208001
कानपुर के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी आलोक मिश्रा 8886 वोट से पीछे
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर लोकसभा क्षेत्र - 43 से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा से 8886 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा को 293142, भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी को 302028 और बसपा प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया को 7708 वोट मिले हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजीपुर में डायरी में ऊपर वाला न्याय करेगा लिखकर युवक ने नीम के पेड़ से लगाई फांसी
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। गांव के एक युवक ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से डायरी में ऊपर वाला न्याय करेगा लिख कर युवक ने निम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । परिजनों की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों की धमकियों और कानूनी कार्रवाई के डर से युवक मानसिक दबाव में था। बता दें कि गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 25 वर्षीय राजाराम कुमार का शव उसके घर की छत से सटे नीम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों की नजर जैसे ही रस्सी से लटके शव पर पड़ी, घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके से नायलॉन की रस्सी और एक डायरी में नोट को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया। परिजनों के मुताबिक 13 अप्रैल को गांव के ही एक युवक के साथ शराब पीने के दौरान राजाराम की कहासुनी और मारपीट हो गई थी, जिसमें विपक्षी का पैर टूट गया था। आरोप है कि इस घटना के बाद गांव के कुछ लोग राजाराम को लगातार जेल और फांसी की धमकी दे रहे थे, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गया था। हैरानी की बात यह है कि मारपीट की घटना के बाद भी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। विपक्षी पक्ष की ओर से पहली बार 22 अप्रैल को शिकायती पत्र दिया गया। इसी बीच युवक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस डायरी और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
किसान के बेटे ने किया कमाल,गाजीपुर के राजवीर तिवारी ने हाईस्कूल में प्रदेश में हासिल की 6वां स्थान
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में एक किसान के बेटे ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में पूरे प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। सदर तहसील के औरंगाबाद गांव के रहने वाले राजवीर तिवारी ने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में 6वीं पोजिशन हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से जहां परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं पूरे गांव और जिले में भी गर्व महसूस किया जा रहा है। दरअसल गाजीपुर के सदर तहसील क्षेत्र के औरंगाबाद गांव के रहने वाले किसान अभय नारायण तिवारी के बेटे राजवीर तिवारी ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 6वां स्थान हासिल किया है। राजवीर शहर के आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र हैं और उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा में 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस शानदार सफलता के बाद परिवार, शिक्षक और गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।राजवीर तिवारी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि हासिल हो पाई है। राजवीर का सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है और साथ ही वह यूपीएससी की तैयारी कर देश की सेवा करना चाहते हैं। वहीं राजवीर की इस उपलब्धि से उनके परिवार में जश्न का माहौल है। पिता अभय नारायण तिवारी, दादी शैव्या देवी और परिवार के अन्य सदस्य बेटे की इस सफलता पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने भी राजवीर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।0
0
Report
घाटोल पूर्व विधायक नवनीत निनामा के निधन पर सीएम सहित भाजपा नेताओं ने शोक जताया
Noida, Uttar Pradesh:सीएम भजनलाल शर्मा , बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने एक्स पर पोस्ट कर घाटोल के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता नवनीत निनामा ने निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की ..... सीएम ने पोस्ट करके लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं घाटोल के पूर्व विधायक श्री नवनीत निनामा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके समर्थकों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!0
0
Report
Advertisement
उन्नाव गैंगस्टर महेश निषाद की संपत्ति कुर्क, 32 लाख से अधिक
