208002
Kanpur - टाटमिल चौराहे पर 12 क्विंटल नकली खोया पकड़ा गया
Kanpur, Uttar Pradesh:टाटमिल चौराहे पर 12 क्विंटल नकली खोया पकड़ा गया. पुलिस और खाद्य विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर नकली खोया पकड़ा है. ऑफिसर आशुतोष सिंह और अजीत कुमार टीआई मनोज कुमार मौजूद रहे. होली के त्योहार आने से पहले ही एक्टिव हो जाते है मिलावटखोर।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राष्ट्रीय सम्मान के अपमान रोकथाम बिल पारित, मनोज झा ने केंद्र पर सवाल उठाए
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MANOJ JHA ON THE PREVENTION OF INSULTS TO NATIONAL HONOUR (AMENDMENT) BILL, 2026’ PASSED IN LOK SABHA/SESSION/RAHUL GANDHI दिल्ली। लोकसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026' पारित होने पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "इन्होंने (केंद्र सरकार) देश में बांटने के अलावा किया क्या है? इन्होंने नेहरू-सुभाष कर लिया, नेहरू-पटेल कर लिया। अब वंदे मातरम बनाम जन-गण-मन। ये लोग बांटने के उस्ताद हैं कि कैसे बांट सकते हो समाज को... इसमें (आंदोलन में) अगर कोई सज्जाद होता मंच पर प्रमुख तो वहां भी बांटते। इनके पास कुछ और है? ही नहीं। यही खेती करते हैं और इसी की फसल काटते हैं मगर अब इस खेती के लिए खाद नहीं मिल रही है。"0
0
Report
ABVP ने जयपुर विश्वविद्यालय पर प्रदर्शन कर निलंबन और तिरंगा रैली पर आरोप लगाए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- राजस्थान विश्वविद्यालय गेट पर ABVP का प्रदर्शन जैसलमेर कोतवाली थाना अधिकारी के निलंबन की मांग तिरंगा रैली की अनुमति नहीं देने का लगाया आरोप कार्यकर्ताओं से अभद्रता का आरोप,कार्रवाई की मांग पिछले तीन दिन से दो कार्यकर्ता अनशन पर ABVP मांग नहीं मानी तो आंदोलन और उग्र करने की चेतावनी प्रदेश मंत्री शुभेन्द्र सिंह निर्वाण ने सरकार से कार्रवाई की मांग0
0
Report
लखनऊ: 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर 9 अगस्त को बाजनगर स्थित काकोरी स्मृति स्थल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी ने स्मृति स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्गों तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, मरम्मत, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं।0
0
Report
Advertisement
टिटलागढ़ में बाढ़ बढ़ी, राहत और बचाव कार्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:TITILAGARH (ODISHA): FLOOD SITUATION WORSENS IN SEVERAL AREAS, RESCUE OPERATIONS UNDERWAY टिटलागढ़ (ओडिशा): टिटलागढ़ के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।0
0
Report
सीएम ने संसद भवन में रेल मंत्री से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ परियोजनाओं पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में संचालित एवं प्रस्तावित रेल परियोजनाओं की प्रगति, रेल संपर्क के विस्तार तथा राज्य में रेल अवसंरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी साथ रहे。0
0
Report
खाद कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:कन्नौज ➡खाद कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी ➡जिला कृषि अधिकारी ने खाद दुकानों की जांच की ➡सदर क्षेत्र की दुकानों पर पहुंची कृषि विभाग टीम ➡गड़बड़ी मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित ➡एनपीके खाद के नमूने लेकर लैब भेजे गए ➡खाद बिक्री में अनियमितता पर विभाग सख्त ➡फार्मर आईडी,खतौनी और आधार लाने की अपील ➡जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदने की सलाह0
0
Report
Advertisement
हनुमगढ़ के खेतों में 11/33 केवी लाइनें लटकीं, किसान प्रशासन से जवाब मांग रहे
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh के नजदीकी गांव मक्कासर के निकट स्थित चक 2 एसटीजी में पिछले 14 दिनों से खेतों में 11 केवी और 33 केवी विद्युत लाइनें जमीन पर बिछी होने से किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। 