icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
208001
Shiva SharmaShiva SharmaFollow15 Aug 2024, 07:26 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नागपुर गैरेज में आग: निकाले जाने के बाद 20 मोटरसाइकिल जलीं, CCTV जांच

AKAMAR KANEJust now
Nagpur, Maharashtra:व्हाट्स अप और cctv पाठवले आहे ----------- नागपूर कामावरून वरून काढल्याच्या रागातून गॅरेजला पेटवले.... तब्बल 20 दुचाकी जळाल्या टेकानाका परिसरातील नारीरोड जवळील बँक कॉलनीतील बाबा दीपनगर येथील घटना --- मालकाने नोकरीतून काढल्याच्या क्रोधाग्नीतून कर्मचाऱ्याने मालकाच्या गॅरेजला आग लावल्याचा संशय आहे आगीत गॅरेजमधील सुमारे 20 दुचाकी जळून खाक झाल्यात...तर शेजारील क्लिनिकचे सुमारे दोन लाखांचे नुकसान झाले. सतीश यादव यांचे 'दिवेश होंडा सर्व्हिस' नावाचे गॅरेज आहे. राजू महेंद्रकर हा तेथे काम करीत होता. काही कारणामुळे सतीश यादव यांनी सुमारे दोन महिन्यांपूर्वी राजूला कामावरून काढले होते. काल पहाटे तीनच्या sुमारास गॅरेजमध्ये आग लागली. अगदी काही क्षणातच आगिने गॅरेजमध्ये उभ्या वाहनाना कवेत घेतले..सर्च वाहने आगीच्या भक्ष्यस्थानी पडली. आगीच्या झळांमुळे शेजारील क्लिनिकचेही नुकसान झालय.... दरम्यान नोकरी गेल्याच्या रागातून गॅरेजला आग लावली असावी, असा संशय व्यक्त केला जात आहे. याप्रकरणी पोलिसांनी अज्ञात आरोपीविरुद्ध गुन्हा दाखल करीत सीसीटीव्हीची तपासणी सुरू केली आहे.
0
0
Report

लातेहार में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा चाकचौबंद; पुलिस ने कड़ी तैनाती की

Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गया है दुर्गा पूजा को लेकर लातेहार जिले सभी थाना क्षेत्रों में माँ दुर्गा पूजा समिति के द्वारा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके मनाने को लेकर लातेहार एसपी कुमार गौरव पूरी तरह से कमर कस ली है। जिसको लेकर लेकर लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने विधि व्यवस्था को लेकर सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया है सरकार द्वारा दिए गए गाइड लाइन को पालन करने का निर्देश दिया है। इस दौरान टीम ने काली मंदिर, ब्लॉक, धर्मपुर, राजा दुर्गाबाड़ी, दुर्गा मंदिर, करकट और रेलवे स्टेशन समेत अन्य पूजा स्थलों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ की स्थिति, पंडाल में प्रवेश और निकास व्यवस्था तथा आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई एसडीपीओ ने पूजा समितियों से आवश्यक सावधानियां बरतने और किसी भी स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील की है। वही पूजा समिति के लोगो ने बताया कि पूजा भव्य किया जाया पूजा समिति के द्वारा सुरक्षा ख्याल रखा जयंता है सरकार की गाइड लाइन का पालन किया जाता है। वही एस_SDPO संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर पूजा पंडाल का निरीक्षण किया गया है। सुरक्षा श्रद्धालुको को कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर पुलिस की तैनाती की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो सके।
0
0
Report

बेतिया: मझौलिया अंचल कार्यालय के बाबू पर रिश्वत लेते वीडियो वायरल

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मझौलिया अंचल कार्यालय में बड़ा बाबू का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है दस हजार रुपया रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है अंचल कार्यालय का बड़ा बाबू का नाम रवि कुमार बताया जा रहा है एक युवक अपने कागजात को दुरुस्त कराने के लिए दस हजार रुपया दे रहा है वंशावली के कागजात बनाने के लिए बड़ा बाबू दस हजार घूस ले रहे है युवक ने रिश्वत देते लेते का वीडियो बना लिया और अब वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है
0
0
Report
Advertisement