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव भू माफिया की संपत्ति प्रशासन ने की कुर्क। अवैध रूप से अर्जित 32 लख रुपए से अधिक की संपत्ति कुर्क। अवैध रूप से अर्जित चल अचल संपत्ति प्रशासन ने की कुर्क। गैंगस्टर एक्ट में आरोपी महेश निषाद की संपत्ति कुर्क। गैंगस्टर के आरोपी की जमीन और कार कुर्क। गंगा घाट कोतवाली के चंपा पुरवा का रहने वाला है गैंगस्टर का आरोपी महेश निषाद।0
0
Report
नेपाल पलटी जीप हादसे में दो मौत, 19 घायल; प्रशासन ने बचाव टीम भेजी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के रहने वाले तीर्थ यात्रियों से भरी एक नेपाली नंबर की जीप नेपाल में पलट गई जिसमें एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने डीएम के निर्देश पर नेपाल से दर्जनों एंबुलेंस भेजी और सोनौली सीमा पर अधिकारी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक स्वर्गद्वारी प्रभुनाथ मंदिर जा रही तीर्थयात्रियों से भरी जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 वर्षीय बच्ची और एक महिला की मौत हो गई तथा 19 यात्री घायल हो गए। राहत-बचाव टीम मौके पर पहुँचकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिंगरी में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने नेपाल में 10 एंबुलेंस भेजे हैं और डॉक्टरों को अलर्ट किया गया है ताकि घायल को भारत लाकर उनके इलाज की व्यवस्था की जा सके.0
0
Report
अमेठी: दबंगों ने मामूली विवाद पर महिला और बच्चों समेत तीन लोगों को पीटा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- दबंगों के हौसले बुलंद, मामूली विवाद को लेकर दबंगो ने दो बच्चों समेत महिला को पीटा, दबंगों ने डंडे से महिला और उसके बच्चों सहित तीन लोगों को बुरी तरह जमकर पीटा, दबंगों की पिटाई से महिला को आई गंभीर चोटें , स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस व 112 पुलिस , पीड़ित महिला के ससुर के अनुसार पड़ोसी दबंग आए दिन शराब पीकर करता है गाली गलौज, विरोध करने पर की मारपीट जामो थाना क्षेत्र के पूरेलोधन हरगांव का है मामला,0
0
Report
Advertisement
रामपुर बस्ती के युवक ने बहन के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
Munger, Bihar:रामपुर बस्ती के 30 वर्षीय युवक ने बहन के दुपट्टे से लटक कर की आत्महत्या। मुंगेर:जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बस्ती के एक 30 वर्षीय युवक ने गुरुवार को फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी मृतक कुमार गौरव उर्फ अभिषेक इंजीनियरिंग का छात्र था तथा वह सेवानिवृत्त रेलकर्मी सुबोध मंडल उर्फ योगेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र था पुलिस के अनुसार मृतक कुमार गौरव अपने माता-पिता से लगातार पैसे की मांग कर रहा था इस बात को लेकर गुरुवार की सुबह भी उसकी अपनी शिक्षिका मां से बकझक हुई थी वह अपनी मां से 2000 रुपए की मांग कर रहा था मां के द्वारा इनकार करने पर और यह कहने पर कि जब पेमेंट आएगा तब पैसा मिलेगा वह छत पर चला गया और वहां अपनी बहन के दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर ली कुमार गौरव दो भाइयों में छोटा था इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है वैसे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बाइट परिजन0
0
Report
हजारीबाग: पेट्रोल डाल आगजनी मामले में चार गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल पुल के पास हाईवा में आगजनी मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है. हजारीबाग एसपी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि बीते दिन राहुल दुबे गिरोह द्वारा पेट्रोल छिड़ककर वाहन में आग लगाई गई थी, जिसकी जिम्मेदारी हस्तलिखित पर्चा छोड़कर ली गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर चंदौल गांव स्थित हथिया पत्थर जंगल में छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में मो. एजाज, मो. अफताब, मो. सलामत अंसारी और तुसार सिन्हा शामिल हैं. तलाशी के दौरान उनके पास से तीन पिस्टल, 11 जिंदा गोलियां, पर्चे और मोबाइल बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपियों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए कोल माइनिंग क्षेत्र में दहशत फैलाने की साजिश का खुलासा किया. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी0
0
Report
मुख्यमंत्री के निर्देश से महंगाई भत्ते में 2% वृद्धि, कुल लाभ 7.02 लाख कर्मी-पेंशनर्स
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी अब 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता 12 लाख 46 हजार कार्मिक एवं पेंशनर्स होंगे लाभान्वित जयपुर, 23 अप्रेल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गुरुवार को राज्य में महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में 2 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी प्रदान की गई है। इससे राज्य कार्मिकों एवं पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि देय होगी। अब प्रदेश में सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा मंहगाई राहत देय होगी। इस निर्णय से लगभग 7.02 लाख कार्मिक एवं 5.44 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा? कर्मचारियों को आगामी जून में देय मई 2026 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा तथा दिनांक 01 जनवरी से 30 अप्रेल 2026 तक चार माह की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। पेंशनरों को 01 जनवरी, 2026 से महंगाई राहत का नकद भुगतान किया जायेगा। कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में लिए गए इस संवेदनशील निर्णय सेे राज्य सरकार पर लगभग 1156 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय भार आएगा।0
