icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
208013
VKVivek Krishna DixitFollow23 Apr 2025, 03:58 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जांजगीर के जिला अस्पताल में बर्न यूनिट सुचारु संचालन के लिए युवाओं का अनोखा प्रदर्शन

Taga, Chhattisgarh:जिला अस्पताल जांजगीर में बर्न यूनिट की लचर व्यवस्था के विरोध में युवाओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया, बर्न यूनिट के सुचारु संचालन के लिए चंदा एकत्र किया गया, युवाओं ने दान पेटी लेकर अस्पताल परिसर और आसपास घूम घूम कर लोगों से सहयोग राशि मांगी, साथ ही खुद भी राशि जमा की, शासन को यह राशि भेजने अधिकारीयों को सौंपा गया, दरअसल कुछ दिन पहले कोसमंदा गांव की 5 साल की बच्ची जल गई थी, जिसे जिला अस्पताल जांजगीर से बिलासपुर रेफर कर दिया गया और बच्ची की मौत हो गई, समय पर सही इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए युवाओं ने आज प्रदर्शन कर बर्न यूनिट के सुचारु संचालन की मांग की, युवाओं का कहना है कि जिला अस्पताल में बर्न यूनिट की सुविधा होने के बावजूद गंभीर रूप से जले मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है, ऐसे मरीजों को दूसरे शहरों के अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है, उपचार में देरी के कारण मरीजों की जान पर बन आती है, इसी के विरोध में युवाओं ने यह अनोखा प्रदर्शन कर शासन और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर CNG टैंक ट्रक से गैस रिसाव, दमकल ने स्थिति नियंत्रण में लाई

Muzaffarpur, Bihar:घटना मुजफ्फरपुर दरभंगा फोरलेन पर मुजफ्फरपुर जिले अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी के समीप सीएनजी टैंक लदा ट्रक से गैस रिसाव हुआ. ट्रक चालक नीचे उतर गया. सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय हाईवे पर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया. आसपास के इलाकों में भी आवाजाही रोकी गई. पुलिस और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और गैस रिसाव पर काबू पाने के लिए काम किया. कुछ समय बाद रिसाव रोककर ट्रक को गंतव्य के लिए रवाना किया गया. एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. स्थिति सामान्य है.
0
0
Report

शाहजहांपुर में पानी की टंकी पर चढ़े तीन युवकों ने सड़क सुधार को लेकर हंगामा मचाया

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में तीन युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। इसके बाद तीनो युवको ने पानी की टंकी पर जमकर हंगामा काटा। पानी की टंकी पर चढ़े तीनों लोगों की मांग है कि गांव के खराब रास्ते को तत्काल ठीक कराया जाए खराब रास्ते की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे। फिलहाल अधिकारियों के कोर्स आश्वासन के बाद तीन युवक पानी की टंकी से नीचे उतरे। इस दौरान लोगों की भारी थी इकट्ठा हो गई। पूरा मामला थाना खुदागंज क्षेत्र के तहरपुर गांव का है बताया जा रहा है कि गांव के अंदर जाने वाला रोड पूरी तरीके से खस्ता हालत में है। जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी। इसके अलावा आवारा पशुओं की भारी समस्या से नाराज तीन युवक जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए। और हंगामा करने लगे। इस दौरान एक युवक ने पानी की टंकी से नीचे कूदने की कोशिश की। पानी की टंकी पर चढ़े युवकों का कहना है कि अगर उन्हें सड़क बनने और आवारा पशुओं को पकड़े जाने का ठोस आश्वासन नहीं मिला तो वह पानी की टंकी से कूद कर जान दे देंगे। पानी की टंकी पर चढ़े हुए युवकों को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के पहुंचने के बाद युवकों को कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया गया। जिसके बाद तीन युवक पानी की टंकी से नीचे उतर आए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

झारखंड सीमा से शराब तस्कर भागे, इनोवा खाई में पलटी—123.75 लीटर बरामद

Jamui, Bihar:जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बटिया घाटी स्थित पटना मोड़ के समीप बुधवार को पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में विदेशी शराब की खेप ले जा रही काले रंग की एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए और दर्जनों बोतलें मौके पर ही टूटकर नष्ट हो गईं। वहीं वाहन चालक और धंधेबाज बारिश और घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से कुल 123.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि झारखंड सीमा की ओर से शराब की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बामदह मोड़ के आगे नाकेबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने वाहन की गति बढ़ा दी। पीछा करने के दौरान फिसलन की वजह से पटना मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।तलाशी के दौरान वाहन से रॉयल चैलेंजर, रॉयल स्टैग और आइकॉनिक ब्रांड की कुल 251 बोतल में 123.75 लीटर विदेशी शराब जब्त की गईं। घटना के बाद जेसीबी की मदद से क्षतिगस्त Inoवा कार को खाई से बाहर निकाल कर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन के मालिक और फरार तस्करों की पहचान की जा रही है। आशंका है कि यह खेप देवघर से बेगूसराय खपाने के लिए ले जाई जा रही थी。
0
0
Report