17 जुलाई को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान दो बिजली पोल गिरने से दोनों हाई वोल्टेज लाइनें खेतों में झूल रही हैं। कई स्थानों पर तार धान की फसल में भरे पानी के बीच जमीन को छू रहे हैं, जिससे किसानों में दहशत का माहौल है। चक 2 एसटीजी निवासी किसान अजीत सिंह ने बताया कि आंधी के कारण 33 केवी लाइन के दो पोल गिर गए थे। घटना की सूचना उसी दिन जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता को दी गई, लेकिन उन्होंने एक्सईएन से संपर्क करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन आज तक न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही शिकायत पर कोई कार्रवाई की गई। अजीत सिंह ने बताया कि गिरे हुए पोलों से 11 केवी और 33 केवी की दो लाइनें क्रॉस होती हैं। पोल गिरने के बाद दोनों लाइनों के तार खेतों में झूल रहे हैं, जिससे खेत में काम करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। करंट लगने के डर से वे अपनी कृषि भूमि की जुताई नहीं कर पा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर धान की रोपाई वाले खेत में भी उर्वरक डालने सहित अन्य कृषि कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग की लापरवाही के कारण कोई जनहानि होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। किसानों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है。0
0
Report
पटना के AN कॉलेज में EVM रखने के लिए स्ट्रांग रूम बना; उपचुनाव समाप्त
Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना पटना बांकीपुर सीट पर उपचुनाव समाप्त। EVM को लाने की अब तैयारी पटना के AN कॉलेज में। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरीके से अलर्ट AN कॉलेज के पास। AN कॉलेज में EVM को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है।0
0
Report
राजनांदगांव में गौ चिकित्सालय भूमि पूजन के साथ 75 लाख का अनुदान की घोषणा
Rajnandgaon, Chhattisgarh:विधान सभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने आज अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान गौशाला पिंजरा पोल द्वारा आयोजित प्रस्तावित गौ चिकित्सालय मनोहर गौ छाया परिसर और गौ चारा परिसर का भूमि पूजन किया इस मौके पर उन्होने गौ संरक्षण व संर्वधन के लिए 75 लाख देने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि राजनदगांव में गौशाला के तहत गौ सेवा किए जाने का अनुकरणीय उदाहरण है यहां सतत निस्वार्थ भाव से गौ माताओं का संरक्षण संवर्धन किया जा रहा है।उन्होने मिडिया से चर्चा करते हुए लोकसभा मे लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पारित होने का स्वागत किया है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद देते हुए इसे बहुत बडा कदम बताया है और कठोरतम सजा का प्रावधान किया है ।इस विधेयक के पारित हो जाने से यूपीएससी परीक्षा मे पेपर लीक जैसे मामले पर अंकुश लगेगा ।उन्होने यूपीएससी परीक्षा मे छग का हवाला देते हुए कहा कि यूपीएससी परीक्षा मे एक विशेष दल के लोग सलेक्ट हो गए थे ।उन्होने बताया कि इस विधेयक मे पेपर लीक मामले मे दस साल की सजा और 10 करोड रु जुर्माना का प्रावधान किया गया है ।0
0
Report
Advertisement
सीबीआई समन रद्द, मनमोहन सिंह बरी: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर समीक्षा
Kusu, Chhattisgarh:देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ कोयला आवंटन में गड़बड़ी से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा जारी किए गए समन को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को बरी कर दिया है। इसके अनुसार पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि यूपीए सरकार के समय एक आरोप लगाया गया था और विरोधियों के द्वारा कोल स्कैम बताने का प्रयास किया गया था, जिसमें सीबीआई जांच कोर्ट के सामने कोई तथ्य साबित नहीं हुआ और कोर्ट ने उसे निरस्त कर दिया है। कोर्ट के इस निर्णय का स्वागत योग्य बताया गया।0
0
Report
सड़क योजना पर विधायक आवास के बाहर धरना, स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा काम
Dehradun, Uttarakhand:विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के आवास पर आज हंगामा हो गया... दरअसल क्षेत्र में लंबे समय से अटकी एक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया... जनता सीधे विधायक के घर के सामने धरने पर बैठ गई... सड़क निर्माण की मांग को लेकर आज UKD कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के आवास के बाहर धरने पर बैठ थे... इसी दौरान मौके पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के पहुंचते ही माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक तक हो गई... मौके पर मौजूद UKD कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वास्तिक एनक्लेव, शिवालिक एनक्लेव और श्रीरामपुरम क्षेत्र की प्रस्तावित सड़क को लेकर लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर और अनुमानित लागत को तैयार कर लिया है... लेकिन आरोप है कि विधायक की सहमति ना मिलने के कारण सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है... तो वही विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वित्तीय स्वीकृति के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है... जैसे ही वित्तीय स्वीकृति मिलेगी सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा...0
