे के बीरपुर गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि चालक की जान चली गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने हाइवे जाम कर हंगामा किया। तहसीलदार ने योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन देकर हाइवे पर जाम खुलवाया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ACB ने बिजली विभाग के जेईएन को 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने विद्युत विभाग के जेईएन को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी ने डाटा ट्रांसफर करने की एवज में घूस मांगी। एसीबी टीमें आरोपी जेईएन के कार्यालय और घर की तलाशी ले रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को कम्पनी के प्रतिनिधि ने शिकायत दी कि रामगंज स्थित जेवीवीएनएल सब स्टेशन के जेईएन रिश्वत की मांग कर रहा है। इस पर ब्यूरो के अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायत से जानकारी मिली कि सोलर रिधम एनर्जी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सोलर सिस्टम लगाने का काम करती है। कम्पनी ने किसी ग्राहक के आवासीय विद्युत कनेक्शन पर 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने के लिए विद्युत विभाग से लोड क्षमता बढ़वाने का आवेदन किया। इस पर जेईएन मनोज कुमार ने लोड क्षमता बढ़ाने की एवज में 14 अगस्त को 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। हालांकि बातचीत के दौरान 3 हजार रुपए में सहमति बनी। इस पर एसीबी टीम ने मांग का सत्यापन कराया। इसके बाद आज सोमवार को एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई के लिए जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी जेईएन मनोज कुमार को परिवादी से 3 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी से रिश्वत राशि बरामद की जा चुकी है। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका के बारे में भी पूछताछ की जा रही है。 एसीबी ने मनोज कुमार के कार्यालय से इस केस की फाइल के साथ ही अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। इनसे पता लगाया जा रहा है कि पहले भी इस तरह के मामलों में कहीं रिश्वत तो नहीं ली गई। इसी तरह आरोपी के घर पर भी सर्च की जा रही है। वहीं टीम आरोपी मनोज कुमार से पूछताछ कर रही है कि वह कब से ऐसा कर रहा है। इस कार्य में उसके साथ कौन कौन शामिल है। फिलहाल पूछताछ जारी है। इधर ब्यूरो की ओर से स्पष्ट किया गया है कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में अभियोग, प्राथमिक जांच, परिवाद आदि दर्ज होने पर वह ACB से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष रख सकता है। उसकी ओर से रखे गए पक्ष का एसीबी विश्लेषण के बाद ही जांच में निर्णय लिया जाना एसीबी की कार्य प्रणाली का हिस्सा है। यह जानकारी एसीबी के डर से धोखाधड़ी आदि के शिकार होने की संभावना के संदर्भ में महत्वपूर्ण है। आम जनता भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 94135-02834 पर सातों दिन चौबीसों घंटे संपर्क कर शिकायत दे सकते हैं। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।0
0
Report
रक्षाबंधन से पहले जालौन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी, मिलावटखोरों में हड़क़ंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी, एसडीएम अभिनव कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, रक्षाबंधन पर जनता को सुरक्षित और बिना मिलावटी मिठाइयों को लेकर की कार्रवाई, खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों पर की मिठाइयों की सैंपलिंग की कार्रवाई, दो मिठाई की दुकानों से नमूनें भरकर जांच के लिए भेजे प्रयोगशाला, महाकालेश्वर मिष्ठान भंडार से छैना और वीरेंद्र मिष्ठान भंडार से रिफाइंड सोयाबीन तेल का भरा नमूना, अचानक खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मिलावट खोरों में मचा हड़कंप, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में खाद्य दुकानों पर प्रशासन ने की छापेमारी।0
0
Report
एमबीबीएस इंटर्न्स ने स्टाइपेंड 12k से 30k तक बढ़ाने की मांग तेज की
Saharanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इंटर्न्स ने अपने मासिक स्टाइपेंड को 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में इंटर्न्स और मेडिकल छात्रों ने सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी मांग पहुंचाने की अपील की। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में इंटर्न्स को केवल 12 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है, जो बढ़ती महंगाई के दौर में बेहद कम है। इंटर्न्स अस्पतालों में वार्ड ड्यूटी, इमरजेंसी सेवाएं, नाइट शिफ्ट, मरीजों की निगरानी और अन्य चिकित्सकीय कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। कई बार उन्हें लगातार लंबे समय तक ड्यूटी भी करनी पड़ती है। इंटर्न्स का कहना है कि मौजूदा स्टाइपेंड से आवास, भोजन, परिवहन, इंटरनेट, पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसे आवश्यक खर्च पूरे करना मुश्किल हो गया है। इसके चलते अधिकांश इंटर्न्स को आज भी अपने परिवार पर आर्थिक रूप से निर्भर रहना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि देश के कई राज्यों में एमबीबीएस इंटर्न्स को उत्तर प्रदेश की तुलना में अधिक स्टाइपेंड दिया जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी स्टाइपेंड बढ़ाकर कम से कम 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाना चाहिए। इंटर्न्स ने जिलाधिकारी से मांग की कि इस विषय को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर जल्द सकारात्मक निर्णय दिलाने में सहयोग किया जाए। उनका कहना है कि इससे भावी चिकित्सकों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे बेहतर तरीके से मरीजों की सेवा कर सकेंगे।0
0
Report
Advertisement
साहारनपुर में 100 वर्ष पुरानी इमारत गिरकर मलबा फैल गया; बाइक-एक्टिवा क्षतिग्रस्त
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रेलवे रोड पर सोमवार दोपहर अचानक अंग्रेजों के जमाने की करीब 100 वर्ष पुरानी तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। गिरने से धूल-धुआं फैल गया, लेकिन इमारत के अंदर उस समय कोई नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। यह इमारत लगभग छह महीने से बंद पड़ी थी और 1 मार्च से इस्तेमाल नहीं हो रही थी। दोपहर के समय इसका बड़ा हिस्सा सड़क की ओर गिर गया। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई और इसके नीचे से एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त मिलीं। आसपास की इमारतों को मामूली नुकसान पहुँचा। पड़ोसी ने कहा कि इमारत पुरानी थी और काफी समय से बंद थी; शटर और कुछ हिस्से भी गिरने से क्षतिग्रस्त हुए, पर कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची; मलबा हटाने का काम जारी है। हादसे के बाद पड़ोस में पुरानी और जर्जर इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
तीन दशक पुराने कश्मीरी पंडित हत्याकांडों की जांच तेज, SIA ने कई आरोपी पहचाने
Noida, Uttar Pradesh:तीन दशक पुराने कश्मीरी पंडित हत्याकांडों की जांच तेज, SIA ने कई आरोपी पहचाने0
0
Report
स्वाइन फ्लू से बचने के उपाय: 2 मीटर दूरी और मास्क ही काफी
New Delhi, Delhi:राजधानी में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केसेस पर प्रोफेसर डॉक्टर एम वाली ने बताया- अदृश्य दुश्मन है वायरस दिखाई नहीं देता है सड़क का गद्दा दिखाई देता है तो हम अपनी बाइक गाड़ी बचा लेते हैं लेकिन वायरस कैसे देखोगे ऐसा कोई चश्मा नहीं है जो दुश्मन और दृश्य है दिखाई नहीं दे रहा है उससे बचने का तरीका दो है एक तो जो खास रहा है उससे दूरी 2 मीटर की दूरी है बहुत जरूरी और दूसरा मास्क लगाइए अब यह मौसम ऐसा है क्योंकि कोई भीग रहा है बारिश में तो कोई बाहर गर्मी में है कोई अंदर ऐसी में है कोई गर्मी से परेशान है कोई एकदम से गर्मी से एक में आ जाता है तो फिर एकदम से धूप में इज्जत तरीके से मौसम बदल रहा है तो बीमारी ज्यादा फैल रही है एस स्वाइन फ्लू का जो वायरस है अब उसे अंग्रेजी में पग कहते हैं ह्यूमन में आ जाता है यह और यह वहां से आता है तो ज्यादा घातक होता है यहां पर सबकी प्रदूषण की वजह से रेस्पिरेटरी इम्यूनिटी बहुत कम है तो जैसे ही वायरस बॉडी में जाता है अपने आप को मल्टीप्लाई करता है और इस सीजन में ऐसी बीमारी हर साल आती है लेकिन जो बहुत खतरनाक वाले वायरस है यह आएंगे तो ज्यादा प्रकोप होने पर जानलेवा भी हो सकता है अब आज इसका टेस्ट और दवाई मौजूद है वह लेना चाहिए लोगों को बॉडी पेन शुरू होता है गला खराब होता है खांसी होती है इससे कमजोरी भी आती है अच्छा खाना खाएं प्रोटीन खाएं फल खाएं और ठंडा ना खाएं पिए सबको साफ सफाई रखनी चाहिए अपने आसपास और तुलसी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं तुलसी के पत्ते को चबा सकते हैं उसकी चाय पी सकते हैं0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के पदक विजेताओं को पंचकूला में 13.97 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग *हरियाणा के कॉमनवेल्थ विजेताओं के लिए 26 अगस्त को पंचकूला में होगा सम्मान