अनूपपुर में बारिश से जलजमाव, राहत योजनाओं की मांग तेज

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर लगातार हो रही बारिश ने शहडोल एवं अनूपपुर जिले की सीमा पर स्थित नगर परिषद बकहो के इंदिरा नगर अमलाई के रहवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यहां बारिश का पानी कई घरों में घुस गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घर में रहना मुश्किल हो गया है लोगों के खाने पीने की सामग्री भी पूरी तरह खराब हो चुकी है और दैनिक जरूरतों के लिए भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परेशानी का आलम यह है कि बरसात में निकलने वाले जहरीले कीड़े मकोड़े के काटने का खतरा दिन रात बना हुआ है नगर परिषद की ओर से मोटर पंप लगाकर पानी निकालने की कोशिश जरूर की जा रही है, लेकिन रहवासियों का कहना है कि समस्या इतनी गंभीर है कि महज पानी निकालने से इसका स्थायी समाधान नहीं होने वाला। जल भराव होने की वजह से लोगों के घरों के शौचालय डूब गए हैं अब घर की महिलाएं पास की रेलवे स्टेशन अमलाई के सुलभ शौचालय जाने को मजबूर हैं नगर परिषद बकहो के वार्ड क्रमांक 15 इंदिरा नगर अमलाई की हैं, जहां बारिश के बाद हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। कई जगह पानी जमा है और कुछ घरों के अंदर तक पानी पहुंच चुका है। जलभराव के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। लोगों की परेशानी हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ रहवासियों को दैनिक दिनचर्या के जरूरी कार्यों के लिए घर से निकलकर स्टेशन के सुलभ शौचालय ओर जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब घर और आसपास पानी भरा हो تو परिवार के साथ सामान्य जीवन जीना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन की कार्रवाई हालांकि नगर परिषद बकहो ने जलभराव वाले क्षेत्र में मोटर पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास शुरू किया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या हर साल बारिश के बाद इसी तरह मोटर पंप लगाकर पानी निकालना ही समाधान है? रहवासियों की मांग है कि जल निकासी की व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त किया जाए, ताकि अगली बारिश में लोगों को इसी परेशानी से दोबारा न गुजरना पड़े फिलहाल नगर परिषद की ओर से पानी निकासी का प्रयास जारी है, लेकिन प्रभावित बस्ती के एक तरफ रेलवे परिसर की ऊंची दीवारों तथा दूसरी तरफ घर से ज्यादा ऊंची सड़के जल भराव की एक बड़ी वजह बना हुई है प्रभावित रहवासी अब निकासी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। अब सवाल यही है कि बारिश के बाद पैदा हुई इस समस्या से प्रशासन कब तक लोगों को राहत दिलाता है और क्या आने वाले समय में जलभराव की समस्या से निजात के लिए कोई ठोस योजना तैयार की जाएगी?
0
0
Report

पिपरिया में बंद कमरे की मौत, भाई-बहन समेत चार गिरफ्तार

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- पिपरिया थाना क्षेत्र में बंद कमरे में हुई युवक की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, भाई की हत्या के मामले में उसकी बहनों, बहनोई और एक विधि-विरुद्ध बालिका की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक विधि-विरुद्ध बालिका को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को थाने में सूचना मिली थी कि बब्लू अहिरवार ने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है और वह घर में मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर थाना पिपरिया में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर मिले चोटों के निशान और उनकी प्रकृति को देखते हुए पुलिस को मौत संदिग्ध लगी। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक बब्लू का अपने भाई-बहनों से अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए मृतक की बहन रेखा से विश्वास में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में रेखा ने बताया कि उसके जीजा दिनेश अहिरवार, बहन रिंकी अहिरवार, लच्छो अहिरवार, प्राची अहिरवार तथा एक विधि-विरुद्ध बालिका ने घर का दरवाजा बंद कर बब्लू अहिरवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में लकड़ी के डंडे, बेलन और दातरा (हसिया) का इस्तेमाल किया गया। पुलिस के मुताबिक, गंभीर चोटों के कारण बब्लू की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पिपरिया में धारा 103(1), 238 एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बताए गए लकड़ी के डंडे, बेलन और दातरा (हसिया) जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड ड्यूटी पर लौटे CRPF जवान इंद्र सिंह निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Hanumangarh, Rajasthan:छुट्टी पूरी कर झारखंड ड्यूटी पर लौटे CRPF जवान इंद्र सिंह की हार्ट अटैक से निधन, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार हनुमानगढ़ जिले में भादरा क्षेत्र के डाबड़ी गांव निवासी सीआरपीएफ जवान इंद्र सिंह का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। बुधवार को जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव डाबड़ी लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान माहौल गमगीन हो गया और ग्रामीणों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। इंद्र सिंह वर्ष 2006 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे झारखंड में सीआरपीएफ की 193वीं बटालियन में तैनात थे। जानकारी के अनुसार इंद्र सिंह हाल ही में छुट्टी पर अपने गांव आए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद वे वापस झारखंड ड्यूटी पर लौट गए थे। ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। इंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलते ही डाबड़ी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर परिजन और ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। अंतिम संस्कार के दौरान राजकीय सम्मान के तहत जवान को सलामी दी गई। भारत माता के जयकारों और ‘शहीद इंद्र सिंह अमर रहें’ के नारों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top