इलाहाबाद हाईकोर्ट: पुजारी यादव मामले में चार पुलिसकर्मियों की जमानत खारिज

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, जौनपुर के चार पुलिसकर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, चार पुलिसकर्मियों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, कृष्ण कुमार यादव उर्फ पुजारी की मौत मामले के आरोपी पुलिसकर्मियों की जमानत खारिज, जयशील तिवारी, रामकृत यादव, राजकुमार वर्मा और अंगद प्रसाद चौधरी की जमानत खारिज, चारो पुलिसकर्मियों पर पुजारी यादव को यातना देने का आरोप है, सीबीआई ने मामले की जांच के बाद चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, हाईकोर्ट ने चार्जशीट का हवाला देते हुए चारों पुलिसकर्मियों को राहत देने से इंकार किया, हाईकोर्ट ने कहा याचियों पर गंभीर रूप से पुजारी यादव को यातना देने का आरोप है, 2021 में पुलिस हिरासत में कृष्ण कुमार यादव उर्फ पुजारी यादव की हुई थी मौत, परिजनों की मांग पर हाईकोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे, सीबीआई ने जांच के बाद मामले में 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, चार्जशीट में पुजारी यादव की गंभीर चोट का उल्लेख किया गया है, नितंबों, निचले कंधे, बाएं हाथ पर लगी चोट का जिक्र किया गया है।
0
0
Report

आगरा-आलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर भिड़ंत, आग से दो लोग जिंदा जले

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की आमने-सामने भिड़ंत जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी भीषण आग हादसे की चपेट में आया बाइक सवार दुर्घटना में 5 लोगों के घायल होने की सूचना हादसे के बाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी आग की लपटें देख मौके पर जुटे आसपास के लोग सूचना पर पुलिस और दमकल की टीमें पहुंचीं दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग लगने से ट्रक में सवार दोनों लोग जिंदा जले हादसे के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित, जांच में जुटी पुलिस आगरा थाना खंदौली क्षेत्र का मामला आगरा
0
0
Report
Advertisement

गाली-गलौज के विरोध पर कुल्हाड़ी से हमला, बारां के अमलसरा में युवक घायल

Baran, Rajasthan:गाली-गलौज का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला, हाथ पर गंभीर चोट , विडीयो आया सामने बारां के अंता थाना क्षेत्र के ग्राम अमलसरा में शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपी ने घर जाकर कुल्हाड़ी लाकर हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित के हाथ में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ननरेश कुमार राठौर निवासी अमलसरा ने पुलिस थाना अन्ता में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि गांव का त्रिलोक बैरागी शराब पीकर दुकान पर गाली-गलौज कर रहा था। नरेश कुमार ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया। इस बात से नाराज होकर आरोपी अपने घर गया और कुल्हाड़ी लेकर वापस आया और नरेश कुमार के हाथ पर वार कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

सीसीटीवी:VC में कैद तीन चोर: वार्ड 19 और Basant आनंद विहार में चोरी की कोशिश

Sri Ganganagar, Rajasthan:शहर में बाइक सवार 3 युवकों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए कई मकानों में चोरी करने चक्कर लगाए। वहीं, वार्ड नंबर 19 में एक घर का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। बसंत आनंद विहार कॉलोनी में दो घरों में चोरी के प्रयास किए पर कामयाब नहीं हो सके। आसपास के अलग-अगल स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में तीनों संदिग्ध युवक एक ही बाइक पर दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान व तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले वार्ड नंबर 19 में जयराम आसेरी की पुत्री सुमन आसेरी के मकान को निशाना बनाया। अलसुबह तीनों संदिग्ध ताला तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखी दो अलमारियों को खंगाला व करीब 48 हजार रुपए नकद, चांदी के 4 कड़े, सोने की 2 कानों की बालियां, सोने के 2 नोज पिन, करीब 4 हजार रुपए कीमत की 3 घड़ियां व एक चांदी की पायल चोरी कर ले गए। बताया गया कि घटना के समय सुमन घर में अकेली थी और रात में वह पास ही स्थित अपने पिता के घर सोने चली गई थी, कि सुबह करीब 4 बजे पानी भरने के लिए उठी तो अपने मकान का ताला टूटा देखकर वह घबरा गई। उसने पिता जयराम आसेरी व भाइयों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सिटी पुलिस के हैंडकांस्टेबल रमेश मीणा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण किया। और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर टोपी व मास्क लगाए 3 युवक एक बाइक पर दिखाई दिए। इसके बाद बसंत आनंद विहार कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज सामने आए। यहां तड़के करीब 3:30 बजे यही 3 युवक नगरपालिका के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के मकान में घुसते दिखाई दिए। उन्होंने चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। कॉलोनी के ही एक अन्य मकान के बाहर तीनों संदिग्धों के फुटेज मिले हैं। हैडकांस्टेबल मीणा ने बताया कि फिलहाल पीड़िता ने थाने में कोई परिवाद नहीं दिया है। सीसीटीवी फुटजों के आधार पर चोरों की पहचान व उनको पकडने का प्रयास किया जा रहा है。
0
0
Report