समारोह* मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम पंचकुला में पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे राज्य के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार मिलेंगे कार्यक्रम पहले 7 अगस्त को था, पीएम मोदी की बैठक के कारण स्थगित कर 26 अगस्त किया गया था कॉमनवेल्थ में भारत के 13 स्वर्ण में से 7 स्वर्ण हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते, कुल हरियाणा के 11 पदक सात स्वर्ण विजेताओं को डेढ़-डेढ़ करोड़, दो रजत को 75-75 लाख, दो कांस्य को 50-50 लाख मिलेंगे राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले 13 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप साढ़े सात-साढ़े सात लाख रुपये देगी सरकार सिर्फ पदक विजेता ही नहीं, भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मान मिलेगा स्वर्ण पदक विजेता सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल, साक्षी चौधरी, प्रीति पंवार, प्रिया घनघस, जैस्मिन लंबोरिया, शर्मिला को मिलेगा सम्मान रजत विजेता नीरज चोपड़ा (पानीपत) व नरेंद्र बेरवाल (हिसार), कांस्य सीमा व यशवीर (भिवानी) को भी किया जाएगा सम्मानित समारोह में करीब 2 हजार युवा खिलाड़ी मौजूद रहेंगे, प्रदेश के युवाओं को मिलेगी प्रेरणा हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत पदक विजेताओं और प्रतिभागियों दोनों को दिया जाएगा सम्मान0
0
Report
दिल्ली में बारिश के बीच नीम पेड़ सड़क पर गिरा, बड़ा हादसा टला
Delhi, Delhi:दिल्ली के हरिणगर विधानसभा के अशोक नगर में बड़ा नीम का पेड़ सड़क पर गिरा। अगर दुकानों पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पश्चिमी जिले में बरसात के चलते जगह-जगह जलभराव के साथ मुख्य सड़कों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। अशोक नगर इलाके की मुख्य सड़क पर आज बरसात के कारण बड़ा नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अगर यह पेड़ दुकानों पर गिर गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था या सड़क से गुजर रहे राहगीर या स्कूटी चालक पर गिर सकता था, पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पेड़ जड़ समेत उखड़ कर सड़क पर आ गिरा, लेकिन लोगों ने दोनों तरफ से सड़क को रोक दिया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत; कार चालक की तलाश
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर से सड़क हादसे का दर्दनाक वीडियो सामने आया है...तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को इतनी भयंकर टक्कर मारी...कि बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई....सीसीटीवी में कैद ये दर्दनाक हादसा 20 अगस्त का बताया जा रहा है...वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है...और कार सवार की तलाश की जा रही है....0
0
Report
Advertisement
विलेपार्ले Gym में 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:मुंबई के विलेपार्ले पूर्व स्थित पार्लेश्वर व्यायामशाला में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में विलेपार्ले पुलिस ने 45 वर्षीय गणेश प्रभाकर देवरुखकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 21 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11 बजे से 11:20 बजे के बीच हुई। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को व्यायामशाला के कार्यालय में बुलाकर उसका हाथ पकड़ा और उसे अपनी गोद में बैठाया। इसके बाद कथित तौर पर उसे जबरन गले लगाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। विलेपार्ले पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 873/2026 दर्ज की गई है। FIR में BNS की धारा 75 के साथ POCSO Act की धारा 8 और 12 लगाई गई हैं। FIR के मुताबिक, पुलिस को घटना की जानकारी 21 अगस्त को शाम 6 बजे मिली, जिसके बाद रात 7:53 बजे FIR दर्ज की गई। शिकायतकर्ता पीड़िता की उम्र 16 वर्ष दर्ज है। पीड़ित नाबालिग द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसके गाल पर चूमा और उससे आपत्तिजनक बात कही। किशोरी द्वारा विरोध करने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए कहा।0
0
Report
हमीरपुर में पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन पर आखिरी चेतावनी, जुर्माने से बचना मुश्किल