0
Report
Advertisement
दांतारामगढ़ में जमीन विवाद: बुजुर्ग हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:दांतारामगढ़, सीकर जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या मामले में बड़ा अपडेट, SHO जय बसेरा के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बुजुर्ग की हत्या को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा, पुलिस ने आरोपी लालाराम, पेमाराम, हनुमान प्रसाद व दानाराम जाट को किया गिरफ्तार, चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर लिया तीन दिन के पुलिस रिमांड पर, 15 अप्रैल की रात को करड़ मगरा गांव में जमीनी विवाद के चलते श्योजी राम नाम के बुजुर्ग की हुई थी हत्या, मृतक श्योजीराम के भाई मूलचंद ने 21 आरोपियों के खिलाफ कराया था हत्या का मामला दर्ज, एंकर सीकर के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र के करड़ मगरा गांव में 15 अप्रैल की रात को जमीनी विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग श्योजी राम जाट की हत्या करने के मामले में थानाधिकारी जय सिंह बसेरा के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर सुआलाल व पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि करड़ मगरा गांव में 15 अप्रैल की रात को जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ था जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग श्योजी राम की हत्या कर दी गई थी। मृतक श्योजीराम जाट के भाई मूलचंद जाट ने 21 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे जिनकी के लिए सब इंस्पेक्टर सुआलाल के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने किशनगढ़ - रेनवाल, नावां, मारोठ, तकिया, करड़ मगरा सहित दर्जन भर गांवों में दबिशे दी। बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली जहां मिंडा देवली नदी क्षेत्र में चार आरोपी छुपे हुए थे वहां पुलिस ने आरोपियों को घेरकर हिरासत में लिया और बुजुर्ग की हत्या के आरोपी लालाराम जाट पुत्र भूराराम, पेमाराम जाट पुत्र रामचंद्र, हनुमान प्रसाद जाट पुत्र सुवाराम व दानाराम पुत्र गौरूराम जाट निवासी करड़ मगरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है और हत्या के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।0
0
Report
کوलकاتا میں बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 Phase1 میں 91.91% मतदान EC फीडबैक पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): MANOJ KUMAR AGARWAL (CHIEF ELECTORAL OFFICER, WEST BENGAL) ON WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026, PHASE 1/ FEEDBACK FROM ELECTION COMMISSION ON POLLING PROCESS/WEST BENGAL RECORDS 91.91% TURNOUT IN PHASE I AS OF 6 PM/ CLASHES DURING WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026, PHASE 10
0
Report
बारामती विधानसभा उपचुनाव: मतदान समाप्त, ईवीएम सीलिंग पूरी
Noida, Uttar Pradesh:ANI LIVE 2100 BARAMATI VOTING CONCLUDES BARAMATI, PUNE (MAHARASHTRA): BARAMATI ASSEMBLY BYPOLL 2026/ VOTING CONCLUDES FOR BARAMATI BY ELECTION, EVM BEING SEALED BY POLLING OFFICIALS/ VISUALS0
0
Report
Advertisement
मल्लावां पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने जिले में बनाया स्थान
Mallawan, Uttar Pradesh:यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित गया । जिसमें इंटरमीडिएट के दो छात्रों का दबदबा कायम रहा । मल्लावां कस्बे स्थित मल्लावां पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के दो छात्रों ने जिले में अपना स्थान काबिज किया । जिसमें ऊंचागांव निवासी प्रखर पटेल ने 5 वीं रैंक व गोसवा निवासी सुलभ पटेल 9 वीं रैंक हासिल की है । होनहार छात्र प्रखर पटेल और सुलभ पटेल बताते है स्कूल की पढ़ाई के बगैर किसी आधुनिक संसाधनों के करीब आठ घंटे पढ़ाई करते हैं। छात्र सुलभ पटेल ने हाईस्कूल में 583 अंक पाकर यूपी में 8वां हासिल किया था । और प्रखर पटेल ने हाईस्कूल में 576 अंक पाकर जिले में 6 वां स्थान हासिल किया था । कॉलेज के प्रबंधक हरिपाल सिंह व प्रधानाचार्य निलेश कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय परिवार पूरी लगन के साथ छात्रों को शिक्षा ग्रहण कराई जाती है । हम लोगों का प्रयास जारी है । आगे हमारा विद्यालय यूपी में अपना दबदबा कायम करेगा ।0
0
Report
कटारिया गांव बवाल में सपा जिलाध्यक्ष, दो विधायक समेत 47 नामजद,200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 10...