कांग्रेस ने यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम- दलित समीकरण मजबूत करने के लिए बड़ा बदलाव किया

Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव कर राजनीतिक संकेत देने कोशिश है। कांग्रेस ने आराधना मिश्रा 'मोना' को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं, सहारनपुर से लोकसभा सदस्य इमरान मसूद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। मोना और इमरान को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के सियासी मायने निकाले जाने लगे है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने इस बदलाव के जरिए अपने पुराने सामाजिक समीकरण को फिर से खड़ा करने का प्रयास किया है। कांग्रेस ने ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम समीकरण साधने की कोशिश की है। कांग्रेस ने ब्राह्मण समुदाय की आराधना मिश्रा को अध्यक्ष और मुस्लिम समुदाय के इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले राजेन्द्र पाल गौतम पहले ही प्रदेश प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनावों की तैयारी और उससे पहले सपा के साथ गठबंधन में सीट बंटवारे पर चली रही कश्मकश के बीच कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन के चेहरे बदलकर दोहरा दांव चला है। ब्राह्मणों में पैठ बढ़ाने की अन्य दलों की कोशिश के बीच, आराधना मिश्रा मोना के रूप में ब्राह्मण चेहरे को प्रदेश संगठन का सबसे बड़ा पद देकर, बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। दूसरी तरफ बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर मुस्लिम समीकरण को मजबूत करने का भी प्रयास किया। साथ ही इमरान मसूद को जिम्मेदारी देने के लिए गठबंधन में सपा पर दवाब बनाए रखने की कोशिश किया गया है। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन लंबे समय से कमजोर रहा है। वर्तमान में आराधना मिश्रा मोना सहित उसके केवल दो विधायक हैं। हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन में पार्टी ने छह लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। अब पार्टी विधान सभा चुनाव में लोकसभा चुनाव जैसे प्रदर्शन को दोहराने और उसके बड़े विस्तार की कोशिश कर रही है। इसके लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने सामाजिक आधार को बढ़ाने की है और इसके लिए जातीय समीकरणों की गोलबंदी की रणनीति पर काम हो रहा है। ब्राह्मण चेहरे के साथ अनुसचित जाति और नीशाद समाज को संगठन में प्रतिनिधित्व इसी रणनीति का हिस्सा है। इमरान मसूद भी गठबंधन और सीटों के बंटवारे के लिए अंतर्विरोधों पर खुलकर बोलते रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इन समीकरणों को मजबूत कर पार्टी अधिक सीटों पर मजबूती से दावा कर सकेगी। उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी समय से ब्राह्मण समाज में भाजपा के प्रति नाराजगी की चर्चाएं चल रही हैं और सपा से लेकर बसपा तक इस समाज पर डोरे डालने में जुटे हैं। इस बीच कांग्रेस ने ब्राह्मण चेहरे को जिम्मेदारी देकर समाज को हिस्सेदारी का सीधा संदेश देने की कोशिश की है। वहीं इमरान मसूद का नाम मुस्लिम समीकरण के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिहाज से भी अहम है। कांग्रेस की कोशिश मुस्लिमों में अपनी स्वीकार्यता को बनाए रखने और बढ़ाने के साथ गठबंधन में अपनी उपयोगिता बढ़ाने की है。
0
0
Report
Advertisement