Chanwal, Himachal Pradesh:जिन लोगों ने अपने घरों में पालतू कुत्ते पाले हुए हैं और उन्होंने नगर निगम के पास इसका रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो आने वाले समय मे उन पर मोटा जुर्माना लगेगा। नगर निगम हमीरपुर ने पालतू कुत्तों के मालिकों को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह जल्द नगर निगम के कार्यालय में पहुंचकर अपने पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन करवा। हमीरपुर शहरी इलाके में पालतू कुत्तों की तादाद सैकड़ो में है लेकिन नगर निगम के पास अभी तक सिर्फ 12 लोगों ने ही इनकी रजिस्ट्रेशन करवाई है। नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कई बार सूचित किया गया मगर शहर के लोग रजिस्ट्रेशन करवाने में दिलचस्पी नहीं दिख रहे हैं जिसका नतीजा है कि नगर निगम के पास भी उनकी पूर्ण सही जानकारी उपलब्ध नहीं है। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त ने बताया कि जिन लोगों ने अपने घरों में पालतू कुत्ते पाले हुए हैं और निगम के कार्यालय में पहुंचकर उनकी रजिस्ट्रेशन नही करवाई है तो जल्द रेजिस्ट्रेशन करवाएं नहीं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले भी कई बार रजिस्ट्रेशन करवाने को लेकर कहा जा चुका है लेकिन लोग दिलचस्पी नहीं दिख रहे हैं जिसके बाद अब सख्ती से इसका पालन किया जाएगा।0
0
Report
झारखंड में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का शुभारम्भ, देवेंद्रनाथ महतो ने किया उद्घोष
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने 24 संकल्प के साथ झारखंड के सभी 24 जिलों में भर्ती व्यवस्था सुधर यात्रा का शुभारम्भ किया। भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के तहत देवेंद्र नाथ महतो ने आज झारखंड के सभी 24 जिलों में 24 संकल्प यात्रा का बृहद आगाज नेमरा के लुकैया टॉड स्थित शिबू सोरेन की आदम कद प्रतिमा पर चरण स्पर्श एवं प्रणाम कर किया। इस दौरान भारी बारिश के बीच छात्र नेतागण बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस क्रम में देवेंद्र नाथ महतो ने एक सखुआ का पेड़ परिसर में लगाकर उसका संकल्प लेकर 24 जिले में 24 संकल्प के साथ यात्रा का आगाज करते हुए गुरु जी से आशीर्वाद भी लिया। इस क्रम में पत्रकारों से बात करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि भर्ती व्यवस्था सुधर यात्रा का शुभारम्भ दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धरती से झारखंड के पितामह शहीद निर्मल महतो शेख भिखारी विनोद महतो शहीद चांद भैरव फूलों झानो सहित तमाम शहीदों का सम्मान करते हुए सखुआ वृक्ष का रोपण कर यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं यह सिर्फ यात्रा नहीं है बल्कि झारखंड के नव निर्माण की यात्रा है। बाईट—देवेन्द्र नाथ महतो (छात्र नेता झारखंड) इस यात्रा में शामिल एक महिला छात्र नेत्री में बताया कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जो आंदोलन चल रहा था उसमें छात्र बहुत खुश हुए कि उनके आंदोलन सफल हुई लेकिन छात्रों को निराशा हाथ लगी इसे लेकर आज हम लोग शिबू सोरेन के प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उनसे आशीर्वाद लेकर आगे की यात्रा आरम्भ कर रहे हैं ताकि छात्रों की भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो……बाईट….पूजा महतो (महिला छात्र नेत्री) फुटेज - 1, बाईट - 2, टोटल फ़ाइल - 30
0
Report
Advertisement
पेपरलेस निबंधन से रजिस्ट्री में गिरावट, जिला प्रशासन जागरूकता अभियान शुरू करेगा
Jehanabad, Bihar:बिहार सरकार द्वारा जमीन की खरीद-बिक्री के लिए लागू की गई पेपरलेस निबंधन व्यवस्था के बाद रजिस्ट्री की संख्या में आ रही लगातार गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सोमवार को डीएम ने निबंधन कार्यालय का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निबंधन कराने आईं दो महिला खरीदारों को पेपरलेस निबंधन दस्तावेज की हार्ड कॉपी सौंपी और उनसे नई डिजिटल प्रक्रिया के बारे में फीडबैक लिया। समीक्षा बैठक के दौरान निबंधन कार्य में आई कमी के कारणों पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था को लेकर आम लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां और असमंजस की स्थिति है। इसके कारण लोग फिलहाल जमीन की खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री कराने से परहेज कर रहे हैं। मामले पर जिला अवर निबंधक (रजिस्ट्रार) वंदना कुमारी ने बताया कि जब से पेपरलेस नियम लागू हुआ है, तब से निबंधन की संख्या में अप्रत्याशित कमी दर्ज की गई है। हालांकि, स्थिति को सामान्य करने और लोगों का भ्रम दूर करने के उद्देश्य से जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन ने निर्णय लिया है कि आने वाले बुधवार से जिले के सभी प्रखंडों में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को पेपरलेस रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और इसके फायदों के बारे में आसान भाषा में जानकारी दी जाएगी। कातिबों को नई व्यवस्था के तहत डिजिटल दस्तावेज तैयार करने और ऑनलाइन प्रणाली को आसानी से समझने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य निबंधन प्रक्रिया को सुगम, तेज और बिचौलिया-मुक्त बनाना है। प्रशासन को उम्मीद है कि जागरूकता अभियानों के बाद लोगों का भ्रम दूर होगा, जिससे जमीन की खरीद-बिक्री की रफ्तार बढ़ेगी और सरकारी राजस्व में भी इजाफा होगा।0