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में कल हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सपा विधायक जंगीपुर डॉ वीरेंद्र यादव, सपा विधायक सदर जै किशन साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्या यादव समेत 47 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्या यादव समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी गाजीपुर डॉक्टर ईरज राजा ने पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही है। दरअसल कटारिया गांव में हुए बवाल को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस के मुताबिक कुछ अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने की नीयत से गांव में पत्थरबाजी की और स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 47 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्य यादव समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है। एसपी डॉ. ईरज राजा के मुताबिक इस पूरी घटना को सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि तय सीमा में ही जाने की अनुमति है, लेकिन इसके बावजूद करीब 250 से 300 लोगों की भीड़ गांव में पहुंच गई। एसपी ने बताया कि कई लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे थे और पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस के पास घटना से जुड़े पर्याप्त फोटो और वीडियो फुटेज मौजूद हैं, जिनके आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर आगे भी गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने यह भी कहा कि निशा मामले को लेकर बार-बार गलत तथ्यों को फैलाया गया और गैंगरेप की अफवाहें उड़ाकर इसे जातीय संघर्ष का रूप देने की कोशिश की गई, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फोटो और वीडियो के आधार पर अन्य लोगों को चिन्हित कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बीजेपी जन कल्याण मंच अध्यक्ष ने विधायक के भाई पर सादा निशान
Hasanpur, Meerut, Uttar Pradesh:एंकर उत्तर प्रदेश जनपद अमरोहा के हसनपुर नगर के रहरा अड्डा स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा जन कल्याण मंच जिलाध्यक्ष भीष्म सिंह खड़गवंशी ने भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के भाई एवं ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी गंगेश्वरी के सपा में जाने पर तीखा पलटवार करते हुए मलाई मार कर जाने का आरोप लगाया। साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे कमाल अख्तर पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर भड़ास निकाली है। गुरुवार को नगर के रहरा अड्डा स्थित कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा जन कल्याण मंच के जिलाध्यक्ष भीष्म सिंह खड़गवंशी ने तीखा पलटबार करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर एवं ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह का बगैर नाम लिए सवाल का जबाब देते हुए कहा कि उनके भागने का कारण यह रहा है कि, वो पार्टी के सच्चे सिपाही नहीं रहे दूसरी पार्टियों छोड़कर आए थे। और इस पार्टी में मलाई मार कर विधानसभा की ललक है कि समाजवादी से विधानसभा टिकट मिलेगा तब में चुनाव लड़ूंगा। इनके साथ भाजपा का कोई कार्यकर्ता नहीं गया और यह अकेले ही समाजवादी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहां भारतीय जनता पार्टी का खड़गवंशी समाज और सभी सनातन भाई सभी भारतीय जनता पार्टी का वोट है। उनके जाने से हमारी पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अन्य नेताओं के जाने के मामले में कहा कि वह उनका मन है, मलाई लूटने को नहीं मिल रही है। क्योंकि भाजपा की नीतियां उन्हें पसंद नहीं है। चूंकि भाजपा पार्टी ईमानदार सहनशील एवं मजबूती तथा ईमानदारी से सरकार चलाने का अंदाज इनको रास नहीं आ रहा है। और उन लोगों के जाने से भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। साथ ही कहा कि यहां भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी और भारतीय जनता पार्टी का ही विधायक बनेगा। सवाल समाजवादी पार्टी की सरकार में क्या-क्या कार्य कराए गए हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार के नाम पर कहा कि समाजवादी सरकार में हमने देखा है उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी काम कर रही थी। तब यहां से कमाल अख्तर खाद्य रसद कैबिनेट मंत्री रहा करते थे। हसनपुर से लेकर तीसरी मिल तक शराब की फैक्ट्रियां सीरे के टैंकर उतरते थे। समाजवादी सरकार में बदमाश रात्रि को आते थे और खड़गवंशी समाज के लोगों पर पिस्टल लगाकर गायों तथा मवेशियों को वाहनों में चढ़ाते थे और जान से मारने का डर दिखते थे। समाजवादी सरकार की यह नीतियां रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपनी आंखों से देखा है कि कमाल अख्तर खाद्य रसद विभाग के मंत्री रहे थे। उस दौरान हमारे यहां सरकारी गल्ले का गोदाम था। जहां से ट्रक के ट्रक गायब होकर बिक जाते थे और राशन डीलर को पेमेंट कर दिया जाता था। यह समाजवादी सरकार की कथनी करनी रही है। और हमारी जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है किसी माई के लाल में कोई ताकत नहीं है जो एक बोरी गल्ला भी बेचकर दिखा दे। कहा कि यह योगी आदित्यनाथ की सरकार है, यह नरेंद्र मोदी की सरकार है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, पंकज चौधरी के नेतृत्व में, संजय कुमार चौहान के नेतृत्व में, दर्शन दास के नेतृत्व में यह सरकार चल रही है। और सरकार में ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ जो हमारी बहन बेटियों के ऊपर आंख उठाकर देख सके0
0
Report
Advertisement