बूढ़ी गंडक उफान पर: बिहार के Muzaffarpur समेत बाढ़ के खतरे की चेतावनी

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में बागमती, नारायणी गंडक के बाद बूढ़ी गंडक उफान पर है और जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बागमती ने कटरा और गायघाट में तबाही मचा रखी है, नारायणी गंडक पारू और साहेबगंज में भी नुकसान कर रहा है और अब बूढ़ी गंडक के जलस्तर से दहशत है। नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार में पानी छोड़े जाने से तवाही मचा है, मुजफ्फरपुर भी प्रभावित है। पहले बागमती नदी के पानी ने कटरा और गायघाट के गांवों में प्रवेश किया है और लोग बेघर हो चुके हैं। नारायणी गंडक ने पारू प्रखंड के जयमल डुमरी और साहेबगंज के माधोपुर हाजरी में बांध तोड़ दिया, जिससे सैकड़ों परिवार अपने घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर या किसी रिश्तेदार के यहां शरण लेने को विवश हैं। अब बूढ़ी गंडक उफान पर है और डेली जलस्तर बढ़ रहा है, लोग चिंतित हैं कि कहीं बाढ़ जैसी स्थिति न बन जाए। स्थानीय लोगों के अनुसार चार दिन से पानी लगातार बढ़ रहा है। जिला प्रशासन अलर्ट पर है और जिलाधिकारी कुमार गौरव बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी कर रहे हैं, बांधों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की कमी न हो—लापरवाही पर कार्रवाई की बात भी कही है।
0
0
Report

हिंदू महासभा ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

VKVasim KhanFollow30m ago
Patwa Mutfarka, Uttar Pradesh:मऊ। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज एवं प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के निर्देश पर जनपद मऊ में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज यादव, जिला संयोजक शेषनाथ गिरी, जिला संगठन मंत्री संतोष कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला मंत्री रमेश चंद्र प्रजापति, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय मदेसिया तथा जिला महामंत्री मनोज गुप्ता (ओम) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

दिव्यांग युवक को बेल्ट से पीटने का वीडियो; आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में सरेबाजार मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि युवक को सड़क पर गिराकर बेल्ट से पीटा गया। बताया जा रहा है कि पिटाई का शिकार युवक सलीम उर्फ बाबू, उम्र करीब 25 वर्ष, मोहल्ला कुरैशियान का रहने वाला है और वह शारीरिक रूप से अक्षम है। मारपीट का आरोप अनस कुरैशी पर है। फिलहाल इस मामले मे अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। शायद खबर चलने के बाद पुलिस की नींद टूट जाये और आरोपी की गिरफ्तारी हो जाये। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मे जुटी है बिजनौर--सरेराह दबंगों ने युवक को बेल्टो से जमकर पीटा। मामूली कहासुनी को लेकर हुई मारपीट। दबँगो ने युवक को पीट-पीट कर किया अधमरा। मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे मे हुई कैद।पीड़ित युवक ने दी थाने में तहरीर।थाना कोतवाली देहात इलाके का मामला।
0
0
Report

दिनदहाड़े चाकुओं से हिस्ट्रीशीटर आजम खान घायल, कोटा पुलिस जांच में जुटी

Kota, Rajasthan:दिनदहाड़े चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, हिस्ट्रीशीटर आजम गंभीर रूप से घायल अय्यप्पा मंदिर रोड पर घात लगाकर आए बदमाशों की करतूत; जुमे की नमाज पढ़ने निकला था युवक, जांच में जुटी विज्ञान नगर पुलिस कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के छत्रपुरा इलाके में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अय्यप्पा मंदिर रोड पर अज्ञात बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर आजम खान पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल आजम को तुरंत उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है。 परिजनों के अनुसार, उड़िया बस्ती निवासी आजम खान शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज अदा करने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह अय्यप्पा मंदिर रोड के पास पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर अचानक धावा बोल दिया। चाकुओं के दनादन वार से इलाके में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही विज्ञान नगर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक, आजम का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। हालांकि परिजनों ने किसी भी पुरानी दुश्मनी की जानकारी होने से इनकार किया है, फिर भी पुलिस आपसी रंजिश, लेन-देन के विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top