0
Report
झाझा के नए सीएचसी भवन में छत से पानी रिसने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
Jamui, Bihar:जमुई के झाझा में करीब 5 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बने नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन की निर्माण गुणवत्ता पर उद्घाटन के महज कुछ माह बाद ही सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के विजन सेंटर में मरीजों की नेत्र जांच के लिए लगी महंगी मशीन के आसपास छत से पानी रिसने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 बताया जा रहा है कि विजन सेंटर के ठीक ऊपर लेबर रूम का बाथरूम है। इसी हिस्से से पानी रिसकर नीचे विजन सेंटर में पहुंच रहा है। वायरल वीडियो में नेत्र जांच वाले कमरे में छत से पानी टपकता दिखाई दे रहा है। पानी रिसने से दीवारों में भी नमी का असर नजर आने लगा है。 विजन सेंटर के संचालक एवं ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि मरीजों को जिस स्थान पर बैठाकर उनकी आंखों की जांच की जाती है, वहीं छत से पानी टपकता है। इससे नेत्र जांच के काम में परेशानी हो रही है और दीवार भी नमी से प्रभावित हो रही है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवाब ने बताया कि विजन सेंटर के ऊपर लेबर रूम का बाथरूम है। उसी हिस्से से पानी नीचे आ रहा है। इसकी जानकारी बीएमएसआईसीएल को पत्र के माध्यम से दी गई है और निर्माण एजेंसी से समस्या ठीक कराने को कहा गया है। वहीं, बीएमएसआईसीएल के एसडीओ मोहित कुमार ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद इसकी जांच कराई जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा। नए सीएचसी भवन का निर्माण बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) की देखरेख में कराया गया था। भवन का शिलान्यास 22 फरवरी 2025 को झाझा विधायक दामोदर रावत ने किया था। निर्माण पूरा होने के बाद 18 मार्च 2026 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई में समृद्धि यात्रा के दौरान इसका उद्घाटन किया था। इसके बाद 23 मार्च को विधायक दामोदर रावत ने भी अस्पताल भवन का पुनः उद्घाटन किया था。 उद्घाटन के कुछ ही माह बाद करोड़ों रुपये की लागत से बने भवन के विजन सेंटर में बाथरूम का पानी पहुंचने से स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने केवल रिसाव की मरम्मत कराने के बजाय पूरे भवन की तकनीकी जांच कराने, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था की जांच की मांग की है。 गौरतलब है कि 16 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के झाझा आगमन को लेकर अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त कराने की कवायद की गई थी। इसके बावजूद विजन सेंटर की छत से पानी रिसने की समस्या सामने आ गई。 अब सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार नए अस्पताल भवन के नियमित निरीक्षण के दौरान इतनी बड़ी खामी अधिकारियों की नजर से कैसे बची। मामला सिर्फ छत से पानी रिसने तक सीमित नहीं है, बल्कि महंगी नेत्र जांच मशीन, मरीजों और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा से भी जुड़ा है。0
0
Report
धनबाद न्यू टाउन हाल में पॉकिटमार पकड़कर पिटाई, 20 हजार नकदी चोरी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद न्यू टाउन हाल में आयशा छात्र संगठन द्वारा छात्र युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीड़ में दो पॉकेटमार घुस गया। भीड़ का फायदा उठाकर दो पॉकेटमार के Catering के कर्मी की जेब से 20 हजार रुपये उड़ा लिया। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने पॉकेटमारों की करतूत देख ली और पकड़ लिया। भीड़ ने दोनों की पिटाई कर दी। घटना तब घटी जब कार्यक्रम समाप्त होने को था और लोग भोजन के लिए लाइन में थे। इसी दौरान दो जेबकतरों ने कैटरिंग कर्मी की जेब से पैसे चुरा लिए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़कर पिटाई की और रकम वापस ले ली। मौका देखकर दोनों भाग निकले0
0
Report
Advertisement