0
Report
उदयपुर में महिलाओं ने 33% आरक्षण तात्कालिक लागू करने की मांग पर प्रदर्शन किया
Udaipur, Rajasthan:महिला आरक्षण कानून को तात्कालिक प्रभाव से लागू करने की मांग पर आज उदयपुर में महिलाएं सड़के पर उतरी। इस दौरान महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जम कर नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया। अखिल भारती प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के बैनर तले महिलाए कलेक्ट्रेट पहुंची। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि बीते पांच दशको से देश मे महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की जा रही है। ये बिल संसद में पास भी हो गया। लेकिन नए परिसीमन के साथ इसे जोड़ कर सरकार ने महिला आरक्षण बिल को लागू होने से रोक दिया है। ऐसे में महिलाओं को उनका अधिकार नही मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओ ने ज्ञापन सौप वर्तमान सीटों पर ही महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
परबतसर तहसीलदार ने दो स्कूलों की निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की स्थिति जानी
Didwana, Rajasthan:परबतसर तहसीलदार ने उपखण्ड गांव में दो स्कूलों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली। तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़ ने राजकीय माध्यमिक स्कूल बाजवास तथा राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मुंडोता का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने मौजूद अध्यापकों से कहा कि वे तय समय पर स्कूल आए ताकि विद्यार्थियों को अधिकाधिक लाभ मिल सके। तहसीलदार रामकिशोर ने इसके साथ ही पोषाहार की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसीलदार ने वर्तमान में चल रहे प्रवेश प्रक्रिया, नामांकन को लेकर किए गए कार्य सहित अन्य कई प्रकार की जानकारी ली।0
0
Report
अलवर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: गड्ढे भरकर प्रशासन की जवाबदेही माँगी
Alwar, Rajasthan:अलवर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने खुद भरे सड़क के गड्ढे अलवर शहर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। शहर अध्यक्ष रमन सैनी और अंकित गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अग्रसेन चौराहे पर एकत्र हुए और sड़कों पर बने गहरे गड्ढों को स्वयं सीمنٹ और ROADi डालकर भर दिया। कार्यकर्ता ट्रॉलियों में निर्माण सामग्री लेकर मौके पर पहुंचे और जहां-जहां गड्ढे थे, उन्हें भरने का कार्य किया。 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अनोखे प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया और जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की।0
0
Report
फर्रुखाबाद में डंपर चपेट में आया शिक्षक की मौत, CCTV से सामने आया डरावना सच
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद डंपर के चेचिस से कुचलकर शिक्षक की मौत फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। अमृतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डंपर शिक्षक को कुचलता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। गुरुवार को अमृतपुर थाना क्षेत्र के राजपुर कस्बे के पास बदायूं मार्ग पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। उदरनपुर निवासी 38 वर्षीय देवेंद्र विक्रम सिंह बाइक से राजपुर की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर के चेचिस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और डंपर की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र विक्रम सिंह निजी विद्यालय अमर ज्योति इंटर कॉलेज, गनुआपुर में शिक्षक थे। उनके परिवार में पत्नी बबली और दो बेटे सिद्धार्थ व देवांश हैं। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। सूचना मिलने पर अमृतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइट: दर्शन सिंह सोलंकी, थानाध्यक्ष अमृतपुर "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।" तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही लगातार लोगों की जान ले रही है। इस हादसे ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया। अब सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे भारी वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई कब होगी।0
0
Report
Advertisement
